Header Ads Widget

मुनि संघ के सानिध्य में श्री महेश बड़कुल की समाधि.. श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का घट यात्रा से शुभारंभ आज.. एकलव्य विश्व विद्यालय में ‘दीक्षा आरंभ’ का शुभारंभ.. बांदकपुर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए.. देवरान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा ..

मुनि संघ के सानिध्य में श्री महेश बड़कुल की समाधि 
दमोह. समाजसेवी प्रतिमा धारी आचार्य विद्यासागर  व्रती आहार शाला के सम्माननीय पदाधिकारी श्री महेश  बड़कुल जी की समाधि संलेखना महाराज जी के सानिध्य में आचार्य विद्यासागर  व्रती आश्रम सिविल वार्ड नंबर 4 में हुई है। श्री बड़कुल की अंतिम यात्रा 12 अगस्त को सुबह 9 सिविल वार्ड त्यागी वृति आश्रम से हटा नाका मुक्ति धाम के लिए रवाना होगी।

उनका यह समाधिमरण उनके जीवनभर के त्याग, तप, संयम, धर्माराधना एवं साधु-संतों की अनन्य सेवा का पुण्योदय एवं गौरवपूर्ण परिणाम है।उनका सम्पूर्ण जीवन धर्म, सेवा, त्याग और सद्भावनाओं से प्रेरित रहा। ऐसी पवित्र भावना एवं मुनि संघ के सान्निध्य में समाधिमरण प्राप्त होना निश्चित रूप से अत्यंत पुण्य एवं सौभाग्य का विषय है।

श्री अरिहंत प्रभु के चरणों में विनम्र मंगल भावना करता हूँ कि उनकी आत्मा उत्तम गति को प्राप्त कर निरंतर आत्मकल्याण के पथ पर अग्रसर हो तथा परिजनों एवं आत्मीयजनों को इस वियोगजन्य दुःख को धैर्य, संयम और समता के साथ सहन करने की शक्ति प्राप्त हो.

श्री शांतिनाथ विधान का घट यात्रा से शुभारंभ आज  दमोह नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर जी  में आचार्य श्री समय सागर जी के आशीर्वाद एवं आर्यिका श्री चिंतनमती माता जी के ससंघ सानिध्य मे श्री 1008 शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन किया जा रहा है. जिसका शुभारंभ 12 अगस्त को घट यात्रा पश्चात ध्वजारोहण से होगा.

सावन मास के शुक्ल पक्ष में 16 दिन तक चलने वाले श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के आयोजन हेतु नवीन त्रिमूर्ति परिसर में तैयारी पूरी कर ली गई है वहीं मंगलवार को विधान के महापात्रों का चयन किया गया. जिसमें ध्वजारोहण का सौभाग्य श्री नेमचंद बजाज परिवार को प्राप्त हुआ. प्रथम सौधर्म इंद्र श्री रूपचंद जी नवीन वाला परिवार, द्वितीय सोधर्म इंद्र श्रीमती प्रभजन ब्रह्मचारी नीलू दीदी एवं स्वतंत्र भैया परिवार तथा तृतीय सौ धर्म इंद्र बनने का सौभाग्य मनीशा जैन राजेंद्र अटल परिवार को प्राप्त हुआ. श्री दीपक जी नम्रता जी फुटेरा परिवार को चक्रवर्ती, श्रीमती गुड्डी जैन हल्दी वाले परिवार को कुवेर इंद्र, मुकेश जैन प्रेम निवास परिवार को यज्ञनायक, श्री पदमचंद रानू खजरी परिवार को महायज्ञ नायक श्री चंद्र कुमार खजरी परिवार को बाहुबली बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ.. श्रावक श्रेष्ठी बनने का सौभाग्य नरेंद्र जी प्रीति बजाज मौसीपुरा वाले दिनेश चौधरी परिवार बसु चौधरी सागर वाले प्रमोद गंगरा परिवार राजेश सनोति परिवार जय खजरी गिरनार  ट्रेडर्स परिवार को प्राप्त हुआ. संचालन ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया रोहित भैया ने किया. मंगलवार को प्रातः अभिषेक पूजन उपरांत जैन धर्मशाला से घट यात्रा निकाली जाएगी इसके बाद भूमि शुद्ध एवं ध्वजारोहण कार्यक्रम संपन्न होगा. मंदिर कमेटी के अध्यक्ष नवीन निराला तथा महामंत्री राजकुमार रानू ने सकल जैन  समाज से 16 दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान में शामिल होकर धर्म लाभ की अपील की है..
एकलव्य विश्वविद्यालय में ‘दीक्षा आरंभ’ का शुभारंभ.. दमोह। एकलव्य विश्वविद्यालय में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के लिए इंडक्शन प्रोग्राम के अंतर्गत ‘दीक्षा आरंभ’ कार्यक्रम का शुभारंभ उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, शिक्षकों एवं विभिन्न गतिविधियों से परिचित कराकर उनके नए शैक्षणिक जीवन की सकारात्मक शुरुआत करना रहा। सभी नवप्रवेशित विद्यार्थियों का विश्वविद्यालय के शिक्षकों एवं विभागीय सदस्यों से परिचय कराया गया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें अध्ययन के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास, अनुशासन, रचनात्मक गतिविधियों एवं विश्वविद्यालय की विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रेरित किया।
यह कार्यक्रम एकलव्य विश्वविद्यालय की कुलाधिपति डॉ. सुधा मलैया, प्रति कुलाधिपति पूजा मलैया एवं रति मलैया के निर्देशन तथा विश्वविद्यालय के कुलगुरु डॉ. पवन कुमार जैन एवं कुलसचिव डॉ. प्रफुल्ल शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विश्वविद्यालय की अकादमिक डीन डॉ. शमा जेपी खानम, डीन स्टूडेंट वेलफेयर डॉ. शैलेंद्र जैन तथा बेसिक एंड एप्लाइड साइंस की डीन डॉ. निधि असाटी का विशेष सहयोग रहा। ‘दीक्षा आरंभ’ के माध्यम से विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय परिवार से जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम में विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला और उन्होंने शिक्षकों के साथ संवाद कर अपने नए शैक्षणिक सफर को लेकर जानकारी प्राप्त की।
बांदकपुर स्कूल के प्रभारी प्राचार्य हटाए गए.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशों के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांदकपुर में प्रभारी प्राचार्य के पद पर कार्यरत अंशुमान नेमा जो मूलतः उच्च माध्यमिक शिक्षक हैं को प्रभारी प्राचार्य के पद से हटा दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया द्वारा जारी आदेश के अनुसार अंशुमान नेमा को प्रभारी प्राचार्य के दायित्व से मुक्त करते हुए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बांदकपुर में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक जसरथ प्रसाद राय को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से प्रभारी प्राचार्य का प्रभार सौंपा गया है।
देवरान में निकली भव्य तिरंगा यात्रा.. दमोह ग्राम देवरान में ग्राम के प्रमुख मार्गो से तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें शासकीय प्राथमिक शाला देवरान टपरिया, शासकीय प्राथमिक शाला देवरान तथा माध्यमिक शाला देवरान के बच्चों तथा शिक्षकों की उपस्थिति के साथ-साथ ग्रामीणों की विशेष उपस्थित रहीं।
इस अवसर पर शीला पटेल
, प्रिया गुप्ता, किरन पटेल, टीना साहू, रचना  मिश्रा, कल्पना श्रीवास्तव, बालमुकुंद नामदेव, लक्ष्मी पटेल, कमला अहिरवार तथा नारायण अहिरवार की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments