Header Ads Widget

विश्व बाघ दिवस पर टी शर्ट चित्रकला प्रतियोगिता.. कलेक्टर ने गौशाला में जल संग्रहण के निर्देश दिए.. जैन मिलन महिला नेमीनगर शाखा वृक्षारोपण.. थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए शिविर 25 को.. मुनि श्री समतासागर जी का चातुर्मास कुण्डलपुर में

 विश्व बाघ दिवस पर  टी.शर्ट चित्रकला प्रतियोगिता

दमोह।  वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर के द्वारा विश्व बाघ दिवस 2026 के उपलक्ष्य में 18 जुलाई को वन्यजीव संरक्षण एवं जन सामान्य जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत टी.शर्ट चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता हेतु सागर शहर में कुल चार प्रतियोगिता केंद्र बनाए गए जिसमें चारों केंद्र के मिलकर 55 स्कूल के 549 विद्यार्थियों ने भाग लिया रेहली नगर मे 07 स्कूल के 63 विद्यार्थी ने भाग लिया एवं दमोह शहर मे 12 विद्यालय के 135 विद्यार्थियों ने भाग लिया व दमोह जिले की जबेरा तहसील में 5 स्कूल के 60 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रकार दोनों जिले सागर एवं दमोह के कुल 79 स्कूल के 807 विद्यार्थियों भाग लिया।

