प्रदेश भर के पहलवानों ने दिखाए कुश्ती के दांव-पेच
दमोह।
नाग पंचमी के अवसर पर जटाशंकर धाम में स्वर्गीय श्री चंद्रशेखर पाठक
की स्मृति में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाला विशाल इनामी दंगल इस वर्ष भी
उत्साह और उमंग के साथ संपन्न हुआ। जटाशंकर धाम के महंत पंडित मोनू
पाठक के संयोजन में आयोजित दंगल
में दमोह जिले के साथ-साथ सागर, शाहगढ़, कटनी, जबलपुर, महोबा, गढ़ाकोटा,
बीना सहित प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए ख्याति प्राप्त पहलवानों ने
हिस्सा लिया और अपने शानदार दांव-पेंच दिखाए। कुश्ती मुकाबलों को देखने के
लिए बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।
दंगल
को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में कोच श्याम पहलवान,महेश पहलवान, भरत
पहलवान, एनआईएस कोच धर्मेंद्र पहलवान, राम मिश्रा पहलवान, जितेंद्र पहलवान,
मूलचंद पहलवान सहित अन्य पहलवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस
अवसर पर आयोजन के संयोजक एवं जटाशंकर धाम के महंत पंडित मोनू पाठक ने कहा
कि यह दंगल एक प्राचीन परंपरा का हिस्सा है। पूज्य पिताजी स्वर्गीय श्री
चंद्रशेखर पाठक की स्मृति में हर वर्ष इस परंपरा को आगे बढ़ाने का प्रयास
किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दूर-दूर से आने वाले पहलवान यहां अपनी
कुश्ती कला का प्रदर्शन करते हैं और उन्हें सम्मान एवं इनाम दिया जाता है।
यह आयोजन आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
संचालन युवा भाजपा नेता कृष्णा पटैल ने किया,
जबकि आयोजन के व्यवस्थापक पंडित मनीष पाठक ने सभी अतिथियों, पहलवानों एवं
उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम
में जिला प्रचारक भैयन जी, जटा शंकर ट्रस्ट कमेटी के अध्यक्ष एवं विश्व
हिंदू परिषद जिला अध्यक्ष अजय खत्री, मंदिर ट्रस्ट सचिव महेश राय, पूर्व
नगरपालिका अध्यक्ष मनु मिश्रा, दमोह का खाली बद्री विश्वकर्मा सहित आयोजन
समिति के पंडित मनीष पाठक, तरुण कोरी, कृष्णा पटैल, राम चौबे, रोहित जैन,
शंकर गौतम, तुलसीराम तिवारी, आशीष तंतुवाय, महेंद्र तिवारी, मनु राजोरिया,
रमन ठाकुर, अजय ठाकुर, अतिशय जैन, अरुण कोरी, उदित सोनी, अभिषेक सोनी,
धीरेन्द्र तिवारी, पारस रजक सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।
चौरसिया समाज द्वारा सम्मान समारोह आयोजित
दमोह। समाज को एकजुटता पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योकि अगर आप अकेले है
तो आपको कमजोर समझा जाएगा और अगर आप एकजुट है तो कोई बाहरी आपको तोड़ नहीं
सकता है। उन्होंने कहा कि सभी बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। आज आप
लोग मेहनत करें तो जीवन में वह स्थिति नहीं देखनी पड़ेगी जो अशिक्षित लोगों
को झेलना पड़ रही है।
उक्ताशय के विचार जिला शिक्षाधिकारी सत्यम चौरसिया ने
चौरसिया समाज द्वारा आयोजित मंचीय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में
व्यक्त किए। इसके अलावा सिद्धार्थ मलैया, अजय टंडन सहित अन्य ने भी अपने
विचार रखे। सम्मान की कड़ी में समाज द्वारा वरिष्ठजनों का सम्मान, मेधावी
छात्रों का सम्मान, सेवानिवृत्त कर्मचारियों एवं शासकीय सेवा में नवनियुक्त
स्वजातीय बंधुओ का सम्मान किया।
सुबह से हुए आयोजन..इसके पूर्व प्रात:काल चौरसिया समाज द्वारा विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
किया। प्रात:काल पुरैना तालाब स्थित चौरसिया सत्संग भवन में सुंदरकांड पाठ
किया गया। इसके उपरांत मारवाड़ी मंदिर स्थित श्री जगदीश व्यायाम शाला में
अखाड़ा पूजन हुआ। दोपहर में पुराना थाना से रैली निकाली गई जो बकौली चौक,
घंटाघर, अस्पताल चौक, कीर्ति स्तंभ, शिवाजी स्कूल से होते हुए पुन: चौरसिया
सत्संग भवन पहुंची।
प्रेमकुटी में हुआ सेन समाज का आयोजन
दमोह। प्रतिवर्ष
की भांति इस वर्ष भी नाग पंचमी के पावन पर्व पर श्री गणेश मंदिर, प्रेम
कुटी में सेन समाज द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर
शहर सहित ग्रामीण अंचलों से बड़ी संख्या में समाज बंधुओं की गरिमामयी
उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान समाज के विकास और उत्थान को लेकर कई महत्वपूर्ण सामाजिक निर्णय लिए गए: मंदिर का नवनिर्माण: प्रेम कुटी मंदिर के पुराने ढांचे को डिस्मेंटल कर
आधुनिक व व्यवस्थित रूप से नए सिरे से निर्माण कराने का प्रस्ताव रखा गया,
जिस पर सभी उपस्थित समाज बंधुओं ने सर्वसम्मति से अपनी सहमति व्यक्त की। नवीन दायित्वों की घोषणा: संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई:
जिलाध्यक्ष (सेन समाज): श्री विवेक सेन (विकी) जिलाध्यक्ष (दुकानदार एसोसिएशन) श्री शेरू सेन नगर अध्यक्ष (दुकानदार एसोसिएशन, दमोह) श्री सुमित सेन जिला महामंत्री: श्री संजू सेन (पटेरा) महत्वपूर्ण बैठक व आयोजन में समाज
के वरिष्ठ एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें मुख्य रूप से सर्वश्री
मोहन सेन, किशोर सेन, दामोदर सेन, राजकुमार सेन, अरुण सेन, गंगा प्रसाद सेन
(हटा), मुकेश सेन, जगदीश सेन, बॉबी सेन, गोविन्द सेन, हरी सेन, रमेश सेन
(पटेरा), कमलेश सेन, बनवारीलाल सेन, सेठी सेन, मुन्ना सेन, राजू सेन, आलोक
सेन, हरिओम सेन एवं श्याम लाल सेन सहित बड़ी संख्या में समाज जन शामिल हुए। समापन समाज की एकता और प्रगति के संकल्प के साथ हुआ
लघु व्यापारी संघ ने मनाया आजादी का पर्व, बेटी ने किया ध्वजारोहण.. दमोह।
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पूरे देश के साथ दमोह में भी
जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी का पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ
मनाया गया। इसी क्रम में मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के 12बे स्थापना
दिवस के अबसर पर शिवाजी पार्क टॉकीज चौराहा पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया
गया..
जहां 50 फीट ऊंचे खंभे पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया गयज्ञं
कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’
संदेश को सार्थक करते हुए नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की गई। मध्य प्रदेश
लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर की बेटी सिद्धि पाराशर ने
ध्वजारोहण कर देश के प्रति सम्मान और बेटियों की भागीदारी का संदेश दिया।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के
लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम
में बड़ी संख्या में लघु व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे
और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कोमल रैकवार बने दमोह नगर अध्यक्ष.. इसी
अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र जैन
की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर ने कोमल रैकवार को मध्य प्रदेश
लघु व्यापारी संघ का दमोह नगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। कोमल
रैकवार को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर संघ के सदस्यों एवं उपस्थित
व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त
नगर अध्यक्ष कोमल रैकवार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका
वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। वे लघु व्यापारी संघ के सदस्यों से
निरंतर संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही व्यापारियों के हितों के
लिए कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास
करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वल्पाहार कराया गया।
पूरे आयोजन में देशभक्ति, सामाजिक एकता और व्यापारी संगठन को मजबूत करने का
संदेश देखने को मिला।हिन्दी लेखिका संघ ने स्वाधीनता दिवस मनाया
दमोह। तीन रंग की ओढ़नी, भारत मां की शान हिन्दी लेखिका संघ ने स्वाधीनता दिवस मनाया। शिवकुमारी शिवहरे के मुख्यातिथ्य, डॉ रेवा चौधरी के विशिष्टातिथ्य एवं डॉ प्रेमलता नीलम की अध्यक्षता में संस्था अध्यक्ष पुष्पा चिले के निवास पर स्वतंत्रता दिवस और हरियाली तीज के अवसर पर काव्य गोष्ठी आयोजित हुई। अतिथियों द्वारा मां भारती एवं मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित कर पूजन अर्चन किया गया। सरस्वती वंदना और कार्यक्रम का सफल संचालन पुष्पा चिले ने किया। प्रथम चरण में देशभक्ति से ओतप्रोत रचनाओं का पाठ हुआ। पुष्पा चिले ने कहा राष्ट्र की गरिमा का रहे हमेशा ध्यान, तीन रंग की ओढ़नी भारत मां की शान। डॉ प्रेमलता नीलम ने पढ़ा वीर भूमि भारत की करूं शत् शत् नमन मैं ।शिवकुमारी शिवहरे प्रसाद बांटती धरा, सपूत शीश वारते। डॉ रेवा चौधरी मुझे तो इस बात का गुमान है कि वतन मेरा प्यारा हिंदुस्तान है। कुसुम खरे श्रुति धर्म सनातन, कर्म सनातन आजादी की रखवाली कर,सत्य अहिंसा के पथ चलकर। ऊषा शिवहरे मां भारती का संदेश देश के नाम, तिरंगे को करिये झुककर प्रणाम। करुणा खरे,हरे रामा देश हुआ आजाद, बदरिया खुशियों की छाई। लता गुरू लहर लहर लहराये तिरंगा, गगन में अपनी शान से। कमलेश शुक्ला मैं चाहती हूं सीमा पर न हो कोई दुश्मन, विश्व में चहुंओर फैला हो चौनो अमन। मनोरमा रतले वंन्दे मातरम् वन्दे मातरम् मिलकर गायेंगे, अमर शहीदों की गाथा का उल्लास मनायेंगे। संगीता पान्डे भारत वन्दे मातरम् जय भारत वंदेमातरम, रुक न पायें तूफानों में सबसे आगे बढ़ें कदम। पद्मा तिवारी मानो फूलों का गुलदस्ता प्यारा है, सुन्दर सा भारत देश हमारा है।भावना शिवहरे ये हमारा शान झंडा, शक्ति ये पहचान तूं, शीश अर्पण कर चढ़ा दूं, मांग जननी दान तूं।उमा नामदेव, युगों युगों तक लहरायेगा,यह भारत की विजय पताका है। वसुन्धरा तिवारी आजाद थे, आजाद हैं, आजाद रहेंगे, हम कभी न किसी के गुलाम रहेंगे। आराधना राय मैं उस मिट्टी से बनी हूं, किसानों की गंध से सनी हूं। विनीता जडिया हृदय में भारत बसता रहे, आंखों में हिन्दोस्ता सजता रहे। दूसरे चरण में हरियाली तीज पर रचना पाठ हुआ। इस अवसर पर मोनिका चिले, ज्योति चिले, हिरण्या चिले गीता रैकवार, सरिता नेमा एवं सावित्री सेन सहित बड़ी संख्या में बहनों की उपस्थिति रही। आभार ज्योति चिले ने व्यक्त किया।अंत में देश के जाने-माने साहित्यकार श्रद्धेय कैलाश चंद्र पंत एवं दमोह प्रसिद्ध गजलकार श्रद्धेय महेंद्र श्रीवास्तव के दुखद निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर उनकी दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की।

.jpeg)

0 Comments