रावतपुरा सरकार ने श्री देव जागेश्वरनाथ का अभिषेक किया
दमोह।
दमोह लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री राहुल सिंह लोधी के आग्रह पर परम
श्रद्धेय संत अनंत विभूषित 1000 श्री रविशंकर जी महाराज (रावतपुरा सरकार)
का शुक्रवार को प्रसिद्ध तीर्थस्थल श्री देव जागेश्वरनाथ धाम, बांदकपुर में
आगमन हुआ। संत श्री के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह और
श्रद्धाभाव देखने को मिला। संत
रावतपुरा सरकार के आगमन पर सिहोरा टोल नाका पहुंचकर मंत्री श्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, सांसद श्री राहुल सिंह लोधी, भाजपा
जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल
सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं आमजनों ने
उनका आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात मार्ग में विभिन्न स्थानों
पर श्रद्धालुओं एवं नागरिकों द्वारा संत श्री का पुष्पवर्षा और जयकारों के
साथ स्वागत किया गया।
बांदकपुर
धाम पहुंचने पर संत श्री रविशंकर जी महाराज ने श्री देव जागेश्वरनाथ जी के
पावन दरबार में पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के विधिवत दर्शन किए तथा जलाभिषेक
कर देश-प्रदेश में सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की। संत श्री
की उपस्थिति से मंदिर परिसर का वातावरण आध्यात्मिक एवं भक्तिमय हो गया।दर्शन
एवं पूजन के पश्चात संत श्री ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अपने आशीर्वचन
प्रदान करते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना भारतीय सनातन संस्कृति में
लोककल्याण और आत्मिक शांति का प्रमुख माध्यम है। श्रद्धा और विश्वास के साथ
भगवान शिव के दरबार में किया गया पूजन मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा
का संचार करता है। उन्होंने श्रद्धालुओं से धर्म, सेवा, सदाचार एवं सनातन
संस्कारों को अपने जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया।
इस
अवसर पर सांसद श्री राहुल सिंह लोधी की ओर से संत श्री रविशंकर जी महाराज
के साथ पधारे संत-महात्माओं एवं ब्राह्मणों के लिए विशेष ब्राह्मण भोज का
आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बड़ी
संख्या मौजूद रही और संत श्री के दर्शन एवं आशीर्वचन प्राप्त करने के लिए
भक्तों में विशेष उत्साह दिखाई दिया। इस
अवसर पर हटा विधायक श्रीमती उमा देवी खटीक पूर्व विधायक प्रद्युम्न सिंह,
धर्मेंद्र पटेल, ब्रजेश ठाकुर सरपंच सुनील डबल्या सहित क्षेत्र के सभी सरपंच
सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं
श्रद्धालु उपस्थित रहे।
मंत्रीजी की कांवड़ यात्रा का जबेरा विधानसभा में स्वागत.. दमोह
। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं मध्यप्रदेश शासन में मंत्री
धर्मेंद्र सिंह लोधी की संकल्प कांवड़ यात्रा का द्वितीय दिवस जबेरा
विधानसभा के तेंदूखेड़ा पहुंचा। पंचवटी, भेड़ाघाट से प्रारंभ हुई इस कांवड़
यात्रा के विधानसभा क्षेत्र में प्रवेश पर जगह-जगह श्रद्धालुओं और स्थानीय
नागरिकों ने कांवड़ियों का पुष्पवर्षा एवं भव्य स्वागत किया। 121
किलोमीटर के इस यात्रा हजारों कांवड़ियों के साथ प्रारंभ हुई यह यात्रा
पांच दिनों में देव श्री जागेश्वर धाम, बांदकपुर पहुंचेगी। यात्रा को लेकर
श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।मंत्री धर्मेंद्र
सिंह लोधी ने बताया कि उनके अनुज सत्येंद्र सिंह लोधी कंधे से कंधा मिलाकर
निरंतर पांच दिनों तक इस यात्रा का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि
यह यात्रा धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी है।
यात्रा के माध्यम से शिक्षा, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, गौ संरक्षण और
नशामुक्ति जैसे पांच प्रमुख उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास
किया जा रहा है। यात्रा के दौरान मार्ग में पड़ने वाले विद्यालयों
में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार वितरित किए जा रहे
हैं। पर्यावरण संरक्षण के संदेश के साथ वृक्षारोपण किया जा रहा है।
स्वच्छता के लिए एक टीम यात्रा के पीछे निरंतर चल रही है, जो मार्ग में
स्वच्छता का संदेश दे रही है। वहीं नशामुक्ति को लेकर लोगों को जागरूक किया
जा रहा है तथा मार्ग में आने वाली गौशालाओं में गौसेवा भी की जा रही है। धार्मिक
आस्था और सामाजिक जागरूकता के संदेश के साथ आगे बढ़ रही इस कांवड़ यात्रा
का जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा उत्साहपूर्वक स्वागत किया जा रहा है।
मंत्री जी के प्रयास से पथरिया में नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन मंजूर.. दमोह। प्रदेश के आनंद विभाग के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल के विशेष प्रयासों से पथरिया क्षेत्र को स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की महत्वपूर्ण सौगात मिली है। शासन द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पथरिया में नवीन 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के निर्माण कार्य के लिए प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है।
लोक स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा अनुसूचित जाति उपयोजना क्षेत्र अंतर्गत पथरिया में नवीन स्वास्थ्य केंद्र भवन निर्माण के लिए 1127ण्92 लाख रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। स्वीकृत निर्माण कार्य में नवीन 30 बिस्तरीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के साथ 02 एफ टाइपए 02 जी टाइप एवं 02 एच टाइप आवास गृहों का निर्माण भी शामिल है। इस निर्माण से पथरिया क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा तथा स्थानीय नागरिकों को बेहतर चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने में सुविधा होगी।
200 किसानों को 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता.. दमोह जिले की पथरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम इमलिया घोना में असामयिक ओलावृष्टि से मूंग की फसल को हुए नुकसान के बाद प्रभावित किसानों को शासन की ओर से आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा ग्राम इमलिया घोना के 200 किसान भाइयों के बैंक खातों में आरबीसी 6 4 के तहत लगभग 40 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि सीधे अंतरित की गई है। राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा कि असामयिक ओलावृष्टि से किसानों की मूंग की फसल को भारी नुकसान हुआ था। संकट की उस घड़ी में उन्होंने अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया था तथा तत्काल फसल क्षति का सर्वे कराने के निर्देश दिए थे।




0 Comments