Header Ads Widget

जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर सुनवाई.. निःशुल्क दर्द निवारक शिविर आज.. खरीदी केंद्र में किसानों ने बताईं समस्याएं.. उन्मुक्त संस्था ने किया पौधारोपण.. कालेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई.. युवा प्रकोष्ठ ने बच्चों को बांटी सामग्री..

जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर हुई सुनवाई

दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में जिले के दूरदराज क्षेत्रों से आये आवेदकों की समस्याओं को सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे एवं अपर कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी ने सुना। इस दौरान सामान्य जनसुनवाई में 280 आवेदनों पर सुनवाई करते हुये संबंधित अधिकारियों को समय.सीमा में निराकरण करने के निर्देश दिये।

जनसुनवाई में 15 आधार अपडेशन एवं 180 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। साथ ही जनसुनवाई के दौरान कुछ सामूहिक आवदेन भी दिए गए। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर ब्रजेश सिंह डिप्टी कलेक्टर रानी अहिरवार लोकसेवा प्रबंधक चक्रेश पटेल ने सहभागिता निभाई।

निःशुल्क दर्द निवारक शिविर आज..  दमोह/स्व. श्री कमल कुमार जैन की पुण्यतिथि पर सम्यक् हेल्थ केयर सेंटर आशीर्वाद गार्डन के पास दिनांक 29 जुलाई 2026 बुधवार को प्रातः 10 बजे से सायं 5 बजे तक निःशुल्क दर्द निवारक शिविर का आयोजन किया जा रहा है।  डॉ. अकलेश जैन ने बताया कि शिविर में जबलपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक श्री रमेश चड्डा जो दुर्लभ जड़ी बूटियों के लेप के माध्यम से लकवा घुटनों का दर्द साइटिका का निः शुल्क इलाज करेंगे । शिविर में जबलपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. राहुल राजपूत जो फ्रोजन शोल्डर, सवाईकल दर्द, घुटनों का दर्द के उपचार के साथ डॉ. शिवानी सोनी, डॉ.सुधीर, डॉ.अकलेश जैन उपचार में उपनी सेवाएं देगें ।आयोजक द्वारा सभी से शिविर में लाभ लेने की अपील की ।  

खरीदी केंद्र निरीक्षण, किसानों ने बताईं समस्याएं.. दमोह। जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य हरिश्चंद्र गुड्डू पटेल ने मंगलवार को हटा कृषि उपज मंडी मै संचालित मूंग, उड़द खरीदी केन्द्रों का अवलोकन किया। जहा पर किसानों द्वारा बताया गया सनकुईया समिति मैं पर्याप्त जगह सेट नहीं है पर्याप्त तौल कांटे की व्यवस्था नहीं है जिसके करण किसानों की तौल समय पर नहीं हो रही है..
और बहुत किसान ऐसे हैं जो छः-सात दिन से मंडी में है इसके बाद भी उनके सलाट की तारीख निकल गई और तौल नहीं हो पाए। जिस पर संबंधित अधिकारियों विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक, एसडीम महोदय हटा को पत्र सौंप कर किसानों की समस्याएं हल कराने का आग्रह किया गया। इस दौरान भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष राजा वीर चौहान ,ऊमरी सरपंच राजेश पटेल, युवा नेता हिरदेश पटेल, रणजीत सिंह,  पुरुषहोतम साहू ,किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सतीश कुशमरिया, रघुवीर रजक, रणधीर दहिया की उपस्थिति रही।
अभियान अंतर्गत उन्मुक्त संस्था ने किया पौधारोपण.. दमोह। एक पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत अभाना सेक्टर ब्लाक दमोह,ग्राम हथनी पिपरिया में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के सहयोग से पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें जिला समन्वयक सुशील नामदेव एवं विकासखंड समन्वयक श्रीमती वंदना जैन, परामर्शदाता दयाराम पटेल व ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष मयंक जैन ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का नियमित संरक्षण और संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है,राहुल पाठक ने बताया कि आम, नीम एवं आवला सहित पाँच पौधों का रोपण किया गया। 
कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की, विकासखंड समन्वयक श्रीमती वंदना जैन ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर भी हैं। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण अवश्य करना चाहिए। जिला समन्वयक सुशील नामदेव ने पर्यावरण संरक्षण, पौधारोपण के बारे में जानकारी दी । उप सरपंच प्रतीक्षा राजपूत,सचिव अर्चना तेकाम, ग्राम रोजगार सहायक राखी जैन, गंधर्व सिंह बुंदेला, गोपाल राव मराठा, प्रकाश बबलू राय, नरेंद्र सिंह बुंदेला, पर्वत सिंह बुंदेला, प्रेमलाल रैकवार, संतोष आदिवासी आदी की उपस्थिति रही।

