Header Ads Widget

साध्वी दुर्घटना मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन.. अघोषित बिजली कटौती के खिलाफ कांग्रेस का ज्ञापन.. हाइडेलबर्ग सीमेंट इंडिया लिमिटेड द्वारा पर्यावरण जागरूकता अभियान तहत आयोजन..

 साध्वी दुर्घटना मामले में निष्पक्ष जांच की मांग का ज्ञापन

दमोह। जैन साध्वियों की दुर्घटना में हुई मृत्यु के मामले को लेकर शुक्रवार को श्री राम उत्सव समिति एवं सर्व हिंदू समाज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में नागरिकों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर की अनुपस्थिति में ज्ञापन अपर कलेक्टर को सौंपा गया। 

समिति के संयोजक विक्रांत गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में जैन समाज सहित सर्व हिंदू समाज के अनेक लोग शामिल हुए। ज्ञापन में हाल ही में हुई आर्यिका माताजी की दुखद मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मामले की निष्पक्ष एवं उच्च स्तरीय जांच की मांग की गई। ज्ञापन में कहा गया कि प्रथम दृष्टया यह घटना केवल सामान्य सड़क दुर्घटना नहीं प्रतीत होती, बल्कि इसमें कई गंभीर तथ्य सामने आ रहे हैं, जिनकी निष्पक्ष जांच आवश्यक है। समाज की ओर से मांग की गई कि प्रकरण की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराई जाए तथा मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराकर पीड़ित पक्ष को शीघ्र न्याय दिलाया जाए। साथ ही दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भी की गई।
ज्ञापन में साधु-संतों की सुरक्षा के लिए विशेष सुरक्षा व्यवस्था एवं राष्ट्रीय संत सुरक्षा नीति लागू करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया। 
वक्ताओं ने कहा कि संत समाज और धार्मिक परंपराएं भारत की सांस्कृतिक पहचान हैं तथा ऐसी घटनाएं समाज में भय और आक्रोश उत्पन्न करती हैं। इस दौरान उपस्थित लोगों ने राष्ट्रपति से मामले में हस्तक्षेप कर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की। ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में जैन समाज एवं सर्व हिंदू समाज के लोग मौजूद रहे। ज्ञापन में अशोक तारण पंथी,अमरदीप जैन लालू, विवेक जैन राम , सनी गांधी, विकल्प जैन, लकी जैन,शोभित गुप्ता, प्रासुक जैन, अभिषेक जैन,भूपेंद्र राय, शिवम रायकवार,बंटू गांगरा,हर्ष पटेल, विनोद राठौर मौजूद रहे।

अघोषित बिजली कटौती बर्दास्त नहीं- हर्ष यादव
दमोह। जिले में आम जनता पर मंहगाई की मार तो चल ही रही है उस पर म.प्र. शासन की भाजपा सरकार पूरे जिले में अघोषित बिजली इस भीषण गर्मी के दिनों में कर रही है जिसको लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जबलपुर नाका स्थित विघुत कार्यालय पहुंचकर सैकड़ो कंाग्रेसियों में अधीक्षण यंत्री को वर्तमान में हो रही समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। जिला कांग्रेस प्रभारी पूर्व मंत्री हर्ष यादव ने कहा कि भारी भरकर बिजली बिल तो दिये जा रहे है किन्तु व्यवस्थाओं के नाम पर यह फिसड्डी साबित हो रहे है अघोषित बिजली कटौती बर्दास्त नहीं की जायेगी। 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि बिजली विभाग की लापरवाही से नवजात शिशु वृद्धजन बीमार व्यक्ति असमय इनकी लचर व्यवस्थाओं से परेशान है। पूर्व विधायक अजय टंडन, जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रतनचंद जैन ने कहा कि बिजली विभाग के न तो शिकायती शाखा के नबंर लगते है न कि किसी अधिकारी के बिजली की आखमिचौली जिले का पूरा सिस्टम परेशान है। इस अवसर पर जिले के अनेको ब्लाक अध्यक्षों, मंडलम एवं कंाग्रेसजनों की उपस्थ्तिि रहीं।

विश्व पर्यावरण दिवस तहत दस दिवसीय आयोजन जारी

 दमोह। हाइडेलबर्गसीमेंट इंडिया लिमिटेड यूनिट हेड के नेतृत्व एवं क्षेत्रीय अधिकारी मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सागर के मार्गदर्शन एवं सहयोग से विश्व पर्यावरण दिवस 2026 का दस दिवसीय आयोजन किया जा रहा है I आज दमोह जिले की पथरिया तहसील अंतर्गत सूखा एवं जगथर गांवों में बड़े उत्साह एवं जनभागीदारी के साथ किया गया। यह कार्यक्रम एचआर एवं एडमिन हेड श्री विकास कुमार एवं उनकी टीम की एक सराहनीय पहल रही। 28 मई 2026 को आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में लगभग 200 ग्रामीणों, किसानों, युवाओं एवं बच्चों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य “क्लाइमेट एक्शन” एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना रहा।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण विभाग प्रमुख श्री अशोक तिवारी ने उपस्थित ग्रामीणों को “लाइफस्टाइल फॉर एनवायरनमेंट (LiFE)” की महत्ता के बारे में जानकारी दी तथा वृक्षारोपण, कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण एवं हरित जीवनशैली अपनाकर स्थानीय तापमान में कमी लाने जैसे पर्यावरण अनुकूल उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण हेतु व्यक्तिगत जिम्मेदारी एवं सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर भी विशेष जोर दिया। श्री तिवारी ने यह भी बताया कि हाइडेलबर्गसीमेंट इंडिया लिमिटेड अपनी ऊर्जा आवश्यकता का लगभग 40 प्रतिशत भाग नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों से प्राप्त कर हरित पहल को लगातार बढ़ावा दे रही है। उन्होंने जानकारी दी कि कंपनी द्वारा विभिन्न पर्यावरणीय अभियानों के अंतर्गत लाखों पौधों का रोपण किया जा चुका है, जिससे वैश्विक जलवायु लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 1.2 डिग्री तापमान कमी में योगदान मिला है।

कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति द्वारा किए गए छोटे-छोटे सतत प्रयास पर्यावरण संरक्षण में दीर्घकालिक सकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। ग्रामीणों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा मानसून पूर्व अपने घरों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण करने का संकल्प लिया।
ग्रामीणों ने हाइडेलबर्गसीमेंट इंडिया लिमिटेड द्वारा गांव-गांव जाकर चलाए जा रहे पर्यावरण जागरूकता अभियान एवं सामुदायिक सहभागिता की सराहना की।
यह आयोजन मायसेम सीमेंट, दमोह द्वारा संचालित 10 दिवसीय पर्यावरण जागरूकता अभियान का हिस्सा था, जिसका उद्देश्य आसपास के गांवों में पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली के प्रति जागरूकता फैलाना है। कार्यक्रम में “क्लाइमेट एक्शन” की वैश्विक थीम को केंद्र में रखते हुए यह संदेश दिया गया कि पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और हरित एवं सुरक्षित भविष्य के लिए व्यावहारिक संकल्प आवश्यक हैं।

Post a Comment

0 Comments