अजा परिवार पर अत्याचार के विरोध कार्यवाही की मांग
दमोह। ग्राम पडरी थाना कुम्हारी के अनुसूचित जाति के परिवार पर दबंगो द्वारा किए जा रहे अत्याचार के विरोध में परिजन अनुसूचित जाति विभाग कांग्रेस अध्यक्ष अजय जाटव, ब्लाक अध्यक्ष पप्पू लारिया के साथ पुलिस अधीक्षक कार्यलय पहुंचे। वहा पहले से उपस्थित हटा विधायक उमा देवी खटीक को देखकर सभी ने पहले उनसे मिलकर इस बात से अवगत कराया कि उनकी पार्टी का महामंत्री तथा विधायक प्रतिनिधि दबंगो को संरक्षण दे रहे है जिससे अनुसूचित जाति पर अत्याचार की घटना बढ़ रही है दिनांक 11.07.2026 को गांब के दबंग कोमल यादव, मनोज यादव, सीताराम केतार ने हल्ले अहिरवाल के माता पिता से गंभीर मारपीट की थाने में घंटो इंतजार के बाद उनकी रिपोर्ट दर्ज हुंई और माता पिता को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया जो अस्पताल में भर्ती हैआज जब हल्ले और मुन्ना, खुब्बी, काजू, मुलायम सभी उन्हे अस्पताल देखने आए सभी दबंग कोमल के रिश्तेदार पप्पू यादव, देवराज, कल्लू, सोनू, फकीरा, राजेश ने जबरन इन लोगो के खेत मे जुताई कर ली और रोकने पहुॅची परिवार की महिलाओ का जातिगत अपमान कर जान से मारने की धमकी दी। जिसका वीडियो भी पीडितो के पास है परंतु राजनैतिक प्रमाण में पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है। विधायक से दबंगो के विरूद्ध कार्यवाही का निवेदन करने पर पहले से उन्हें पहचानने से इंकार करती रही फिर कुछ लोगो को पहचानने की बात स्वीकार की और पुलिस अधीक्षक के पास सभी के साथ कार्यवाही करने की बात करने पहुेची। अजय जाटव ने इस प्रकार अनुसूचित जाति पर किए जा रहे अत्याचार का विरोध कर कठोर कार्यवाही की मांग की।दिव्यांग का शव सुनार नदी में तैरते मिला.. दमोह। बटियागढ़
थाना अंतर्गत ग्राम चैनपुरा में सुनार नदी पुल के नीचे एक मानसिक रूप से
विक्षिप्त व दिवयांग युवक का शव नदी में तैरता हुआ मिला पुलिस से मिली
जानकारी के अनुसार अर्जुन पिता जगन्नाथ प्रजापति उम्र करीब 30 वर्ष निवासी
बसिया थाना बटियागढ़ के रूप में की गई मौके पर पुलिस ने शव को बाहर निकाल
लिया गया है एवं पंचनामा कार्रवाई शुरू कर दी गई है परिजनों से मेरी
जानकारी के अनुसार युवक पिछले 1 माह से घर से गायब था एवं अपने नजदीकी
रिश्तेदारों के यहां घूमने जाने की बात कह कर गया थामृतक के चाचा दीनदयाल
प्रजापति ने बताया कि पिछले दो-तीन माह से अर्जुन घर से रिश्तेदारों के
यहां जाने की बात कह कर निकाला है एवं 3 महीने पहले कुत्ते के काटने के
कारण उसकी दिमागी संतुलन ठीक नहीं है एवं वह बाएं हाथ से दिवयांंग था शादी
हुई नहीं थी आज पुलिस के द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक युवक सुनार नदी
में डूब गया है देखने पर शव अर्जुन प्रजापति का निकला मौके पर पुलिस पहुंच
चुकी है पंचनामा कार्रवाई कर शव का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मृत आउटसोर्स कर्मचारी के परिजन व पशुपालक को मुआवजे चेक... दमोह। मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड
;मप्रपूक्षेविविकलि दमोह उत्तर संभाग द्वारा पात्र हितग्राहियों को कंपनी
के नियमानुसार मुआवजा राशि के धनादेश प्रदान किए गए। पटेरा वितरण केंद्र
अंतर्गत ग्राम बिला खुर्द निवासी स्वण् ओमकार कुशवाहा पिता भागीरथ कुशवाहा
जो आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत थे की पोल से गिरने के कारण
मृत्यु हो गई थी। इस प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उनकी पत्नी
सरस्वती पटेल ;पत्नी स्व ओमकार कुशवाहा को 14 जुलाई 2026 को 4 लाख रुपये का
मुआवजा धनादेश ;क्रमांक 823338 प्रदान किया गया।
इसी प्रकार पथरिया
ग्रामीण वितरण केंद्र अंतर्गत ग्राम बिलानी निवासी अरविंद अठ्या पिता
बिहारी अठ्या की तीन गायों की करंट लगने से मृत्यु हो गई थी। मामले की जांच
एवं आवश्यक कार्रवाई के बाद विद्युत विभाग द्वारा कंपनी के नियमानुसार 80
हजार रुपये की मुआवजा राशि का धनादेश ;क्रमांक 823337 14 जुलाई 2026 को
संबंधित पशु मालिक को प्रदान किया गया।


0 Comments