Header Ads Widget

पर्युषण पर्व पर आर्यिका संघ के सानिध्य में दस दिवसीय आयोजन 16 से .. भूटान यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देंगे-डॉ. राकेश राय.. गूंज कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ से इंदौर पहुचने की अपील.. दमोह जिले में 17 सितम्बर से चलेगा सेवा संकल्प अभियान..

आर्यिका संघ के सानिध्य में पर्युषण पर्व आयोजन 16 से 
दमोह। दिगंबर जैन समाज के पर्वराज पर्यूषण पर्व इस वर्ष 16 सितंबर से प्रारंभ होने जा रहे हैं। इस अवसर पर सभी जैन मंदिरों में विभिन्न धार्मिक आयोजनों को लेकर भक्ति मय उल्लास का माहौल बना हुआ है। नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हे मंदिर जी में वर्षा योग चातुर्मास कर रही आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी की शिष्या आर्यिका रत्न चिंतन मति माताजी, सार मती माताजी एवं जागृत मति माताजी के सानिध्य में 10 दिनों तक व्रत संयम के साथ श्रावक गण धर्म साधना में लीन रहेंगे। 
प्रतिदिन प्रातः 6 बजे से ध्यान सामयिक, 7 बजे से श्री जी की अभिषेक शांति धारा होगी। ब्रह्मचारी स्वतंत्र भैया के निर्देशन में देव शास्त्र गुरु पूजन, 16 कारण पूजन, दस लक्षण पूजन संपन्न होगी। सुबह 9 से पूज्य आर्यिका संघ के मंगल प्रवचन होंगे। दोपहर में तत्वार्थ सूत्र की क्लास,  शाम को प्रतिक्रमण, आचार्य भक्ति, भक्तांबर दीप आरती, प्रवचन उपरांत विविध धार्मिक आयोजन संपन्न होंगे।
यह सभी धार्मिक आयोजन निर्माणाधीन त्रिमूर्ति जिनालय परिसर में संपन्न होंगे। यहां पर तीन भव्य समवशरण की रचना पूर्व में ही हो चुकी है। मंदिर कमेटी के महामंत्री राजकुमार रानू ने समस्त श्रावक जनों से समय पर सभी आयोजनों में शामिल होने की अपील की है।

भूटान यूनिवर्सिटी में व्याख्यान देंगे-डॉ. राकेश राय.. दमोह। खेसर ज्ञालपो यूनिवर्सिटी ऑफ़ मेडिकल साइंस ऑफ भूटान द्वारा आयोजित साउथ एशियन अकैडमी ऑफ ऑफथाल्मालॉजी के 5 वें अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में दिनांक 16 सितंबर से 20 सितंबर तक भूटान की राजधानी थिंपू में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. राकेश राय बच्चों में डिजिटल डिवाइस, मोबाइल, लैपटॉप आदि के अत्यधिक प्रयोग से आंखों में होने वाले दुष्परिणाम एवं उनके निदान से संबंधित विषय पर व्याख्यान देंगे।

इस सम्मेलन में देश-विदेश के नेत्र रोग विशेषज्ञ उपस्थित होकर नवीनतम जानकारी प्राप्त करेंगे, इसमें नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा राय भी शामिल होगी। कलेक्टर, डॉक्टर्स, परिवार जनों एवं मित्रों ने डॉ. राय दंपति को शुभ कामनाएं दी हैं।
गूंज कार्यक्रम में छात्र-छात्राओ से इंदौर पहुचने की अपील.. दमोह। नगर पालिका दमोह के पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनु मिश्रा ने दमोह जिले के समस्त छात्र-छात्राओं, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों एवं विभिन्न कोचिंग संस्थानों में अध्ययनरत युवाओं से 19 सितंबर को इंदौर के भारत छोड़ो मैदान में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने का आग्रह किया है। मनु मिश्रा ने कहा कि यह कार्यक्रम शिक्षा के अधिकार, शिक्षा को रोजगार से जोड़ने तथा शिक्षा को रोजगारोन्मुखी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं के विचारों और भविष्य से जुड़े मुद्दों को सामने रखने का अवसर है।
उन्होंने छात्रों से अपील की कि वे इंदौर पहुंचकर राहुल गांधी के विचारों को सुनें और शिक्षा व्यवस्था में अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आवश्यक सुधारों पर अपनी भागीदारी दर्ज कराएं।उन्होंने कहा कि आज के छात्र और युवा देश का भविष्य हैं, इसलिए शिक्षा और रोजगार से जुड़े विषयों पर उनकी आवाज और सुझाव बेहद महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने जिले के विद्यार्थियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए बड़ी संख्या में इंदौर पहुंचने का आह्वान किया।मनु मिश्रा ने बताया कि कार्यक्रम में शामिल होने के लिए एक क्यूआर कोड उपलब्ध कराया जा रहा है। छात्र-छात्राएं उक्त क्यूआर कोड के माध्यम से अपना पंजीयन कराकर 19 सितंबर को इंदौर पहुंचकर ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में सहभागिता करें।
दमोह जिले में चलेगा सेवा संकल्प अभियान 17 सितम्बर से.. दमोह जिले में जनसेवा जनभागीदारी स्वच्छता सामाजिक सहभागिता तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से ष्सेवा संकल्प अभियानष् का आयोजन 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक आयोजित किया जाएगा। कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने अभियान के प्रभावी सुव्यवस्थित एवं परिणामोन्मुखी संचालन के लिए आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा अभियान के अंतर्गत शासन की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र नागरिकों तक पहुंचाने सेवा कार्यों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन.जन तक पहुंचाने के लिए जिले भर में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। अभियान में जनप्रतिनिधियों सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों शैक्षणिक संस्थाओं युवाओं महिलाओं स्वयं सहायता समूहों वरिष्ठ नागरिकों तथा सामाजिक एवं आध्यात्मिक संगठनों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिले में आयोजित होने वाला यह अभियान सेवा सुशासन जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा। ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त..कलेक्टर श्री यादव द्वारा जारी निर्देशों के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में अभियान के संचालन हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दमोह को नोडल अधिकारी बनाया गया है। नगरीय क्षेत्रों में नगर क्षेत्रों के लिये परियोजना अधिकारी शहरी विकास अभिकरण तथा संबंधित नगरीय निकायों के मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है। ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजित कार्यक्रमों के समन्वय एवं व्यवस्थाओं के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत उत्तरदायी रहेंगे। आशीर्वाद का दीया से होगा अभियान का शुभारंभ..कलेक्टर श्री यादव ने कहा अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ 17 सितम्बर को शाम 7 बजे ष्आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम के साथ किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के चयनित प्रमुख स्थलों सहित सभी ग्राम पंचायतों एवं नगरीय वार्डों में दीप प्रज्ज्वलन कर सेवा सुशासन एवं विकसित भारत के संकल्प को दोहराया जाएगा। शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के घरों पर भी दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित होंगे। आयोजित होंगी 13 प्रमुख गतिविधियां.. उन्होंने कहा अभियान के दौरान जिले में 13 प्रमुख गतिविधियों आयोजित की जायेगीं। इनमें सेवा चित्र सेवा स्मरण आंगन का मिलनए सेवा ज्योति यात्रा वडनगर से वाराणसी.जल जन और सेवा संकल्प यात्रा सेवा मेरा योगदान सेवा सेतु अभियान.सरकार आपके द्वार सेवा के रंग जनसेवक महाकुंभ.पंचायत से पार्लियामेंट तथा 25 साल.25 कहानियां जैसी गतिविधियां शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता पर्यावरण संरक्षण जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी सामाजिक सेवा नवाचार युवा सहभागिता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जाएगा।कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सभी विभागों एवं नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाली गतिविधियों का विस्तृत स्थानवार एवं तिथिवार कैलेंडर तैयार कर समय सीमा में उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि अभियान को व्यापक जनसहभागिता के साथ संचालित कर अधिक से अधिक नागरिकों को शासन की योजनाओं एवं सेवा गतिविधियों से जोड़ा जाए।

Post a Comment

0 Comments