विद्यार्थी परिषद ने झारखंड के सीएम का पुतला फूंका
झारखंड में हक और न्याय की मांग कर रहे निर्दोष छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में आज दमोह नगर के घंटाघर चौराहे पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया और राज्य सरकार की तानाशाही नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
घंटाघर चौराहे पर गगनभेदी नारे: "बर्बरता पर शर्म करो!"
प्रदर्शन के दौरान ABVP कार्यकर्ताओं ने “छात्रों पर अत्याचार बंद करो”, “हेमंत सरकार मुर्दाबाद” और “बर्बरता पर शर्म करो, शर्म करो” के जोरदार नारे लगाए। परिषद के नेताओं ने कहा कि झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए अपने हक और रोजगार की मांग कर रहे युवाओं पर लाठियां बरसा रही है। लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे छात्रों पर पुलिसिया बर्बरता राज्य सरकार की कायरता को दर्शाती है, जिसे देश का छात्र समुदाय कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे निहत्थे छात्रों पर बर्बरतापूर्वक लाठीचार्ज करने वाले पुलिस अधिकारियों पर तत्काल सख्त कार्रवाई की मांग की गईं है. साथ ही आंदोलन को देशव्यापी बनाने की चेतावनी भी दी गई है..
सेवादल की बैठक में कांग्रेस का केंद्र सरकार पर तीखा हमला
दमोह। जिला कांग्रेस सेवादल की जिला स्तरीय बैठक का आयोजन जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष अविनीश भार्गव ने कहा कि जो भी कांग्रेस सेवादल के प्रति समर्पित है अपने ब्लाक वार्ड/ग्राम पंचायत स्तर पर बूथ लेबल पर जिम्मेवारी से काम करे और भाजपा की कथनी कथनी से आमजन को अवगत कराये म.प्र. कांग्रेस सेवादल प्रभारी प्रताप नारायण मिश्रा ने कहा कि हमें संगठन सर्वोपरि होना चाहिये आज सैकड़ो कार्यकर्ताओ ने जो गांधी टोपी पहनी है वह यह शपथ ले कि हम कांग्रेस पार्टी को चारो विधानसभाओ में जीता कर रहेगे।
आयोजक जिला कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष संजय चौरसिया ने कहा कि भाजपा की प्रदेश में केन्द्र सरकारे बेरोजगारी और भ्रष्ट्राचार के मुददो पर जमकर घिर चुकी है उनके नेेता जबाब देने के बजाय सदन से भाग रहे है। पूर्व विधायक अजय टंडन ने कहा कि आज जिले मे सर्वाधिक सक्रिय है और इनकी गतिशीलता ही नया परिणाम देगी। पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष रतनचंद जैन, मनु मिश्रा ने कहा चंदा चोर कहा मिलेगे भाजपा के दफ्तर में यह नारा हर युवा की जबान पर है लोर मंदिरो में दान करने के पहिले कई बार सोचने लगे है महासचिव नितिन मिश्रा, वीरेन्द्र दबे, निधि श्रीवास्तव, रजनी ठाकुर, लक्ष्मण सींग, रोहन पाठक, परम यादव, प्रदीप पटैल, वीरेन्द्र राजपूत, सबिता पटैल, तिलक सींग, कमला निषाद, दृगपाल सींग, बंसत कुशवाहा, शमीम कुरैशी, बबलू भटट, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, मुरसलीम कुरैसी, हेमराज ने भी अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि वो डंडे वाले है तो हम झंडे वाले है पिछले 23 साल से हम सत्ता में नही है किन्तु फिर भी कांग्रेस में थे और कांग्रेस में रहेगं।
पप्पू साबिर, सुरेन्द्र हजारी, डिम्पल सेन, शंभु राय, धर्मेन्द्र सोनी, तखैयल कुरैशी, रफीक खान, अखिलेश सोनी, गौरव राय, संतोष अहिरवार, अमित बुघौल्या, वीर सिहं, संतोष अहिरवार, अरविन्द अवस्थी, चंद्रप्रताप सिंह ने भी कहा कि वीरो का दल सेवादल है। इस दल में रहकर हमे अनुशासन में रहने की सीख के साथ-साथ कुछ कर गुजरने को जजबा है। इस अवसर पर पटेरा से नन्नेलाल चौरसिया, जावेद, भरत ताम्रकार, छत्रपाल राजपूत, पथरिया दिनेश दुबे, जबेरा अरूण जैन, तेन्दूखेड़ा, देव तिवारी, कैलाश लोधी हिन्डोरिया, पील अली, प्रमोद जैन, कृष्णा विश्वकर्मा, सरोज खुमान सीग, अमर आदिवासी, नरेश केवट, खिलान सींग, शंकर सींग सहित जिले के अनेको सेवादल कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत भाजपा युवा मोर्चा द्वारा शहीद यशवंत चौक पर स्वच्छ श्रमदान कार्यक्रम आयोजित
दमोह/भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर के आवाहन पर जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे एवं युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रिंस जैन के मार्गदर्शन व कार्यक्रम प्रभारी कृष्णा पटैल के नेतृत्व में दीनदयाल नगर मंडल के अंतर्गत शहीद यशवंत चौक दमोह पर शहीद एवं युद्ध वीर स्मारकों पर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत स्वच्छता एवं श्रमदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शहीद यशवंत सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए ।
कार्यक्रम के दौरान जिला उपाध्यक्ष मनीष तिवारी, मंडल अध्यक्ष रमाकांत वाजपेई एवं राजेंद्र चौरसिया ने अपने-अपने विचार व्यक्त किय।
इस दौरा एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र अहिरवार , जिला सह कार्यालय मंत्री दिलीप चौरसिया, आईटी सेल जिला संयोजक रिंकू गोस्वामी,अरुण सोनी, संतू लाल रोहित, श्याम दुबे जी उपाध्यक्ष क्या है दमयंती मंडल उपाध्यक्ष श्याम दुबे, श्याम विश्वकर्मा,राजुल चौराहा, रोहित जैन, अतिशय जैन,हरी रजक, अखिलेश सिंह ठाकुर, आदित्य सारोठिया सहित बड़ी संख्या में भारतीय जनता पार्टी एवं युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही ।

भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का दिया संदेश
तिरंगा यात्रा में प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, आनंद विभाग के राज्यमंत्री लखन पटेल, पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसमरिया, विधायक जयंत कुमार मलैया, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, उपाध्यक्ष डॉ. मंजु कटारे, जनपद अध्यक्ष प्रीति कमल ठाकुर, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि सहित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों, छात्र-छात्राओं, अधिकारी-कर्मचारियों एवं गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।
तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए बड़ी संख्या भाजपा कार्यकर्ता एवं आम जनों में लोग देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़े। पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का वातावरण देखने को मिला। यात्रा ने राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश जन-जन तक पहुंचाया।
भाजपा कार्यकर्ताओं एवं विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने तथा राष्ट्रहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

0 Comments