Header Ads Widget

कुंडलपुर में अखंड सिद्ध चक्र महा मंडल विधान, हथनी में चातुर्मास कलश स्थापना 31 को, नन्हे मंदिर में वीर शासन जयंती आज.. गुरु पूर्णिमा पर चालीसा पाठ, साकेत धाम में गुरु पर्व.. निःशुल्क दर्द निवारक शिविर में अनेक लाभान्वित..

कुंडलपुर में अखंड सिद्ध चक्र महामंडल विधान
दमोह। गुरु पूर्णिमा दिवस पर विशेष योग निमित्त होने पर सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर जी में आचार्य बसुनन्दी जी महाराज की परम प्रभावक शिष्या आर्यिका सोम्य नंदनी, सुयोग्य नंदनी माता जी के ससंघ सानिध्य में अखंड सिद्ध चक्र महामंडल विधान का आयोजन भक्ति मय उल्लास के साथ किया गया। 
बड़े बाबा मंदिर परिसर में बुधवार दोपहर 11 बजे से प्रारंभ हुए अखंड सिद्ध चक्र महामंडल विधान बेला में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गुरु भक्तों ने सहभागिता दर्ज कराई। आर्यिका सोम्यनंदनी, सुयोग्य नंदनी माताजी के मुखारविंद से शाश्वर विनय पाठ देव शास्त्र गुरु पूजन उपरांत श्री सिद्ध चक्र महामंडल विधान पूजन तहत 3100 अर्घ्य समर्पित किए गए।
इस अवसर पर कुंडलपुर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई, जैन पंचायत के पूर्व अध्यक्ष सुधीर सिंघई, पत्रकार राजेंद्र अटल, जैन युवा महासंघ से मनीष आउटलुक, संजय अरिहंत, अमरदीप लालू, जीतू मलैया, केसर पान अतुल भाटिया सहित बड़ी संख्या में श्रावक जनों की सपरिवार मौजूदगी रही। विधान पश्चात सभी ने निर्यापक श्रमण श्री समता सागर जी महाराज संघ के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया।
आर्यिका संघ की हथनी में चातुर्मास कलश स्थापना 31 को.. कुंडलपुर में अखंड सिद्ध चक्र महामंडल विधान उपरांत आर्यिका सोम्यनंदनी, सुयोग्य नंदनी जी संघ का बुधवार शाम दमोह की और विहार हो गया। गुरुवार को हिंडोरिया में आहारचार्य की संभावना है वही 31 जुलाई को हथनी ग्राम में मंगल प्रवेश उपरांत माताजी का वर्षा योग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह आयोजित किया गया है। मंदिर समिति के पदाधिकारी ने बताया कि इस वर्ष वर्षा योग पर सिर्फ एक ही जप मंगल कलश स्थापित किया जाएगा। वही सात बालिकाओं द्वारा पूरे चातुर्मास के दौरान हथनी वर्षा योग स्थल पर माताजी की सेवा भक्ति करने का संकल्प लिया गया जिनको कुंडलपुर में साफा पहनकर सम्मानित किया गया।
वीर शासन जयंती पर नन्हे मंदिर में माता जी के सानिध्य में आयोजन आज.. दमोह। श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका श्री चिंतन मति माताजी संघ का वर्षा योग होने जा रहा है, जिसको लेकर उत्साह का माहौल बना हुआ है
मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला ने बताया कि 4 अगस्त को वर्षा योग हेतु कलश स्थापना समारोह का आयोजन नन्हे मंदिर परिसर में किया गया है। महामंत्री राजकुमार रानू ने बताया कि माता जी के सानिध्य में 30 अगस्त को वीर शासन जयंती प्रातः 7:00 बजे से भक्ति मय उल्लास के साथ मनाई जाएगी।
इस अवसर पर माता जी के मंगल प्रवचनों का लाभ भी सभी को मिलेगा। बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर माता जी के सानिध्य में आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं समय सागर जी का भक्ति भक्ति भाव से पूजन संपन्न हुआ वही माताजी की दिव्या देशना का लाभ भी सभी को प्राप्त हुआ।
गुरु पूर्णिमा का पर्व मां के गुणगान के साथ मनाया गया.. दमोहपंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में दमोह जिले मैं हर वर्ष की भांति इस वर्ष गुरु पूर्णिमा पर्व हर्ष उल्लास के साथ मनाया गया जिसमें भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने 24 घंटे के चालीसा पाठ 5 घंटे के पाठ 1 घंटे की दिव्यता की आरती कम हजारों स्थान पर भव्यता पूर्वक संपन्न कराए गए
जो दमोह जिला ही नहीं अपितु पूरे भारत वर्ष में एवं विदेशो में भी मां के गुणगान गुरु भगवान के दिशा निर्देशन में कराए जा रहे हैं जिससे समाज को नशे मांस से मुक्त होकर के चरित्र बानो का जीवन जीते हुए सत्य की ओर मोड जा रहा है क्योंकि परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान का लक्ष्य है कि पूरे विश्व को एक दिन नशे से मुक्त करते हुए चरित्र बानो का जीवन जीने की दिशा में आगे बढ़ाया जा रहा है जिससे आगे आने वाले पीढ़ी सुख शांति समृद्धि का जीवन व्यतीत कर सके।
गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा विश्वास और समर्पण का प्रतीक.. दमोह प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकेत धाम में गुरु पूर्णिमा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर पधारे शिष्यों ने हवन पूजन किया कार्यक्रम का शुभारंभ सदगुरु देव भगवान की पादुका पूजन और आरती से हुआ कार्यक्रम में पधारे शिष्यों को संबोधित करते हुए जैसे ही राकेश चतुर्वेदी लाला जी महराज ने बताया कि उज्जैन के पांणनी विश्वविद्यालय द्वारा श्री भगवान वेदांताचार्य जी को डाक्टर (पीएचडी)की उपाधि प्रदान की गई है तो पूरा हाल करतल ध्वनि से गूंज उठा..
श्री  भगवान वेदांताचार्य जी ने बनारस से दूर भाषा पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं हो सकती गुरु मनुष्य के कल्याण की आधारशिला है।लाला जी महराज ने इस पर्व को श्रद्धा विश्वास और समर्पण का प्रतीक निरुपित किया कार्यक्रम में पं मनोज देवलिया तथा दमोह के खली के नाम से विख्यात बद्री विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिती रही कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे से हुआ कार्यक्रम में लखन आरती चौरसिया जगदीश गायत्री मिश्रा, घनश्याम चौरसिया मनोज गुप्ता तथा महामंगल सेवा समिति का सराहनीय योगदान रहा।

दर्द निवारक शिविर में अनेक मरीज लाभान्वित.. दमोह।स्वर्गीय श्री कमल कुमार जैन की पुण्यतिथि पर सम्यक् हेल्थ केयर सेंटर आशीर्वाद गार्डन के पास बुधवार को  निःशुल्क दर्द निवारक शिविर का आयोजन पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया के मुख्य आतिथ्यि में किया गया इस अवसर पर प्रारंभ में कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलन के साथ स्वर्गीय श्री कमल कुमार के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि इस तरह के शिवरों में अनेक लोग जहां लाभान्वित होते है वहीं स्वयं भी इस पद्धति को अपना कर शहर एवं बाहर से आएं सभी मरीजों को शुभकामनाएं दी। 

शिविर में जबलपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक श्री रमेश चड्डा जो दुर्लभ जड़ी बूटियों के लेप के माध्यम से अनेक मरीजों के लकवा घुटनों का दर्द साइटिका का निःशुल्क इलाज किया। साथ ही शिविर में जबलपुर के सुप्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ. राहुल राजपूत ने भी फ्रोजन शोल्डर,सवाईकल दर्द,घुटनों का दर्द का भी उपचार किया। शिविर में आयोजक डाॅ.अकलेश जैन ने अपने उद्बोधन में जहां अपने पूज्य पिता स्वर्गीय श्री कमल कुमार जी के समाज सेवी कार्यो को याद किया वहीं आगामी समय में और भी विशेषज्ञ डाॅक्टरों को साथ लेकर जनहित में भव्य शिवरों को आयोजन किया जाएगा । शिविर में दौरान अनेक गण्मान्य नागरिकों, पत्रकारो, समाजसेवियों के साथ डाॅ. केदार नाथ शर्मा, संतोष भारती, सुधीर विद्यार्थी, महेन्द्र जैन, सौरभ विद्यार्थी आदि की उपस्थ्तिि में डाॅ. शिवानी सोनी, डाॅ.सुधीर, सरोज, राघा, निधि, खुशी, परवीन, चके्रश, बंटी, जशवंत ने उपचार में उपनी सेवाएं दी।  
 

Post a Comment

0 Comments