पथरिया कालेज में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 जुलाई.. दमोह। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार  प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत प्रवेश मेला का आयोजन माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में प्राचार्य डॉ. विनय कुमार वर्मा के निर्देशन में किया जा रहा है जिसके अंतर्गत महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक पथरिया ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले  विद्यालयों में जाकर छात्र छात्राओं को प्रवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं एवं घर पर जाकर छात्र छात्राओं के अभिभावकों को  प्रवेश के  लिए प्रेरित किया जा रहा है।

इस दौरान महाविद्यालय के कॉलेज चलो अभियान प्रभारी डॉ. जगदीश अहिरवार, प्रवेश प्रभारी डॉ. सुधीर साहू, श्री शेख ताज हसन उपस्थित रहे। माधवराव सप्रे शासकीय महाविद्यालय पथरिया में बी.ए/बी.एस.सी./बी.काम स्नातक प्रथम वर्ष एवं एम.ए. /एम.एस.सी./एम.कॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने हेतु अंतिम तिथि म0प्र0 शासन द्वारा दिनांक 31.07.2026 निर्धारित की गई है। अतः ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने अभी तक प्रवेश नही लिया, ऐसे विद्यार्थी एम.पी. ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से निर्धारित दिनांक तक ऑनलाइन पंजीयन कर प्रवेश प्राप्त कर सकते है।

गोंड समाज महासभा युवा प्रकोष्ठ ने बच्चों को बांटी सामग्री.. दमोह।गोंड समाज युवा प्रकोष्ठ ने वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश साथ ही बच्चों को बांटी पाठ्यस्तक स्कूली आवश्यक सामग्री ओर संगठन का विस्तार करते हुए सर्किल कमेटी का गठन करते हुए नियुक्ति की गई।  मीडिया प्रभारी सुनील शाह ऐडाली ने  बताया है कि गोंड समाज महासभा जिला कमेटी के निर्देशन में युवा प्रकोष्ठ की जिला बैठक ग्राम शाहपुरा बोरदा में हुई। इसमें बटियागढ़ एवं पथरिया ब्लॉक की संयुक्त बैठक की शुरुवात प्रकृति शक्ति भगवान बड़ादेव की सुमरनी पाटा कर किया गया।
जिला अध्यक्ष तिरु अनरत सिंह ऐडाली ने संगठन के विस्तार पर चर्चा करते हुए सर्व सम्मति से सर्किल कमेटी मगरोंन से अध्यक्ष के पद पर तिरु हरिदास सिंह मरावी को नियुक्त किया गया। जिला सचिव महेंद्र सिंह मरकाम ने आगामी विश्व आदिवासी दिवस मनाने के विचार रखे। बटियागढ़ ब्लॉक से युवा प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष कमल सिंह धुर्वे को नियुक्त किया गया।इस अवसर पर महेंद्र सिंह पन्द्राम, झलकन सिंह सरूता,  मिट्ठू सिंह तेकाम, दिनेश परस्ते, गुड्डे सिंह सरूता, लालसिंह, भुमका गुमान सिंह धुर्वे, भगवान सिंह,सूरज सिंह, संजू मरावी , नितेश सोयाम, रामभरोसे, नन्हे भाई मरकाम, गोपाल सिंह धुर्वे, मुन्ना सिंह सेवास, उत्तम सिंह शिक्षक, नारायण सिंह सरूता, चतुर सिंह मरावी आदि गोंड समाज महासभा के पदाधिकारी मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments