Header Ads Widget

मुनि संघ का दमोह में, ऐलक संघ का कुण्डलपुर में मंगल प्रवेश.. आर्यिका संघ का दमोह मंगल प्रवेश आज.. जिनालय परिक्रमा क्रम में हथनी में अभिषेक पूजन.. आचार्य श्री मुनि दीक्षा दिवस पर पौधारोपण.. वेदिका ने पौधा रोप वृद्धों के साथ मनाया जन्मदिन

 दमोह में मुनि संघ का हुआ भव्य मंगल प्रवेश

 दमोह। आचार्यश्री सुनील सागर जी के परम प्रभावक शिष्य परमपूज्य मुनि श्री श्रुतेश सागर जी एवं मुनि श्री सुश्रुत सागर जी का वर्षा योग 2026 हेतु रविवार को दमोह नगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। इस अवसर पर श्री नसिया जी मंदिर से मुनि संघ की अगवानी के साथ धूमधाम के साथ नगर में मंगल प्रवेश कराया गया। आगे आगे महिला मंडल  कलश लेकर बैंड पार्टी के साथ चल रहा था। मुनि संघ श्री नसिया मंदिर पलंदी चौराहा से घंटाघर अस्पताल चौराहा होते हुए श्रीदेव शान्तिनाथ दिगम्बर जैन भाईजी मंदिर सिविल वार्ड दमोह पहुंचे।
जहा पर भव्य मंगल प्रवेश में  ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया, विद्वान पंडित आशीष अभिषेक सगरा आशीष जी बमोरी, दिगम्बर जैन पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई चातुर्मास समिति से राजकुमार जैन नन्ना  विमल जैन बटियागढ़ सतीश मोदी, विनय जैन, बनगांव पवन जैन अध्यक्ष भाईजी मंदिर, विजय जैन डायमंड, अजय होजरी संदीप गांगरा सजधज त्रिशला देवी महिला मंडल भाईजी मंदिर, आर  के जैन अध्यक्ष जबलपुर नाका जितेंद्र जैन गुड्डू अध्यक्ष पलंदी मंदिर अभय बनगांव  महेश दिगम्बर नशिया मंदिर शैलेंद्र मयूर मुकेश जैन, मम्मा दिलेश चौधरी  सुधीर डब्ल्यू राकेश पलंदी वसुंधरा से सुनील वेजिटेरियन विजयनगर से दिलीप जैन प्रवीण जैन महावीर रोड लाइंस नेमीनगर से दिलीप जैन सागर नाका से जयकुमार पुरा, सतीश जैन अर्जुन कंस्ट्रक्शन साथ पाठशाला के बच्चे एवं सकल जैन समाज ने बड़े उत्साह के साथ मुनि श्री का प्रवेश कराया।
अभिषेक शान्तिधारा के उपरांत मुनि श्री का पाद प्रछालन का सौभाग्य सीमा महेश दिगंबर, शुभम अमन आदि जैन एवं राकेश एकांत आदर्श पलंदी परिवार को प्राप्त हुआ। मुनि श्री सुश्रुत सागर जी प्रवचन में कहा यह चातुर्मास, सामाजिक एकता एवं अहिंसा के प्रचार प्रसार में सहभागी होगा। आचार्य श्रीआदिसागर अंकलीकर के संघ का दमोह नगर में प्रथम चातुर्मास हो रहा है अतः इस परंपरा का त्याग तपस्या में विशेष योगदान रहा है आचार्य श्री सुमाति सागर जी मासोपवासी थे चातुर्मास के दौरान सभी समाज को ज्ञान का भरपूर लाभ मिले इसका प्रयास किया जाएगा मुनि श्री  श्रुतेश सागर जी ने सभी के लिए अपने आशीष वचनों में कहा कि धर्म प्रभावना के लिए सदैव सभी के लिए प्रयास करते रहे रहना चाहिए।
सिद्ध चक्र महामंडल विधान हेतु घट यात्रा पात्र चयन आज-अष्टान्यका महापर्व में होने वाले श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान का सोमवार 20 जुलाई को प्रातः 7.00 बजे घट यात्रा के साथ पात्र चयन होगा  सिद्धों की आराधना में सम्पूर्ण दमोह नगर को उपस्थित होने का संदेश दिया।ब्र. स्वतंत्र भैया ने कहा कि यह विधान सभी विधानों में राजा अर्थात् प्रथम विधान कहलाता है अतः जो इस विधान को करता है वह एक  दिन  सिद्ध बन जाता है पं. आशीष जी सगरा ने भी गुरुचरणों में अपना निवेदन रखा।
कुण्डलपुर में ऐलक श्री चैत्यसागर ससंघ का मंगल प्रवेश..  दमोह। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समयसागर जी के शिष्य ऐलक श्री चैत्यसागर जी ससंघ (6पिच्छी) का मंगल भव्य प्रवेश पूज्य बड़े बाबा की नगरी कुंडलपुर की पावन धरा पर हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों के साथ कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी ने पूज्य ऐलक श्री, क्षुल्लक श्री संघ की गाजे बाजे के साथ भव्य अगवानी की।
पूज्य ऐलक एवं क्षुल्लक संघ सीधे पहाड़ी मार्ग से पूज्य बड़े बाबा मंदिर पहुंचा जहां पर पूज्य बड़े बाबा के दर्शन भक्ती की । इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, विधान हुआ। प्रथम अभिषेक, शांति धारा, रिद्धि कलश आदि करने का सौभाग्य श्रेष्ठी गौरव दीपांशी अनाया सुशील बरवासिया परिवार आगरा, सर्वेश मीना आकाश सिम्पी जैन परिवार खेड़ा फिरोजाबाद ,यशवंत पदम पटौदी तराना, राजीव नैतिक प्रेम नारायण जैन बरेली, अयांक आकाश अजय नीता परिवार बाराबंकी, कांता देवी भागचंद अनूप रेणु सेठी परिवार सूरत, नेमचंद गीता जैन परिवार सागर, कैलाशचंद सुशील जैन नागपुर, राकेश छाबड़ा कालापीपल, आनंद कुमार जैन बांसवाड़ा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूज्य बड़े बाबा के अभिषेक का सौभाग्य प्राप्त किया।
परम पूज्य ऐलक श्री चैत्यसागर जी, अपारसागर जी, तन्मय सागर जी आगतसागर जी, क्षुल्लक श्री भास्वत सागर जी  श्री  स्वस्तिक सागर जी की आहारचर्या संपन्न हुई। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना ,पूज्य बड़े बाबा एवं आचार्य श्री की भक्तिभाव से संगीतमय महाआरती हुई। इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के अध्यक्ष चंद्रकुमार सराफ महामंत्री आरके जैन कोषाध्यक्ष अशोक सराफ मुनि सेवा समिति के सदस्य सहित कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी सदस्यों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।
आर्यिका संघ का दमोह नगर में मंगल प्रवेश आज.. दमोह। आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी की परम् प्रभावक शिष्या आर्यिका चिंतन मति माता जी का इस वर्ष का पावन वर्षा योग श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर में होने जा रहा है। पवई नगर से विहार करते हुए माता जी का कुंडलपुर दर्शन उपरांत आज हिंडोरिया पहुंचा जहां पर आहारचर्याउपरांत दोपहर में दमोह नगर के लिए पद विहार हुआ।

सोमवार को प्रातः वेला में धर्मपुरा नाके से माता जी संघ की मंगल अगवानी सकल जैन समाज द्वारा की जाएगी। नन्हे मंदिर समिति के अध्यक्ष नवीन निराला एवं महामंत्री राजकुमार रानू ने सभी श्रावक जनों से धर्मपुरा नाके पहुंचकर अगवानी में शामिल होने की अपील की है।
जिनालय परिक्रमा क्रम में हथनी जिनालय में आर्यिका संघ के सानिध्य में अभिषेक पूजन.. दमोह। जैन युवा महासंघ के द्वारा साप्ताहिक जिनालय परिक्रमा क्रम के दूसरे चरण में रविवार को जिला मुख्यालय 10 किलो मीटर दूर हथनी ग्राम स्थित श्री आदिनाथ जिनालय में भक्ति भाव के साथ पूज्य आर्यिका संघ के सानिध्य में अभिषेक पूजन करके माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक जन सपरिवार हथनी जिनालय पहुचे। जहा मूल नायक श्री 1008 आदिनाथ भगवान का अभिषेक पूजन आचार्य श्री बसु नंदी जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या गणनी आर्यिका सोम्य नंदनी माताजी के ससंघ के सानिध्य में संपन्न करके धर्म आराधना की गई। मैं वन्दौं जिनदेव को, करि अति निरमल भाव। कर्मबंध के छेदने और न कछु उपाव।।
जैसी भावना के साथ अभिषेक उपरांत शांति धारा का सौभाग्य राजेंद्र अटल परिवार के साथ दिग.जैन युवा महासंघ एवं  विक्रांत जैन छपारा को प्राप्त हुआ। शांति धारा का वाचन गणनी सोम्यनंदिनी माताजी की सुयोग्य शिष्या सुयोग्य नंदनी माताजी के मुखारविंद से हुआ।मंदिर समिति की ओर से सुनील भाई ने पूजन अभिषेक प्रक्रिया में समुचित व्यवस्था प्रदान करके सभी का तिलक लगाकर सम्मान किया।  वही जैन युवा महासंघ मंदिर समिति एवं श्रावकों का आभार व्यक्त किया। 
इस अवसर पर मनीष जैन आउटलुक, नरेंद्र मयूर, दीपक बमोरया, प्रकाश वसुंधरा, सौरभ भारिल्य, अतुल शीशम वाला, महेंद्र फोटो, संजय सिंघई, जितेंद्र नायक, सुनील बडेराय, केशर पान, हर्ष जैन, दीपक जैन, कुलदीप जैन, अंकित टड़ा, आशीष गंगरा, बंटू गांगरा, डॉ रजनीश गांगरा, आशीष बलेह, अमित बांसा, राकेश दसोंदा, मनीष राजश्री, स्वप्निल, संदीप सहारा, राजेन्द्र लाटशाप, रजनीश जैन, अनुराग बजाज,अटल राजेंद्र जैन, सचिन जैन, डॉ सौरभ चौधरी, चिराग, विक्रांत जैन छपारा सहित महिला मंडल की धर्म मय सहभागिता रही। दोपहर में आर्यिका संघ कुंडलपुर की ओर मंगल पद विहार हो गया। रात्रि विश्राम समन्ना में हो रहा है, सोमवार की आहारचर्या हिंडोरिया में होने की संभावना है।
आचार्य श्री विद्यासागर जी की मुनि दीक्षा दिवस स्मृति में पौधारोपण.. दमोह। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी महाराज की पावन मुनि दीक्षा दिवस की स्मृति को समर्पित करते हुए जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह, क्षेत्र क्रमांक-10 द्वारा "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत सनमति सिटी परिसर में भव्य पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महावीर प्रार्थना के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित सभी वीर बंधुओं ने आचार्य श्री के आदर्शों का स्मरण करते हुए माँ एवं पृथ्वी माँ के सम्मान में पौधे रोपित कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया।
शाखाध्यक्ष वीर मुकेश जैन 'मम्मा' ने बताया कि जैन मिलन द्वारा संचालित पौधारोपण श्रृंखला का यह पाँचवाँ आयोजन है। जैन मिलन नगर प्रमुख शाखा दमोह द्वारा प्रत्येक वर्ष केवल सुरक्षित (कवर्ड) परिसर में ही पौधा रोपण किया जाता है, जिससे लगाए गए पौधों का संरक्षण सुनिश्चित हो और वे विकसित होकर पर्यावरण को स्थायी लाभ पहुँचा सकें। शाखा मंत्री वीर महेंद्र जैन सोमखेडा ने सनमति सिटी परिसर उपलब्ध कराने के लिए वीर राजेश जैन 'सनमति' का आभार व्यक्त किया। वीर संतोष जैन 'अविनाशी' ने पर्यावरण संरक्षण विषय पर ओज पूर्ण काव्य पाठ किया। 
क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतिवीर दिलेश जैन चौधरी ने कहा आचार्य श्री विद्यासागर जी  का संपूर्ण जीवन प्रकृति, संयम और अहिंसा का सजीव संदेश है। उनके मुनि दीक्षा दिवस पर लगाया गया प्रत्येक पौधा उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करने का संकल्प ले, तो पर्यावरण संरक्षण का यह अभियान जन-जन का आंदोलन बन सकता है। कार्यक्रम में राष्ट्रीय संयोजक अतिवीर आनंद जैन क्षेत्रीय मुख्य संयोजक अतिवीर सबन जैन 'सिल्वर', नृपेन्द्र बहादुर, राकेश पुजारी, अवध जैन, मनीष जैन 'विट्स', सुधीर जैन 'डब्ल्यू', सचिंद्र जैन, निर्भय जैन, राजेश 'औशो', अशोक जैन, सौरभ महेंद्रा, सुबोध बजाज, आलोक पलंदी, जवाहर जैन, विकल्प जैन सहित अनेक वीर बंधुओं की उपस्थिति रही।
वेदिका ने पौधा रोप वृद्धों के साथ मनाया जन्मदिन.. दमोह। भाजपा नगर उपाध्यक्ष वेद प्रकाश दुबे ने अपनी बड़ी बेटी वेदिका दुबे का जन्मदिन कदम संस्था के साथ पौधारोपण कर एवं वृद्धो के साथ अपना घर वृद्ध आश्रम  में मनाया, सभी वृद्धों ने वेदिका को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी एवं बहुत ही प्रसन्न होकर एक साथ बैठकर सभी ने नाश्ता किया एवं वेदिका ने कहा कि मैं आपके उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हूं आप लोगों के साथ हमेशा उपस्थित रहूंगी। वेद प्रकाश दुबे ने वेदिका के जन्म दिवस के अवसर पर रक्त दान कर जरूरतमंद महिला की कठिन परिस्थिति में रक्तदान कर मदद की महिला के शरीर में दो यूनिट ब्लड बचा हुआ था।
इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे जी, पिछला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल, सिद्धार्थ मलैया, महामंत्री महेश पटेल, मंडल अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, सिकंदर खरारे, मनीष सोनी, सुनील यादव, संजय सोनी, मुकेश खरे, श्याम दुबे, अनिल सैनी, संदीप सोनी, पीयूष नामदेव, रंजीत सैनी, श्याम विश्वकर्मा, अनिल बैरागी, कपिल दुबे, आशीष राय, अखिलेश चैबे, दिलीप चैरसिया, डॉ विक्रांत सिंह चैहान, दीपक दुबे, पवन विश्वकर्मा, आदित्य सिरोठिया, ओम वर्मा, हरी सिंह, निखिल पाटकर नीलेश ठाकुर, स्मित सैनी एवं अन्य सभी की उपस्थिति रही।  दादी चंपा दुबे (शिक्षिका) ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments