लोकतंत्र सेनानी उमा गुप्ता को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
दमोह।
सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा लोकतंत्र सेनानी व भाजपा के वरिष्ठ
नेता स्वर्गीय श्री उमा गुप्ता के निधन के उपरांत श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन
किया गया। सर्व प्रथम नगर पुरोहित राहुल शास्त्री के द्वारा शांति पाठ कर
श्रंद्धाजलि सभा प्रारंभ हुई श्रंद्धाजलि सभा के दौरान स्वर्गीय श्री उमा
गुप्ता के द्वारा समाज के कल्याण के लिए किए गए सराहनीय कार्य, रोगी कल्याण समिति के माध्यम से चिकित्सा के क्षेत्र में, हटा नाका मुक्ति धाम के
विकास कार्य एवं शिव जी की विशाल प्रतिमा स्थापित करने के कार्य को याद किया गया।
सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा आयोजित सभा में श्रंद्धाजलि
अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से दमोह के पूर्व विधायक अजय टंडन, भाजपा
के पूर्व जिला अध्यक्ष पंडित विद्यासागर पांडेय, नगर सुधार न्यास के पूर्व
डा भरत शिवहरे,दमोह के आचार्य पंडित चंद्रगोपाल पौराणिक,समाजसेवी
नरेन्द्र दुबे, वरिष्ठ पत्रकार नारायण सिंह ठाकुर, पत्रकार अटल
राजेन्द्र जैन, सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष कपिल सोनी, जिला
सहकारी संघ के अध्यक्ष पं अनिल मिश्रा, पूर्व भाजपा महामंत्री रमन
खत्री, कांग्रेस नेता लालचंद राय, नगर पालिका उपाध्यक्ष विक्रम सिंह
राजपूत,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अमित बजाज गोलू, पंडित मनीष तिवारी, जिला
अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष राजीव बद्री ठाकुर, एडवोकेट श्याम विश्वकर्मा,
समाजसेवी चंदू राय, सकल हिन्दू समाज जिला महामंत्री जगजीत सिंह बिल्लू
बाधवा,सकल हिन्दू समाज जिला उपाध्यक्ष राजीव राय सावजी,पवन गुप्ता,नंदन
चक्रवर्ती, लक्ष्मी अग्रवाल, अमरदीप जैन (लालू), तरूण सिरोठिया, भगवत बंसल,
प्रशांत शैन्डेय, युवा सकल हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष मोंटी रायकवार,नगर
अध्यक्ष राजू नामदेव,कवीश सिंघई, अक्षत गोस्वामी, गीतेश अठया सहित स्वर्गीय
श्री उमा गुप्ता के परिजन भाई जगदीश गुप्ता, विष्णु गुप्ता, उनके पुत्र
कपिल गुप्ता, अखिल गुप्ता, अखिलेश गुप्ता के साथ परिजनों को गहरा दुःख सहने
की प्रार्थना ईश्वर से की गई है। संचालन सकल हिन्दू समाज के उपाध्यक्ष राजीव राय सावजी, युवा सकल
हिन्दू समाज जिलाध्यक्ष मोंटी रायकवार एवं आभार सकल हिन्दू समाज के जिला
अध्यक्ष कपिल सोनी के द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर श्रंद्धाजलि
अर्पित की गई है।
अखिल भारतीय प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह संपन्न.. दमोह। अखिल भारतीय असाटी वैश्य समाज महा सभा
के तत्वावधान में असाटी समाज समिति के संयोजन में 11वाँ अखिल भारतीय
प्रतिभावान छात्र सम्मान समारोह 2026 संपन्न हुआ। शिक्षा, प्रतिभा और सामाजिक एकता को समर्पित इस
समारोह में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए समाजबंधुओं, मातृशक्ति, युवाओं
एवं प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की सहभागिता रही। समारोह में कक्षा दसवीं एवं बारहवीं में उत्कृष्ट
प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, आईआईटी, नीट एवं अन्य राष्ट्रीय एवं
राज्य स्तरीय प्रतियोगी परीक्षाओं में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त करने वाले
प्रतिभावान छात्र-छात्राओं तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने
वाले शिक्षकों को बेस्ट टीचर अवॉर्ड एवं दृष्टिहीन बिटिया को लेपटॉप हेतु
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय जी असाटी द्वारा राशि सहित साथ ही सम्मानित
किया गया।
प्रतिभाओं का सम्मान कर समाज ने शिक्षा के प्रति अपनी
प्रतिबद्धता का प्रेरणादायी संदेश दिया तथा समाज की नई पीढ़ी को उत्कृष्टता
की ओर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान की। समारोह में मुख्य अतिथि श्री
पंकज असाटी (GM NHAI, नई दिल्ली) तथा *विशिष्ट अतिथि डॉ. पंकज असाटी,
जबलपुर श्रीमती डॉ माधुरी जी (इंदौर), डॉ. चंपालाल जी फुटेरा, श्री सुनील
असाटी 'मंचू' (अध्यक्ष, असाटी समाज समिति जबलपुर) सौरभ गोविंददास असाटी
छतरपुर, डॉ भरत असाटी इंदौर, दिलीप असाटी तिरोड़ा अध्यक्ष गोंदिया क्षेत्र,
सतीश नायक सागर शिवम असाटी रेलवे भोपाल, अभिषेक असाटी दमोह अनेक
गणमान्य अतिथियों मंत्री श्री लखन पटेल, श्री मनु मिश्रा पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष, मुख्य संरक्षक वीरेंद्र
असाटी, पूर्व अध्यक्ष डॉ रमेश असाटी बड़ा मलहरा अशोक गुप्ता भोपाल इंजीनियर
रमेश असाटी दमोह एवं युवा साथियों के साथ ही मंच पर अखिल भारतीय महिला
अध्यक्ष श्रीमती नीतू राजकुमार जी इंदौर एवं श्रीमती मालती असाटी पूर्व नगर
पालिका अध्यक्ष एवं अखिल भारतीय युवा अध्यक्ष श्री चंद्रकांत नायक
मड़ावरा की उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने अपने प्रेरक उद्बोधनों
में विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार, अनुशासन, सामाजिक एकता एवं समाजहित
में सक्रिय योगदान देने का संदेश दिया।
विशेष रूप से युवा वक्ताओं ने नई
पीढ़ी से शिक्षा के साथ सामाजिक उत्तरदायित्व निभाते हुए संगठन को और अधिक
सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय असाटी
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विनय असाटी धनंगुआ ने की। उन्होंने
प्रतिभाओं के सम्मान को समाज की सबसे बड़ी पूंजी बताते हुए शिक्षा,
संगठनात्मक एकता एवं सामाजिक सहभागिता को निरंतर सुदृढ़ करने का आह्वान
किया। आयोजन के सफल संयोजन का श्रेय असाटी समाज समिति के अध्यक्ष
वीरेंद्र असाटी, व कार्यक्रम की मुख्य व्यवस्थाएं जगदीश पप्पू असाटी एवं
कार्यक्रम संयोजक डॉ बृजेन्द्र असाटी समिति के समस्त पदाधिकारीगण एवं सकल
असाटी समाज के प्रत्येक समाज बन्धु को जाता है सम्मान
कार्यक्रम समापन पर श्रीमती विद्या राजेंद्र चंदू जी द्वारा असाटी द्वारा
समस्त पधारे समाज बंधु मातृशक्ति, छात्र एवं युवा साथियों का आभार व्यक्त
किया गया।
संचालन डॉ संजय असाटी (पुणे)संयोजक अखिल भारतीय शिक्षा समिति,
श्रीमती कंचन सत्यप्रकाश असाटी (राष्ट्रीय महिला उपाध्यक्ष) एवं अखिल
भारतीय असाटी महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री श्री महेश असाटी ने किया।
महाराज दक्ष प्रजापति जयंती पर शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह.. दमोह। महाराज दक्ष प्रजापति जयंती पर प्रजापति समाज द्वारा सोमवार को भव्य शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह
का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में
जिले भर से बड़ी संख्या में समाज बंधुओं ने भाग लेकर समाज की एकता, संस्कृति
एवं गौरव का परिचय दिया। भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ जटाशंकर धाम से हुआ।
शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों बैंक चैराहा, बस स्टैंड, घंटाघर एवं
अंबेडकर चैराहा से होती हुई पुनः जटाशंकर धाम पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। मार्ग में महाराज दक्ष प्रजापति के जयघोष, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं
के उत्साह ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया। जगह-जगह समाजजनों द्वारा
शोभायात्रा का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत भी किया गया।
जयंती समारोह के
दौरान कक्षा 10वीं एवं 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन
करने वाले समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं सम्मान देकर
उनका उत्साहवर्धन किया गया। इसके साथ ही समाज के वरिष्ठ जनों तथा जिला दमोह
की ब्लॉक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को भी उनके सामाजिक योगदान के लिए
सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज के वरिष्ठ गणेश
प्रजापति ने कहा कि शिक्षा, संगठन और संस्कार ही समाज की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए सभी समाजबंधुओं से एकजुट होकर समाज के विकास एवं युवा पीढ़ी
के उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य करने का आह्वान किया। इस
अवसर पर राजेंद्र बरदिया, उमाशंकर प्रजापति, नरेंद्र बरदिया, सुरेंद्र
बरदिया, मनीषा प्रजापति, रुक्मणी प्रजापति, रोशनी प्रजापति, सरोज प्रजापति,
चंदा प्रजापति, उषा प्रजापति, तुलसा प्रजापति, मुकेश प्रजापति, संदीप
बरदिया, बीडी प्रजापति, घनश्याम प्रजापति, युवा अध्यक्ष कार्तिक बरदिया,
पूरनलाल, बद्री , द्वारका बरदिया, मूलचंद प्रजापति, रमेश
प्रजापति, बृजेश प्रजापति सहित बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष, युवा उपस्थित रहे।
आदिवासियों के पटटे की छीनी गई भूमि वापिस कराने ज्ञापन.. दमोह।
जन संगठन म. प्र. एकता परिषद के बैनर तले सोमवार को गांव उदयपुरा पंचायत
बछामा ब्लॉक हटा के आदिवासियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर कलेक्टर प्रताप
नारायण यादव से उनकी वन अधिकार कानून के तहत प्राप्त पटटे की भूमि पन्ना
टाईगर रिजर्व बफर जोन प्रबन्धन एवं वन विभाग व्दारा अवैधानिक तरीके से छीने
जाने का विरोध करते हुये जबरन छीनी गई उक्त खेती की भूमि लौटाने की मांग
की । साथ ही भूमि अधिकार एवं विस्थापन के मुद्दों को लेकर कलेक्टर से शीघ्र
जिला समन्वय बैठक आयोजित करने की मांग की गई। ज्ञापन नायब तहसीलदार धनीराम
गौड़ के माध्यम से कलेक्टर दमोह को दिया गया।
एकता परिषद के जिला समन्वयक सुजात खान ने बताया कि उदयपुरा गांव में रहने वाले किसना आदिवासी, मलखान गौड़, गनपत
गौड़, सोने लाल गौड़ को वन अधिकार कानून के अंतर्गत वर्ष 2011 में विधिवत
पीडीए सर्वे कराके व्यक्तिगत वन अधिकार पत्र कृषि कार्य करने दिया गया था।
ज्ञापन में इन आदिवासियों की छीनी गई खेती की जमीन तत्काल वापिस करने की
आंदोलन की चेतावनी देते हुए मांग की गई है। कांग्रेस नेता प्रवेन्द्र चन्द्राकर ने बताया कि सम्पूर्ण दमोह जिला मे
काग्रेंस व्दारा पारित वनाधिकार कानून की क्रियान्वयन के स्तर पर जबरदस्त
लापरवाही की जा रही है। आदिवासियों के कानून को बलाय ताक रखकर आदिवासियों
के साथ शासन प्रशासन व्दारा अन्याय अत्याचार कर उन्हें परपंरागत भूमि
अधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कलेक्टर से वनाधिकार कानून को
जिले मे सक्रिय रूप से लागू करने की बात कही। इस अवसर पर सूरज रानी
आदिवासी, सन जली बहू गौड़, संजू प्रसाद अहिरवार, परषोत्तम सिंह आदिवासी आदि
मौजूद रहे।
एचएलए टेस्ट बोन मैरो ट्रांसप्लांट परामर्श शिविर में 70 बच्चों के लिए सैंपल.. दमोह। थैलेसीमिया
जन जागरण समिति, मध्यप्रदेश, रक्तदान जीवनदान सेवा समिति एवं डी.के.एम.एस. के सहयोग से फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च
इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम द्वारा आयोजित नि:शुल्क एच.एल.ए. टेस्ट एवं बोन
मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ ओ.पी.डी. शिविर जिला चिकित्सालय में सम्पन्न हुआ। शिविर
में थैलेसीमिया सहित विभिन्न रक्त विकारों से पीड़ित बच्चों एवं उनके
परिजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस दौरान लगभग 70 पेशेंट एवं उनके भाई
बहन के 170 से अधिक एच एल ए सैंपल लिए गए, जो भविष्य में बोन मैरो
ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया के लिए महत्वपूर्ण साबित होंगे। साथ ही बच्चों
एवं उनके अभिभावकों को विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक परामर्श एवं
मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस
अवसर पर फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट, गुरुग्राम के डॉ. विकास
दुआ एवं डॉ. परमिंदर पाल सिंह ने थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया,
हीमोफीलिया, एप्लास्टिक एनीमिया तथा अन्य रक्त विकारों के आधुनिक उपचार एवं
बोन मैरो ट्रांसप्लांट की प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। शिविर
में सिविल सर्जन डॉ. पहलाद पटेल, डॉ. अमित प्रकाश जैन एवं डॉ.
जलज बजाज विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में थैलेसीमिया जन जागरण समिति प्रदेश अध्यक्ष पं. विकास
शुक्ला, मार्गदर्शक अजय घोष, उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह नारंग, संरक्षक
संजय असाटी, अध्यक्ष राहुल तिवारी, शुभम यादव, मोहित दुबे का विशेष
योगदान रहा।
रक्तदान
जीवनदान सेवा समिति की ओर से लक्ष्मीकांत पौराणिक, हिमांशु
ताम्रकार, अक्षय दीक्षित, शुभम सोनी, सचिन पाल, राम मिश्रा एवं दीपक जैन
ने पंजीयन, व्यवस्थाओं एवं शिविर संचालन में सक्रिय भूमिका निभाई। वहीं
रक्तदान समिति, गढ़ाकोटा से अमित सोनी ने भी महत्वपूर्ण सहयोग
प्रदान किया। शिविर की
सफलता में जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक स्टाफ श्रीमती प्रीति गुप्ता एवं
योगेश जाट ने
एच.एल.ए. सैंपल संग्रहण, समन्वय एवं तकनीकी व्यवस्थाओं में उल्लेखनीय
भूमिका निभाई।
आयोजकों ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भविष्य में भी
थैलेसीमिया एवं अन्य रक्त विकारों से पीड़ित बच्चों के हित में इस प्रकार
के शिविर आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक बच्चों
को समय पर उपचार एवं बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।







0 Comments