Header Ads Widget

बरसते पानी में आर्यिका संघ की भव्य मंगल अगवानी.. भगवान श्री नेमिनाथ मोक्ष कल्याणक पर निर्वाण लाडू.. देह दानी दीपक ने किया 54 वा रक्तदान.. असाटी महिला समिति ने 40 पौधे रोपे.. हिन्दी लेखिका संघ की पावस गोष्ठी, डाक कर्मचारी महासंघ आंदोलन ऐलान

बरसते पानी में आर्यिका संघ की मंगल अगवानी

दमोह। नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर जी मे इस वर्ष आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका रत्न चिंतन मति माताजी का संघ सहित चातुर्मास होने जा रहा है। पवई से कुंडलपुर होते हुए पूज्य माताजी के पद विहार करते हुए दमोह नगर में भव्य मंगल प्रवेश पर सकल जैन समाज के द्वारा भव्य मंगल आगवानी की गई।
दमोह नगर के धरमपुरा नाके पर सोमवार सुबह भक्ति मय उल्लास के साथ बरसते पानी में सकल जैन समाज के द्वारा पूज्य आर्यिका रत्न चिंतन मति माता जी की धूमधाम के साथ अगवानी करते हुए नगर प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर विशाल शोभा यात्रा जुलूस के साथ माताजी की अगवानी हेतु बालिका महिला मंडलों के साथ युवा वर्ग में उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। बैंड बाजा ढोल नगाड़ों की धुन पर आचार्य श्री के चित्र से सुशोभित अश्व रथ सबसे आगे चल रहा था। इसके पीछे धर्म ध्वजा लिए युवा वर्ग तथा वरिष्ठ जन चल रहे थे।
इसके पीछे महिला मंडल और बालिका मंडल माताजी के कदम से कदम मिलाकर अहिंसा परमो धर्म तथा आचार्य श्री के जयकारे लगाते हुए चल रहा था। विशाल धर्म शोभायात्रा धर्मपुरा नाके से बडापुरा गढ़ी मोहल्ला पुराना थाना टॉकीज तिराहा सर्राफा घंटाघर होते हुए नया बाजार पलंदी मंदिर धगट चौराहा जैन धर्मशाला चौधरी मंदिर होते हुए नन्हे मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह रंगोली सजाकर आरती उतार कर माता जी की अगवानी कर सभी ने आशीर्वाद लिया। नगर के विभिन्न जैन मंदिरों के महिला और  बालिका मंडल मंगल कलश लेकर भजन आदि के साथ अति उत्साह के साथ अगवानी में शामिल हुए।
 वही नवकार आदर्श महिला मंडल नन्हे मंदिर श्री दिगंबर जैन चौधरी मंदिर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर शिवनगर कॉलोनी महिला मंडल प्रतिभा मंडल मंदिर नसिया मंदिर की महिला मंडल टंडन बगीचा महिला मंडल आदि अन्य सभी महिला मंडलों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अगवानी को सफल एवं ऐतिहासिक  बनाया गया। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से अरविंद इटोरिया पदम जैन खली महेश दिगंबर मनोज जैन मीनू नवीन निराला राजकुमार रानू सौरभ लहरी शैलेंद्र मयूर शैलेंद्र बजाज चक्रेश सराफ संतोष अविनाशी राजेश हिनोती अमरदीप लालू जितेंद्र जीतू पंकज मुंशी जीतू मलैया संजय सराफ मनीष बजाज मनीष आउटलुक नरेंद्र सबलू आनंद लैब राजेंद्र लाट साब वीरेंद्र जैन मसाला रानू मंगलम आयुष जैन गोलू अप्सरा सहित बड़ी संख्या में युवाओं तथा वरिष्ठ जनों की मौजूदगी रही।
भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया.. आर्यिका संघ ने दिगंबर जैन नन्हे मंदिर में मंगल प्रवेश के साथ सर्वप्रथम मूलनायक भगवान पारसनाथ और उनके विशाल समोशरण के दर्शन किए। तत्पश्चात माताजी के मुखारविंद से शांति धारा संपन्न हुई। शांति धारा का सौभाग्य महेश दिगंबर, राजेंद्र अटल एवं नवीन निराला परिवार को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य संजय अहिंसा चक्रेश सराफ परिवार को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात् भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। इस अवसर पर माता जी के मंगल प्रवचनों का लाभ भी सभी को प्राप्त हुआ। प्रथम दिवस पूज्य चिंतामणि माता जी का पड़गहन करके आहार कराने का सौभाग्य बड़कुल परिवार को प्राप्त हुआ। मंगलवार को जैन समाज का प्रतिनिधि मंडल भोपाल पहुंचकर पूज्य आचार्य समय सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट करके माताजी के मंगल चातुर्मास हेतु स्वीकृति प्रदान करने निवेदन करेगा।
