कुआंखेड़ा में धूमधाम से मनाई लव-कुश जयंती
दमोह।
विधानसभा हटा के ग्राम कुआंखेड़ा से मझगुआ पतोल तक भगवान लव-कुश जी की भव्य
शोभायात्रा एवं जयंती महोत्सव अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस
अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षक श्री गोपी कुशवाहा का नागरिक अभिनंदन भी
किया गया। समारोह में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय
उपाध्यक्ष एवं सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेंद्र
कुशवाहा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में उन्होंने समाजवादी
विचारधारा, सामाजिक न्याय, मजबूत संगठन और राजनीति में पिछड़े व वंचित
वर्गों की वाजिब हिस्सेदारी पर विशेष जोर दिया। कार्यक्रम में समाजवादी व
सम्राट अशोक क्रांति सेना के प्रमुख पदाधिकारियोंकृइंजी. मोहन कुशवाहा
चंद्रभान कुशवाहा, राजेंद्र कुशवाहा, प्रभु दयाल कुशवाहा, साधना कुशवाहा,
चाहत कुशवाहा मीडिया प्रभारी गोविंद कुशवाहा डॉ. जमुना कुशवाहाकृसहित
सैकड़ों की संख्या में मातृशक्ति, युवा और क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।किताब ने करो 13 का विमोचन मुकेश नाईट में हुआ.. दमोह।
दमोह के लेखक सत्येंद्र तुलाराम साहू के द्वारा लिखित किताब ने करो 13 का
विमोचन समन्वय भवन अपेक्स बैंक भोपाल में टीम श्रमश्री एवं मिलन ग्रुप
द्वारा आयोजित सदी के स्वर-सम्राट, युग-पुरुष स्व. मुकेश जी के अमर गीतों
की एक सुरमई,यादों से सराबोर संध्या मुकेशनाइट 2026 क्योंकि "वो अक्सर याद
आते हैं रंगारंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डा.एल एन मालवीय,श्रीमती रोजी
उपाध्याय, रामबाबू शर्मा, आर के शर्मा,टी आई साहब संदीप अयाची,आशीष दुबे,
संतोष चौकसे, सुनील गंगवानी के करकमलो द्वारा किया गया।

लेखक
सत्येंद्र साहू ने बताया कि नकरात्मकता से सकरात्मकता की ओर आप सभी के
अपार स्नेह, सच्चे सहयोग और निरंतर प्रोत्साहन ने करो प्रथम संस्करण से
लेकर बारवें संस्करण तक की यात्रा को सार्थक और प्रेरणादायक बना दिया अब
उसी श्रंखला की निरंतरता में आप सभी के उत्साहवर्धन की अपेक्षा के साथ ने
करो का तेरवां संस्करण आप सभी के समक्ष प्रस्तुत कर रहा हूँ. शीघ्र ने करो चौदवाँ संस्करण का विमोचन रविंद्र भवन भोपाल में 26 सितंबर शाम 7 बजे से
स्वर्गीय महेंद्र कपूर की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनके बैटे
रोहन कपूर एवं मुंबई से पधार रहे फ़िल्मी हस्तियों द्वारा किया जायेगा। कार्यक्रम
में हिन्दु उत्सव समिति के अध्यक्ष चन्द्र शेखर तिवारी, आशीष
दुबे,संदीप अयाची, गिरिश शर्मा, आरके क्रियेशन, आरके शर्मा,
नील शुक्ला, राजीव वर्मा, दिनेश तिवारी, मोहन नैयर, राजेश तिवारी,
दिनेश शर्मा, अरूण श्रीवास्तव, गौरव वर्मा उपस्थित थे।
नेचुरल सीड बाल फैलाने का बहेड़ा बीज रोपण संपन्न.. दमोह।
भारतीय मजदूर संघ अगस्त माह में अमृता देवी बलिदान दिवस को पर्यावरण दिवस
के रूप में मनाता है, पर्यावरण सप्ताह के रूप में विभिन्न पर्यावरणीय
कार्यक्रम जिले में आयोजित किए गए इसी क्रम में दमोह एवं हीडलबर्ग
सीमेंट सीमेंट नरसिंहगढ़ विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं एवं अनुसांगिक संगठनों
की उपस्थिति में नेचुरल सीड वॉल, आवला, चिरौंजी, 2000 फ़ैलाने बहेड़ा 500
रोपण किए गए, वन मंडल विभाग के निर्देशन में प्रमुख रूप से संजय सरवरिया
प्रभारी, भोलाराम सेन वन मंडल, मुख्य वक्ता धर्मेंद्र
चौबे विभाग प्रमुख सागर, उन्मुक्त संस्था प्रमुख राहुल पाठक,
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शाखा कार्यवाहक रविकांत ठाकुर, पर्यावरण वाहिनी के
संजय पटेल प्रमुख रूप से उपस्थित रहे, मुख्य वक्ता श्री धर्मेंद्र चौबे ने
अमृता देवी बलिदान दिवस के अवसर पर बौद्धिक उद्बोधन दिया, देवेंद्र चौबे
जिला मंत्री ने भारतीय मजदूर संघ की रीति नीति से अवगत कराया, कार्यक्रम में फार्मासिस्ट यूनियन महासंघ के महा मंत्री
पुनीत मिश्रा, कंस्ट्रक्शन मजदूर महासंघ के राजा राम मिश्रा, दामोदर
गुप्ता, बीड़ी मजदूर संघ के जगदीश जैन, विंध्याचल किसान प्रोड्यूसर कंपनी
लिमिटेड के नीरज सोनी, नितेश पटेल, उन्मुक्त संस्था संस्था के सचिव हेमंत
पाठक, बिजली कर्मचारी से उपाध्याय जी, पर्यावरण प्रेमी, योगेंद्र सिंह
राजपूत, विवेक ठाकुर, वीरेंद्र ठाकुर, राहुल सोनी, महेंद्र, जितेंद्र सोनी,
कृषि ग्रामीण मजदूर संघ से महेंद्र सैनी, अजय रैकवार, शैलेंद्र जाटव भारी
संख्या में पर्यावरण प्रेमियों की उपस्थिति रही।
अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन ने मनाया राष्ट्रीय खेल दिवस.. दमोह। अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन जिला दमोह द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतिभावान एवं खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों के सम्मान में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा दमयंती मंडल अध्यक्ष श्री रमाकांत वाजपेई एवं नगर उपाध्यक्ष श्री वेद प्रकाश दुबे रहे। वहीं विशिष्ट अतिथि खेल अधिकारी गगन कनौजिया रियाज खान, किशन ठाकुर एवं श्री वसीम खान रहे।सम्मान समारोह में श्रीकांत नेहरू युवा मंडल के समन्वयक राजकुमार सेन, बासा तारखेडा नेहरू युवा मंडल के जितेंद्र राजपूत तथा सत्यम एजुकेशन के अध्यक्ष गर्ग जी की भी विशेष उपस्थिति रही।
यह सम्मान समारोह अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री उमेश यादव जी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष डॉ. हरीश रजक के निर्देशन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार सुरक्षा संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश तिवारी, परवेज खान, दीपक राठौर, सुनील पांडे, विनय रैकवार , करन पटेल, राहुल गुप्ता, कुंज बिहारी असाटी, इसरार खान, भूपेंद्र रोहितास, मनोज पटेल, महामंत्री, धीरज अहीरवाल, महेंद्र आठिया, विक्रम, रोहित आठिया खेल कोचर,एवं राजा दुबे सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभावान खिलाड़ियों का सम्मान कर उन्हें निरंतर मेहनत करने तथा खेल के माध्यम से जिले एवं प्रदेश का नाम रोशन करने वाले मे रौनक राय क्रिकेट राज्य स्तरीय खेले इनके साथ प्रियांश झरिया, सत्यम झरिया, ओम असाटी, विराट परिहार जुडो, राजवीर सिंह फुटबॉल में स्टेट लेवल पर खेलकर दमोह का नाम रोशन किया, वही गोल्ड मेडल विजेता धर्मेंद्र बंसल का भी सम्मान संगठन द्वारा किया गया,कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों, खिलाड़ियों, संगठन के पदाधिकारियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया गया।
हॉकी दमोह ने मनाया जादूगर मेजर ध्यानचंद जी का जन्म दिवस.. दमोह।
हॉकी टरफ मैदान पर प्रदर्शन मैच का आयोजन किया जिसमे हॉकी दमोह एवम फीडर
सेंटर की टीमो के बीच रोमांचक मैच हुआ जिसमे फीडर सेंटर ने दो एक गोल से
विजय प्राप्त की निर्णायक विकास जैन तरूण नामदेव रहे कार्यक्रम अतिथि
साहित्यकार नरेंद्र दुबे शासकीय अभिभाषक मुकेश जैन प्राचार्य दिनेश असानी
खेल विभाग से अतुल रहेप्रथम चरण मे अतिथियो एवम वरिष्ठ खिलाडी राजेश
सालोमन भगवान सिंह विजय ठाकुर अल्ताफ खान फैयाज पप्पू साबिर तथा उपस्थित
खिलाडियो ने मेजर ध्यानचंद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कीअतिथियो का
स्वागत शैलेन्द्र मिर्जा आरिफ असार विवियन इमरान चिकी शैलजा दिव्या आदि
ने किया इस अवसर पर प्राचार्य दिनेश असाटी को हॉकी मे विशेष योगदान तथा
सेवानिवृत्त होने पर सम्मानित किया गया मुकेश जैन ने खिलाडियो से ध्यानचंद
जी के पद चिन्ह पर चलने का आव्हान किया साहित्यकार नरेंद्र दुबे ध्यानचंद
जी के जीवन पर प्रकाश डाला अतिथियो ने विजेता उपविजेता को सम्मानित किया
खिलाडियो को मिष्ठान वितरण किया संचालन ललित नायक आभार अल्ताफ खान ने माना। राष्ट्रीय खेल दिवस पर रात्रिकालीन बॉलीबाल प्रतियोगिता आयोजित..दमोह।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर हॉकी के जादूगर स्वर्गीय मेजर ध्यानचंद जी की पावन
स्मृति में मिडिल स्कूल, तेजगढ़ के प्रांगण में रात्रिकालीन वॉलीबॉल
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दूधिया रोशनी और दर्शकों के जबरदस्त उत्साह
के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में अमन यंग क्लब 'ए' ने अपने उत्कृष्ट
प्रदर्शन और शानदार तालमेल के बल पर खिताब अपने नाम किया। मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री हरि सिंह यादव ने खिलाड़ियों का
उत्साहवर्धन करते हुए कहा, "खेल केवल हार-जीत का माध्यम नहीं, बल्कि
अनुशासन, आपसी भाईचारे और शारीरिक स्वास्थ्य का आधार हैं। आयोजक अमन यंग
क्लब से गौरी शोएब पठान ने बताया कि युवाओं में खेल भावना को बढ़ावा देने
प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य
नागरिक और खेल प्रेमी उपस्थित रहे। अतिथियों में मुख्य रूप से पूर्व सरपंच
श्री फरमान खान (गुड्डू भैया), उपसरपंच समदई, श्री सुनील सिंह एढ़ाली, श्री
राजकुमार साहू, गुग्गा खान, वरिष्ठ खिलाड़ी श्री रजाक चच्चा, रज्जाक मासाब,
सुशील मासाब एवं शोएब पठान मौजूद रहे।
0 Comments