प्रतियोगिता हेतु प्रतिभागीयों को वन विभाग के ओर से सफ़ेद टी.शर्ट प्रदान की गई थी जिस पर विद्यार्थिओं के द्वारा विभिन्न प्रकार की वन्य प्राणियों  का चित्रण के माध्यम से अपनी कला को टी शर्ट पर उकेरा गया। यह प्रतियोगिता स्कूली विद्यार्थियों के बीच में प्रतिस्पर्धा के साथ.साथ वन एवं वन्य जीव के प्रति विद्यार्थी शिक्षक एवं जन सामान्य को जागरूक करने में सफल रहा। प्रतियोगिता में शामिल विद्यार्थियों से अनुभव के बारे मे पूछने पर  बताया गया कि पेंटिंग करते करते हमें ऐसा प्रतीत हो रहा था जैसे हम जंगल का भ्रमण कर रहे हैं व वन मे बैठकर जैसे पेंटिंग पिकनिक मना रहे है।
प्रतिभागी बच्चों के ष्मन मे वनष्ए ष्वन मे वन्य जीवष् और ष्वन्य जीव से हम का भाव जाग्रत हुवा जो इस प्रतियोगिता का केंद्रीय उद्देश्य था। इसी प्रकार की प्रतियोगिता नरसिंहपुर जिला एवं  देवरी तहसील मैं भी आगामी दिवस में प्रतियोगिता कराई जाएगी। प्रतियोगिता कराने में शिक्षकों प्रतिभागी स्कूल के शिक्षक एवं विद्यार्थिओं का विशेष योगदान रहा। उक्त चित्रित टी.शर्ट का अवलोकन फाइन आर्ट डिपार्टमेंट डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्व विद्यालय सागर के प्रोफेसर एवं जिले के अन्य चित्रकला में पारंगत विद्धवान आदि करेंगे। चित्रकला के परिणाम विश्व बाघ दिवस 29 जुलाई 2026 को घोषित किए जाएंगे जिसमें प्रत्येक शहरध्नगर क्षेत्र मे प्रत्येक कक्षा के पृथक पृथक विजेता एवं सभी नगरो के प्रतिभागियों को सम्मिलित रूप ग्रैंड विजेता भी घोषित किए जाएंगे। प्रतियोगिता के दौरान वन्यजीवों के चित्रण से सजी टी.शर्ट को वीरांगना दुर्गावती टाइगर रिजर्व के ग्रामीण क्षेत्र के स्कूली छात्रों को उपहार स्वरूप प्रदान किया जाएगा।  
कलेक्टर ने बेलखेड़ी गौशाला में जल संग्रहण के निर्देश दिए.. दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने विकासखंड पटेरा स्थित बेलखेड़ी गौशाला का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने पाया कि गौशाला में कार्यरत कर्मचारी एवं सेवक पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ गौसेवा में जुटे हुए हैं। उन्होंने चाराए दाना एवं अन्य व्यवस्थाओं को संतोषजनक जताते हुए कहा गौमाताओं के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा और दाना उपलब्ध है।
उन्होने गौशाला में पानी की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश सीईओ जनपद पंचायत को दिए। वर्तमान में गौमाताओं को तालाब से पानी पिलाने की व्यवस्था की जा रही है निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्देश दिए कि गौशाला परिसर में अनिवार्य रूप से पानी संग्रहण के लिए हौज जल टैंक बनाए जाएं और उनमें नियमित रूप से पानी भरकर रखा जाए ताकि पेयजल की उपलब्धता लगातार बनी रहे।
 जैन मिलन महिला नेमीनगर शाखा ने किया वृक्षारोपण.. दमोहजैन मिलन महिला नेमीनगर शाखा दमोह क्षेत्र क्रमांक 10 की मासिक बैठक श्रीमती वीरांगना सीमा जैन बटियागढ़ के निज निवास पर संपन्न हुई। शाखा के सभी सदस्यों ने मिलकर वृक्षारोपण का कार्यक्रम शुक्रवार 17 जुलाई को सम्पन्न किया। उपस्थित सभी सदस्यों ने पर्यावरण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय संयोजिका वीरांगना रश्मि जैन, शाखा अध्यक्ष वीरांगना डाली जैन, मंत्री वीरांगना दिशा जैन, कोषाध्यक्ष वीरांगना भावना जैन, प्रचार प्रसार मंत्री वीरांगना बृजेश जैन, सीमा जैन बटियागढ़ सीमा जैन बाबा सीमा जैन दिगंबर रोशनी जैन चंद्रप्रभा जैन, सविता जैन संध्या जैन डाली जैन प्रिंसी जैन सुधा जैन राखी जैन ज्योति जैन सहित शाखा के सदस्य उपस्थित रहे।
थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए शिविर 25 जुलाई को.. दमोह। थैलेसीमिया एवं अन्य गंभीर रक्त विकारों से पीड़ित बच्चों को आधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 25 जुलाई 2026 (शनिवार) को दमोह में एक निःशुल्क एच.एल.ए. (HLA) टेस्ट एवं बोन मैरो ट्रांसप्लांट विशेषज्ञ परामर्श शिविर आयोजित किया जाएगा।
इस शिविर का आयोजन थैलेसीमिया जन जागरण समिति, मध्यप्रदेश, रक्तदान जीवनदान सेवा समिति, दमोह, जिला चिकित्सालय, दमोह तथा डीकेएमएस (DKMS) के संयुक्त सहयोग से किया जा रहा है। शिविर में फोर्टिस अस्पताल, गुरुग्राम के वरिष्ठ विशेषज्ञ अपनी सेवाएं प्रदान करेंगे। शिविर में देश के प्रतिष्ठित बाल रक्त एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. विकास दुआ (प्रिंसिपल डायरेक्टर एवं हेड) तथा डॉ. परमिंदर पाल सिंह (सलाहकार, बाल रक्त एवं कैंसर रोग विशेषज्ञ) मरीजों की जांच एवं परामर्श देंगे। साथ ही बोन मैरो ट्रांसप्लांट की आवश्यकता, उपचार प्रक्रिया तथा संभावित डोनर चयन के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जाएगी। इस अवसर पर 12 वर्ष से कम आयु के थैलेसीमिया मरीजों एवं उनके भाई-बहनों के लिए DKMS द्वारा निःशुल्क HLA टेस्ट किया जाएगा। HLA टेस्ट बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए उपयुक्त डोनर की पहचान करने की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है।
शिविर में थैलेसीमिया, सिकल सेल एनीमिया, हीमोफीलिया, एप्लास्टिक एनीमिया, ब्लड कैंसर तथा अन्य रक्त विकारों से पीड़ित बच्चों के अभिभावक विशेषज्ञों से परामर्श प्राप्त कर सकेंगे। कार्यक्रम 25 जुलाई 2026, शनिवार को सुबह 11:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक स्वर्गीय प्रेम शंकर धगट स्मृति, शासकीय जिला चिकित्सालय, अस्पताल चौराहा, मानस भवन के सामने, दमोह में आयोजित होगा। आयोजकों ने जिले एवं आसपास के क्षेत्रों के पात्र मरीजों और उनके अभिभावकों से अपील की है कि वे इस निःशुल्क चिकित्सा शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। 
कुण्डलपुर में निर्यापक मुनि श्री समतासागर जी का मंगल चातुर्मास.. दमोह। संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी के सुयोग्य शिष्य ,विद्या शिरोमणि आचार्य प्रवर श्री समयसागर जी के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज (ससंघ 4 पिच्छी) का मंगल पावन वर्षायोग 2026 सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर मैं होगा। पूज्य ऐलक श्री चैत्यसागर जी (ससंघ 6 पिच्छी) का मंगल चातुर्मास भी 2026 पूज्य बड़े बाबा के दरबार कुण्डलपुर में होने जा रहा है। 
चातुर्मास व्यवस्था हेतु कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी की एक बैठक में चातुर्मास व्यवस्था संबंधित निर्णय लेकर चातुर्मास समिति का गठन किया गया है। सभी प्रभारियों को अलग-अलग व्यवस्था सोंपी गई है।चातुर्मास हेतु कुण्डलपुर में जोर-शोर से तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं। बड़े बाबा की नगरी कुण्डलपुर में जेष्ठ श्रेष्ठ निर्यापक श्रमण मुनि श्री समतासागर जी महाराज ससंघ के चातुर्मास की जानकारी प्राप्त होते ही पूरे दमोह जिले की समाज में खुशी की लहर दौड़ गई एवं भारी उत्साह देखा जा रहा है। भव्य अगवानी की तैयारी में श्रद्धालु भक्त जुट गए हैं।
आचार्य श्री विद्यासागर जी के 59वें मुनि दीक्षा दिवस पर भव्य आयोजन होगा.. कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्या सागर जी का 59वां मुनि दीक्षा दिवस 19 जुलाई को पूज्य ऐलक  एवं क्षुल्लक  संघ के मंगल सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, पूजन, आचार्य परमेष्ठी विधान होगा। 19 जुलाई को ऐलक श्री चैत्यसागर जी, अपारसागर जी, तन्मय सागर जी, आगतसागर जी, क्षुल्लक भास्वत सागर जी एवं स्वास्तिक सागर जी के मंगल सानिध्य में आचार्य परमेष्ठी विधान का भव्य आयोजन होगा। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना ,पूज्य बड़े बाबा एवं आचार्य श्री की भक्तिभाव से महाआरती होगी। कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधारकर धर्म लाभ लेने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments