Header Ads Widget

ईदुज्जुहा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक.. कलेक्टर ने दिलाई सद्भाव और सामाजिक समरसता की शपथ.. इधर तपती धूप में मानवता की छांवरू, लीनेश क्लब ने मज़दूरों को बांटी कूलिंग किट

ईदुज्जुहा पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक  

दमोह। गंगा जमुना तहजीब से जिले में त्यौहारो को भाईजारे से मनाते आ रहे है इस बार भी सभी मिलकर त्यौहार मनायेगे। यह बात जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक में सम्मानीय सदस्यो ने एक स्वर में कहा। यह बैठक आगामी ईदुज्जुहा पर्व के मद्देनजर अयोजित की गई थी। बैठक में दमोह विधायक एवं पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया भाव सिंह लोधी मासाब कलेक्टर प्रताप नारायण यादव पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी सहित सम्मानीय शांति समिति के सदस्यगण पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

जिले में वर्षों से सभी समुदाय आपसी प्रेम भाईचारे और सौहार्द के साथ अपने.अपने त्योहार मनाते आ रहे हैं। जिले में हिंदू मुस्लिम सिख जैन सहित सभी समाजों के पर्व हमेशा शांतिपूर्ण और निर्विघ्न रूप से संपन्न होते रहे हैं जिले में सामाजिक समरसता की मजबूत परंपरा रही है और यहां सभी समुदायों के बीच बेहतर तालमेल बना हुआ है। यह बात दमोह विधायक जयंत कुमार मलैया ने आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित शांति समिति की बैठक में कही।

दमोह विधायक श्री मलैया ने कहा यही पहचान है कि यहां भाईचारा बहुत है और कहीं कोई दिक्कत नहीं हैए इस बार भी ईद और अन्य सभी त्योहार उसी सौहार्दपूर्ण और प्रेमपूर्ण वातावरण में मनाए जाएंगे जैसे पहले मनाए जाते रहे हैं।कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि हमारा समाज भाईचारा प्रेम सद्भाव और विश्वास की नींव पर टिका हुआ है तथा इन मूल्यों को बनाए रखना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि शांति समिति की बैठक का उद्देश्य आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराना तथा संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक व्यवस्थाओं को समय रहते सुनिश्चित करना है। कलेक्टर श्री यादव ने सभी विभागों को निर्देशित किया गया है कि वे अपने.अपने दायित्वों के अनुरूप आवश्यक व्यवस्थाएं समय पूर्व पूर्ण करें। उन्होंने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या गलतफहमी की स्थिति में आपसी संवाद और सामंजस्य के माध्यम से समाधान निकालें। उन्होंने कहा जहां संवाद होता है वहां विवाद स्वतः समाप्त हो जाते हैं जैसे प्रकाश होने पर अंधकार समाप्त हो जाता है।  

 पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने कहा 28 जून को होने वाले बकरीद पर्व को लेकर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जिला स्तरीय शांति समिति बैठक आयोजित की गई जिसमें सभी समिति सदस्यों ने भाग लिया। जिले के 17 से 18 ईदगाह मैदानों एवं मस्जिदों में नमाज अदा की जाएगी। उन्होने कहा कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी ईदगाह मस्जिद और कब्रिस्तानों पर सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम एवं आसूचना तंत्र को भी सक्रिय कर दिया गया है। अफवाहए फेक न्यूज़ एवं सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी थाना क्षेत्रों में थाना स्तरीय शांति समिति बैठकों का आयोजन किया जाएगा। आगामी दिनों में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च एवं संवेदनशील क्षेत्रों में एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई भी की जाएगी।

कलेक्टर श्री यादव ने सभी को दिलाई शपथ.. इस अवसर पर कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा सभी को शपथ दिलाई गई जिसमें त्यौहार पर आपसी सद्भाव एवं शांति के साथ भाईचारा सामाजिक समरसता बनाए रखने में हम सभी सक्रीय भूमिका निभाएंगे प्रशासन को पूरा सहयोग करेंगे।

लीनेश क्लब ने मज़दूरों को बांटी कूलिंग किट.. दमोह।  भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था लीनेश क्लब द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत दिहाड़ी मज़दूरों को कूलिंग किट वितरित की गई। संस्था के इस सेवा अभियान के तहत मज़दूरों को पानी की बोतल, तौलिया, ग्लूकोज़, छाता, टोपी, व्त् पाउडर, मठा एवं सत्तू जैसी आवश्यक सामग्री प्रदान की गई, ताकि वे गर्मी के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें।

कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष रजनी खरे ने कहा कि भीषण गर्मी में सबसे अधिक परेशानी उन दिहाड़ी मज़दूरों को होती है, जो पूरे दिन कड़ी धूप में मेहनत करते हैं। ऐसे में उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर सारिका टंडन ने कहा, भीषण गर्मी में मज़दूरों को राहत देना केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता का सच्चा धर्म है।
लीनेश सचिव ज्योति चिले ने कहा, जो लोग तपती धूप में मेहनत करते हैं, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना समाज का कर्तव्य है कोषाध्यक्ष माया यादव ने कहा “सेवा का सबसे सुंदर रूप वही है, जो ज़रूरत के समय किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आए।”मज़दूरों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर रोज़ी बग्गा, स्मृति खरे, ज्योति सचदेव, पदमा दुबे, रिम्मी जुनेजा, प्रिंसी जैन, प्रियंका, सुरेखा, पुष्पा प्रजापति, प्रियंका, राखी चोपड़ा, डिम्पल शर्मा, अंशुल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments