Header Ads Widget

बांदकपुर पहुची मंत्री श्री लोधी की कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत.. समय पर कार्यालय नहीं पहुंचें 22 अधि.कर्म का कटेगा वेतन.. कलेक्टर पहुचे वृद्धाश्रम, शांति समिति की बैठक में सौहार्द का संकल्प..

मंत्री श्री लोधी की कांवड़ यात्रा का भव्य स्वागत..

दमोह। पंचवटी धाम भेड़ाघाट से शुरू हुई 121 किलोमीटर लंबी पांच दिवसीय कांवड़ यात्रा देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर पहुंची। यहां राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी उनके अनुज नीतेन्द्र सिंह तथा यात्रा के नेतृत्वकर्ता सत्येंद्र सिंह ने परिवार जनों सहित हजारों कांवड़ियों के साथ मां नर्मदा के जल से भगवान जागेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। इस कांवड़ यात्रा को पांच प्रमुख संकल्पों शिक्षा पर्यावरण संरक्षण नशामुक्ति गौ संरक्षण और स्वच्छताके साथ आयोजित किया गया। यात्रा के दौरान इन सामाजिक सरोकारों को लेकर विभिन्न अभियान भी चलाए गए।

यात्रा के दौरान जगह.जगह कांवड़ियों का भव्य स्वागत किया गया।  राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि यह यात्रा धार्मिक आस्था से जुड़ी होने के साथ.साथ सामाजिक सरोकारों को समर्पित रही। उन्होंने बताया कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए मार्ग में आने वाली शालाओं के छात्र.छात्राओं को निशुल्क पाठ्य सामग्री वितरित की गई। पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किया गयाए जबकि नशामुक्ति का संकल्प दिलाने के साथ गौ संरक्षण के लिए गौसेवा और स्वच्छता अभियान भी चलाया गया।

यात्रा के नेतृत्वकर्ता सत्येंद्र सिंह ने कहा कि हजारों कांवड़ियों के साथ यात्रा का आयोजन हुआ और इसमें प्रतिदिन श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती गई। उन्होंने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी समाजसेवियों और कांवड़ियों का आभार व्यक्त किया।   

मंत्री जी सहित कांवड़ यात्रियों का शिवभक्तों ने किया स्वागत.. दमोह.आखिरी श्रावण सोमवार को हज़ारों की संख्या में कांवड़ यात्रियों के साथ नोहटा  से सतेंद्र सिंह एवं मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी उनके भाई नितेंद्र सिंह का बांदकपुर धाम पहुंचते ही श्री जागेश्वर नाथ भक्त मंडल शिवभक्तों ने फूल बरसा कर किया स्वागत।
साथ में स्थानीय जन एवं आसपास के श्रद्धालुओं की भी रही उपस्थिति। संस्कृति पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी जी के द्वारा प्रसिद्ध हिंदुतीर्थ क्षेत्र बांदकपुर धाम भव्य कॉरिडोर निर्माण का कार्य भी चल रहा है इस अवसर पर राम गौतम शंकर गौतम, कृष्ण पटेल ,गुड्डा रैकवार, आशु जैन, अंशु दुबे, वीरू नेमा, छुट्टन यादव, चंदन ठाकुर की उपस्थिति रही.
समय पर कार्यालय नहीं पहुंचें 22 अधि.कर्म का कटेगा वेतन.. दमोह।  कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक व सहायक पंजीयक सहकारी समितियां कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 22 अधिकारी.कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित अधिकारी.कर्मचारियों का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।कलेक्टर श्री यादव ने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के महाप्रबंधक को निर्देशित किया कि भविष्य में इस प्रकार की स्थिति निर्मित नहीं होनी चाहिए। यदि अधिकारी.कर्मचारी समय पर कार्यालय में उपस्थित नहीं पाए जाते हैं तो उनके विरुद्ध और अधिक कठोर कार्रवाई की जाएगी। 
सहायक पंजीयक को कारण बताओ नोटिस.. सहायक पंजीयक सहकारी समितियां कार्यालय के निरीक्षण के दौरान एक कर्मचारी को छोड़कर सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। सहायक पंजीयक ;एआरसीएस अनुपस्थित पाए जाने पर उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। साथ ही अनुपस्थित कर्मचारी का तीन दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने किया वृद्धाश्रम ;अपना घर का निरीक्षण.. दमोह कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने कहा कि वृद्धावस्था जीवन की ऐसी स्थिति है जिसमें प्रेम सम्मान और देखरेख की और अधिक आवश्यकता होती है। आश्रम में निवासरत वृद्धजनों ने अपने बच्चों से अधिक भरोसा शासन.प्रशासन पर किया है और अपना घर.परिवार छोड़कर शासन के भरोसे यहां आए हैं। ऐसे में हमारा दायित्व और अधिक बढ़ जाता है कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा वृद्धजनों को समय पर अच्छा भोजन आवश्यकता पड़ने पर समुचित उपचार रहने की उत्तम व्यवस्था और नियमित रूप से पेंशन उपलब्ध हो।
साथ ही कियोस्क संचालक के माध्यम से बैंकिंग सुविधा भी आश्रम में ही उपलब्ध कराई जाए। वृद्धजनों को स्वस्थ स्वच्छ एवं आध्यात्मिक वातावरण मिले ताकि उन्हें यह महसूस न हो कि वे अपने घर से दूर हैं अथवा किसी परेशानी का सामना कर रहे हैं। कलेक्टर श्री यादव ने आश्रम में वृद्ध माताओं द्वारा बताई गई समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एक अतिरिक्त रसोइया उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा केयरटेकर के न हो से व्यवस्था प्रभावित न होए इसके लिए एक अतिरिक्त केयरटेकर की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा प्रशासन द्वारा आश्रम का लगातार निरीक्षण किया जाएगा ताकि वृद्धजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
शांति समिति की बैठक में सौहार्द का संकल्प
दमोह।  शांति समिति की बैठक में आगामी ईद.मिलाद.उन.नबी रक्षाबंधन जन्माष्टमी एवं श्री गणेश उत्सव को शांतिपूर्ण सौहार्दपूर्ण एवं भाईचारे के साथ मनाए जाने को लेकर आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। 26 अगस्त को ईद.मिलाद.उन.नबी 28 अगस्त को रक्षाबंधन 4 सितंबर को जन्माष्टमी तथा 14 सितंबर से श्री गणेशोत्सव प्रारंभ हो रहा है। सभी त्योहारों के दौरान परंपरानुसार आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए। बैठक में दमोह विधायक जयंत मलैया जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल सहित नगर के शांति समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री यादव ने संबंधित अधिकारियो को निर्देश दिए कि त्योहारों के दौरान निकलने वाले जुलूस एवं धार्मिक आयोजनों के मार्गों की साफ.सफाई कराई जाए। जहां सड़कों पर गड्ढे हैं अथवा मरम्मत की आवश्यकता है वहां समय रहते रिपेयरिंग कराई जाए। विद्युत आपूर्ति नियमित एवं निर्बाध बनाए रखने के साथ ही आवश्यकतानुसार विद्युत व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जाए। उन्होने गणेश विसर्जन स्थलों पर विशेष साफ.सफाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा विसर्जन स्थलों पर जलकुंभी को हटाकर पर्याप्त गहराई वाले जलस्तर का सुरक्षित स्थान चिन्हित किया जाए तथा घाटों की साफ.सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग में उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के लिए भी कहा। बैठक में सड़कों पर गोवंश के कारण होने वाली असुविधा को देखते हुए उन्हें समय रहते गौशालाओं में भेजने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। साथ ही श्री गणेशोत्सव एवं अन्य आयोजनों के लिए लगाए जाने वाले पंडालों का स्थान इस प्रकार निर्धारित करने पर जोर दिया गया कि यातायात बाधित न हो और आम नागरिकों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। 
सर्वसम्मति से लिया गया सौहार्द का संकल्प.. शांति समिति के सदस्यों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि आगामी सभी त्योहारोंध् पर्वो को आपसी भाईचारे सद्भाव और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बैठक में सभी ने शपथ ली गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह अथवा सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने के प्रयासों पर ध्यान नहीं दिया जाएगा और न ही किसी के बहकावे में आएंगे। कलेक्टर श्री यादव ने कहा सभी समुदायों के लोग आपसी सहयोग एवं सद्भाव के साथ त्योहार मनाएं। प्रशासन द्वारा शांतिए सुरक्षा एवं आवश्यक नागरिक सुविधाओं के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर सुनिश्चित की जाएंगी। कलेक्टर श्री यादव ने नगर में साफ.सफाई के मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी को सख्त निर्देश दिए कि एक सप्ताह के भीतर शहर की सफाई व्यवस्था का पूरा चार्ट तैयार कर लागू किया जाए। प्रत्येक वार्ड में सफाई कर्मचारियों के कार्य करने का समय निर्धारित किया जाए तथा कचरा वाहन किस मोहल्ले में किस समय पहुंचेगा इसकी समय.सारणी तैयार कर सार्वजनिक रूप से प्रकाशित की जाए ताकि आम नागरिकों को इसकी जानकारी रहे।  सीएमओ को स्पष्ट निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समय पूर्व दुरुस्त कर इसकी जानकारी प्रशासन को उपलब्ध कराएं। व्यवस्था में लापरवाही या निर्देशों की अवहेलना पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने कहा कि पर्वों के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा की दृष्टि से  बड़े डीजे प्रतिबंधित किए गए हैं। चार से छः साउण्ड बक्से का उपयोग किया जा सकेगा। आवश्यकतानुसार यातायात डायवर्जन अस्थाई अतिक्रमण हटाने तथा सड़कों पर विचरण करने वाले आवारा गौवंश को हटाने की कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका एवं पुलिस विभाग के समन्वय से विसर्जन स्थलों पर सुरक्षा एवं यातायात की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।  उन्होने कहा श्री गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान पुलिस राजस्व होमगार्ड एवं नगर पालिका के कर्मचारी प्रमुख विसर्जन स्थलों पर उपस्थित रहकर आवश्यक सहयोग प्रदान करेंगे। विसर्जन स्थलों पर विशेष स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही आपदा प्रबंधन दल की तैनाती भी सुनिश्चित की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments