हरियाली तीज उत्सव में सांस्कृतिक विविधता साकार
दमोह। विश्वकर्मा महिला मंडल द्वारा हरियाली तीज के पावन अवसर पर भव्य हरियाली तीज उत्सव एवं सावन मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा धारण कर भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और विविधता को मंच पर जीवंत किया।
कार्यक्रम
में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रंजिता गौरव पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष
श्रीमती प्रीति ठाकुर श्रीमती संगीता श्रीधर, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती
रजनी ठाकुर, एडवोकेट निधी श्रीवास्तव, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती
शिखा जैन, समाजसेविका श्रीमती नर्मदा सिंह, खुशी ब्यूटी पार्लर की संचालिका
श्रीमती सपना राजपूत, ऐश्वर्या ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती दीप्ति
खरे, क्वीन्स ब्यूटी पार्लर की संचालिका श्रीमती अलका मिश्रा एवं स्वदेशी
जागरण मंच की प्रांत महिला प्रमुख डॉ. सोनल राय अतिथि के रूप में उपस्थित
रहीं।
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “क्वीन ऑफ कल्चर”
प्रतियोगिता रही, जिसमें महिलाओं ने देश के विभिन्न राज्यों की पारंपरिक
वेशभूषा में रैंप वॉक कर अपनी प्रतिभा, आत्म विश्वास और भारतीय संस्कृति की
खूबसूरती को प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता में कश्मीर की पारंपरिक वेशभूषा
का प्रतिनिधित्व करने वाली श्रीमती निशा शर्मा प्रथम स्थान प्राप्त कर
“क्वीन ऑफ कल्चर” चुनी गईं, जबकि राजस्थान की वेशभूषा में श्रीमती रूपा
शर्मा उपविजेता रहीं। कार्यक्रम
में महिलाओं की प्रतिभा और स्वावलंबन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से
विभिन्न प्रकार के स्टॉल भी लगाए गए। इनमें महिलाओं द्वारा स्वयं अपने घर
पर तैयार किए गए पोटली बैग, रेजिन आर्ट की वस्तुएं, भगवान जी की आकर्षक
पोशाकें, हस्तनिर्मित साबुन, घर में तैयार किए गए पापड़ सहित अन्य
हस्तनिर्मित एवं घरेलू उत्पादों के स्टॉल विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। इन
स्टॉल के माध्यम से महिलाओं ने न केवल अपने हुनर और रचनात्मकता का
प्रदर्शन किया, बल्कि अपने बनाए उत्पादों को लोगों तक पहुंचाने और महिला
उद्यमिता एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में भी कदम बढ़ाया। संयोजन
सार्थी विश्वकर्मा कल्याण सेवा संगठन महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष
श्रीमती एकता विश्वकर्मा द्वारा किया गया। सांस्कृतिक
प्रस्तुतियों, रैंप वॉक, विभिन्न राज्यों की पारंपरिक वेशभूषा, महिला
उद्यमियों के स्टॉल, सावन की उमंग और महिलाओं की उत्साहपूर्ण सहभागिता ने
पूरे आयोजन को यादगार बना दिया।
विश्व आदिवासी दिवस पर स्वाभिमान महासम्मेलन का आयोजन.. दमोह।
गोंड समाज महासभा, जिला कमेटी के तत्वावधान में विश्व आदिवासी दिवस के
अवसर पर भव्य स्वाभिमान एवं जनजागृति महासम्मेलन का आयोजन किया गया । इस
अवसर पर जिलेभर से आए हजारों सगा जनों और समाजबंधुओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा
लिया। रामकुमार स्कूल सभा कक्ष में सम्मेलन की
शुरुआत ‘जय सेवा, जय जोहार’ के उद्घोष से हुई। वक्ताओं ने संयुक्त राष्ट्र
द्वारा 1994 से मनाए जा रहे विश्व आदिवासी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते
हुए कहा कि यह दिन अपनी जड़ों को पहचानने, प्रकृति संरक्षण में आदिवासियों
के योगदान को रेखांकित करने और जल-जंगल-जमीन की रक्षा का संकल्प लेने का
अवसर है। गोंडवाना साम्राज्य के महान सम्राट महाराजा संग्राम शाह, राजा दलपत शाह, महारानी दुर्गावती के अदम्य साहस और अमर शहीद शंकर शाह रघुनाथ शाह के बलिदान को याद करते हुए वक्ताओं ने समाज को अपने गौरवशाली इतिहास से सीख लेने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम के दौरान आज़ादी से आज तक क्या खोया, क्या पाया आत्मचिंतन, आत्ममंथन भविष्य का संकल्प विषय पर गहन परिचर्चा हुई।
कार्यक्रम में मुख्य
अतिथि तिरु नारायण सिंह ठाकुर रिटायर्ड अपर कलेक्टर बबीता सिंह पोर्ते
सभापति, जिला पंचायत सदस्य विशिष्ट अतिथि: कौशल सिंह पोर्ते प्रदेश सह सचिव
तिरु प्रकाश सिंह धुर्वे सीताराम सिंह कुलस्ते उमराव सिंह ठाकुर भुमका
प्रकोष्ठ अतिथि: दादा शंकर शाह तेकाम कार्यवाहक जिलाध्यक्ष जीवन सिंह तेकाम
एवं समस्त भुमका मंडल व ब्लॉक कमेटी। अध्यक्षता संभागीय कार्यवाहक अध्यक्ष
तिरु लखन सिंह मरकाम धीरज सिंह सरूता जिला सचिव सीताराम सोयाम, मीडिया
प्रभारी सुनील शाह एडाली, सह सचिव महेश सिंह करपेती, उपाध्यक्ष शिवलाल
धुर्वे, जग्गन सिंह पहलवान, भज्जू सिंह एडाली, छोटे सिंह पोर्ते,
कोषाध्यक्ष राजाराम सोयाम, पूर्व जिलाध्यक्ष कंछेदी सिंह उर्रेती, महिला
प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी तेकाम, श्रीमती पूजा ठाकुर, युवा
प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनरत सिंह एडाली, महेंद्र सिंह मरकाम, आशैप्र
जिलाध्यक्ष मुंशीलाल तेकाम, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष चन्द्रमान सिंह तेकाम,
विश्वनाथ सिंह धुर्वे, ब्लॉक अध्यक्ष जबेरा महाराज सिंह फौजी, डोमन सिंह
मरावी रूप सिंह ठाकुर, कमल सिंह ठाकुर मानसिंह ठाकुर, संतोष सिंह ठाकुर,
महिला प्रकोष्ठ ब्लॉक अध्यक्ष बैजयंती ठाकुर, सुनीता ठाकुर, दीप्ति ठाकुर,
बेनी सिंह ठाकुर, राजाराम सिंह धुर्वे, मोहन सिंह तेकाम, निरंजन सिंह
ठाकुर, हरप्रसाद धुर्वे, बबलू सिंह दीवान, राजेन्द्र सिंह, राजू सिंह
मरकाम, सोने सिंह ठाकुर सहित हजारों समाज सेवियों एवं पदाधिकारियों की
सक्रिय भूमिका रही।
नशा मुक्त युवा फार विकसित भारत अभियान कार्यक्रम आयोजित.. दमोह।
युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के निर्देश पर मेरा युवा भारत दमोह द्वारा नशा मुक्त युवा विकसित भारत अभियान के
अंतर्गत युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने एवं उनकी
रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न
प्रतियोगिताओं का आयोजन छात्र सर्व कल्याण समिति के सहयोग से किया
गया। प्रतियोगिताओं के अंतर्गत कविता गायन में प्रथम गौरव
राठौर, द्वितीय साक्षी रजक, तृतीय देवांश दुबे चित्रकला प्रतियोगिता में
प्रथम उर्वशी वेद, द्वितीय हेमश्री अहिरवार, तृतीय नायला बानो, भाषण
प्रतियोगिता में प्रथम संस्कृति विश्वकर्मा, द्वितीय सौम्या पांडे, तृतीय
प्रशांत कुर्मी रील मेकिंग में प्रथम अनुराग जाटव, द्वितीय शिवांश पटेल,
तृतीया निवेश भी प्रसाद नुक्कड़ नाटक में प्रथम सरदार पटेल उच्चतर माध्यमिक
विद्यालय, द्वितीय केशवराम पांडे विद्यालय, तृतीय शासकीय
पीजी कॉलेज समूह गायन में प्रथम द्वितीय एमएलबी स्कूल, तृतीय केशवराम राम पांडे विद्यालय, समूह नृत्य में
प्रथम मुक्ति मंच, द्वितीय शासकीय केशवराम पांडे विद्यालय,
तृतीय शासकीय पीजी कॉलेज ने स्थान प्राप्त किया जिन्हें प्रमाण पत्र
एवं शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया।
युवाओं ने सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा के माध्यम से नशा मुक्ति और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम
शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता पटैल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू
कटारे, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फूलपगारे, जिला उपाध्यक्ष संजय सेन,
कोषाध्यक्ष सुरेश पटैल, गायत्री परिवार जिला समन्वयक बीपी गर्ग, मंडल
अध्यक्ष रमाकांत बाजपेई, राजेन्द्र चौरसिया, जिला युवा अधिकारी रोहित यादव,
लेखापाल तेज खान सहित अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति रही। अतिथियों ने
युवाओं को नशे से दूर रहने तथा सकारात्मक गतिविधियों के माध्यम से समाज एवं
राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। संचालन एवं समन्वय छात्र सर्व कल्याण समिति अध्यक्ष कृष्णा पटैल
द्वारा किया गया। डॉ. जितेंद्र चौधरी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
मप्र लघु वेतन कर्मचारी संघ ने 8 सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा.. दमोह।
लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के चरण
में जिला इकाई दमोह ने भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 8 सूत्रीय मांगे को
लेकर कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर दमोह के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं प्रमुख्य सचिव के नाम से
ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों को अभिलंब पूर्ण करने का अनुरोध किया है मांगों
में प्रमुख रूप से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ई-उपस्थिति से छूट प्रदान
किए जाने का अनुरोध किया है क्योंकि कई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एंड्राइड
मोबाइल फोन उपयोग नहीं करते हैं कीपैड मोबाइल उपयोग करने से ई-उपस्थिति
लगाना संभव नहीं है एवं अंशकालीन कर्मचारी सफाई कर्मचारी शिक्षा विभाग में
लगे लगभग 15-20 सालों से कार्य कर रहे मात्र 3000 रुपए मानदेय दिया जाता है
छात्रावासों में अंशकालीन कर्मचारियों चौकीदार रसोईया कर्मचारियों को को
5000 दिए जाते हैं अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालिक मानते हुए स्थाई
कर्मी का दर्जा दिया जाए। आकस्मिक कार्यभारित सेवा के कर्मचारियों को 30
दिन की अर्जित अवकाश की पात्रता का भी अनुरोध किया है स्थाई कर्मचारियों को
सातवे वेतन मान का लाभ देने का भी उल्लेख किया है
प्रदेश में आंगनवाड़ी
कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवार, आशा, उषा, सहयोगी, मध्यान भोजन, रसोईया,
साझा चूल्हा, रसोइया की वेतन कम से कम 30000 की जावें एवं प्रमुख मांगों
में से वर्तमान में चतुर्थ श्रेणी के पद जैसे भ्रत्य, चौकीदार एवं कार्यालय
परिचालक की पदोन्नति हेतु सहायक ग्रेड 3 के पद पर करने के लिए सीपीसीटी से
छूट प्रदान करने का भी अनुरोध किया हैं। ज्ञापन में लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद अहिरवार अधिकारी कर्मचारी
संयुक्त मोर्चा संरक्षक राकेश सिंह हजारी अधिकारी कर्मचारी सहयोग
मोर्चा जिलाध्यक्ष सत्यनारायण तिवारी राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष
सुरेंद्र राय कर्मचारी संघ विवेक दुबे स्थाई कर्मी अध्यक्ष बबलू ठाकुर,
संरक्षक शेख हनीफ खान, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज चौवै, उप संरक्षक धरमदास
रोहित, जिला सचिव अभिषेक सिंह राजपूत, सचिव सदन कटारया, कोषाध्यक्ष
शैलेंद्र अहिरवार, कोषाध्यक्ष जयंत गांगरा, उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति,
कलेक्ट्रेट विभाग अध्यक्ष अमित तिवारी, शिक्षा विभाग अध्यक्ष मुन्नालाल,
अंशकालीन प्रकोष्ठ अध्यक्ष भरत सेन सह, सचिव राजकुमार अहिरवार, उत्तम आठया,
बीडी नामदेव, दामोदर प्रेम अहिरवार, अरविंद अहिरवार, अमित अहिरवार, रफीक
खान, इमाम खान, देवी दीन, मुरारी लाल एवं चतुर्थ श्रेणी के सैकड़ो कर्मचारी
साथी उपस्थित रहें समय सीमा में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी बात
कही।




0 Comments