Header Ads Widget

जैन युवा महासंघ साप्ताहिक जिनालय परिक्रमा का प्रथम चरण पूर्ण.. कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पद के लिये रायशुमारी.. सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण.. स्कूल के बच्चों ने तालाब के घाटों को किया स्वच्छ..

साप्ताहिक जिनालय परिक्रमा का प्रथम चरण पूर्ण

दमोह। आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं श्री समय सागर जी के मंगल आशीर्वाद एवं नगर में विराजमान मुनि श्री पदम सागर एवं छुल्लक श्री तात्पर्य सागर जी की मंगल प्रेरणा से दिगंबर जैन युवा महासंघ द्वारा प्रारंभ की गई साप्ताहिक जिनालय परिक्रमा का प्रथम दौर रविवार को पूर्ण हो गया। अगले सप्ताह से वृद्धि दर प्रारंभ होगा जिस में एक सप्ताह शहर के मंदिर तथा दूसरे सप्ताह ग्रामीण क्षेत्र के मंदिर में पहुंचकर जिन अभिषेक पूजन अर्चन करेंगे।
दिगंबर जैन युवा महासंघ के द्वारा दमोह नगर में स्थित सभी दिगंबर जैन जिनालय में बारी-बारी से प्रत्येक रविवार को पहुच कर श्रीजी का अभिषेक पूजन शांति धारा करने की शुरुआत 8 फरवरी 2026 से की गई थी। एक माह में चार जैन मंदिर पहुंचकर पूजन अभिषेक करने की श्रृंखला में लगभग 5 माह में प्रथम चरण की पूजन परिक्रमा रविवार 6 जुलाई को कंप्लीट हो गई। अब दूसरी परिक्रमा चालू हुई जिसमें एक सप्ताह लोकल जिनालय और एक सप्ताह आसपास के जिनालय जाने का क्रम रहेगा।  श्री जिनालय साप्ताहिक परिक्रमा क्रम में प्रत्येक रविवार को अलग-अलग मंदिर पहुंचकर पूजन अभिषेक करने वाली श्रावको में मनीष जैन आउटलुक, नरेंद्र मयूर, दीपक बमोरया, प्रकाश वसुंधरा ,सौरभ भारिल्य, अतुल शीशम वाला, महेंद्र फोटो, संजय सिंघई, जितेंद्र नायक, सुनील बडेराय, केशर जैन, हर्ष जैन, दीपक जैन, कुलदीप जैन, अंकित टड़ा, आशीष गंगरा, बंटू गांगरा, डॉ रजनीश गांगरा, आशीष बलेह, अमित बांसा, राकेश दसोंदा, मनीष राजश्री, स्वप्निल, संदीप सहारा राजेंद्र लाट साब सहित अन्य युवा शामिल रहे।  
इनके द्वारा भक्ति भाव से प्रथम चरण में श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जटा शंकर, श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर जबलपुर नाका, श्री शांतिनाथ जिनालय शिव नगर, श्री धर्मनाथ जी जिनालय वैशाली नगर,श्री नेमिनाथ जी जिनालय नेमीनगर,श्री शांतिनाथ जी जिनालय भाई जी मंदिर, श्री महावीर जी जिनालय राजीव कॉलोनी,.श्री पार्श्वनाथ जिनालय सागर नाका, .श्री जिनशरणं मंदिर सागर नाका, श्री महावीर जिनालय मालिया मिल परिसर, .श्री आदिनाथ जिनालय कांच मंदिर, .श्री महावीर जिनालय नसिया मंदिर, .श्री पार्श्वनाथ जिनालय पलंदी मंदिर, .श्री चंद्रप्रभ जिनालय चौधरी मंदिर,.श्री पार्श्वनाथ जिनालय नन्हे मंदिर जी,.श्री पार्श्वनाथ जिनालय बड़े मंदिर जी,.श्री आदिनाथ जिनालय सिंघई मंदिर जी,.श्री पार्श्वनाथ जिनालय सेठ मंदिर,.श्री शांतिनाथ जिनालय विजय नगर जी, श्री आदिनाथ जिनालय वसुंधरा नगर बारी-बारी से पहुंच कर श्री जी के दर्शन पूजन अभिषेक शांति धारा करके सबका मंगल हो जग का मंगल हो की भावना की गई। समाज के वरिष्ठ जनों तथा विभिन्न संगठनों के द्वारा जिनालय परिक्रमा के संकल्प की प्रशंसा करते हुए सभी के पुण्य की अनुमोदना की गई है।

