Header Ads Widget

सागर सांसद ने नागपुर हैदराबाद के लिए सीधी ट्रेन मंजूर करायी..! दमोह सांसद छग संपर्क क्रांति का स्टॉपेज ही करा दीजिए..

 सागर सांसद ने नागपुर के लिए सीधी ट्रेन मंजूर करायी 

दमोह। कटनी बीना रेलखंड से नागपुर हैदराबाद के लिए सीधी रेल सेवा को आखिरकार फिर से मंजूरी मिल गई है इस बार रेल सेवा सप्ताह में एक बार स्थाई रूप से संचालित होना है जबकि इसके पूर्व पिछले साल यही ट्रेन स्पेशल के तौर पर सप्ताह में 2 दिन के लिए शुरू हुई थी और लेट लतीफ के कारण बुरी तरह से फ्लॉप साबित हुई थी।

आजादी के बाद से ही दमोह सागर के नागरिक नागपुर दक्षिण भारत के लिए सीधी रेल सेवा का इंतजार करते रहे हैं जो अब जाकर पूरी होने जा रही है। रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव द्वारा सागर सांसद डॉ लता वानखेड़े को 4 जून 2026 को पत्र क्रमांक 20 26/chg/16/WCR/41 के द्वारा अवगत कराया है कि आपसे हुई चर्चा का संदर्भ ग्रहण करें जो जन सुविधा हेतु आपके संसदीय क्षेत्र सागर को हैदराबाद एवं अन्य शहरों से जोड़ने हेतु नई रेलगाड़ी का परिचालन किए जाने के संबंध में है। आपको यह जानकर प्रसन्नता होगी कि रीवा से हैदराबाद वाया सागर बीना नई रेलगाड़ी संख्या 20158/ 20157 रीवा सर्वपल्ली एक्सप्रेस के परिचालन को स्वीकृत कर दिया गया है।

माननीय रेल मंत्री द्वारा प्रेषित पत्र में हालांकि यह साफ नहीं है कि है ट्रेन कब से प्रारंभ होगी लेकिन उनकी घोषणा के पूर्व चार ट्रिप के लिए रीवा चर्ल पल्ली स्पेशल ट्रेन 7 जून से रीवा से संचालित किए जाने की जानकारी रेलवे ने अपडेट की थी। लेकिन इसके पूर्व ही रेल मंत्री द्वारा इस ट्रेन के स्थाई नंबर से संचालन का पत्र सागर सांसद को भेज दिया है। हालांकि चार ट्रिप के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन 7 जून से प्रारंभ होगी या फिर इसी को स्थाई कर दिया जाएगा इसको लेकर कोई स्पष्ट जानकारी रेलवे द्वारा जारी नहीं की गई है। कुल मिलाकर दमोह सागर के लोगो के बीच में साप्ताहिक रूप से चलने वाली ट्रेन की सौगात को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। नागपुर और दक्षिण भारत की सीधी यात्रा करने की चाह रखने वाले स्थानीय लोग बाया जबलपुर गोंदिया बालाघाट होकर नागपुर ट्रेन की अपेक्षा रख रहे थे लेकिन इसे लंबे रूट से भोपाल इटारसी बैतूल होकर चलाए जाने पर भी लोगों को तसल्ली है कि कैसे भी मिली नागपुर के लिए एक साप्ताहिक ट्रेन तो मिल ही गई।
इस ट्रेन के नियमित नंबर से चलने पर इसके समय सारणी के अनुसार चने की उम्मीद की जा रही है क्योंकि पिछले साल जब यह ट्रेन स्पेशल के तौर पर चली थी तो 10 से 12 घंटे तक लेट लाटिपी का शिकार या आने जाने में हुई थी और इससे ट्रेन को एक भी बार आवश्यक यात्री तक नहीं मिले थे। माननीय रेल मंत्री द्वारा सागर सांसद को लिखे गए पत्र से साफ हो गया है कि उनके द्वारा यह सौगात सागर सांसद की पहल पर ही दी गई है। सप्ताह में एक दिन चलने वाली नई रेल के शुरू होने की तारीख आगमन को लेकर अधिकृत समय सारणी का फिलहाल इंतजार किया जा रहा है। वही स्पेशल ट्रेन के तौर पर 7 जून रविवार को रीवा से दोपहर 12:30 बजे चलने वाली ट्रेन की टाइम टेबल में गंभीर त्रुटि नजर आ रही है। इसकी कटनी पहुंचने का टाइम दोपहर 3:15 बजे और दमोह पहुंचने का टाइम 4:00 बजे दर्शाया गया है। कटनी से दमोह की दूरी 115 किलोमीटर है ऐसे में 45 मिनट में ट्रेन इसे कैसे पूरे करेगी इसका सभी को इंतजार है

दमोह सांसद राहुल सिंह से भी दमोहवासी बहुत उम्मीदे लगाए बैठे है.. दमोह वाले अपने सांसद राहुल सिंह से यह उम्मीद और अपेक्षा कर रहे हैं कि वह माननिय रेल मंत्री से कोरोना काल से बंद जबलपुर दमोह कोटा और जबलपुर इंदौर त्रि साप्ताहिक ट्रेन को ही फिर से चालू करवा लें। जिससे आम नागरिकों को राहत मिल सके। इंदौर से हावड़ा के बीच चलने वाली शिप्रा एक्सप्रेस के डेली किये जाने की मांग भी बहुत पुरानी है। इन सब मांगों को लेकर सांसद राहुल सिंह आप 2024 में रेल मंत्री से मिल भी चुके हैं। पत्र भी दे चुके हैं लेकिन आज तक यह पूरी क्यों नहीं हुई इसके लिए फिर से प्रयास करना आवश्यक है।
इसी के साथ दुर्ग से निजामुद्दीन के बीच सप्ताह में तीन दिन चलने वाली 12823/ 12824 छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति तथा दुर्ग जम्मू साप्ताहिक ट्रेन का दमोह में स्टॉपेज जरूरी है। उल्लेखनीय की यह दोनों ट्रेन मध्य प्रदेश के अनूपपुर उमरिया शहडोल जैसे छोटे स्टेशनों पर रूकती है लेकिन मुड़वारा के बाद दमोह ना रुकते हुए सीधे सागर पहुंच जाती है। अब जबकि बीना कटनी थर्ड लाइन को पूरी तरह से चालू हुए डेढ़ महीना हो चुका है ऐसे में इन दोनों ट्रेनों के दमोह में स्टॉपेज नहीं किए जाने तथा नई ट्रेनों का नहीं चला जाने को लेकर कोई बहाना भी नहीं बचा है..

Post a Comment

0 Comments