वनरक्षकों व वनपालों की पदोन्नति, स्टार सम्मान
दमोह।
वन मंडल कार्यालय में मध्यप्रदेश शासन वन विभाग की पदोन्नति उपरांत स्टार
अलंकरण समारोह कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें वन मंडल अधिकारी श्री
ईश्वर जरांडे, उप वन मंडल अधिकारी तेंदूखेड़ा श्री प्रतीक दुबे, उप वन मंडल
अधिकारी श्री एम डी मानिकपुरी सहित रेंजरों ने सभी कर्मचारियों को स्टार
लगाकर सम्मानित किया।
सम्मान समारोह में वन कर्मचारी संघ दमोह के जिला अध्यक्ष पं प्रवीण तिवारी एवं मप्र कर्मचारी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष पं रोशन नायक ने वन मंडल अधिकारी को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके सम्मानित किया। उसके बाद पदोन्नति उप वनक्षेत्रपाल अशोक तिवारी, प्रवीण तिवारी, अर्जुन सिंह मरकाम, किशोर कुमार कोरी,जय प्रकाश दुबे, श्रीमती संगीता ठाकुर, राजेन्द्र कुमार अहिरवार,बहीद कुरेशी, अनिल अहिरवार को स्टार लगाकर सम्मान किया गया।
वनरक्षक से वनपाल बनाए गए सुनील चौबे,
आशीष श्रीवास्तव, राममनोहर यादव, श्रीकांत अबस्थी,रोशन नायक, महबूब खान,
सुधीर अबस्थी, राजेन्द्र परिहार, अनिल सींग, भरत परोहा ठाकुर ,धीरेंद्र
पाराशर,लच्छू अहिरवार, हरिशंकर अहिरवार, किशोर कुमार अहिरवार, संदीप
आदर्श,अनवर उल्ला खान,जवाहर जैन, विनोद जैन, श्रीमती विभा चौबे, श्रीमती
मनीषा गोड़, राजेन्द्र चनपुरिया,अनवर खान,अयूब खान, दामोदर चौबे,छबि लाल
यादव, सहित 64 वनपाल बनाए गए सभी को वरिष्ठों ने स्टार लगाकर सम्मानित
किया।
साथ में सहायक ग्रेड तीन से दो पर बनाए गए लिपिक प्रमोद उपाध्याय,
सुधीर अहिरवार, रविन्द्र रोहित, उमा शंकर राय,प्रीति ठाकुर एवं चतुर्थ
श्रेणी से सहायक ग्रेड तीन पर पार्वती का सम्मान किया गया। DFO श्री ईश्वर जरांडे ने अपने उद्बोधन में सभी को शुभकामनाएं दी। साथ ही जो
पदोन्नत नहीं हो पाए वह सभी कर्मचारी समय पर वसूली जमा करे ताकि पदोन्नति
में किसी तरह की आगे बाधा नही आए । उप वन मंडल अधिकारी दुबे जी एवं
मानिकपुरी जी ने भी सभी को शुभकामनाएं दी वही मुख्य लिपिक उमाशंकर राय ने
आभार व्यक्त किया।
सड़क पर कचरा फेंकने वालों पर फाइन.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में दमोह शहर में सड़क पर कचरा फेकने वालों पर कार्यवाही की जा रही हैं। इस सबंध में मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी ने बताया आज सड़क पर कचरा फेंके जाने पर स्पॉट फाइन कर रसीद काटी गई..
वसुंधरा कॉलोनी के पास मां लक्ष्मी ऑटो एजेंसी पर स्पॉट फाइन 1500 रुपए एवं अरुणोदय बेकर्स विजयनगर के पास के द्वारा कचरा सड़क पर फेंके जाने पर 1000 रुपए का स्पॉट फाइन नगर पालिका के द्वारा प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी जावेद खान द्वारा की गई। उक्त कार्यवाही में 2500 रुपए का स्पॉट फाइन कर रसीद काटी गई हैं। इस दौरान सफाई दरोगा सतीश नामदेव अराफात खान मनीष करोसियाए प्रेम परोचे की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की गई।
मध्यान्ह भोजन में गड़बड़ी समूह को हटाया.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के भ्रमण के दौरान शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बमनपुरा में एमडीएम के संचालन में अनियमितताएं पाई गई थीं। प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बमनपुरा से मध्यान्ह भोजन का संचालन कर रहे पूजा स्व.सहायता समूह एवं महिमा स्व.सहायता समूह को तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया। मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शाला प्रबंधन समिति को एमडीएम संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।
सत्येंद्र साहू की किताब ने करो 12 का विमोचन.. दमोह।
लेखक सत्येंद्र साहू द्वारा लिखित किताब ने करो 12 का विमोचन बुंदेलखंड के
कलाकारों के समागम हटा में ओम की हास्य सभा कार्यक्रम मे बुंदेली गायक
जित्तू खरे बादल, जाहर भैया, माखन दाऊ, बल्लु बुंदेली, नारान सिंह, भगत
दाऊ,ओम साहू, साहिल शर्मा, हर्ष कुसमरिया सहित कई कलाकारों ने किया. हटा मे बुंदेलखंड के कलाकारों का भव्य समागम हुआ।
जिसमें मुख्य अतिथि
डा रामकृष्ण कुसमरिया, लालचंद खटीक, सत्येंद्र साहू, गंगाराम जी रहे.
बुंदेली कलाकारों मे जित्तू खरे बादल, जाहर भैया आशीष उपाध्याय, विट्टू,
हल्ले दाऊ, गुड्डू भैया, आदित्य, खुशबू, अंजलि, नारान सिंह, माखन दाऊ, भगत
दाऊ, सौरभ साहू, धनीराम, रितेश साहू, मोनू तिवारी, सुरेन्द्र प्रजापति सहित
200 से अधिक बुंदेली क्रियटरो की उपस्थिति रही।
ने करो किताब के लेखक
सत्येंद्र तुलाराम साहू ने बताया कि नकरात्मक से सकरात्मक की ओर विचारों को
सजोकर ने करो 12 वीं किताब प्रकाशित हुईं है और बहुत जल्द ने करो 13 भी
आएगी ने करो 12 के स्पान्सर विकास जैन विक्की विकास इलेक्ट्रीकल गढ़ाकोटा और फ्रंट कबर डिजाइन आशुतोष वर्मा टोनू, बेक कबर नेहा साहू ने डिजाइन
किया.पाठकों से आग्रह है कि नकरात्मक से सकरात्मक की ओर विचारों को इस लिंक
जरूर पढ़ें जो विभिन्न प्लेटफार्म एमेजॉन, प्लेस्टोर, कोबो, फिलीपकार्ट
जैसे अन्य प्लेटफार्म पर उपलब्ध है।
स्वर्ग भी अष्टानिका महापर्व में देवताओं से खाली हो जाता है-मुनि श्री.. दमोह। देव श्री शांतिनाथ दिगंबर जैन भाई जी मंदिर में आचार्य श्री सुनील सागर जी
महाराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री श्रुतेश सागरजी एवं मुनि श्री
सुश्रुतसागरजी महाराज के मंगल सानिध्य में चल रहे श्री सिद्धचक्र महामंडल
विधान के द्वितीय दिवस मुनि श्री ने अपने मंगल प्रवचन में कहा अष्टानिक
महापर्वों में हर श्रावक मन को प्रसन्नता से भर देने के लिए नंदीशर पूजन
करता है और नंदीश्वर द्वीप आठवां द्वीप है..
जहां अकृत्रिम जिनालय स्थित है
और एक वर्ष में तीन बार अष्टानिक महापर्वों में स्वर्ग के सारे देवी देवता,
चतुर्निकाय देव परिवार सहित यहां आते है और स्वर्ग इन आठ दिनों में खाली
हो जाता है! और देवता गण यहां जिनेन्द्र देव की भक्ति में लीन हो जाते है।
हम यहां सुंदर, सुंदर मुकुट हार पहनकर इंद्र बनकर पूजा कर रहे हैं। यह भी
एक श्रमण बनने के लिए प्रयास है और श्रमण जो भक्ति
करते हैं वह अरहंत बनने के लिए करते हैं हमें विकार भावों से रहित होकर
भक्ति करना चाहिए क्योंकि यह भक्ति ही हमें भगवान बनाने के लिए सार्थक होती
है..
