ज्ञान साहब की स्मृति में पुस्तक विमोचित..
दमोह। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं शिक्षाविद् स्व. ज्ञान चंद्र श्रीवास्तव की जन्म शताव्दी वर्ष की समारोह पूर्वक शुरूवात की गई। स्थानीय शास. पी. जी. कॉलेज दमोह में आयोजित भव्य एवं गरिमामय समारोह में ज्ञानसाहब की जीवनी पर केन्द्रित पुस्तक परिवर्तनकांक्षी (व्यष्टि से समष्टि की जीवन गाथा) का विमोचन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि माननीय डा. विनोद मिश्रा, कुल गुरू रानी अबंतीवाई लोधी विश्वविद्यालय सागर एवं कार्यक्रम अध्यक्ष श्री सत्यमोहन वर्मा वरिष्ठ सहित्यकार दमोह थे। कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती के पूजन एवं ज्ञान साहब के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के द्वारा किया गया। श्रीमती प्राची वर्मा (पुणे) ने सितार की ध्वनि के साथ सुंदर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
ट्रस्ट की ओर से न्यास अध्यक्ष डॉ. केदार शिवहरे, श्री नीरज हर्ष श्रीवास्तव, श्री जलज हर्ष श्रीवास्तव, श्रीमती भावना श्रीवास्तव, अजय टंडन, डॉ, आलोक जैन, शरद मेहता आदि ने मंचाशीन अतिथियो का शाल श्रीफल एवं पुष्पाहारो से स्वागत किया। लेखक का आत्म निवेदन श्रीमती नीलिमा वर्मा एवं पंकज हर्ष श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया और कहा की ज्ञान साहब समाज के प्रेरक स्तंभ थे। संपादक का कथन प्रस्तुत करते हुये सुश्री प्राची तिवारी ष्छवि” (भोपाल) ने भावुक संस्मरण सुनाये और कहा कि पुस्तक लिखते समय मैने ज्ञान साहब को और अपने पिता को याद किया। इसके उपरांत मुख्य अतिथि कुल गुरू डॉ विनोद मिश्रा ने पुस्तक परिवर्तनकांक्षी का विमोचन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुये समारोह के मुख्य अतिथि कुल गुरू डॉ विनोद मिश्रा ने कहा कि स्व. ज्ञान साहब बिलंक्ष्ण व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होने दमोह की नई पीढ़ी के निर्माण महती भूमिका निभाई। मैं हमेशा कहता हू कि जीवन में कुछ भी हो व्यक्ति को अपना मूल तत्व कभी भूलना नही चाहिये। यदि आप इसे नही समझते है तो आपका ज्ञान, कर्म एवं बौद्धिता अधूरी है। ज्ञान साहब ऐसे बिरले व्यक्तित्व थे कि उन्होने शिक्षा क्षेत्र, विधि क्षेत्र और समाज सेवा के क्षेत्र में अनेक संघषों के बाद भी हार नही मानी और अच्छे कार्यों के लिये सदैव प्रयास करते रहें।
अभाव में भी लोगी को मदद करना नही छोड़ा यही कारण है कि हम आज उनका सौवा शताब्दी वर्ष मना रहे है। हमारा अहंकार हमें अनेक सद्विचारों से पीछे कर देता है। ज्ञान साहब की ताकत उनकी विनंम्रता थी। डां. मिश्रा ने अपने बोद्धिक उद्बोधन से उपस्थित श्रोताओं को रोमांचित किया और कहा राष्ट्र धर्म प्रथम स्थान पर है। उन्होने उपस्थित नागरिकों से पंच परिवर्तन मे योगदान करने का आवाहन किया। कार्यक्रम अध्यक्ष सत्यमोहन वर्मा वरिष्ट कवि ने कहा कि ज्ञान साहब, बहू आयामी व्यक्तित्व के धनी थे। वे महाविद्यालय के संस्थापक प्राचार्य थे। उनका सुर्दशन व्यक्तित्व देखने लायक था। वे सच्चे अर्थाे में त्याग की प्रतिमूर्ति थे। मेरे पास उनके जीवन की सैकड़ो स्मृतियां है। जो कभी भूलाई नही जा सकती। इस पुस्तक के माध्यम से ज्ञान साहब के चरित्र को स्थाई स्वरूप प्रदान किया गया है जो स्वागत योंग्य है। समारोह को सफल संचालन राष्ट्रपति पुरूस्कार प्राप्त प्राचार्य डां. आलोक सोनबलकर ने किया। ट्रस्ट की ओर से डां. केदार शिवहरे ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर के प्रतिष्ठित नागरिकगण एवं महिलाओं की उपस्थिति रही कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगीत जन-गण-मन से किया गया।