Header Ads Widget

युवक क्रांति महिला इकाई द्वारा हरियाली तीज आयोजन.. राष्ट्र सेविका समिति महाकौशल प्रान्त घोष वर्ग.. जनसुनवाई में आए आदिवासियों की देर रात्रि दीनदयाल रसोई में भोजन, आश्रय स्थल में रुकवाया ..

युवक क्रांति महिला इकाई द्वारा हरियाली तीज

दमोह। अनेक वर्षों से सामाजिक, रचनात्मक, सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय युवक क्रांति संगठन की महिला इकाई द्वारा हरियाली तीज कार्यक्रम आयोजित हुए. इस  अवसर पर  डाॅ किरण गोस्वामी संयोजिका, रजनी ठाकुर अध्यक्ष महिला कांग्रेस ,कविता राय पार्षद, वर्षा रैकवार अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा के मुख्यातिथ्य मोहनी गौतम, रेशू चैहान के विशेष आतिथ्यि में पवित्र बंधन गार्डन में आयोजन सम्पन्न हुआ।

अतिथियों ने अपने उद्बोधन में संगठन इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी समाज की महिलाओं की एकता को सराहते हुये आगामी जनहित के कार्यों में अपना सहयोग करने की बात कही। प्रारंभ में अध्यक्ष प्रीति गौतम ने अतिथियों के साथ लगभ‌ग 50 महिलाओं का तिलक लगाकर स्वागत किया। तत्पश्चात् सोलह श्रृंगार,समय की पाबंदी गेम,कुर्सी दौड़, हाऊजी, लकी ड्रा, झूला प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।जिसमें-समय की पाबंदी गेम में प्रथम-विशाखा चैबे द्वितीय ज्योति दुबे, सोलह श्रंगार (कार्यकारिणी) में-प्रथम नीलू जैन द्वितीय प्रीति गौतम। सोलह श्रंगार (सदस्यों) में-प्रथम संगीता जैन, द्वितीय अपर्णा दुबे कुर्सी दौड़ में-प्रथम रेखा सिंघई, लकी ड्रा मे प्रथम कविता राय द्वितीय विशाखा चैबे, तृतीय रचना ठाकुर अनीता रजक,पर्ची ड्रा में प्रथम-कविता राय रही।
आयोजन में संगीता जैन, सुरभि जैन, नंदनी जैन, वंदना जैन सुरभि,नेहा बजाज, प्रियंका सिंघई अपर्णा दुबे,ज्योति दुबे,कीर्ति भट्ट मनीषा तिवारी, प्रिया गांगरा, प्रीति जैन,निधी सराफ,संगीता जैन, सुधा कनौजे, खुशबु शर्मा, अमीता शर्मा अनीता रजक,अमीता जैन,ने,नीलू गांगरा, सीमा जैन,राखी दुबे की सहभागिता रही. महामंत्री रेखा सिंघई तथा गीता ठाकुर के संचालन मे गीत,संगीत,नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम का समापन हुआ। आभार अध्यक्ष श्रीमति प्रीति गौतम, महामंत्री श्रीमति रेखा सिंघई ने माना..
राष्ट्र सेविका समिति महाकौशल प्रान्त घोष वर्ग.. राष्ट्र सेविका समिति महाकौशल प्रान्त का 15 से 20 अगस्त 2026 तक पांचदिवसीय घोष वर्ग दमोह में आयोजित हुआ। घोष वर्ग के समापन समारोह में 49 सेविकाओं ने घोष प्रदर्शन किया। वर्ग में सेविकाओं ने 15 रचनाओं जैसे - मीरा, पहाड़ी, सुषिर ,भूप , तिलंग, शिव-वंदना , टिक टिक प्रयोग, कल्याण,श्रीपाद ,शिवरंजनी ,मनुस्तुति ,श्रीराम, शिवराज, जननी, जन्मभूमि का अभ्यास किया। 
सेविकाओं द्वारा प्रदर्शित घोष प्रदर्शन को देखने के लिए दमोह नगर से बड़ी संख्या में प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे। इनमें गणमान्य बन्धु ,माता-भगिनी भी अपने परिवारों के साथ बड़ी संख्या में उपस्थित थे। यह कार्यक्रम सामाजिक समरसता और सद्भावना का संदेश देने वाला था। घोष प्रदर्शन कार्यक्रम के समापन पश्चात भारत माता की आरती किया गया। इस अवसर पर कार्यक्रम में आये नागरिकों ने भी दीप दान किया।
सैकड़ों दीप जब एक साथ प्रज्ज्वलित हुए, तो ऐसा लगा जैसे पूरा शहर भारत माता की आरती कर रहा हो। भारत माता के जयघोष के साथ भारत माता की जय और वंदे मातरम् के स्वरों ने वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। शास्त्रों में कहा गया है "तमसो मा ज्योतिर्गमय" एक दीप अंधकार को ही नहीं, हमारे भीतर के भय और निराशा को भी दूर करता है। जब यह दीप देश के नाम जलता है, तो यह संकल्प बन जाता है
देर रात्रि दीनदयाल रसोई में भोजन आश्रय स्थल में रुकने की व्यवस्था.. दमोह। कलेक्टर जनसुनवाई में आयें बरी कनौरा के दो दर्जन आदिवासी परिवार के महिला, पुरुष और बच्चे पहुंचे तो उन्होंने दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के लिए अपनी समस्या से अवगत कराया गया कलेक्टर ने समस्या सुन त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। कनौरा से आयें जालम आदिवासी ने कलेक्टर को बताया कि घर पर जानें की और खाने की व्यवस्था नहीं है तब कलेक्टर ने डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति के लिए निर्देश दिए कि दो दर्जन आदिवासी सदस्यों की भोजन और ठहरने की व्यवस्था त्वरित की जाएं। डिप्टी कलेक्टर रचना प्रजापति के द्वारा परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण अधिकारी कपिल खरे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी के लिए कमान सौंपी तब उन्होंने दमोह नगर पालिका के सिटी मिशन मैनेजर अरशद खान के लिए ठहरने और भोजन की व्यवस्था करने लिए प्रभारी नियुक्त किया गया। 
तब उन्होंने दमोह में संचालित दीनदयाल रसोई योजना को संचालित करने वाली संस्था संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति के सदस्य संजय गौतम, मोंटी रायकवार ने बताया कि हमेशा दीनदयाल रसोई दोपहर 03 बजे बंद हो जाती है लेकिन किसी आपदा में ज़रूरत पढने पर रात्रि में भी रसोई खुलवाकर भोजन की व्यवस्था हमेशा ही करते हैं।  संगम सेवा एवं महिला उत्थान समिति के द्वारा रात्रि 08 बजे रसोई खुलवाकर बढ़िया गरम गरम भोजन तैयार कराकर आदिवासी सदस्यों के लिए परोसकर खिलाया गया। भोजन उपरांत आदिवासी सदस्यों की रुकने की व्यवस्था जिला अस्पताल में संचालित आश्रय स्थल में की गई उक्त आश्रय स्थल में ठहरने की पर्याप्त व्यवस्था की गई। 

Post a Comment

0 Comments