हटा में भगवान श्री नेमिनाथ के मोक्षकल्याणक पर निर्वाण लाडू चढाया.. दमोह। हटा नगर में जैन धर्म के 22 वें तीर्थंकर भगवान नेमिनाथ का मोक्षकल्याणक महोत्सव नगर के चारों जैन मंदिरों में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। रिमझिम वारिस के साथ ही सुबह से मंदिरों में भक्तों का आना प्रारंभ हो गया था। मंगलाष्टक उपरांत समस्त जैन प्रतिमाओं को प्रक्षालन हुआ, तदुपरांत श्रीजी का अभिषेक एवं शांतिधारा एवं पूजन हुई, भक्तों के द्वारा निर्वाण लाडू चढाया गया।
मुख्य समारोह श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर परिसर में हुआ, जहां भगवान नेमिनाथ वेदी पर विशाल प्रतिमा का महामस्तकाभिषेक हुआ। सभी भक्तों ने पीताम्बर वस्त्र धारण करके भजनों की सुमधुर ध्वनि के साथ भगवान नेमिनाथ का अभिषेक किया । पंडित अभिषेक डुमडुम जैन ने बताया कि पूर्वजों के बताये अनुसार यह प्रतिमा तीन सौ साल से भी ज्यादा पुरानी है, यह हटा क्षेत्र के ही गैर मुर्रा के नीले पत्थर से बनाई गई है, जो अतिशयकारी भी है।
पंडित सोनू प्रवीण जैन ने बताया कि भगवान नेमिनाथ का विवाह जब राजुल के साथ हो रहा था तो उन्होने देखा कि बारात के लिए कई मूक पशुओं को मारा जाना था। जिन्हें देख वहीं से उन्हे वैराग्य के भाव जाग्रत हो गये और गिरनार पर्वतमाला पर जाकर तप त्याग, तपस्या प्रारंभ कर दी एवं गिरनार पर्वत से ही उन्हे मोक्ष हुआ।इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुजनों की उपस्थित रही।
कुण्डलपुर में भगवान श्री नेमिनाथ जी के मोक्ष कल्याणक महोत्सव..  दमोह।सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में संत शिरोमणि आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं विद्या शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी के आशीर्वाद से जैनधर्म के बाइसवें तीर्थंकर भगवान श्री नेमिनाथ जी का मोक्ष कल्याणक महोत्सव ऐलक श्री चैत्य सागर जी के ससंघ सानिध्य मैं धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर प्रातः  भक्तामर महामंडल विधान ,पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा, ऋद्धि कलश,पूजन, विधान हुआ । अत्यंत भक्ति भावपूर्वक निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। प्रथम अभिषेक, शांति धारा, रिद्धि कलश करने का सौभाग्य अखिलेश नेहा जैन परिवार छिंदवाड़ा स्वरूपचंद्र राजकुमारी विनोद पटनी परिवार गया, मोहित सम्यक दिव्यांश जैन दिल्ली, विजय कुमार जैन नांदेड़ ,प्रवीण प्रभात जैन सतना, अंशुल जैन दुर्ग, हंसराज जैन दिल्ली ,पदमचंद सुरेश कुमार जैन निवाई, उत्तमचंद जैन सतना, सुरेशचंद विजय कुमार सहित सैकड़ो श्रद्धालु भक्तों ने अभिषेक करने का सौभाग्य प्राप्त किया। सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना एवं पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महा आरती हुई।
देहदानी दीपक जैन ने 54 वी वार रक्तदान किया.. दमोह। जीते जी रक्तदान जाते-जाते नेत्रदान देहदान का संकल्प दोहराते हुए सोमवार को देहदानी दीपक जैन ने जिला अस्पताल पहुंचकर 54 वी वार रक्तदान करते हुए एक जरूरतमंद को नवजीवन प्रदान करने की कोशिश की।
प्रत्येक तीन महीने में रक्तदान के संकल्प का पालन करते हुए दीपक जैन ने सोमवार को जिला अस्पताल दमोह में अपना ए प्लस ब्लड स्वैच्छिक रक्तदान कर अपना कर्तव्य फर्ज नैतिक जिम्मेदारी को निभाया। साथ ही 3 माह बाद पुनःरक्तदान करने की बात कही। इस अवसर पर उत्साह वर्धन करने पहुंचे पत्रकार श्री महेंद्र भैया, छोटे भाई शुभम जैन  एवं ब्लड बैंक स्टाफ का आभार मानते हुए जीते जी रक्तदान जाते-जाते नेत्रदान देहदान का संकल्प दोहरा कर अगला 55वां रक्तदान 20 अक्टूबर 2026 को करने की बात कही।
असाटी समाज महिला समिति ने 40 पौधे रोपे.. दमोह। असाटी समाज महिला समिति द्वारा वृक्षारोपण महाकुंभ का आयोजन ई.एफ.ए. जे.पी.बी. कन्या विद्यालय में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती मां की प्रार्थना वंदन के साथ किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य डी.के. मिश्रा, शरद मिश्रा, डॉ.आलोक सोनवलकर व एस.के. असाटी की विशेष उपस्थिति रही। महिला समिति द्वारा अतिथियों को सुंदर उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में असाटी समाज के छोटे-छोटे बच्चे और बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और सभी महिलाओं को एकजुट करने वाली श्रीमती शैलजा असाटी राष्ट्रीय महिला महामंत्री द्वारा विद्यालय के प्राचार्य को सुंदर उपहार देकर कृतज्ञता ज्ञापित की गई।इस दौरान विद्यालय परिसर में लगभग 40 पौधों का रोपण किया गया। इनमें आम, आंवला, नीम, जामुन, अशोक, बेलपत्री, शमी, कदम, तुलसी, अमरूद, विद्या और घर की शोभा बढ़ाने वाले सुंदर पौधे शामिल थे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय द्वारा उपस्थित सभी असाटी समाज की बहनों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। पूरा कार्यक्रम अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
हिन्दी लेखिका संघ की पावस गोष्ठी संपन्न.. दमोह। सरस्वती कन्या विद्यालय के सभागार में संगीता पान्डे के मुख्यातिथ्य, कुसुम खरे श्रुति एवं डॉ प्रेमलता नीलम के विशिष्टातिथ्य तथा पुष्पा चिले की अध्यक्षता में हिन्दी लेखिका संघ की पावस गोष्ठी संपन्न हुई। यह कार्यक्रम पद्मा तिवारी के सौजन्य से आयोजित किया गया। सरस्वती वंदना एवं कार्यक्रम का सफल संचालन पद्मा तिवारी ने किया। आभार मधुलता पाराशर ने व्यक्त किया। पावस की फुहारों से सराबोर काव्य रस धारा में सभी बहनें भीगतीं रहीं। पुष्पा चिले ने कहा हरी चुनरिया ओढ़कर, धरती बांधे आस, बरसो बदरा बावरे, मिटे हृदय की प्यास। डॉ प्रेमलता नीलम ने पढ़ा आगये आषाढ़ के कजरारे बादल, झमा झम गिरता पानी तलातल। कुसुम खरे श्रुति मन बिजुरी सम दमक दामिनी, ठुमक ठुमक नयनों से यामनी। संगीता पान्डे गरजन बरसन लागे बदरवा, गुंइयां सैंया गये परदेशवा। पद्मा तिवारी हरी हरी सब डालियां हैं, पड गये हिंडोला सुन्दर। अर्चना राय पेड़ लगाना सरल है, पेड़ के साथ फोटो खिंचवाना और भी सरल है।
संगीता पाराशर नीले नीले अम्बर पे काली घटा छाई है। करुणा खरे-पहली बारिश सोंधी गंध, मन खिल गया जैसे मकरंद। लता गुरू बारिश की बूंदें सावन में, उम्मीद भरे हर उपवन में। उमा नामदेव प्रकृति की गोद में नयी कोंपलें हरषाई, सुहानी पावस ऋतु आई। मधुलता पाराशर जब शहर गांव जलने लगे और झुलसने लगीं बस्तियां,तब धरा ने खिली धूप से बादलों को लिखीं पातियां। कमलेश शुक्ला आया जब वर्षा का मौसम, मन मयूर करने लगा है नर्तन। शिवकुमारी शिवहरे धरती हरी भरी रहती बरसात में, मिलती रहती बारिश सदा सौगात में। वसुन्धरा तिवारी घनघोर घटा बरसी चम चम चमक उठी दामिनी। डॉ रेवा चौधरी ऐसी वर्षा बरसे हर मन का अंधकार मिटे, भूखा न कोई सोये जग में,हर आंगन में दीप जले।
डाक कर्मचारी महासंघ द्वारा आंदोलन का ऐलान.. दमोह। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ द्वारा डाक विभाग की अस्मिता की रक्षा और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश परिमंडल के सभी डाक संभागों और रेल डाक सेवा कार्यालयों में भी इस आंदोलन को पूर्ण शक्ति के साथ लागू करने का निर्णय लिया गया है। विभाग को बर्वादी से बचाने, विदेशी कंपनी मैकेन्जी के इशोर पर किए जा रहे निजीकरण के प्रयासों का पुरजोर विरोध करने तथा टारगेट के नाम पर कर्मचारियों पर बनाए जा रहे अनुचित मानसिक दबाव के खिलाफ महासंघ पूरी तरह लामबंद हो चुका है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थिति यह हो चुकी है कि ग्रामीण डाक सेवकों जीडीएस और विभागीय कर्मचारियों को अपने वेतन के पैसे से खाते खुलवाकर टारगेट पूरे करने पड़ रहे है, जो कि पूरी तरह से कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण है। महासंघ के केन्द्रीय नेतृत्व में आह्वान पर मध्यप्रदेश परिमंडल मे इस राष्ट्रव्यापी संघर्ष को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा निम्मनुसार निर्धारित की गई है। ज्ञापन देने वालो में अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, सचिव संजीव तिवारी, कोषाध्यक्ष अमित नामदेव और बड़ी संख्या में डाक कर्मचारियों की उपस्थिति रही। 

Post a Comment

0 Comments