भारतीय मजदूर संघ ने स्थापना दिवस मनाया.. दमोह। भारतीय मजदूर संघ जिला शाखा दमोह का स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमा में पूर्ण वातावरण में भव्यता के साथ सिद्ध क्षेत्र किशन तलैया हनुमान मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर भारतीय मजदूर संघ एवं समस्त अनुसांगिक संगठनों की उपस्थिति में कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि अनिल एडमिन प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ राजू जी भाई साहब विभाग प्रचारक, भैयन जी भाई साहब जिला प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, दमोह धर्मेंद्र चौबे विभाग प्रमुख सागर, प्रवीण तिवारी जिला अध्यक्ष, मुख्य अतिथियों के द्वारा भारत माता, परम श्रद्धेय श्री दांतो पत् ठेंगड़ी, भगवान विश्वकर्मा जी चित्रों पर माल्यार्पण कर ध्वज पूजन कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। भारतीय मजदूर संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे श्रमिक गीत का गायन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया, राजू जी भाई साहब विभाग प्रचारक सागर द्वारा अपने बौद्धिक उद्बोधन में संघ की रीति नीति से अवगत कराया..
विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे ने संगठन आत्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए कहा, मुख्य अतिथि अनिल एडमिन जी ने भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से अवगत कराया, पर्यावरण हरित क्रांति को बढ़ावा देने के लिए, मोहिनी राजपूत, देवेंद्र चौबे, पहले लीगल वालंटियर द्वारा नेचुरल सीड बॉल, आवला, चिरौंजी, बहेड़ा फैलाने का संगठन के द्वारा उपस्थित पदाधिकारी किया गया। आभार जिला अध्यक्ष प्रवीण तिवारी के द्वारा किया गया, कार्यक्रम में बिजली कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष दिनेश राय, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारीसंघ जिलाध्यक्ष संदीप चौबे, महामंत्री दम्मू रजक, राज्य कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष सुरेंद्र राय, सचिव तिवारी, राष्ट्रीय पदाधिकारी दारा सिंह सीमेंट यूनियन नरसिंहगढ़, प्रेम सिंह, राजा सिंह, पप्पू सिंह, सीमेंट यूनियन नरसिंहगढ़, वरिष्ठ नागरिक परिसंघ के संयोजक सुधीर सोलंकी, राकेश श्रीवास्तव, अनिल जैन, कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के महेंद्र सैनी, योगेश वर्मा, बीड़ी मजदूर महासंघ के, जगदीश जैन, दामोदर गुप्ता, श्रीमती चंदाबाई खरे, मप्र कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के राजाराम मिश्रा, नीरज सोनी, मप्र आउटसोर्स कर्मचारी संघ के मयंक देवरिया की उपस्थिति रही।
सपा नेता ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात.. दमोह। मड़ियादो थाना क्षेत्र के ग्राम मलवारा में हुई घटना के बाद समाजवादी पार्टी के युवा नेता योगेंद्र कुशवाहा पीड़ित तेजी लाल कुशवाहा के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना। पीड़ित परिवार और ग्रामीणों ने घटना की जानकारी देते हुए आरोप लगाया कि दबंगों ने उनके साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार किया तथा जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया।
उन्होंने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की। योगेंद्र कुशवाहा ने कहा कि प्रशासन बिना किसी दबाव के निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि न्याय नहीं मिला तो समाजवादी पार्टी आंदोलन करेगी। इस दौरान जिला अध्यक्ष मोहन कुशवाहा, दुर्गेश कुशवाहा, बबलू पटेल, जितेंद्र चैहान, डॉ. जमना, सतीश कुशवाहा, बाबू पटेल, वीरेंद्र कुशवाहा तथा सम्राट अशोक क्रांति सेना और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
चार कीटनाशी दुकानों के लाइसेंस निरस्त पांच को नोटिस.. दमोह जिले में किसानों के हितों की सुरक्षा तथा गुणवत्ता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने कीटनाशी विक्रय प्रतिष्ठानों के विरुद्ध व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देश पर जिलेभर में कीटनाशी विक्रय दुकानों का निरीक्षण किया गया जिसमें कई प्रकार की अनियमितताएं सामने आईं। निरीक्षण के दौरान गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर 04 कीटनाशी विक्रय प्रतिष्ठानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निरस्त एवं 05 कीटनाशी विक्रय प्रतिष्ठानो को कारण बताओ नोटिस जारी किए। यह कार्रवाई किसानों को सुरक्षित एवं प्रमाणित कीटनाशकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से की गई है। जिन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निरस्त किए गए हैं उनमें हरियाली कृषि सेवा केंद्र मारूति नंदन कृषि सेवा केंद्र दमोह पटेल किसान बीज भंडार पटेरा धुव्र ट्रेडर्स दमोह शामिल हैं। विनय ट्रेडर्स ;पटेरा चौधरी किसान सेवा केंद्र ;हटा किसान सेवा केंद्र ;बकायन शिखर कृषि केंद्र रजपुरापंजाब बीज भंडार ;दमोह को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।
लिपिक संघ 24 को सौपेगा ज्ञापन.. दमोह। सामान्य प्रशासन विभाग की निर्देशों के तहत सभी विभागो में सभी संवर्ग की अधिकारी /कर्मचारियों पदोन्नति किये जाने के निर्देश दिये गये है,। जिसके तहत दमोह जिला अंतर्गत लिपिक संवर्ग से राजस्व विभाग, उद्योग विभाग, वन विभाग, आबकारी विभाग में लिपिको की पदोन्नति का कार्य सम्पन्न किया जा चुका है। किन्तु संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सागर संभाग सागर द्वारा उक्त निर्देशों का पालन सुनिश्चित नही किये जाने से दमोह जिले के कर्मचारियों / लिपिक पदोन्नति से वंचित हो रहे है, जो सामान्य प्रशासन विभाग के निर्देश के विपरीत कार्य किया जा रहा है, पदोन्नति नही होने से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में रोष व्याप्त है, इसलिए इसके निराकरण हेतु कलेक्टर दमोह को आज दिनांक 24 जुलाई को शाम 5 बजे ज्ञापन सौंपा जाना है। उक्त ज्ञापन कार्यक्रम सभी शिक्षा विभाग के लिपिको एव अन्य सभी कर्मचारियों शामिल होने की अपील म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी के जिला अध्यक्ष राजीव कुमार बडकुल ने की है।
पर्यटन क्विज के लिए पंजीयन 25 तक.. दमोह। मप्र पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रदेश के विद्यार्थियों को प्रदेश के इतिहास संस्कृति पर्यटन कला एवं प्राकृतिक धरोहर से परिचित कराने के उद्देश्य से श्पर्यटन क्विज.2026श् का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यालय 25 जुलाई 2026 को सायं 5 30 बजे तक ऑनलाइन पंजीयन कर सकते हैं। जिला स्तरीय प्रतियोगिता 7 अगस्त 2026 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय दमोह में आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता में शासकीय अशासकीय सीबीएसई केंद्रीय एवं नवोदय विद्यालयों की कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।प्रतियोगिता का विषय बूझो जानो फिर देखो अपना प्रदेश रखा गया है। अधिक जानकारी एवं ऑनलाइन पंजीयन के लिए संबंधित विद्यालयों से संपर्क किया जा सकता है।



.jpeg)
0 Comments