Header Ads Widget

कांग्रेस सेवादल ने मनाई नेहरू जी की पुण्यतिथि.. आनंद खरे का हुआ केबीसी ग्राउंड ऑडिशन में चयन.. बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा.. स्वामी रंजितानंद जी सरस्वती पहुंचे श्री विद्या श्री जीवदया केंद्र

 जिला कांग्रेस सेवादल ने मनाई नेहरू जी की पुण्यतिथि

दमोह।  जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर जिला कांग्रेस सेवादल द्वारा जिला कार्यालय एवं नेहरू पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्प हार कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा ने जिला कार्यालय में आयोजित संगोष्ठी में कहा कि आजादी के बाद उन्होंने आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। भारत को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने भारी उधोगो और बड़े शिक्षा संस्थान युवाओं के लिये बनाये। जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चैरसिया ने कहा आज देश भीषण आर्थिक संकट से गुजर रहा है और तेल मत खाओं सोना न खरीदो इस संकट की जिम्मेवार पी.एम. और उनकी कैबिनेट है। 
नितिन मिश्रा, रजनी ठाकुर, रोहन पाठक, शाहिद नूर, विजय बहादुर, वीरेन्द्र राजपूत, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, शमीम कुरैशी, डी.पी. पटैल, बसंत कुशवाहा, उबेद गौर, कमला निषाद, डालचंद कुशवाहा, अभिषेक यादव, उबैद गौरी, अजय जाटव, खिल्लू ठाकुर ने कहा कि नेहरू जी भारत को मजबूत बहुदलीय लोकतंत्र और धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र के रूप में स्थापित किया। महगाई दिनोदिन बढ़ रही है किन्तु हमारे पी.एम. साब का तो केवल एक ही प्रयास रहता कि ई.डी.सी.बी. आई औश्र चुनाव आयोग पर दबाव बनाकर किस तरह राज्यों में सरकार बनाये। इस अवसर पर धर्मेन्द्र सोनी, मनोज सेन, सुरेन्द्र हजारी, शंभु राय, पप्पू कुशवाहा, संजीव अहिरवार, श्रीकांत पटेल, शंकर सिंह, नीलेश यादव, दुर्गेश नामदेव, विनोद पटेल सहित अनेको कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।
आनंद खरे का हुआ के.बी.सी. ग्राउंड ऑडिशन में चयन
दमोह।
 गत दिनों नगर के फुटेरा वार्ड 3 गौरीशंकर मंदिर निवासी आनंद स्वरूप् खरे का कड़ी मेहनत के बाद कौन बनेगा करोड़पति के तीसरे आडिशन में चयन हो गया हैं जिसके लिये उन्हें के.बी.सी. की टीम ने उनका आडिशन लेने के लिए लखनऊ बुलाया था..
 वहां टीम द्वारा उनका इंटरव्यू लेने के पाश्चात्य और उनके द्वारा सही जवाब देने पर उनका ग्राउंड ऑडिशन में चयन हो गया जिसके लिये वह उनके बुलाने पर शीघ्र ही मुंबई जायेगे। उनकी इस सफलता पर प्रफुल्ल श्रीवास्तव, विक्रम राजपूत, आशुतोष पाण्डेय, रितिका गुप्ता, पूनम खरे ने बधाई दी है।
बागेश्वर धाम शिष्य मंडल ने किया सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ, जलाए 151 दीप.. दमोह.पूज्य बागेश्वर धाम सरकार पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 21 दिन की सफल साधना के धन्यवाद स्वरूप बागेश्वर धाम शिष्य मंडल दमोह द्वारा बालाजी के चरणों में 5 सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ व 151 दीप प्रज्वलित किए गए. सामूहिक हनुमान चालीसा पाठ के बाद शिष्य मंडल ने मंदिर परिसर में ही भोजन भंडारे का आयोजन किया.
बागेश्वर धाम शिष्य मंडल दमोह द्वारा लगातार तीसरे मंगलवार को यह आयोजन संकट मोचन श्री हनुमान मंदिर, दमोह जनपद के पास किया गया. कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पं. अजय गर्ग पुजारी, अखिल टंडन प्रभारी बागेश्वर धाम शिष्य मंडल दमोह, राकेश अग्रवाल, दिनेश असाटी, पं. आर.के. मिश्रा, स्वामी अशोक तिवारी, राजेश ताम्रकार, पं. मुकुट बिहारी व्यास, विनय असाटी, नीरज मिश्रा सहित शिष्य मंडल के लगभग 200 सदस्य शामिल हुए.
स्वामी रंजितानंद जी सरस्वती पहुंचे श्री विद्या श्री जीवदया केंद्र.. दमोह। श्री विद्या श्री जीवदया एवं समाज कल्याण समिति जबेरा द्वारा संचालित गोशाला एवं उपचार केंद्र में पूज्य दंडी स्वामी रंजितानंद जी सरस्वती महाराज का मंगल आगमन हुआ। उनके आगमन पर समिति के पदाधिकारियों, श्रद्धालुओं एवं समाजजनों ने भक्ति भाव एवं जयघोष के साथ स्वागत किया। महाराज श्री ने गोशाला परिसर का भ्रमण कर उपचाररत गौवंश, घायल, बीमार एवं असहाय जीवों का अवलोकन किया तथा समिति द्वारा किए जा रहे जीवदया, गौसेवा एवं उपचार कार्यों की सराहना की।
महाराज श्री ने गोशाला एवं उपचार केंद्र में चल रही व्यवस्थाओं को देखकर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि जीवों की सेवा करना सबसे बड़ा पुण्य एवं मानव जीवन का श्रेष्ठ धर्म है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में घायल एवं असहाय जीवों की सेवा करना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि जीवदया ही सच्ची मानवता की पहचान है। उन्होंने समिति द्वारा निरंतर किए जा रहे सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की सेवाएं समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।  महाराज श्री ने कहा समाज को केवल अपने लिए नहीं, बल्कि असहाय जीवों एवं प्रकृति के संरक्षण के लिए भी कार्य करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से विशेष रूप से जीवदया, गौसेवा एवं पर्यावरण संरक्षण के कार्यों से जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा, संस्कार एवं संवेदनशीलता का विकास होता है। भाजपा जिला मंत्री रानू नामदेव ने समिति द्वारा किए जा रहे जीवदया एवं गौसेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि घायल एवं असहाय जीवों की सेवा करना अत्यंत पुण्य का कार्य है। 

Post a Comment

0 Comments