प्रवचन के पूर्व ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया एवं ब्रह्मचारी रोहित भैया
ने अभिषेक शान्तिधारा के साथ पूजन सम्पन्न कराई आज शांतिधारा का मंगल
सौभाग्य अंबर जैन के जन्मदिन पर श्रीमती दिशा दिनेश जैन परस्वाहा परिवार
एवं श्रीमती ममता धरमचंद, चक्रेश, कमलेश, अभिषेक विलाई परिवार ने प्राप्त
किया मुनिश्री को शास्त्र भेंट एवं पाद प्रच्छालन श्री आरपी जैन, सुधा जैन
, श्रीमती सरिता प्रवीण जैन महावीर रोड लाइंस ,श्रीमती सीमा विमल जैन
बटियागढ़ , श्रीमती शशि गांगरा रश्मि जैन अरिहंत प्लाईवुड ,श्रीमती सुधा
रानी, अभिलाषा संदीप, ऋचा सतीश मोदी अभाना परिवार ने सौभाग्य प्राप्त
किया।
चंदा प्रभु जिनालय चौधरी मंदिर में नंदीश्वर पूजन विधान
दमोह। श्री 1008 दिगंबर जैन चंद्र प्रभु चौधरी भवन चौधरी मंदिर में नंदीश्वर दीप विधान का आज दूसरा दिन है आज सुबह मंगलाचरण की उपरांत भगवान का अभिषेक और शांति धारा का कार्यक्रम संपन्न हुआ सभी लोगों ने मिलकर भगवान की सामूहिक भक्ति संपन्न की अहिंसा जैन के द्वारा मधुर भक्ति मधुर संगीत के साथ भक्तों को बहुत आनंद आया।
आज 105 आयिका चिंतनमती माताजी द्वारा मंगल प्रवचन के द्वारा नंदीश्वर दीप की रचना पर प्रकाश डाला गया उन्होंने प्रवचन में बताया जहां गुरु का आशीर्वाद रहता है वहां सर्व आयोजन निर्विघ्न संपन्न होते हैं शाम को महा आरती उसके उपरांत प्रवचन सभा का आयोजन किया जा रहा है कमेटी के महामंत्री अमित जैन रानू द्वारा जानकारी प्रदान की गई कमेटी ने 21 तारीख से 30 तारीख तक होने वाली आयोजन सकल जैन समाज को सम्मिलित होने की अपील की है।
जबेरा में अतिवृष्टि से दो मकान ढहे.. दमोह।
जनपद पंचायत जबेरा अंतर्गत ग्राम पंचायत जबेरा के वार्ड क्रमांक 6 में
मंगलवार रात हुई अतिवृष्टि के कारण दो परिवारों के कच्चे मकान ढह गए। हादसे
में गुमान चौधरी सहित दो परिवारों के मकान पूरी तरह क्षति ग्रस्त हो गए।
राहत की बात यह रही कि मकानों के अंदर मौजूद सभी लोग समय रहते सुरक्षित
बाहर निकल आए, जिससे बड़ा हादसा टल गया।
मकान
गिरने से घर-गृहस्थी का सामान, खाद्यान्न एवं अन्य आवश्यक सामग्री मलबे
में दबकर खराब हो गई, जिससे प्रभावित परिवारों के सामने संकट की स्थिति
उत्पन्न हो गई है। पीड़ित परिवारों ने शासन-प्रशासन से उचित आर्थिक सहायता
एवं मुआवजे की मांग की है, ताकि वे अपने आशियाने और दैनिक जीवन को फिर से
व्यवस्थित कर सकें।घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम सी.जी. गिरी के निर्देश
पर पटवारी तरुण चौरसिया मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षति का निरीक्षण कर
पंचनामा एवं प्रकरण तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेज दिया है, ताकि शासन की
ओर से प्रभावित परिवारों को शीघ्र राहत एवं मुआवजा उपलब्ध कराया जा सके।




.jpeg)
.jpeg)




0 Comments