Header Ads Widget

मंत्री लोधी की जनसुनवाई बनी जन सुविधा.. तेंदूखेड़ा ITI कॉलेज वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन.. उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को किया जागरूक.. विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस पर संगोष्ठी.. अवॉर्ड से सम्मानित होंगे योगेश सुमन..

मंत्री लोधी की जनसुनवाई बनी जन सुविधा 
दमोह जिले की जबेरा विधानसभा इन दिनों चर्चा में है स्थानीय विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन में मंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने अनोखी कार्यशैली बनाई है वह प्रत्येक शनिवार प्रातः 11 से दोपहर 1 बजे तक जनसुनवाई का आयोजन करते हैं जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों अपनी समस्याएं लेकर पहुंचते हैं क्योंकि प्रशासनिक अधिकारि कर्मचारी मौके पर उपस्थित रहते जिससे उनकी समस्याएं सुलझ जाती है जिससे क्षेत्र वासियों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते।
मंत्री लोधी ने कहा कि कुल 102 आवेदन प्राप्त हुए जिनके संभव निराकरण उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों के माध्यम से त्वरित किये गये। इस सुनवाई के माध्यम से लोगों को सुविधा प्राप्त हो रही है लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर ना लगाने पड़े इस भावना के साथ हम कार्य कर रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार विभिन्न योजनाओं को लेकर कार्य कर रही लेकिन थोड़ी बहुत कागजों की कमी होने के कारण पात्र हितग्राही लाभान्वित नहीं हो पाते लेकिन जनसुनवाई में समस्त विभागों के अधिकारियों के साथ कागजों की कमी को पूर्ण किया जा रहा है। जिससे पात्र हितग्राहियों को लाभ प्राप्त हो सके। हमारा संकल्प है कि आने वाले समय में हमारी विधानसभा प्रदेश में क्रमांक एक की विधानसभा बने जिसके लिए हम निरंतर कर रहे हैं।
तेंदूखेड़ा ITI कॉलेज वापसी की मांग को लेकर ज्ञापन.. दमोह। तेंदूखेड़ा ब्लॉक के लोगों ने आईटीआई कॉलेज पुनः खोलने के लिए राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने मांग की है कि तेंदूखेड़ा में पुनः ITI कॉलेज पुनः खोली जाएं क्योंकि कॉलेज बंद होने से छात्रों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कवि चन्द्रभान सिंह लोधी ने बताया कि हमें प्राइवेट कॉलेज नहीं चाहिए बल्कि सरकारी कॉलेज को ही खोला जाए। और जुलाई के महीने में ही सरकारी पोर्टल पर तेंदूखेड़ा ITI कॉलेज का नाम मेंशन करवाया जाए ताकि छात्र एडमिशन लेकर च्वाइस फिलिंग करवा सकें और जिन छात्रों का एडमिशन नोहटा कॉलेज में हुआ है उनका ट्रांसफर तेंदूखेड़ा में किया जाए।
यदि 10 दिन के अंदर यह नहीं होता है तो हम लोग स्वतंत्र हैं आगे विशाल आंदोलन करेंगे। 
राजा खान ने बताया कि यह जनहित का मुद्दा है छात्रों को बहुत परेशानी आ रही है उनको अन्य शहरों में पढ़ने जाना पढ़ रहा है। इसलिए हम लोग मांग कर रहे है कि तेंदूखेड़ा में पुनः ITI कॉलेज खोली जाए। किसान पुत्र दुर्गेश सिंह ने बताया कि यदि 10 दिन में हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम लोग आगे विशाल आंदोलन करेंगे और हर कानूनी लड़ाई लड़ेंगे। छात्र दीपक नामदेव ने बताया कि हम लोग पहले तेंदूखेड़ा में ही पढ़ते थे लेकिन बीच में ही कॉलेज छोड़नी पड़ी जिससे बहुत परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस दौरान नरेश लोधी, राहुल सिंह, नीलेश सिंह, प्रियांश सिंह, बृजेंद्र सिंह, वीर पटेल, पूरन सिंह, प्रवीण राय, धनसिंह आदिवासी, जगत सिंह सहित कई युवा मौजूद रहे।

उड़ान कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को किया जागरूक.. दमोह। लीनेस मैत्री क्लब की पहल पर छात्राओं के स्वास्थ्य एवं जागरूकता को केंद्र में रखते हुए विशेष कार्यक्रम उड़ान का आयोजन अनुसूचित जाति सीनियर कन्या छात्रावास, महारानी लक्ष्मीबाई कन्या माध्यमिक शाला परिसर में किया गया। कार्यक्रम में अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास चौनपुरा की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग के जिला क्षय रोग विभाग द्वारा छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं स्क्रीनिंग की गई। कार्यक्रम के दौरान लीनेस मैत्री क्लब की सदस्यों ने मासिक धर्म स्वच्छता, मानसिक स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर छात्राओं को जागरूक किया।

