Header Ads Widget

यातायात पुलिस को भेंट किए 30 बैरिकेड.. लीनेस क्लब मैत्री की सेल्फ मेकअप कार्यशाला.. लघु वेतन कर्मचारी संघ का ज्ञापन.. निर्यापक श्री समता सागर का कुंडलपुर में प्रवेश आज.. प्रतिभा वान छात्र सम्मान समारोह.. गो सम्मान आह्वान अभियान 27 को..

 यातायात पुलिस को भेंट किए 30 बैरिकेड

दमोह। दमोह जिले के यातायात थाना में शनिवार जेके सीमेंट और दमोह के सिंघानिया ट्रेडर्स ने मिलकर करीब 30 बैरिकेड भेंट किये इस दौरान पुलिस के आला अधिकारीयों और जेके सीमेंट से जुड़े हुए अधिकारियों और डीलर्स की मौजूदगी रही यातायात थाने में मौजूद सी एस पी एच आर पांडे ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए सिमरिया के जेके सीमेंट और दमोह के सिंघानिया ट्रेडर्स ने पुलिस व्यवस्थाओं में उपयोग होने वाले करीब 30 बैरिकेड यातायात पुलिस को दिए हैं..
ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सके ऐसे ही बैरिकेड हटा थाने को भी भेंट किए जाएंगे दौरान मौजूद सिंघानिया ट्रेडर्स के नरेंद्र सिंघानिया ने जानकारी देते हुए बताया कि अपने सामाजिक सरोकारों को पूरा करते हुए अपनी पूरी टीम के साथ वे यातायात थाना पहुंचे हैं और ये बैरिकेट्स दिए हैं आगामी समय में पुलिस व्यवस्था में उपयोग होने वाले और भी जरूरी सामान वे पुलिस विभाग को भेंट करेंगे इस दौरान सी एस पी एच आर पांडे कोतवाली टी आई मनीष कुमार यातायात थाना प्रभारी दलबीर सिंह मारको को सहित बड़ी संख्या में पुलिस विभाग में के लोग मौजूद रहे वहीं जे के सीमेंट से अधिकारी विशाल चौरसिया, दीपक नामदेव, सजल जैन व व्यापारियों मे सिंघानिया ट्रेडर्स, त्रिमूर्ति ट्रेडर्स के संचालक भी मौजूद रहे। इस दौरान पुलिस अधिकारियों का सम्मान भी किया गया।
लीनेस क्लब मैत्री की सेल्फ मेकअप कार्यशाला.. दमोह। महिलाओं को आत्मनिर्भर, आत्मविश्वासी एवं व्यक्तित्व विकास के प्रति जागरूक बनाने के उद्देश्य से लीनेस क्लब मैत्री द्वारा एक दिवसीय निःशुल्क सेल्फ मेकअप कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला की प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशु स्वर्णकार एवं अल्का मिश्रा रहीं, जिन्होंने प्रतिभागियों को आधुनिक सेल्फ मेकअप की तकनीकों, त्वचा की देखभाल, उचित कॉस्मेटिक के चयन तथा आकर्षक व्यक्तित्व प्रस्तुति के व्यावहारिक प्रशिक्षण से अवगत कराया। कार्यशाला का विशेष आकर्षण एक बालिका का लाइव मेकअप डेमोंस्ट्रेशन रहा, जिसके माध्यम से प्रतिभागियों ने मेकअप की बारीकियों को नज़दीक से समझा। प्रशिक्षण के उपरांत महिलाओं एवं बालिकाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ कैटवॉक प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
 कार्यक्रम की सबसे सराहनीय पहल आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को पूर्णतः निःशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करना रही। इसके साथ ही लीनेस क्लब की सदस्याओं ने भी उत्साहपूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वयं को आत्म विश्वास के साथ प्रस्तुत करने की कला सीखी। क्लब अध्यक्ष रजनी खरे ने कहा कि महिलाओं का आत्मविश्वास ही उनकी वास्तविक पहचान है। उन्होंने कहा कि लीनेस क्लब मैत्री भविष्य में भी समाजहित एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े रचनात्मक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करता रहेगा। प्रदेश डायरेक्टर रोजी बग्गा ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को स्वयं को संवारने के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देना