Header Ads Widget

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान तेंदूखेड़ा में जन संवाद शिविर.. बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक.. शांतिनाथ महामंडल विधान में भक्ति भाव से अर्घ समर्पित.. महिला जैन मिलन नेमी नगर शाखा बैठक..

मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान तेंदूखेड़ा में शिविर 

दमोह। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेशभर में मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक शुक्रवार को जन विश्वास शिविर आयोजित कर अधिकारी.कर्मचारी फील्ड में पहुंचकर आमजन से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं से रूबरू हो रहे हैं तथा उनके निराकरण का प्रयास किया जा रहा हैए इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने तेंदूखेड़ा स्थित जनपद पंचायत सभाकक्ष में आयोजित मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत जन संवाद कार्यक्रम में व्यक्त किये। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों के साथ जिला कलेक्टर प्रताप नारायण यादव एवं पुलिस अधीक्षक आनंद सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर सरकार को लोगों के द्वार तक पहुंचाने की महत्वपूर्ण पहल है। शिविरों के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को मौके पर समझने और उनके निराकरण की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इससे छोटी.छोटी समस्याओं को लेकर नागरिकों को विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलेगी। उन्होने कहा अधिकारियों द्वारा क्षेत्र में पहुंचकर आमजन से सीधा संवाद करने और समस्याओं का समाधान करने की यह पहल आने वाले समय में जनहित में बेहतर परिणाम देने वाली साबित होगी। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य प्रशासन और आमजन के बीच विश्वास एवं संवाद को और मजबूत करना है। 

कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का उद्देश्य शासन की योजनाओं को धरातल तक पहुंचाना और यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। प्रत्येक पात्र व्यक्ति को उसकी पात्रता के अनुसार शासन की योजना का लाभ मिलेए इसी उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा गांव.गांव पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण एवं आमजन से संवाद किया जा रहा है। 35 ग्राम पंचायतों में 70 अधिकारियों.कर्मचारियों की टीम बनाई गई थी। दो.दो अधिकारियों की टीमों ने संबंधित ग्राम पंचायतों में पहुंचकर निरीक्षण किया और निर्धारित निरीक्षण प्रपत्र में जानकारी दर्ज की।

हितलाभ वितरण  इस अवसर पर हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकरी योजनाओं के तहत् हितलाभ मंत्री श्री लोधी द्वारा वितरित किए गये। साथ ही लाड़ली लक्ष्मीयों को स्वीकृत पत्र प्रदान किए गयें। इस अवसर पर जनपद अध्यक्ष तुलाराम यादव नगरपालिका अध्यक्ष सुरेशचंद जैन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अनिता सिंह नीतू साहू सुश्री रश्मि सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे एडीशनल कलेक्टर राकेश मोहन त्रिपाठी एसडीएम श्री गोस्वामी तहसीलदार डॉ विवेक व्यास सहित अधिकारीगण और आसपास के गांवो से आये लोग मौजूद रहे। 

बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक से होंगे सम्मानित.. दमोह.  15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी भोपाल में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा दमोह जिले के  बांदकपुर चौकी प्रभारी राजेंद्र मिश्रा को उनके उत्कृष्ट और वीरतापूर्ण कार्य हेतु महामहिम राष्ट्रपति द्वारा प्रदाय सर्वोच्च जीवन रजक पदक से सम्मानित करेंगे.
ज्ञात हो कि 10 नवंबर 2024 को चलती ट्रेन से गिरे दो युवकों की जान बचाने के प्रयास में ट्रेन की टक्कर से अपना एक हाथ गवा श्री राजेंद्र मिश्रा ने अपने उल्लेखनीय सेवा कार्य और वीरता का परिचय दिया था इसी वीरतापूर्ण कार्य को‌ देखते हुए महामहाम राष्ट्रपति द्वारा सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक प्रदाय किया है जिसे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल परेड ग्राउंड भोपाल में प्रदान करेंगे , ज्ञात हो कि पिछले वर्ष 09 मई 2025 को देव श्री जागेश्वर नाथ लोक बांदकपुर के भूमि पूजन करने पधारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उनके इस वीरतापूर्ण कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित करते हुए उन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन देने की घोषणा की थी ।  संपूर्ण भारतवर्ष में वर्ष 2025 में कुल 6 सर्वोत्तम जीवन रक्षक पदक प्रदाय किये जा रहे हैं जिनमें मध्य प्रदेश से बांदकपुर चौकी प्रभारी श्री राजेंद्र मिश्रा को स्वयं एवं अनेक राज्यों के पांच पुलिस जवानों को मारणोप्रांत परिवार जनों को प्रदाय किए जायेंगे। 
शांतिनाथ महामंडल विधान में भक्ति भाव से अर्घ समर्पित.. दमोह।  नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर जी स्थित निर्माणधीन त्रिमूर्ति परिसर में आचार्य श्री समय सागर जी के मंगल आशीर्वाद एवं आर्यिका श्री चिंतनमती माता जी के ससंघ सानिध्य मे सोलह दिवसीय श्री शांतिनाथ महामंडल विधान का आयोजन चल रहा है। विधान के दूसरे दिन शुक्रवार को प्रातः बेला में श्री जी के अभिषेक पूजन उपरांत आर्यिका श्री चिंतन मति माताजी के मुखार बिन्द से श्रीजी की शांति धारा संपन्न हुई. तत्पश्चात ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया एवं रोहित भैया के निर्देशन में देव शास्त्र गुरु पूजन संपन हुआ.. 
इस अवसर पर आर्यिका श्री सार मति माता जी ने श्री शांतिनाथ महामंडल विधान की महत्वता प्रतिपादित करते हुए कहा कि जीवन में जितने दिन शेष है उनको विशेष बनाने के लिए विधान पूजन करने की जो भी अवसर मिले उनका लाभ उठाने में देर नहीं करना चाहिए उन्होंने एक व्यापारी के द्वारा साथ पीढ़ियों के लिए धन संग्रह कर लेने की कथा सुनाते हुए कहा कि आठवीं पीढ़ी के लिए धन संग्रह करने के लिए विदेश जाना चाहता था लेकिन एक मुनिराज से के दर्शन दौरान हुई चर्चा में जब उसे पता लगा कि उसकी मृत्यु के 7 दिन ही शेष है तो उसने मरने के बाद अपने अगले भव के बारे में मुनिराज से पूछा.. जिस पर उसे पता चला कि अगले जन्म में वह अपने ही पखाने में मल का कीड़ा बनेगा.. जिस पर उसने अपने बेटे से कहा कि 7 दिन बाद उसकी मृत्यु होने पर मल के कीड़े के रूप में जन्म होने पर वह उसे मार दे.. लेकिन बेटे ने जब जब उसे मारने की कोशिश की तो मल में छुपकर बच जाता.. माताजी ने कहा कि जीव जिस पर्याय में जन्म लेता है उसी के मोह में फ़स जाता है.. केवल मनुष्य पर्याय ही ऐसी है जिसमें वह धर्म ध्यान करके अपने अगले भव को भी संवार सकता है..
विधान अवसर पर  प्रथम सौधर्म इंद्र श्री रूपचंद जी नवीन निराला  परिवार, द्वितीय सौधर्म इंद्र श्रीमती प्रभजन ब्रह्मचारी नीलू दीदी एवं स्वतंत्र भैया परिवार तथा तृतीय सौ धर्म इंद्र श्रीमति मनीशा जैन राजेंद्र अटल परिवार के साथ श्री दीपक जी नम्रता जी फुटेरा परिवार चक्रवर्ती, श्रीमती गुड्डी जैन हल्दी वाले परिवार कुवेर इंद्र, मुकेश जैन प्रेम निवास परिवार यज्ञ नायक, श्री पदमचंद रानू खजरी परिवार महायज्ञ नायक, श्री चंद्र कुमार खजरी परिवार बाहुबली आदि के साथ  श्रावक श्रेष्ठी परिवार नरेंद्र जी प्रीति बजाज मौसीपुरा वाले, दिनेश चौधरी परिवार, बसु चौधरी, सागर वाले प्रमोद गंगरा परिवार, राजेश हिनोती परिवार, जय खजरी गिरनार ट्रेडर्स परिवार ने समवशरण के समक्ष श्री शांतिनाथ महामंडल विधान के बारी बारी से अर्घ समर्पित किए. इस अवसर पर कुंडलपुर कमेटी के अध्यक्ष श्री चंद्र कुमार सराफ समाजसेवी अरविंद इटोरिया नेमीचंद सराफ आदि ने आर्यिका माता के समक्ष श्री फल समर्पित करके आशीर्वाद प्राप्त किया.. इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रावक जिन्होंने विधान में शामिल होकर धर्म लाभ अर्जित किया.
महिला जैन मिलन नेमी नगर शाखा की मासिक बैठक सम्पन्न.. दमोह। महिला जैन मिलन नेमी नगर शाखा क्षेत्र क्रमांक 10 दमोह की मासिक बैठक का आयोजन हमारी क्षेत्रीय मुख्य संयोजिका अति वीरांगना रश्मि जैन के घर पर संपन्न हुईं। महावीर प्रार्थना से हुई बैठक में आगामी समय में होने वाले कार्यक्रम और महिला अधिवेशन के बारे में चर्चा हुई और 15 अगस्त पर सामूहिक रूप से कीर्ति स्तंभ पर जो ध्वजारोहण का कार्यक्रम होना है उसमें सभी बहनों की उपस्थिति अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। इस पर भी विशेष चर्चा हुई और सभी से अनुरोध किया गया कि सभी ड्रेस कोड में आए और कार्यक्रम को सफल बनाएं और हरियाली तीज के उपलक्ष में रश्मी भाभी जी के घर पर सभी बहनों ने मिलकर एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाई और रश्मी भाभी जी ने सभी बहनों को हरियाली की तीज के उपलक्ष बिंदी, सिंदूर कीडिब्बी, मेहंदी, हाथों की चूड़ी यह सारी चीजें शाखा के सभी सदस्यों को बाटी..  
पारसनाथ भगवान की स्तुति गाकर सभी बहनों ने आज की बैठक का समापन किया.. बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष अति वीरांगना कविता ऋषभ जैन, क्षेत्रीय मुख्य संयोजिका अति वीरांगना रश्मि जैन, क्षेत्रीय संयोजिका अति वीरांगना शोभा जैन, शाखा की अध्यक्ष वीरांगना डोली जैन, शाखा की कोषाध्यक्ष वीरांगना भावना जैन, शाखा की प्रचार मंत्री वीरांगना बृजेश जैन, वीरांगना चंद्रप्रभा जैन, वीरांगनाज्योति जैन, वीरांगना रोशनी जैन, वीरांगना सविताजैन, वीरांगना सुधा जैन, वीरांगना सुषमा जैन, वीरांगना राखीजैन, वीरांगना सीमा आगरा जैन, वीरांगना सीमा बटियागढ़, वीरांगना सीमा दिगंबर जैन, वीरांगना सीमा बाबा जैन, सभी सदस्यों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

0 Comments