कांग्रेस पिछड़ा वर्ग अध्यक्ष पद के लिये हुई रायशुमारी.. दमोह। जिला कांग्रेस कार्यालय पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पद के लिये पर्यवेक्षक के समक्ष दावेदारी की गई। पर्यवेक्षक शिव बालक लोधी ने कहा कि पिछड़ा वर्ग की आवाज अगर किसी ने बुलंद की तो वह राहुल गांधी है समाज की मुख्य धारा अभी भी हम पिछड़े हुए है जिसके लिये हम सभी पिछड़ी जातिया एक मंच पर एकत्रित होकर आगे बढ़ना होगा जिला  अध्यक्ष मानक पटेल ने कहा कि आज पिछड़ा वर्ग के नवीन अध्यक्ष पद के लिये तेन्दूखेड़ा जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव का नाम सर्वसम्मति से आया है जो स्वागत योग्य है वह युवा और उनके मन में पिछड़ा वर्ग के उत्थान के लिये लगन है।

जिला कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजय चौरसिया संगठन महासचिव नितिन मिश्रा, विजय बहादुर सिंह, वीरेन्द्र राजपूत, परम यादव, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, बसंत कुशवाहा, डीपी पटेल, राव लाखन सिंह, तुलाराम यादव ने भी अपनी बात रखते हुए कहा संगठन सृजन अभियान के तहत जो नवीन नियुक्यिां हो रही है उन सभी विभागों के व्यक्तियों में जोशो खरोस है। इस अवसर पर मुकेश रोहितास, कृष्णा यादव, अजय जाटव, कुलदीप अहिरवार, सुनील लोधी, सलीम बाबा सहित पिछड़ा वर्ग के व्यक्तियों की उपस्थिति रहीं।

सीएमएचओ ने किया स्वास्थ्य संस्थाओं का निरीक्षण.. दमोह। जनसामान्य को गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं सुरक्षित स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राकेश राय ने गत दिवस आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र समन्ना, उप स्वास्थ्य केंद्र लुहर्रा, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदकपुर एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं के नियमित फॉलोअप, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, मौसमी बीमारियों की तैयारियों तथा स्वास्थ्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।

हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के समयबद्ध फॉलोअप एवं आवश्यक दवाओं की उपलब्धता के निर्देश डॉ. राय ने निर्देश दिए कि प्रत्येक पंजीकृत गर्भवती का समय पर फॉलोअप सुनिश्चित किया जाए। सभी आवश्यक जीवन रक्षक दवाएँ एवं सामग्री पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें तथा वर्षा ऋतु को देखते हुए स्वास्थ्य संस्थाएँ किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार रहें। उन्होंने ऑनलाइन उपस्थिति के साथ संस्थाओं में ऑफलाइन उपस्थिति पंजी भी नियमित रूप से संधारित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान हाई-रिस्क गर्भवती महिलाओं के प्रबंधन, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं, गर्भवती महिलाओं के नियमित फॉलोअप, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता, स्टॉक रजिस्टर, मौसमी बीमारियों की तैयारियों तथा स्वास्थ्य संस्थाओं की व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।
उपचार उपरांत संक्रमण नियंत्रण एवं बायो मेडिकल वेस्ट प्रबंधन के दिए निर्देश.. आयुष्मान आरोग्य मंदिर उप स्वास्थ्य केंद्र समन्ना में निरीक्षण के दौरान आयरन सुक्रोज थेरेपी पूर्ण होने के बाद प्रयुक्त आई.वी. सेटध्ड्रिप सामग्री का निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार निस्तारण (डिस्कार्ड) नहीं किया जाना पाया गया। इस पर डॉ. राय ने संबंधित स्वास्थ्यकर्मियों को संक्रमण नियंत्रण एवं बायोमेडिकल वेस्ट प्रबंधन के मानकों का कड़ाई से पालन करते हुए उपचार उपरांत प्रयुक्त सामग्री का तत्काल डिस्कार्ड सुनिश्चित करने तथा भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति न होने के निर्देश दिए।
बांदकपुर में प्रसव सेवाओं एवं उपचार व्यवस्थाओं का लिया जायजा.. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बांदकपुर में प्रसव कक्ष, प्रसवोत्तर कक्ष, औषधि कक्ष एवं एनसीडी कक्ष का निरीक्षण कर हितग्राहियों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। उन्होंने सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं मरीज-केंद्रित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिए।
निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण, शीघ्र संचालन के निर्देश.. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हिंडोरिया में आमजन की स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सुविधाओं के विस्तार के लिए साइंस हाउस द्वारा निर्मित किए जा रहे भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कर भवन को जल्द से जल्द जनसेवा के लिए प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

ए.एस. मेमोरियल स्कूल के बच्चों ने तालाब के घाटों को किया स्वच्छ.. दमोह। स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी है। इसी सोच को साकार करते हुए स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल के नेतृत्व में चल रहा टीम उम्मीद का स्वच्छता अभियान रविवार को अपने 48वें स्वच्छता अभियान के साथ सम्पन्न हुआ। 25 साप्ताहिक स्वच्छता अभियानों और 20 दिवसीय "ऑपरेशन क्लीन बेलाताल" स्वच्छता महाअभियान की ऐतिहासिक सफलता के बाद भी टीम लगातार बेलाताल को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के लिए प्रतिदिन श्रमदान कर रही है।
रविवार को आयोजित अभियान में ए.एस. मेमोरियल स्कूल के अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर श्रमदान किया। अभियान में प्रधानाचार्य गुलाम मोईनुद्दीन, शहरोज़ सर, इरफ़ान नूरी सर, रूहीन मैम, अनम मैम, सुरेश रोहित, एडवोकेट फ़िरोज़ खान, हाजी अमजद खान सहित स्कूल के अनेक छात्र-छात्राएँ एवं टीम उम्मीद के सदस्य शामिल रहे। अभियान के दौरान मुख्य घाट की चौथी बार सफाई करनी पड़ी। कारण यह रहा कि महाअभियान में पूरे बेलाताल को स्वच्छ किए जाने के बावजूद कुछ लोग आज भी घाटों के आसपास प्लास्टिक और अन्य कचरा फेंककर चले जाते हैं। टीम ने एक बार फिर उस कचरे को हटाकर घाट को स्वच्छ बनाया। 
स्वच्छता कार्य के दौरान बच्चों ने जब साफ किए गए घाटों पर दोबारा फैला कचरा देखा तो वे भावुक हो उठे। बच्चों ने कहा कि "सफाई करने वाले लोग शहर के सच्चे नायक हैं, जबकि कचरा फैलाने वाले लोग शहर की सुंदरता को नुकसान पहुँचा रहे हैं।" विद्यार्थियों ने संकल्प लिया कि वे अपने घर, मोहल्ले और विद्यालय में सभी को स्वच्छता का संदेश देंगे तथा किसी को  सार्वजनिक स्थानों पर कचरा नहीं फैलाने देंगे। अभियान में स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर हरीश पटेल के साथ टीम उम्मीद के राकेश राठौर अनीता रैकवार धर्मेंद्र सोनी अर्जुन प्रताप सिंह दीपक राजपूत योग शिक्षक भरत दुबे नीलेश सेन उमेश सोनी शामिल रहें।

Post a Comment

0 Comments