है। आर्थिक रूप से कमजोर बालिकाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मविश्वास एवं स्वरोज़गार की दिशा में आगे बढ़ाना क्लब की सामाजिक प्रतिबद्धता का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर प्रोजेक्ट डायरेक्टर आशु स्वर्णकार एवं अल्का मिश्रा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज में प्रत्येक महिला और बालिका को सीखने एवं आगे बढ़ने का समान अवसर मिलना चाहिए। इसी उद्देश्य के साथ भविष्य में भी इस प्रकार की कौशल विकास एवं व्यक्तित्व संवर्धन कार्यशालाओं का आयोजन किया जाता रहेगा। यह आयोजन महिला सशक्तिकरण, आत्मविश्वास, कौशल विकास एवं सामाजिक सरोकार का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर उपस्थित सभी प्रतिभागियों के लिए अविस्मरणीय रहा।
लघुवेतन कर्मचारी संघ ने विभिन्न मांगों का ज्ञापन सौंपा.. दमोह म.प्र.लघुवेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद अहिरवार ने जानकरी देते हुए बताया कि समस्त वर्ग एवं अन्य विभागों की पदोन्नति सूची जारी कर दी गई है परन्तु शिक्षा विभाग दमोह में चतुर्थ श्रेणी संवर्ग पदोन्नति सूची आज दिनांक तक लंबित है जिले में सहायक ग्रेड 3 के 14 पद रिक्त हैं (चतुर्थ श्रेणी पदोन्नति रोस्टर हेतु) लगभग 50 वर्षाे से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की पदोन्नति सहायक ग्रेड 3 में 25 प्रतिशत आरक्षण है इसे बढाकर 50 प्रतिशत किया जाए। चतुर्थ श्रेणी संवर्ग को कम्प्यूटर परीक्षा सी.पी.सी.टी से 45 वर्ष की आयु में छूट का लाभ दिया जाए। शासन द्वारा वर्ष 2014-15 में कम्प्यूटर सीपीसीटी प्रारंभ किया गया है अतः उक्त अवधि के कर्मचारियों पर लागू किया जावे।
ज्ञापन देने वालों में लिपिक वर्गीय संरक्षक श्री राकेश सिंह हजारी, संयुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष श्री सत्यनारायण तिवारी, लिपिक वर्गीय जिला अध्यक्ष राजीव वडकुल, राज्य अध्यापक के प्रांतीय महामंत्री श्री आसिफ अन्जुम, लिपिक वर्गीय सचिव मिथलेश शाडिल, लघुवेतन कर्मचारी संघ जिला अध्यक्ष श्री प्रमोद अहिरवार, जिला सचिव अभिषेक राजपूत सिंह, जिला कोषाध्यक्ष एवं सम्भागीय उपाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार अहिरवाल सह, सचिव सदन कटारया उप, कोषाध्यक्ष जयंत कुमार गांगरा, उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, उप संरक्षक श्री धरमदास रोहित, प्रहलाद अठया, पूरन लाल अहिरवार, मान सिंग ठाकुर, जवेरा ब्लॉक से अरविंद राज, कैलाश दारिया, विनय कुमार खरे, मोजीलाल अहिरवार, शाह ठाकुर, देवीदीन अहिरवार, प्रेम अहिरवार, रवि अहिरवार, दामोदर रैकवार, ओसो उपाध्याय, हेमंत अठया, डोमन अहिरवार, शिक्षा विभाग विभागीय अध्यक्ष मुन्ना लाल रैकवार सहित समस्त पदाधिकारी कर्मचारियों की सराहनीय उपस्थिती रहीं।
निर्यापक श्रमण श्री समतासागर जी का कुंडलपुर में प्रवेश आज..  दमोह। सुप्रसिद्ध क्षेत्र कुण्डलपुर में 26 जुलाई को आचार्य श्री विद्यासागर जी के परम प्रभावक शिष्य एवं विद्या शिरोमणि प.पू. आचार्य श्री समय सागर जी  के अज्ञानुवर्ति निर्यापक श्रमण.मुनि श्री समता सागर जी ससंघ की भव्य अगवानी होगी। मंगल आगवानी शोभायात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप देने के लिए व्यापक तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। शोभायात्रा में मुड़िया बैंड की मधुर धुनें, महारानी लक्ष्मीबाई की वेशभूषा में सुसज्जित 8 अश्वारोही वीरांगनाएँ, 14 बग्गियों पर सुशोभित धर्मध्वज एवं विभिन्न जैन समाजों की प्रतीकात्मक झांकियाँ विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। इसके साथ ही देवरी अखाड़ा, बरेदी दल, ढिमरयाई, रमतूला दल, ग्वाल टीम पटेरा, दल-दल अश्व, गोरझामर दिव्य घोष सहित अनेक पारंपरिक एवं सांस्कृतिक दल अपनी मनोहारी प्रस्तुतियों से शोभायात्रा की गरिमा बढ़ाएँगे। विभिन्न स्थानों से आए बैंड एवं सांस्कृतिक दल इस भव्य आयोजन को और अधिक आकर्षक बनाएँगे।
शोभायात्रा में दमोह नगर सहित हटा, बांदकपुर, बनवार, अभाना, नोहटा, जबेरा, सिंग्रामपुर, तेजगढ़, तेंदूखेड़ा, तारादेही, पथरिया, बांसा सहित अनेक नगरों एवं मंदिरों के महिला मंडल पारंपरिक वेशभूषा में धर्मध्वज, मंगल कलश एवं भक्ति भाव के साथ सहभागी बनेंगे। दमोह नगर के विभिन्न मंदिरों एवं क्षेत्रों के महिला मंडलों की विशाल सहभागिता इस आयोजन को अभूतपूर्व स्वरूप प्रदान करेगी शोभायात्रा में कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी, मुनि सेवा समिति, ब्रह्मचारी भैया बहिन, पूर्णायु, हथकरघा के भैया, कुंडलपुर स्टाफ, गुरु संघ एवं देश के विभिन्न अंचलों से आए हुए भक्तगण, दमोह जिला जैन समाज सहित बुंदेलखंड जैन समाज की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। हजारों श्रद्धालुओं के सहभाग से यह मंगल आगवानी धार्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय के रूप में अंकित होने जा रही है। कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी एवं चातुर्मास समिति ने समस्त श्रद्धालुओं एवं क्षेत्र वासियों से विनम्र आग्रह किया है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अनुशासन, श्रद्धा एवं भक्ति के साथ इस दिव्य मंगल आगमन के साक्षी बनें तथा पूज्य बड़े बाबा एवं मुनिश्री ससंघ के मंगल दर्शन एवं आशीर्वाद का पुण्य लाभ प्राप्त करें।
 प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह आयोजन आज.. दमोह। अखिल भारतीय असाटी वैश्य समाज महासभा द्वारा समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान एवं उत्साहवर्धन के उद्देश्य से 11वाँ प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह   का आयोजन आज राधिका पैलेस जबलपुर रोड दमोह किया जाएगा। समारोह में समाज के मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा, राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय असाटी ने समाज के सभी बंधुओं से सपरिवार उपस्थित होकर प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने एवं कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।
गो सम्मान आह्वान अभियान 27 को सौंपेगे प्रार्थना पत्र.. दमोहगौमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से देशव्यापी स्तर पर संचालित गो सम्मान आह्वान अभियान के द्वितीय चरण की सभी तैयारियाँ अब पूर्ण हो चुकी हैं। देशभर के सभी जिलों में स्थानीय कार्यकारिणियों द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दे दिया गया है तथा संबंधित जिला प्रशासन से आवश्यक अनुमति भी प्राप्त कर ली गई है। आगामी 27 जुलाई 2026 को भारत के प्रत्येक जिले में संबंधित जिलाधिकारी महोदय/महोदया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को जनता की ओर से हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपे जाएंगे। विदित हो कि पिछले लगभग छह माह से देशभर के संतों, गोसेवकों एवं गोभक्तों के नेतृत्व में गो सम्मान आह्वान अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में गोहत्या-निषेध हेतु केंद्रीय कानून का निर्माण, गोमाता को राष्ट्रमाता का सम्मान प्रदान करना, गोचर भूमि को अतिक्रमणमुक्त कराना, केंद्रीय गो मंत्रालय की स्थापना, केंद्रीय गो-चारा नीति का निर्माण तथा कृषि, चिकित्सा, पर्यावरण, शिक्षा एवं मानव जीवन से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण विषयों को गो-केंद्रित राष्ट्रीय नीति का हिस्सा बनाने सहित 30 से अधिक प्रमुख मांगें सरकार के समक्ष रखी जा रही हैं। इन मांगों के समर्थन में देशभर में व्यापक जनजागरण एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया है।
27 जुलाई को देशभर के सभी जिलों से सरकार को सौंपे जाएंगे 15 करोड़ से अधिक हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र- ज्ञात हो कि अभियान के प्रथम चरण में 27 अप्रैल 2026 को देश की लगभग 5,000 तहसीलों के माध्यम से 5 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री तथा संबंधित राज्यों के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्रियों को प्रार्थना-पत्र सौंपे गए थे। अभियान के पदाधिकारियों के अनुसार इन मांगों पर अब तक अपेक्षित निर्णय न लिए जाने के कारण अब द्वितीय चरण के अंतर्गत 27 जुलाई 2026 को पुनः देशभर के सभी जिलों से अनुस्मारक (रिमाइंडर) प्रार्थना-पत्र सरकार को प्रेषित किए जाएंगे। इस बार अभियान के अंतर्गत सम्पूर्ण भारत से 15 करोड़ से अधिक नागरिकों के हस्ताक्षरों सहित प्रार्थना-पत्र सरकार को भेजे जाएंगे। जिला दमोह की ओर से भी लगभग पांच लाख हस्ताक्षरों सहित संबंधित जिलाधिकारी महोदय/महोदया के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति, माननीय प्रधानमंत्री, संबंधित राज्य के राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा।
27 जुलाई दिन सोमवार को निकलेगी भव्य प्रार्थना-यात्रा- दमोह में कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। जिले के सभी गोभक्तों से अनुरोध है कि वे प्रातः 7रू30 बजे तक पुराना थाना पर एकत्रित हों। शुभ मुहूर्त में ठीक प्रातः 8 बजे से गोमाता के पूजन एवं शंखनाद के साथ “श्री राम जय राम जय जय राम” विजय मंत्र का सामूहिक जप प्रारम्भ होगा जो की 9रू15 तक चलेगा। विजय मंत्र के उपरांत सभी श्रद्धालु झंडे, बैनर, अभियान संदेशों वाले प्लेकार्ड तथा भजन-कीर्तन के साथ शांतिपूर्ण एवं अनुशासित प्रार्थना-यात्रा के रूप में जिलाधिकारी कार्यालय की ओर प्रस्थान करेंगे। प्रार्थना-यात्रा में भगवान श्रीकृष्ण-बलराम का स्वरूप गोमाता बछड़े के साथ सबसे आगे रहेंगे। गोमाता की झांकी तथा अभियान के अंतर्गत संकलित हस्ताक्षरों का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया जाएगा। गौभक्तों की संगठित शक्ति एवं राष्ट्र निर्माण के प्रतीक के रूप में सम्पूर्ण देश में बुलडोजर पर जनता के दर्शनार्थ गोमाता के लिए किए गए हस्ताक्षर पत्रों को शोभायात्रा में सम्मिलित किया जाएगा। इसके पश्चात संत-महात्माओं, जिला कार्यकारिणी, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों तथा गणमान्य नागरिकों के नेतृत्व में जिलाधिकारी महोदय/महोदया के माध्यम से सरकार को प्रार्थना-पत्र एवं ज्ञापन सौंपा जाएगा। समस्त नागरिकों से विनम्र आग्रह किया जाता है कि वे इस राष्ट्रीय जनजागरण अभियान में अधिक से अधिक संख्या में सहभागी बनें। सभी नागरिक अपने परिवार सहित पारंपरिक वेशभूषा में निर्धारित समय पर कार्यक्रम स्थल पर पहुँचकर गोमाता की सेवा, सुरक्षा एवं सम्मान के लिए आयोजित इस अभियान रूपी महायज्ञ को सफल बनाने में अपना योगदान दें। इस अवसर पर जिले के संत-महात्मा, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, मातृशक्ति, युवा, किसान तथा बड़ी संख्या में गोभक्त उपस्थित रहेंगे।

Post a Comment

0 Comments