विभाग शिविर लगाकर अविलंब करे समाधान- मानक पटेल
दमोह। विघुत विभाग की नाकामियो कर्मचारियों के द्वारा अघोषित बिजली कटौती को लेकर जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में उपब्लाक अध्यक्ष बांदकपुर के नेतृत्व में देव जागेश्वर नाथ मंदिर से कांग्रेसजनों एवं ग्रामवासियों के साथ पैदल मार्च करते हुए क्षेत्र में उपभोक्ताओं को दिये जा रहे मनमाने बिल को लेकर कनिष्ठ यंत्री को ज्ञापन सौंपा।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मानक पटेल
ने कहा असमय बिजली वह भी बरसात के समय रात्रि में बिजली काटना दुर्भाग्य
पूर्ण है इस समय जीव जन्तुओं का भी खतरा बना रहता है जिससे आये दिन
दुर्घटनाये हो रही है। पूर्व जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनु मिश्रा ने
कहा कि बांदकपुर मंडल के कई ट्रांसफार्मर बंद पड़े है उन क्षेत्रो में
तत्काल ट्रांसफार्मर की व्यवस्था की जाये। शहर और ग्रामीण की बिजली
व्यवस्थाओं में भेदभाव बंद किया जाये।नितिन मिश्रा संगठन सचिव, परम यादव,
उपव्लाक अध्यक्ष योगेश बाजपेई, वीरेन्द्र राजपूत जिला युवा कांग्रेस
अध्यक्ष दृगपाल सिंह, एम.एम. राही, मदन पांडे, रामू विश्वकर्मा, हीरा सींग,
चूरामन राय, अमित बुधौल्या, खिल्लू ठाकुर, जावेद रोजान ने भी कहा कि
कमलनाथ सरकार में शिविर लगाकर निराकरण किया जाता था जो भारतीय जनता पार्टी
ने बंद कर दिया है उनकी मांग है कि कम से कम एक माह में शिविर लगाकर
उपभोक्ताओं की समस्या का निराकरण किया जाये। इस अवसर पर रामचंद गुप्ता,
नरेन्द्र सिंह, ए.के.चिश्ती, पूरन सींग, तेज सींग, नवल सींग श्याम पांडे,
विकास पांडे सहित आसपास के क्षेत्रो के ग्रामवासियों की उपस्थिति रही।
वीर शासन जयंती पर नन्हे मंदिर में माता जी के सानिध्य में आयोजन.. दमोह।
श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में आचार्य श्री विद्यासागर जी
एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री चिंतन मति
माताजी संघ का वर्षा योग होने जा रहा है। जिसको लेकर उत्साह का माहौल बना
हुआ है 4 अगस्त को वर्षा योग हेतु कलश स्थापना समारोह का आयोजन नन्हे मंदिर
परिसर में किया गया है। वह इसके पूर्व माता जी के साथ में 30 अगस्त को वीर
शासन जयंती भक्ति मय उल्लास के साथ मनाई गई। इस
अवसर माता जी के सानिध्य में भगवान महावीर पूजन के साथ आचार्य श्री विद्यासागर जी
एवं समय सागर जी का भक्ति भाव से पूजन संपन्न हुआ वही माताजी की
दिव्या देशना का लाभ भी सभी को प्राप्त हुआ।
योगेश सुमन को हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड 2026.. दमोह।
इमलाई निवासी युवा समाजसेवी योगेश सुमन पिता बीएल सुमन
को राष्ट्र निर्माण एवं समाज कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय एवं
प्रेरणादायी योगदान के सम्मानस्वरूप हिन्दुस्तान यूथ आइकॉन अवॉर्ड 2026 से
सम्मानित किया गया। यह सम्मान 28 जुलाई 2026 को हिन्दुस्तान यूथ ऐवरेस्ट
फाउंडेशन (माई भारत) द्वारा माँ शाकुंभरी विश्वविद्यालय, सहारनपुर (उत्तर
प्रदेश) के सेमिनार हॉल में आयोजित राष्ट्रीय युवा विनिमय कार्यक्रम के
दौरान प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय की कुलपति
प्रो. विमला वाई रहीं। योगेश ने कोविड 19 महामारी जनजागरुकता, आपदा राहत,
स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधियों के
माध्यम से समाज में जनभागीदारी को बढ़ावा दिया है। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त
भारत अभियान के अंतर्गत निक्षय मित्र के रूप में क्षय रोगियों को पोषण एवं
उपचार के प्रति सहयोग प्रदान, आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से स्वास्थ्य
जागरूकता फैलाकर जरूरतमंद परिवारों को सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं से जोड़ने
में महत्वपूर्ण भूमिका निभाना साथ ही, अंगदान एवं सामाजिक सेवा अभियानों के
माध्यम से समाज कल्याण में प्रेरणादायी योगदान दिया है। साथ ही जिले व
प्रदेश का नाम रोशन किया सभी योगेश की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई
शुभकामनाएं दे रहे हैं।
नवांकुर संस्था ने किया बिसना खेड़ी में वृक्षारोपण.. दमोह। एक
पेड़ माँ के नाम अभियान अंतर्गत अभाना सेक्टर ब्लाक दमोह, ग्राम बिसनाखेड़ी
में मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद दमोह के मार्गदर्शन में नवांकुर संस्था-
उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाजसेवी संस्था द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम
आयोजित हुआ जिसमें जिला समन्वयक सुशील नामदेव ने कहा पर्यावरण
संरक्षण के लिए केवल पौधारोपण ही नहीं, बल्कि पौधों का नियमित संरक्षण और
संवर्धन भी उतना ही आवश्यक है, कृष्ण कुमार शर्मा ने बताया कि आम, नींबू
,आंवला, नीम एवं मुनगा सहित 30 पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम में
उपस्थित सदस्यों ने पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प लिया तथा
ग्रामीणों से अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण अभियान में
सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की, विकासखंड समन्वयक श्रीमती वंदना जैन ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण को संतुलित रखने का माध्यम
नहीं हैं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए अमूल्य धरोहर भी हैं। प्रत्येक
व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम 10 पौधे लगाकर उसका संरक्षण अवश्य करना
चाहिए। जिसमें इन्द्रपाल सिंह सरपंच, गणेश सिंह लोधी, कमोद सिंह, डेलन
सिंह, राव साहब, प्रेम सिंह, विश्राम सिंह, परसराम आदिवासी, विश्राम सिंह,
शेर सिंह, देवेंद्र रैकवार, झाम सिंह, निर्भय सिंह, धर्मेंद्र सिंह व
ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।
पीएम श्री विद्यालय में छात्राओं ने मनाया गुरु पूर्णिमा महोत्सव.. दमोह।
पीएमश्री शासकीय केशो राम पांडे कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में
गुरु पूर्णिमा पर छात्राओं ने स्वयं के स्तर पर तैयारी कर बहुत ही सुंदर आयोजन किया। इससे छात्राओं में आपस में सहयोग और
नेतृत्व की क्षमता विकसित होती है। प्राचार्य श्री एमके
श्रीवास्तव जी द्वारा सरस्वती पूजन किया गया। सभी छात्राओं ने प्राचार्य
महोदय और सभी शिक्षकों का तिलक लगाकर गुलाब का फूल, पेन और पुरस्कार देकर
स्वागत और सम्मान व्यक्त किया। सरस्वती वंदना एक
सुंदर नृत्य के रूप में की गई । जो नंदनी साहू ,पलक रैकवार, मुस्कान रैकवार,
बबीता रजक, प्रीति खंगार , और प्राची रैकवार द्वारा प्रस्तुत किया
गया।"मोबाइल और आजकल की समस्या" नाटिका में सबा चिश्ती, पलक रजक, नताशा
रजक, सिमरन शाह ,राखी रैकवार और अंजलि यादव ने भाग लिया और मोबाइल से होने
वाले दुष्प्रभाव प्रस्तुत करने का प्रयास किया।सभी कक्षाओं की छात्राओं ने
गुरु के प्रति अपने उद्गार व्यक्त किए गीत ,कविता, भाषण के माध्यम से
व्यक्त किए।
छात्राओं ने प्राचार्य महोदय और सभी
शिक्षकों को शाला की अविस्मरणीय गतिविधियों के छाया चित्रों का कोलाज बनाकर
भेंट स्वरूप प्रदान किया और केक भी कटवाया गया। श्रीमती प्रेमलता उपाध्याय
ने शिक्षक दिवस पर अपना उद्बोधन प्रदान किया और अपनी कविता "मैं शिक्षिका
ही रहना चाहती हूॅं 'प्रस्तुत की। उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा "जो
अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाता है वह गुरु है"एवं विभिन्न प्रेरक उद्धरणों
के द्वारा छात्राओं को प्रोत्साहित करने का प्रयास किया। साल के अन्य
शिक्षकों ने भी अपने उद्गार व्यक्त किए । प्राचार्य महोदय ने अपने उद्बोधन
से छात्राओं को प्रेरित किया। अंत में पलक रैकवार ने सभी का आभार प्रदर्शन
किया।
गुरुपूर्णिमा पर वृक्षारोपण एवं जल संरक्षण अभियान.. दमोह।
तेंदूखेड़ा में संचालित एम.बी.के. चिल्ड्रन्स पैराडाइज स्कूल ने गुरुपूर्णिमा पर्व को अलग एवम अनोखे अंदाज में मनाया l
विद्यालय के सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के साथ वृक्षारोपण अभियान
चलाया जा रहा है जिसके तहत नगर के विभिन्न स्थानों पर आम, जामुन, नीम,
इमली, गुलमोहर, नीम आदि वृक्षों के पौधे लगाए जा रहे है। इस अवसर पर
विद्यालय के संचालक एवम प्राचार्य एस के साहू ने बताया कि वृक्षारोपण एवं
जल संरक्षण के महत्व को सभी को समझना होगा। जिस प्रकार से वृक्षों की कटाई
होती है, उसके कारण पर्यावरण पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है तथा भविष्य में जल
की कमी भी हो सकती है।इसलिए जल संरक्षण का कार्य भी निरंतर किया जाना
चाहिएl अतः हमारा सभी से निवेदन है कि सभी लोग वृक्ष लगाएँ एवं जल का
दुरुपयोग बंद करें तथा जल का संरक्षण करें। प्रत्येक व्यक्ति अपने घर के जो
भी पौधे, वृक्ष एवं अन्य हरियाली है, उनकी देखभाल करें तथा घर परिवार में
जो भी खुशी के पल तीज त्योहार मनाए जाते है उन मौकों पर भी नए पौधे लगाएँ।
इस अभियान की एक विशेष बात यह रही कि विद्यालय के छात्र-छात्राओं,
शिक्षकों के साथ-साथ नगर के कुछ लोगों ने भी निःशुल्क पौधे विद्यालय से
प्राप्त किए वो भी इस शपथ के साथ कि वे इन पौधों को रोपित कर सुरक्षित
रखेंगे। अभियान में थाना प्रभारी सरोज ठाकुर एवम पुलिस स्टाफ की भी
मौजूदगी रही। उन्होंने भी विद्यालय के इस अभियान की सराहना की।






0 Comments