Header Ads Widget

विश्व पर्यावरण दिवस पर- एकलव्य विश्वविद्यालय, एमएलबी स्कूल, उन्मुक्त संस्था, अल्पसंख्यक कांग्रेस, वन परिक्षेत्र झलौन में विविध आयोजन.. सोयाबीन भावांतर के शेष भुगतान शीघ्र कराने ज्ञापन.. संगीता कांकरिया का आगमन आज..

 एकलव्य विश्वविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम

दमोह। एकलव्य विश्वविद्यालय की एनसीसी, एनएसएस इकाई एवं पृथ्वी संगठन क्लब द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम  एकलव्य सभागार में किया गया। यह आयोजन एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति  पूजा मलैया,  रति मलैया के कुशल नेतृत्व एवं कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन कुमार जैन, कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के निर्देशन में किया गया। 
 अतिथियों का स्वागत पौधा देकर किया गया। कुलगुरू प्रोफेसर डॉ. पवन जैन द्वारा अपने उद्बोधन में पर्यावरण को प्रदूषित होने से बचाने और वृक्षारोपण के बाद उनकी सतत देखभाल पर जोर देते हुए सभी विद्यार्थियों से इस पुण्य कार्य को दायित्व समझकर निभाने की अपील की। कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा ने कहा कि हम अपने आस पास ही देख सकते हैं कि जहाँ वृक्ष अधिक हैं वहाँ का तापमान अपेक्षाकृत कम रहता है, फिर भी हम और हमारा समाज जागरूक नहीं हो रहा। अब इस अभियान में सभी युवाओं को पहले से अधिक मजबूती से आगे आना होगा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता डाॅ. शैलेन्द्र जैन ने पर्यावरण प्रदूषण के विभिन्न कारणों और बचाव की बात करते हुए एक नवीन प्रदूषण- प्रकाश प्रदूषण की बात उदाहरण सहित रखते हुए कहा जहाँ विद्युत प्रकाश अधिक रहता वहाँ फसल भी नहीं उगती। प्रकाश से भी प्रदूषण होता है भले हम अनभिज्ञ हों।
अधिष्ठाता अकादमिक डाॅ. शमा जे.पी. खानम ने नदी नालों के किनारे हो रहे कचरा डम्पिंग को बहुत हानिकारक बताते हुए कहा कि जहाँ लोग शुद्ध हवा और गर्मी से राहत के लिए कुछ समय बैठकर व्यतीत करते थे, वहाँ प्लास्टिक कचरे की भरमार देख मन दु:खी होता है । लेफ्टिनेंट डॉ. हृदय नारायण तिवारी ने सभी स्वयं सेवकों से आह्वान किया कि आज के दिन हम संकल्प ले कि पर्यावरण संरक्षण में हम अपना योगदान सुनिश्चित करेंगे। इस अवसर पर कैडेट जागेश्वर अहिरवार, आनन्द कुर्मी, भूमि, मिली, अजय पाल ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कुछ स्वयं सेवक पर्यावरण दिवस के पोस्टर लेकर भी आए, सहभागिता करने वाले स्वयंसेवक, स्वयंसेविकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गये। कार्यक्रम के अन्त में वृक्षारोपण भी किया गया। इस अवसर पर डॉ.स्वर्ण कौर, डॉ. सुमित नारायण जहरोलिया, डॉ. रागिनी भार्गव, डॉ. सुभाष वर्मा, डॉ.अक्षय कुमार,  डॉ. रामदीन कुमार, सुश्री प्रीति तिवारी, सचिन शर्मा, मंजुल जैन, सुश्री रूपा अहिरवाल  साथ ही बड़ी संख्या में  प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। संचालन रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सन्दीप तिवारी एवं आभार डाॅ. रागिनी भार्गव ने किया।
एमएलबी स्कूल में हुआ जागरूकता कार्यक्रम
दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस पर नवाचारी विद्यालय एमएलबी स्कूल में एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पांच औषधि पौधों का पौधारोपण कर पर्यावरण चेतना का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में 50 से अधिक छात्राओं ने पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लिया और कहा कि वह अपने अपने, परिवार में कम से कम एक वृक्ष का रोपण अवश्य करेगी। शासकीय एमएलबी स्कूल के राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त प्राचार्य डॉ आलोक सोनवलकर ने कहा, कि बढ़ता प्रदूषण और घटती हरियाली, आज गंभीर चिंता का विषय है। जंगल में जब एक पेड़ कटता है तो  वन की आत्मा रोती होती है, बिगड़ता पर्यावरण, सारे विश्व के लिए गंभीर चिंता का विषय है, यही कारण है कि आज गर्मी के दिनों में सामान्य रूप से 45 अंश अंश सेल्सियस से भी अधिक तापमान बढ़ाने के कारण पृथ्वी पर इसके अनेक दुष्प्रभाव हो रहे हैं। 
संस्था के शिक्षक डीपी सेन ने छात्रों को पर्यावरण की रक्षा का संकल्प दिलाया। उल्लेखनीय कि नगर के हृदय स्थल पर स्थित एमएलबी विद्यालय दमोह में एक हजार से अधिक हरे भरे वृक्षों के कारण, यह एक अलग पहचान रखता है। पूरा स्टाफ, सदैव पर्यावरण के प्रति जागरूक रहता हैं। कार्यक्रम का संचालन नीतू ठाकुर ने किया। आभार प्रदर्शन धर्मेंद्र पटेरिया ने किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। 
पर्यावरण दिवस पर उन्मुक्त संस्था पौधारोपण
दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस पर उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाज की संस्था द्वार नेहरू पार्क में वृक्षरोपण किया गया जिसमें भारतीय जनता पार्टी के दीनदयाल नगर मंडल के अध्यक्ष राजेंद्र चौरसिया ने पर्यावरण का महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वृक्षारोपण से तात्पर्य वृक्षों के विकास के लिए पौधों को लगाना और हरियाली को फैलाना है, पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष और पौधे मदद करते हैं, यह हवा को शुद्ध करते हैं, पानी को संरक्षित करते हैं, इत्यादि तरीकों से समग्र पर्यावरण को लाभ पहुंचाते हैं, अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में वृक्षारोपण मदद करता है।
पेड़ पक्षियों के साथ-साथ कई जानवरों के लिए भी एक आवास के रूप में सहायता करते हैं। पृथ्वी पर पारिस्थितिक संतुलन बनाए रखने के लिए वन अत्यंत महत्वपूर्ण हैं।हमें अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए। हमें ऐसा करने के लिए आसपास के लोगों को भी प्रोत्साहित करना चाहिए इस दौरान देवल कटारिया, आशीष राय मंडल उपाध्याय, अरुण सोनी मंडल महामंत्री, विवेक अग्रवाल, राजेश खरे, कमोद राजपूत, कृष्ण कुमार शर्मा, जितेंद्र राजपूत, राजकुमार सेन आदि की उपस्थिति रही।

अल्पसंख्यक कांग्रेस ने किया वृक्षारोपण
दमोह
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान पर जिला कांग्रेस  कमेटी के निर्देशानुसार जिला अल्पसंख्यक  कांग्रेस   कमेटी द्वारा नेहरू पार्क पहुंचकर विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधेरोपण कांग्रेसजनों के साथ किया एवं पौधो का वितरण भी किया गया। पौधो रोपित करते हुए जिला कंांग्र्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि हम सभी का प्रयास रहेगा कि हम वर्षाकाल में कांग्रेस के प्रकोष्ठो विभागो द्वारा जगह जगह वृक्षारोपण करने की शपथ लेते हैं।
पूर्व नपाध्यक्ष मनु मिश्रा, जिला सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया, महासचिव नितिन मिश्रा, अल्पसंख्यक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रियाज खान, परम यादव ने भी कहा कि पृथ्वी पर संतुलन बनाये रखने को लिये वृक्षारोपण करना बेहद जरूरी है क्योंकि वृक्ष हमारे बुजुर्ग है एवं पौधे हमारे बच्चे प्रफुल्ल श्रीवास्वत, डी.पी. पटैल, कमला निषाद, बबलु भटट, अलीम ठेकेदार, पप्पू कसोटया, अजय जाटव, विजय कर्माकर, खिल्लू ठाकुर, मुख्तार जाफरी, प्रवेन्द्र चन्द्रकार, अमित बुधौल्या, संदीप बरदिया ने भी कहा कोरोना काल में जब हमे आक्सीजन की जरूरत थी तब हमें ज्ञाज हुआ था कि वृक्ष हमारे लिये कितने महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर राकेश राय, शेरू कछवाहा, बिन्दू पटोटया, एके. चिश्ती इनायत अली सहित अनेको कंाग्रेसजनों की उपस्थिति रही।
झलौन में एक पौधा माँ के नाम  तहत पौधारोपण 
दमोह। विश्व पर्यावरण दिवस के शुभ अवसर पर वन परिक्षेत्र झलौन द्वारा “एक पौधा माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झलौन एवं आरोस एकेडमी इंग्लिश मीडियम स्कूल झलौन में 10-10 पौधों का रोपण किया गया।। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी सतीश मसीह बूथ अध्यक्ष श्री अशोक जैन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। 
कार्यक्रम में हाई स्कूल के प्राचार्य श्री अशोक साहू, शिक्षक श्री दिनेश जैन, श्री कमलेश साहू, श्री मुकेश जैन, श्री शंकर सिंह, श्री महेश यादव, श्री बृजेश राठौर, श्री कृपाल सिंह, श्री इदरीश खान, वन रक्षक, सुरक्षा श्रमिक एवं वन विभाग का समस्त स्टाफ शामिल रहा। अतिथियों एवं विद्यार्थियों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है और प्रत्येक व्यक्ति को अधिक से अधिक पौधे लगाकर प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने में अपना योगदान देना चाहिए।
सोयाबीन भावांतर के शेष भुगतान शीघ्र कराने ज्ञापन
दमोह। आज संयुक्त संचालक कृषि विपणन बोर्ड  सागर श्री आर.पी.चक्रवर्ती के समक्ष किसान नेता एड-हरिश्चंद्र पटेल ने ज्ञापन सौंप कर हटा मंडी एवं पथरिया मंडी में सोयाबीन भावांतर के अंतर्गत किसानो की शेष राशि के भुगतान करने का आग्रह किया गया..
साथ ही हटा तेंदूखेड़ा मंडी को सुचारू रूप से नियमित संचालन पर बात हुई एवं दमोह मंडी में गेहूं की खुली डाक हो इस पर भी चर्चा हुई जिस पर संयुक्त संचालक महोदय ने आश्वासन दिया है कि अगले सीजन से मंडियां सुचारू रूप से चालू रहेगी इस अवसर पर हटा मंडी सचिन एवं अन्य अधिकारी , कर्मचारीगण की उपस्थिति रही।
संगीता कांकरिया का आगमन आज
दमोह।
जिले के समस्त ब्लॉक अध्यक्षों, मोर्चा संगठनों, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस प्रकोष्ठ विभागों एवं मंडलम पदाधिकारियों से जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया ने अनुरोध किया है कि संगठन सृजन अभियान को गति देने प्रदेश महिला कांग्रेस सेवादल की अध्यक्ष श्रीमति संगीता कांकरिया एवं प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति एम. कुमारी कुर्मी का दिनांक 6 जून 2026 को सायं 3ः30 बजे दमोह आगमन हो रहा है वह जबलपुर नाका स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में सायं 4 बजे यहां आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करेगी। तत्पश्चात् सायं 5 बजें जिला कांग्रेस सेवादल की संगठनात्मक बैठक एवं अपने विचार रखेगी। कार्यक्रम में समस्त कांग्रेस जनों की उपस्थिति की अपील की है।

Post a Comment

0 Comments