पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष पवन पाटीदार का स्वागत
दमोह। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार के प्रथम दमोह आगमन पर
रामनाथ पिपरिया तिगड्डा से जिले में प्रवेश
किया। इसके बाद विभिन्न स्थानों पर समाजों द्वारा स्वागत,
माल्यार्पण, युवा संवाद, हितग्राही सम्मेलन एवं कार्यकर्ता बैठकों में वह शामिल हुए। एकलव्य विवि में युवा संवाद में
सम्मिलित हुए, सरदार पटेल प्रतिमा, गांधी प्रतिमा, अम्बेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया, तंदुपरांत भाजपा
कार्यालय में स्वागत एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की जिला बैठक में सम्मिलित हुए।
जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में जिला
अध्यक्ष श्याम शिवहरे, सांसद राहुल सिंह, किसान मोर्चा प्रदेश महामंत्री गोपाल पटेल, पिछड़ा
वर्ग मोर्चा प्रदेश महामंत्री रविंद्र सिंह लोधी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा
प्रदेश उपाध्यक्ष राम पटेल, जिला महामंत्री रामेश्वर चौधरी, महेश पटेल,
अरुण तिवारी, जिला पदाधिकारी गण, सभी मोर्चा के जिला अध्यक्ष गण मंचासीन
रहे। जिला भाजपा अध्यक्ष
श्याम शिवहरे ने कहा कि पिछड़ा वर्ग मोर्चा संगठन की मजबूत कड़ी है और पवन
पाटीदार जी के नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होकर जनहित के कार्यों को
गति देगा। दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार पिछड़े वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
पिछड़ा
वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन पाटीदार ने कहा कि संगठन की ताकत उसके
कार्यकर्ताओं में निहित होती है। सभी कार्यकर्ता समर्पण भाव के साथ कार्य
करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाएं।
पिछड़ा
वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रमोद विश्वकर्मा ने कहा कि संगठन
द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूर्ण निष्ठा एवं समर्पण के साथ निभाएंगे।
सभी वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन प्राप्त कर संगठन को और
अधिक मजबूत बनाऊंगा। शीध्र ही जिले का प्रवास कर नवीन जिला कार्यकारिणी का
गठन करूंगा। सांसद राहुल सिंह के निवास पर
मुलाकात कर चर्चा की तथा जनप्रतिनिधि से भेंट की, पशुपालन राज्यमंत्री लखन पटेल के निवास पर हितग्राही सम्मेलन हुआ।


0 Comments