Header Ads Widget

दमोह शहर में कचरा गंदगी के खिलाफ संगठन ने मोर्चा खोला.. नगरपालिका की विशेष जनसुनवाई 08 को कलेक्ट्रेट परिसर में.. नपा उप चुनाव के लिए कलेक्टर रिटर्निंग ऑफिसर.. खराब सड़क-गड्ढों की 15 दिन में मरम्मत के निर्देश..

दमोह शहर में जगह-जगह कचरा गंदगी के ढेर

दमोह। भगवती मानव कल्याण संगठन के कार्यकर्ताओं ने दमोह शहर के कचौरा मार्केट बस स्टैंड सरस्वती स्कूल के पास मांगज स्कूल के पास लगे कचरे के ढेर एवं गंदगी की सफाई को लेकर नगर पालिका सीएमओ एवं कलेक्टर से अपनी चिंता व्यक्त की संगठन के कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका दमोह सीएमओ पर आरोप लगाते हुए कहा नगर पालिका के पास 200 से अधिक कर्मचारी हैं और 40  लगभग वाहन है उसके बाद भी सफाई नहीं हो रही है..
इस पर दमोह कलेक्टर महोदय जी को नगर पालिका सीएमओ की कार्य प्रणाली की तरफ ध्यान आकर्षित करने का आग्रह किया गया कहा नगर पालिका  में सफाई के नाम पर लाखों रुपया की राशि हर वर्ष खर्च हो रही है पर सब कागजों पर चल रहा है धरातल पर कोई साफ सफाई नहीं हो रही है.. स्वच्छ दमोह सुंदर दमोह लिखने से दमोह सुंदर नहीं बनेगा जब तक नगर पालिका सीएमओ धरातल पर काम नहीं करेंगे तब तक इसी तरह पूरे शहर में गंदगी का अंबार लगा रहेगा नगर पालिका सीएमओ को चाहिए किस शहर में जो जगह-जगह गंदगी भरी पड़ी हुई है उस गंदगी को हटवाते हुए अपने कर्मचारियों को निर्देशित करना चाहिए..
कचरा उठाएं गाड़ी वाहनों के माध्यम से कचरे को शहर के बाहर करें और शहर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाएं भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय अध्यक्ष डॉ सुजान सिंह भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय सचिव संजय पटेल भगवती मानव कल्याण संगठन के जिला संगठन मंत्री महेश गुप्ता सेक्टर प्रभारी मुन्ना रैकवार जीने शहर  के प्रमुख स्थलों  का निरीक्षण किया और कहा कि अगर शीघ्र ही दमोह शहर को साफ स्वच्छ सुंदर नहीं बनाया जाता तो इसको लेकर के भगवती मानव कल्याण संगठन एक विशाल आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगा। 
नगरपालिका की विशेष जनसुनवाई 08 को कलेक्ट्रेट परिसर में.. दमोह। नगरपालिका परिषद दमोह द्वारा नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए विशेष जनसुनवाई शिविर का आयोजन 08 सितंबर 2026 मंगलवार को प्रातः 11 बजे कलेक्ट्रेट परिसर दमोह में किया गया है। शिविर में नगरपालिका से संबंधित विभिन्न समस्याओं एवं योजनाओं के संबंध में नागरिकों की सुनवाई की जाएगी। इनमें आवास योजनाए समग्र शाखाए संबल योजना भवन संनिर्माण मजदूरी कार्डए जलप्रदायए राजस्वए जन्म.मृत्यु पंजीयन पथ विक्रेताओं के लिए पीएम स्ट्रीट वेंडर योजना के अंतर्गत ऋण सफाई अतिक्रमण तथा खाद्यान्न पर्ची सहित अन्य विषय शामिल हैं।
सीएमओ नगरपालिका ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी समस्या के निराकरण के लिए आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर में उपस्थित हों। आवेदकों को आधार कार्ड समग्र आईडी बैंक पासबुक तथा आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर वाला मोबाइल साथ लाना आवश्यक होगा।
नपा उप चुनाव के लिए कलेक्टर रिटर्निंग ऑफिसर.. दमोह। मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार दमोह नगर पालिका परिषद में होने वाले उप.निर्वाचन 2026 की प्रक्रिया के सुचारू संचालन के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किए गए हैं। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रताप नारायण यादव द्वारा जारी आदेश के अनुसार दमोह नगर पालिका परिषद के उप.निर्वाचन के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव रिटर्निंग ऑफिसर और  डिप्टी कलेक्टर संजय दुबे को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर बनाया गया है। 
खराब सड़कों एवं गड्ढों की 15 दिन में मरम्मत के निर्देश.. दमोह कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट प्रताप नारायण यादव ने जिले में क्षतिग्रस्त सड़कों एवं सड़क मार्गों पर मौजूद गड्ढों की मरम्मत को लेकर संबंधित निर्माण एवं सड़क निर्माण एजेंसियों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। यह कार्रवाई 24 अगस्त को आयोजित समय.सीमा बैठक में जिले की विभिन्न सड़क निर्माण एवं संधारण एजेंसियों द्वारा संधारित सड़कों की स्थिति की समीक्षा के बाद की गई है।
कलेक्टर श्री यादव ने निर्देशित किया है कि संबंधित एजेंसियां अपने अधीन आने वाले सभी मार्गों का तत्काल स्थल निरीक्षण करें तथा क्षतिग्रस्त सड़कए गड्ढेए क्षतिग्रस्त सड़क सतह एवं ऐसे स्थानों को चिन्हित करेंए जहां सड़क की खराब स्थिति के कारण आमजन के आवागमन में असुविधा अथवा दुर्घटना की संभावना बनी हुई है।
उन्होने चिन्हित सभी स्थानों पर गड्ढों का भराव पेचवर्क सड़क मरम्मत एवं आवश्यक संधारण कार्य प्राथमिकता के आधार पर 15 दिवस की समय.सीमा में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संबंधित एजेंसियों से सड़क का नाम मार्ग की स्थिति तथा पेचवर्कध्रिपेयर की वर्तमान स्थिति की जानकारी निर्धारित प्रारूप में उपलब्ध कराने को कहा गया है।
कलेक्टर ने कहा खराब सड़क अथवा सड़क पर गड्ढों के कारण किसी प्रकार की दुर्घटना होने पर संबंधित सड़क की देखरेख एवं संधारण के लिए उत्तरदायी एजेंसी अधिकारी की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। लापरवाही पाए जाने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई भी की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments