Header Ads Widget

प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण करके किया पौधारोपण.. कराते प्रतियोगिता मैं दमोह टीम ने 6 स्वर्ण और 7 रजत पदक जीते..श्री शिव साईं मंदिर में पितृपक्ष में श्रीमद्भागवत कथा 30 सितंबर से..

 प्रधान जिला न्यायाधीश ने जिला जेल का निरीक्षण 

दमोह। प्रिंसिपल जिला न्यायाधीश अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जिला जेल दमोह का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विचाराधीन एवं दंडित बंदियों से आत्मीय संवाद स्थापित कर उनकी विधिक एवं व्यक्तिगत समस्याओ की जानकारी ली जाकर उनके निराकरण हेतु जेल अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिये।

निरीक्षण के दौरान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने जेल की भोजन व्यवस्था स्वच्छताए चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी ली जाकर जेल प्रशासन को निर्देशित किया कि बंदियों के अधिकारो स्वास्थ्य से संबंधित सभी व्यवस्थाओं का सतत् ध्यान रखा जाए और उन्हे आवश्यक सुविधाए समयवद्ध रूप से उपलब्ध कराई जाए। बंदियों से उनके प्रकरण में अधिवक्ता के सबंध में जानकारी ली जाकर कहा गया कि ऐसे बंदी जिनके पास अधिवक्ता नहीं है वे अपना आवेदन जेल प्रशासन के माध्यम से कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में प्रेषित करे ताकि प्रकरण में विधिक सहायता के माध्यम से अधिवक्ता नियुक्त किया जा सके।

प्रत्येक सप्ताह में 03 दिवस लीगल एड डिफेंस काउंसिल उपस्थित होकर लीगल एड क्लीनिक में सेवाये देते है उनसे भी आप अपने प्रकरण की अद्यतन जानकारी प्राप्त कर सकते है। दंडित बंदियों की अपील के सबंध में भी जेल प्रशासन को निर्देशित किया गया कि ऐसे बंदी जो विधिक सहायता के माध्यम से अपील प्रस्तुत करना चाहते है और यदि उनके पास निर्णय की प्रति उपलब्ध नहीं हो तो तत्काल कार्यालय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को सूचित करे ताकि निर्णय की प्रति समय पर उपलब्ध करायी जाकर उनकी अपील नियत समयावधि में प्रस्तुत करायी जाने के संबंध में कार्यवाही की जा सकें। निरीक्षण के दौरान सचिव उषाकांता कृषाण जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया जेल अधीक्षक एमएल पटैल सहित समस्त जेल स्टाफ उपस्थित रहे। निरीक्षण के उपरांत प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उपस्थित सभी अधिकारी एवं स्टॉप के द्वारा जेल परिसर में पौधारोपण भी किया गया। 

कराते प्रतियोगिता मैं दमोह टीम ने 6 स्वर्ण और 7 रजत पदक जीते.. दमोह। बक्सवाहा में आयोजित 70 वी संभाग स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता 2026 में  दमोह की टीम ने 6 स्वर्ण और सात रजत पदक जीतकर शानदार सफलता हासिल की है।
दमोह करते टीम से अधीश सोनी, भूमि ठाकुर, अक्षत चतुर्वेदी, खुशी तोतानी, प्रतिज्ञा गौड,  मुस्कान गौड ने  स्वर्ण पदक प्राप्त किया। वहीं नित्या सिंघानिया, विंध्यासी वर्मा ,लावण्या याग्निक, प्रकाश दास, आदित्य असाटी ,राघव मिश्रा,अविरल जैन ने रजत पदक प्राप्त किये। कराटे प्रशिक्षक प्रकाश बाथरे एवं तरुण सेन ने सभी खिलाड़ियों को बधाई व शुभकामनाएं देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की है।

श्री शिव साईं मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 30 से.. दमोह - पितृपक्ष के पावन अवसर पर पितरों के निमित्त श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ सप्ताह का आयोजन श्री शिव साईं मंदिर, बेलाताल टापू में किया जा रहा है। आयोजन 30 सितंबर से 6 अक्टूबर 2026 तक चलेगा। कथा का वाचन पं. श्री कमलेश्वरानंद जी महाराज द्वारा किया जाएगा। कथा प्रतिदिन धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित होगी। 

आयोजन समिति के अनुसार पितरों की शांति एवं मोक्ष की कामना से श्रद्धालु बड़ी संख्या में कथा में शामिल होंगे। बेलाताल टापू स्थित श्री शिव साईं मंदिर में पूर्व में भी धार्मिक आयोजनों एवं श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जाता रहा है। 7 अक्टूबर को हवन-पूजन भंडारा आयोजित किया जाएगा। इस दिन दोपहर 2:30 बजे से हरिश्चंद्र घाट तक धार्मिक कार्यक्रम रहेगा। आयोजक समस्त पितृ तर्पण कर्ता नगरवासी दमोह ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर कथा श्रवण करने तथा पितरों के निमित्त पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। कथा में यजमान बनने के लिए दिए गए संपर्क नंबर 8319809383 पर संपर्क किया जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments