शनि जयंती पर शनि मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब
दमोह।
शनि जयंती के अवसर पर दमोह के एसपीएम नगर में स्थित प्रसिद्ध श्री शिव शनि
हनुमान मंदिर में शनि जयंती का आयोजन बड़े ही धूमधाम के साथ धार्मिक
वातावरण में मनाया गया। अमावस्या एवं वट सावित्री व्रत होने के साथ-साथ
25 वर्षो पश्चात शनिवार को शनि जयंती होने पर को जिले के एकमात्र प्रसिद्ध
श्री शिव शनि हनुमान मंदिर में विशेष संयोग के साथ आई इस जयंती पर पूजन पाठ
को लेकर भी भक्तजनों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही भक्तजन इस
अवसर पर शनि देव को तेल से लेकर उड़द आदि चढ़ाकर पूजा कर रहे थे, साथ ही
शनि मंदिर में दिनभर विविध आयोजनों का दौर चलता रहा। इस अवसर पर कलेक्टर
प्रताप नारायण यादव ,जन सम्पर्क अधिकारी वाय के कुरेशी जिला कांग्रेस
कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल सहित अनेक जन प्रतिनिधि भी शामिल हुए..
शुक्रवार 15 मई की सुबह से अखंड रामायण पाठ का आयोजन प्रारंभ किया गया
था जो कि शनिवार की दोपहर तक लगातार चलता रहा।वही शाम 4 बजे से सिंगपुर की
प्रसिद्ध रामधुन की मंडली द्वारा संगीतमय बातावरण में आयोजन किया गया
जिसमें हजारों की तादाद में भक्त गढ़ झूमते हुए नज़र आये। इस दौरान लगातार ही
भक्तों का ताता लगा रहा। अमावस्या के दिन शनि जयंती के मौके पर शनिवार को
भक्तों ने जहां शनिदेव से सुख शांति समृद्धि की कामना की और अभिषेक हवन
पूजन कर धर्म लाभ लिया। शाम 5 बजे से प्रारंभ हुए हवन में जहां हजारों की
तादाद में भक्त जनों ने हवन कुंड में अपनी आहुतियां देकर शनि देव से शांति
हेतु कामना की। शनि जयंती पर मुख्य यजमान के रुप मे महिला मंडल द्वारा पूजन
किया गया।शाम के समय मंदिर के पुजारी पं बालकृष्ण शास्त्री के मार्ग
निर्देशन में महा आरती का आयोजन भी किया, जिसमें भी सैकड़ों की तादाद में
भक्तों ने भाग लिया। इस अवसर पर पं बालकृष्ण शास्त्री,प जागेश्वर तिवारी पं
विनोद पांडे पं केशव रावत एवं प आचार्य आशुतोष गौतम शास्त्री ने बताया कि
शनि जयंती का व्रत रखने से शनिदेव प्रसन्न रहते हैं।
इस दिन संध्याकाल में
शनि देव की उपासना और आराधना की जाती है तथा शनि मंदिर पहुंचकर शनि से
संबंधित वस्तुओं का दान किया जाता है। इससे निश्चित ही कहें से निजात मिलती
है। इस दिन नीलम, उड़द, तेल का पका हुआ अन्य, काली तिल, काला वस्त्र,
लोहा, भैंस, काली गाय, काले जूते आदि का दान भी दिया जाता है।
इसी प्रकार दमोह के एसपीएम नगर में भी स्थित श्री शिव शनि हनुमान
मंदिर की स्थापना भी काशी सुमेरु पीठीश्वर जगतगुरु शंकराचार्य नरेद्रानंद
सरस्वती जी के द्वारा आज से 24 वर्ष पूर्व स्थापना की गई थी जिस कारण से इस
मंदिर का भी विशेष महत्व है और यहां के भी चमत्कार ही बड़े निराले हैं। आज
के दिन शनि जयंती का एक विशेष महत्व ही होता है, क्योंकि इस दिन अमावस्या
और वट सावित्री व्रत होने से इसका बड़ा ही महत्व है। उन्होंने बताया कि जब
जगतगुरु आद्य शंकराचार्य ने चारों धाम की स्थापना की थी तो उसी समय तप कर
शनि महाराज को प्रसन्न कर शिडी के समीप शनि शिंगनापुर की स्थापना भी की गई
थी।
श्री शिव साई धाम में प्रथम श्री शनि जयंती महामहोत्सव भव्य आयोजन.. दमोह शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री शिव साई धाम, वेलाताल टापू पर
शनिवार, को प्रथम श्री शनि जयंती महामहोत्सव का दिव्य एवं भव्य आयोजन
श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में
श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। श्री शिव सांई धाम पुरोहित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज ने बताया कि आयोजन की शुरुआत प्रातः 8 बजे श्री शनि देव के विधि-विधान से पूजन एवं अभिषेक के साथ हुई। इसके पश्चात 9 बजे से 12 बजे तक हवन एवं महा आरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित भक्तों ने श्रद्धाभाव से भाग लिया और वातावरण भक्तिमय हो गया। धार्मिक अनुष्ठानों के उपरांत दोपहर 12 बजे से
सायं 6 बजे तक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं
ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे आयोजन के दौरान सेवा कार्यों में लगे
कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।
इस
भव्य आयोजन का संयोजन पंडित श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज एवं श्री शिव साई
सेवाभाव परिवार, वेला ताल टापू द्वारा किया गया। आयोजन में आलोक
गोस्वामी, कपिल दुबे, अमित राय, राजू नामदेव, भूपेंद्र शर्मा, रामकुमार
नायक, वीरेंद्र पाठकर, भोले चौरसिया, भोले वर्मा, अजय रैकवार, मुकेश सोनी,
अभिषेक साहू, विवेक चौबे, ललित गुप्ता, रिषी सोनी, दीपक मिश्रा, सहित
श्रृद्धालुओं का सहयोग और उपस्थिति रही।
हज़रत बाबा तैय्यब अली शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 245वां उर्स संपन्न.. दमोह।नरसिंहगढ़
में हज़रत बाबा सैय्यद तैयब अली शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह का 245वां उर्स
बड़े ही शानो-शौकत के साथ मनाया जा रहा है.उर्स की शुरुआत में बाबा तैयब
अली के गुलामों द्वारा चादर शहरगश्त के बाद बाबा की दरगाह पर पेश की गई.
इसके पश्चात उर्स का आगाज किया गया. इस मौके पर जिले भर से लगभग 50,000 से
अधिक संख्या में जायरीन उर्स में पहुंचे. मंच पर कव्वालियों का कार्यक्रम
देर रात तक चलता रहा.
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी (IPS) ने
मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश
दिए. इससे पहले अतिथियों में कांग्रेस अध्यक्ष मानक पटैल, पूर्व विधायक अजय
टंडन, मनु मिश्रा जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि धर्मेंद्र कटारे,
सिद्धार्थ मलैया, अजय पटेल, महेंद्र दुबे पत्रकार राजेंद्र बिदौलिया
नरसिंहगढ़ सरपंच, अनवर उस्ताद का फूल-मालाओं से इस्तकबाल किया गया.इस अवसर
पर सीएसपी एचआर पांडे, तहसीलदार वृदेश पांडे, सीएमएचओ डॉ. राकेश कुमार
अठया, देहात थाना प्रभारी अमित गौतम, टीआई फेमिदा खान, नरसिंहगढ़ चौकी
प्रभारी रोहित द्विवेदी, केरवना चौकी प्रभारी शिवनारायण यादव सहित पुलिस बल
मौजूद रहा. साथ ही स्वास्थ्य विभाग के डाक्टर जुगराज पटेल सहित टीम मौजूद।
उर्स
अध्यक्ष दाऊद सौदागर, सराहनीय आसिफ़ अंजुम, गुड्डू मिस्त्री, पप्पू
मिस्त्री, नादिर खान सहित सभी कमेटी व क्षेत्रीय के लोगों केद्वारा सहयोग
किया गया इस्तकबाल की बाद कव्वाल जुनेद सुल्तानी के द्वारा भव्य कव्वालियों
का प्रोग्राम दिया गया जिसमें जायरीनों मस्त होकर नाचने लगे कव्वालियों के
दौरान लोगों के द्वारा बाबा साहब की दरगाह पर पहुंच कर चादर खुशबू तवररुक
पेश किए गए कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन आसिफ अंजुम के द्वारा किया गया
उर्स मैं सभी वर्ग के लोग पहुंचे एवं उर्स प्रोग्राम का बड़े ही शांति के
साथ संपन्न किया गया वहीं तमाम जाइरीनो के लिए पिछले 8 साल से लगातार
निशुल्क ठंडे पानी की व्यवस्था नफीस खान, माजिद इरफान आबिद खान की टीम के
द्वारा की गई रात भर कव्वालियों के प्रोग्राम के बाद सुबह बाबा की दरगाह पर
फातिहा पढ़ी गई और लंगर तकशीम किया गया, उर्स में माइसेम फैक्ट्री, पुलिस
विभाग विद्युत विभाग सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग रहा।
दमोह की बेटी प्रिंसी जैन ने फिर बढ़ाया जिले का मान.. दमोह। दमोह
की गौरव प्रिंसी जैन ने एक बार फिर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए मेडल
प्राप्त कर जिले का नाम गौरवान्वित किया है। गौरतलब है कि प्रिंसी ने इससे
पूर्व बैचलर ऑफ फाइन आर्ट्स (बी.एंफ.ए.) में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री
श्री योगी आदित्यनाथ जी के हाथों गोल्ड मेडल प्राप्त किया था..
और अब सफलता
के इस सिलसिले को जारी रखते हुए उन्होंने एक और बड़ी उपलब्धि मास्टर डिग्री
में अपने नाम की है। इस बार उन्हें यह विशिष्ट सम्मान ’श्री जगत प्रकाश
नड्डा’ (केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा रसायन एवं उर्वरक
मंत्री, भारत सरकार) के कर-कमलों द्वारा प्रदान किया गया।
इस गरिमामयी अवसर
पर ब्रजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश), सुरेश कुमार खन्ना (वित्त
एवं संसदीय कार्य मंत्री, उत्तर प्रदेश), भूपेंद्र सिंह चैधरी एवं प्रसिद्ध
लोकगायिका मालिनी अवस्थी जी जैसे दिग्गज व्यक्तित्व भी उपस्थित रहे।
प्रिंसी की इस निरंतर सफलता पर उनके पिता दीपचंद जैन (शारदा सीमेंट पाइप,
दमोह) ससुर मनोज बंगेला (सागर) एवं समस्त परिवारजनों ने अत्यंत हर्ष व्यक्त
किया है।







.jpeg)
0 Comments