जिला क्षय रोग विभाग से आए डॉ. गौरव जैन ने क्षय रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार की जानकारी देते हुए कहा कि क्षय रोग से पीड़ित व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार नहीं, बल्कि सहयोग और प्रोत्साहन किया जाना चाहिए, जिससे उसका आत्मविश्वास बढ़े और वह शीघ्र स्वस्थ हो सके। लीनेस मैत्री क्लब की अध्यक्ष श्रीमती रजनी खरे ने कहा कि स्वस्थ छात्राएं ही शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन कर सकती हैं। प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती नर्मदा सिंह ने मानसिक स्वास्थ्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जीवन में मानसिक प्रसन्नता बनाए रखने के लिए नियमित प्राणायाम एवं ध्यान करना आवश्यक है। क्लब की सचिव ज्योति चिले ने श्सेल्फ लवश् पर अपने विचार रखते हुए कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को स्वयं से प्रेम करना चाहिए और अपने लिए भी समय निकालना चाहिए। ज्योति सचदेव ने पर्यावरण संरक्षण को स्वास्थ्य से जोड़ते हुए कहा कि यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा तो हमारा स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहेगा। सपना राजपूत ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। 
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. गौरव जैन, दीपक राजपूत, मानक लाल रैकवार, राजकुमार पटेल, राजा, नवीन चेतन एवं अग्रवाल जी उपस्थित रहे। वहीं लीनेस मैत्री क्लब की ओर से अध्यक्ष श्रीमती रजनी खरे, ज्योति सचदेव, भावना शिवहरे, कविता चांदानी, सपना राजपूत एवं आशा अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहीं।कार्यक्रम के अंत में सभी छात्राओं को प्रोजेक्ट डायरेक्टर श्रीमती नर्मदा सिंह एकता की ओर से थर्मल कूलिंग वॉटर बोतलें उपहार स्वरूप प्रदान की गईं, जिन्हें पाकर छात्राएं अत्यंत प्रसन्न हुईं। कार्यक्रम का आभार छात्रावास अधीक्षक श्रीमती नीता गोस्वामी ने व्यक्त किया। कार्यक्रम आयोजन में चौनपुरा छात्रावास की अधीक्षिका श्रीमती रानू आर्य का विशेष सहयोग रहा। छात्राओं ने पूरे कार्यक्रम को अत्यंत रुचि, उत्साह एवं आनंद के साथ सुना और स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं।
विद्यार्थी परिषद स्थापना दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन.. दमोह। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दमोह नगर इकाई द्वारा राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस एवं संगठन के 78वें स्थापना दिवस अवसर पर एकलव्य विश्व विद्यालय में  संगोष्ठी का आयोजन किया गया। मुख्य विषय "परिषद परिचय" में विद्यार्थियों को संगठन के गौरवशाली इतिहास, उद्देश्य और राष्ट्र निर्माण में इसकी भूमिका से अवगत कराया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में अभाविप के विभाग संगठन मंत्री सुमित भगत जी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिकेत कुर्मी जी एवं जिला संयोजक ओम श्रीवास्तव जी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि:विभाग संगठन मंत्री सुमित भगत जी ने अपने संबोधन में कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र पुनर्निर्माण का एक सशक्त माध्यम है। स्थापना काल से ही परिषद ने छात्रों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सामाजिक चेतना का संचार किया है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अनिकेत कुर्मी जी ने "परिषद परिचय" विषय पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को संगठन की कार्यपद्धति, रचनात्मक गतिविधियों और छात्र हितों के लिए किए गए ऐतिहासिक संघर्षों के बारे में विस्तार से बताया।जिला संयोजक ओम श्रीवास्तव जी ने दमोह जिले में परिषद की सक्रियता को रेखांकित करते हुए युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ समाज और देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया। संगोष्ठी में  छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों और परिषद के नगर कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। अंत में  सभी छात्रों ने राष्ट्र सेवा और छात्र कल्याण का संकल्प लिया। नगर इकाई द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।
हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे योगेश सुमन.. दमोह। दमोह के ग्राम इमलाई के युवा योगेश सुमन को समाज सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए हिंदुस्तान यूथ आइकॉन अवार्ड 2026ष् से सम्मानित किया जाएगा। उनका नाम हिंदुस्तान यूथ आइकॉन बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज होगा। यह कार्यक्रम 28 जुलाई 2026 को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश की माँ शाकम्भरी यूनिवर्सिटी में यूथ एवरेस्ट फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया जायेगा। योगेश ने प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान अंतर्गत निक्षय मित्र बनकर टीबी मरीजों को गोद लिया और उन्हें पोषण किट उपलब्ध कराई। स्वच्छ भारत अभियान अंतर्गत स्वच्छ दमोह के लिए स्वच्छता अभियान करना, स्वास्थ्य आयुष्मान कैंप, पर्यावरण संरक्षण, पौधरोपण, जल संरक्षण जल चौपाल, स्वच्छ भारत, बाढ़ राहत, शिक्षा आदि जैसे विषयों पर लोगों को जागरूक किया और समर्पण दिखाया है।

Post a Comment

0 Comments