Header Ads Widget

जेन जेड साइक्लोट्रॉन युवा स्वाभिमान यात्रा के समर्थन में NSUI साइकिल यात्रा.. पदोन्नति एवं अन्य मांगो को लेकर पटवारी सामूहिक अवकाश पर.. आज निकलेंगे जगत के नाथ जगन्नाथ महाप्रभु..

एनएसयूआई ने निकाली सांकेतिक साइकिल यात्रा

दमोह। देश के युवाओं के भविष्य के साथ लगातार हो रहे खिलवाड़, महत्वपूर्ण परीक्षाओं के पेपर लीक होने के विरोध में युवाओं की गूंज अभियान के तहत देश में कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है इसी कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के ऊर्जावान अध्यक्ष जीतू पटवारी जी के नेतृत्व में इंदौर से साइकिल रैली प्रारंभ हुई है। इसका समापन भोपाल में होगा जहां मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा रैली में प्रमुख मांगे देश के छात्रों को निशुल्क शिक्षा और पारदर्शी चयन प्रक्रिया का कराया जाना है इस मांग के समर्थन में दमोह एनएसयूआई के अध्यक्ष शुभम तिवारी के नेतृत्व में सांकेतिक रैली अंबेडकर चौराहे से निकल गई..
जिसमें पेपर चोरों गद्दी छोड़ो छोड़ो चंदा चोरों गद्दी छोड़ो के जमकर नारे लगाए गए और देश के युवाओं के भविष्य के साथ हो रही खिलवाड़ को रोकने की मांग की गई रैली में प्रमुख रूप से कांग्रेस कांग्रेस जिला संगठन महासचिव पंडित नितिन मिश्रा, एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शुभम तिवारी, कांग्रेस के महामंत्री बसंत कुशवाहा, मुकेश रोहितास, युवक कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अरुण दुबे, पप्पू कुशवाहा, महेंद्र कुशवाहा, राजकुमार कछवाहा, एके चिश्ती, राकेश राय, रवि अहीरवाल, मंजीत यादव, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अजय जाटव, करण बंसल, पप्पू लारिया, राजकुमार पटेल, प्रकाश वंशल, श्रीकांत पटेल सहित कांग्रेस जनों की उपस्थिति रही।
 पदोन्नति एवं अन्य मांगो को लेकर पटवारी सामूहिक अवकाश पर.. दमोह। मध्यप्रदेश शासन द्वारा समस्त विभागों के कर्मचारियों को कई वर्षों बाद पदोन्नति किया जा रहा है परन्तु पटवारी वर्ग को प्रदेश में कोई भी पदोन्नति का लाभ नहीं दिया जा रहा है जबकि भू-प्रबंधन एवं संसाधन विभाग के ही अन्य कर्मचारियों को पदोन्नति किया जा रहा है। शासन के ऐसे सौतेले एवं भेदभाव पूर्ण व्यवहार के प्रति प्रदेश में पटवारियों ने खुलकर मोर्चा खोल दिया है। जिसमें मध्यप्रदेश पटवारी संघ भोपाल प्रांतीय कार्यकारिणी के आह्वान पर दिनांक 8 जुलाई 2026 को पूरे प्रदेश में एक साथ समस्त जिलों सहित दमोह जिला में भी माननीय मुख्यमंत्री महोदय के नाम से जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
ज्ञापन में कैडल रिव्यू लागू, पदोन्नति, समयमान वेतनमान की मांग, नायब तहसीलदार की विभागीय परीक्षा का आयोजन होना, जज प्रोटेक्शन एक्ट में पटवारी वर्ग को शामिल करना, लंबित वित्तीय भुगतान होना एवं अन्य समस्याओं के निराकरण न होने से 8 जुलाई 2026 के पश्चात् 7 दिन की अवधि में शासन से विचार करने हेतु निवेदन किया गया परन्तु कोई विचार न होने से प्रदेश के समस्त पटवारी 15 जुलाई से 17 जुलाई तक तीन दिन के सामूहिक अवकाश पर ज्ञापन के लिखित चरण अनुसार चले गये हैं। जिसकी सूचना एवं ज्ञापन दमोह जिले की सभी तहसीलों में पटवारियों ने अपने तहसील अध्यक्ष के साथ जाकर तहसीलदार को दे दी है। पटवारी अपने शासकीय कार्य पर सीधे अब सोमवार 20 जुलाई को लौटेंगे चूंकि 18 और 19 जुलाई को शासकीय अवकाश है। अवकाश अवधि में कोई भी पटवारी ऑनलाईन या ऑफलाईन सभी शासकीय कार्य से विरत रहेंगे साथ ही अन्य शाखाओं में संलग्न पटवारी भी कार्यालयीन कार्य से विमुक्त रहेंगे।
आज निकलेंगे जगत के नाथ जगन्नाथ महाप्रभु.. दमोह। प्राचीन  श्री जगदीश स्वामी मंदिर पुराना थाना पुरेना तालाब 15 दिनों तक बीमार रहे पंद्रह दिन बाद दर्शन देने जगन्नाथ स्वामी आज गुप्त नौ रात्रि रवि योग में निकलेंगे। भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की वार्षिक रथयात्रा के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है शाम 5 बजे बजे मंदिर से भव्य रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी. यह आयोजन आस्था और समरसता का प्रतीक है.भगवान जगन्नाथ हर साल अपने मंदिर से बाहर निकलकर 'रथ यात्रा' निकालते हैं ताकि वे अपने सभी भक्तों—विशेष रूप से जो मंदिर में प्रवेश नहीं कर सकते—को दर्शन दे सकें और जाति-भेद के बिना सबके साथ प्रेम का आदान-प्रदान कर सकें ,मुख्य रूप से यह यात्रा पौराणिक कथाओं के अनुसार अपनी बहन सुभद्रा की इच्छा पूरी करने के लिए निकाली जाती है, जिसमें वे दोनों भाइयों (जगन्नाथ और बलभद्र) के साथ अपनी मौसी के घर पर जाते हैं।
रथ यात्रा एक दिन पूर्व प्रति बर्षानुसार इस बर्ष भी सुबह 11 बजे से रात्रि 11 बजे विशाल किया जाता है। भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की वार्षिक रथयात्रा के  स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है. मंदिर परिसर में पारंपरिक मंदिर परिसर में धार्मिक माहौल बना हुआ है और श्रद्धालुओं में रथयात्रा को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है.जगन्नाथ मंदिर परिसर से भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और बहिन सुभद्रा की रथ यात्रा के पूर्व सुबह 8 बजे से विधिवत अभिषेक पूजा-अर्चना के बाद शाम 5 बजे नगर भ्रमण के लिए रवाना होगी. रथयात्रा नगर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से होकर गुजरेगी, श्री जगदीश स्वामी मंदिर पुराना थाना से टॉकीज चौराहा बकौली चोक हनुमान गढ़ी मंदिर घंटाघर उमा मिस्त्री तलैया महाकाली चौराहा सिटी नाल पुनः पुराना थाना में मोसी के घर पर जगन्नाथ स्वामी रुकेंगे जहां श्रद्धालु भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे. विभिन्न स्थानों पर रथ का स्वागत भी किया जाएगा। श्री जगदीश स्वामी मंदिर के पुजारी पंडित नर्मदा प्रसाद गर्ग जी ने रथयात्रा को आस्था और समरसता का प्रतीक बताया है। वही जगन्नाथ सेवा समिति ने नगरवासियों, माताओं-बहनों और श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में रथयात्रा में शामिल होने की अपील की है. समिति का कहना है कि भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और आस्था का प्रतीक भी है. इस अवसर पर सभी वर्गों के लोग मिलकर भगवान के रथ को खींचते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन भगवान जगन्नाथ स्वयं अपने भक्तों के बीच नगर भ्रमण पर निकलते हैं. रथ के दर्शन, रथ खींचने और यात्रा में शामिल होने से विशेष पुण्य की प्राप्ति होती है. इसी आस्था के कारण हर वर्ष बड़ी संख्या में  भगवान जगन्नाथ की भव्य रथयात्रा,  भगवान श्री जगन्नाथ स्वामी की वार्षिक रथयात्रा के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार है.आज शाम 5 बजे बजे मंदिर से भव्य रथ यात्रा नगर भ्रमण के लिए निकलेगी. यह आयोजन आस्था और समरसता का प्रतीक है.

Post a Comment

0 Comments