चौधरी मंदिर में घट यात्रा से नंदीश्वर विधान का शुभारंभ
दमोह।
अष्टानिका महापर्व के प्रारंभ में नंदीश्वर दीप विधान का आयोजन चंद्रप्रभु
जैन भवन चौधरी मंदिर में आयोजित किया जा रहा है। जिसके शुभारंभ पर
मंगलवार को मंदिर जी से कलश शुद्धि उपरांत विशाल घट यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में कलश लेकर महिला बालिका मंडल एवं भक्तजन शामिल हुए।कलश
घट यात्रा बकोली चौराहा घंटाघर पलंदी मंदिर से होते हुए चौधरी मंदिर
पहुंची जहा पर लगभग 137 जिन प्रतिमाओं को चंद्रप्रभु जैन भवन में वेदी पर
विराजमान किया गया। उसके उपरांत सभी इंद्र के द्वारा जिनेंद्र भगवान का
अभिषेक किया गया। शांति धारा और संगीत के साथ भक्ति के साथ भगवान की पूजन
अर्चन की गई। ध्वजारोहण राकेश रौनक पुजारी के द्वारा किया गया। आज शाम को 7
बजे से महा आरती संगीत के साथ भक्तांबर पाठ और शास्त्र सभा का आयोजन किया
जा रहा है। प्रतिदिन सुबह से भगवान का अभिषेक शांति धारा और नंदीश्वर दीप
विधान की पूजन का आयोजन किया गया है।
मुनि संघ के सानिध्य में श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान.. दमोह।
आचार्य श्री सुनील सागर जी के मंगल आशीर्वाद से उनके परम प्रभावक शिष्य
मुनि श्री श्रुतेश सागर जी मुनि श्री सुश्रुत सागर जी महाराज एवं ब्र.
स्वतंत्र भैया ब्र. रोहित भैया के निर्देशन में विधान का शुभारंभ हुआ।
विद्वान पंडित डॉ आशीष डॉ अभिषेक, डॉ प्रदीप शास्त्री की उपस्थिति रहेगी।
प्रथम
दिवस ध्वजारोहण श्रीमती सीमा जैन बिमल जैन राहुल, रोहित बटियागढ़ परिवार
ने किया। श्री सिद्ध चक्र विधान 21 से 28 जुलाई तक प्रातः प्रतिदिन 6.30
बजे अभिषेक शांतिधारा, पूजन, विधान चलेगा एवं 29 जुलाई को विश्व शांति
महायज्ञ होगा। विधान में सौधर्मेन्द्र श्रीमती सुधा आरपी जैन, सेठ परिवार
कुबेर बनने का सौभाग्य श्रीमती आस्था आगम, कीर्ति हेमंत सिंघई हटा वाले
परिवार ने प्राप्त किया, द्रव्य पुण्यार्जक श्रीमती सरिता प्रवीण जैन
महावीर रोड लाइंस श्रीपाल मैना सुंदरी श्रीमती मुनमुन अनूप जैन बनवार
चक्रवर्ती श्रीमती केशरबाई राज कुमार नन्ना दिशा दिनेश जैन परस्वाहा
परिवार बनकर सौभाग्य प्राप्त किया।रेता द्वापर कलयुग का संगम, जगन्नाथ स्वामी पहुंचे बंदाबहू मंदिर.. दमोह।
श्री जगदीश स्वामी मंदिर के पुजारी पंडित नर्मदा प्रसाद गर्ग जी ने बताया
कि आज भगवान जगन्नाथ स्वामी विभिन्न स्थानों पर पहुंचने के बाद आज बूँदाबहु
मंदिर घंटाघर त्रेता में भगवान श्री रामचंद्र जी द्वापर में श्री कृष्ण
एवं कलयुग में भगवान जगन्नाथ स्वामी बूँदाबहु मंदिर घंटाघर पहुंचे जहां
पुजारी पुरुषोत्तम लाल शर्मा नगर पुरोहित बड़े पुराणी जी द्वारा जगन्नाथ
स्वामी जी का स्वागत पूजन अर्चन किया गया।
धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान हर वर्ष जगन्नाथ स्वयं अपने भक्तों के बीच नगर भ्रमण पर निकलते हैं.
भगवान
जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और बहिन सुभद्रा की रथ यात्रा.पुराना थाना में अपनी
मोसी के घर से विभिन्न स्थानों पर जगन्नाथ स्वामी पहुंचे जहां श्रद्धालु
भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर रहे हैं.कल काली मंदिर आशीर्वाद
लगार्डन में स्वामी जी पहुंचेंगे कल शाम को शिवनगर स्थित पूर्व नगर पालिका
अध्यक्ष श्रीमती मालती असाटी के निवास पर पहुंचेंगे जगन्नाथ स्वामी जी।
अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ जय कारों से सम्पन्न.. दमोह।
धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष श्री शक्तिपुत्र सदगुरु देव भगवान की कृपा
से दमोह जिले के खामखेड़ा में 24 घंटे का अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ
संपन्न हुआ समापन की बेला में भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के प्रांतीय
प्रवक्ता भैया बाबूलाल विश्वकर्मा जी ने कहा कि चाहे 24 घंटे का अनुष्ठान 5
घंटे का पाठ हो या 1 घंटे की दिव्यता की आरती हो इन्हीं अनुष्ठानों के
माध्यम से समाज में परिवर्तन किया जा रहा है। समाज को नशे मांस से मुक्त
चरित्रवान बनाया जा रहा है जाति धर्म संप्रदाय से मुक्त समाज का निर्माण
किया जा रहा है यही परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान की कृपा है..
भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह जी ने कहा कि आगामी नवरात्रि अष्टमी नवमी विजयदशमी एवं 19, 20, 21 अक्टूबर को पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम में तीन दिवसीय शक्ति चेतना जन जागरण शिविर का आयोजन हो रहा है जिसमें धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष श्री शक्तिपुत्र सद्गुरु देव भगवान के मुखारविंद से अमृत तुल्य प्रवचनों का लाभ लेने के लिए शिविर में अवश्य पहुंचे जिससे अपने आप में परिवर्तन करते हुए समाज में परिवर्तन किया जा सके अंत में सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जल व प्रसाद प्राप्त किया।
काली पट्टी बांधकर किया विरोध प्रदर्शन.. दमोह। भारतीय डाक कर्मचारी महासंघ द्वारा डाक विभाग की अस्मिता की रक्षा और कर्मचारियों के अधिकारों के लिए एक व्यापक राष्ट्रव्यापी आंदोलन का बिगुल फूंक दिया गया है। इसी कड़ी में मध्यप्रदेश परिमंडल के सभी डाक संभागों और रेल डाक सेवा कार्यालयों में भी इस आंदोलन को पूर्ण शक्ति के साथ लागू करने का निर्णय लिया गया है। इसी के चलते आज मंलगवार को डाक विभाग के समस्त कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया।
विभाग को बर्वादी से बचाने, विदेशी कंपनी मैकेन्जी के इशोर पर किए जा रहे निजीकरण के प्रयासों का पुरजोर विरोध करने तथा टारगेट के नाम पर कर्मचारियों पर बनाए जा रहे अनुचित मानसिक दबाव के खिलाफ महासंघ पूरी तरह लामबंद हो चुका है। वर्तमान में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों में स्थिति यह हो चुकी है कि ग्रामीण डाक सेवकों जीडीएस और विभागीय कर्मचारियों को अपने वेतन के पैसे से खाते खुलवाकर टारगेट पूरे करने पड़ रहे है, जो कि पूरी तरह से कर्मचारियों का आर्थिक और मानसिक शोषण है। महासंघ के केन्द्रीय नेतृत्व में आह्वान पर मध्यप्रदेश परिमंडल मे इस राष्ट्रव्यापी संघर्ष को चरणबद्ध तरीके से लागू किया जाएगा, जिसकी रूपरेखा निम्म नुसार निर्धारित की गई है। इस विरोध प्रदर्शन अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह राजपूत, सचिव संजीव तिवारी, कोषाध्यक्ष अमित नामदेव सहित बडी संख्या में कर्मचारियों की उपस्थिति रही।एक पेड़ मां के नाम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त.. दमोह जिले में श्एक पेड़ मां के नामश् अभियान के प्रभावी संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है। जारी आदेश के अनुसार संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में अभियान के संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह प्रवीण फुलपगारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं संपूर्ण नगरीय क्षेत्र में अभियान के संचालन की जिम्मेदारी परियोजना अधिकारी शहरी विकास कपिल खरे को सौंपी गई है।



.jpeg)

0 Comments