Header Ads Widget

नोहटा मंत्री कार्यालय में जनसुनवाई में 45 आवेदन.. तहसील भवन पथरिया को ISO सर्टिफिकेट.. निःशुल्क कोचिंग-10 विद्यार्थियों का PAT से चयन.. जेल में गौ माता एवं हनुमान जी की महा आरती..

नोहटा मंत्री कार्यालय में जनसुनवाई में 45 आवेदन
दमोह। जबेरा विधानसभा क्षेत्र के नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से मंत्री कार्यालय नोहटा में जनसुनवाई आयोजित की गई। संस्कृति पर्यटन धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी की मौजूदगी में क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी गईं।
जनसुनवाई के दौरान कुल 45 आवेदन प्राप्त हुए। राज्यमंत्री श्री लोधी ने संबंधित समस्याओं के यथासंभव शीघ्र निराकरण के लिए मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों को आवश्यक दिशा.निर्देश दिए। कई प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गयाए जबकि शेष आवेदनों पर संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
श्री लोधी ने कहा क्षेत्रवासियों की समस्याओं का त्वरित समाधान एवं जनसेवा प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से प्रत्येक शनिवार प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मंत्री कार्यालय नोहटा में नियमित जनसुनवाई आयोजित की जाती है जिससे नागरिक अपनी समस्याएं सीधे रख सकें और उनका यथासंभव शीघ्र निराकरण सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा जनता की समस्याओं का समाधान और क्षेत्र का विकास प्राथमिकता है।          
संयुक्त तहसील भवन पथरिया को आईएसओ सर्टिफिकेट.. दमोह जिले के संयुक्त तहसील भवन पथरिया को उत्कृष्ट शासकीय कार्यप्रणाली सुव्यवस्थित अभिलेख प्रबंधन और बेहतर नागरिक सुविधाओं के लिए प्रतिष्ठित अंतर्राष्ट्रीय मानक संगठन  आईएसओ प्रमाण.पत्र से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि पथरिया तहसील कार्यालय को जिले के अग्रणी और जन.हितैषी कार्यालयों में स्थापित करती है।

एसडीएम पथरिया निकेत चौरसिया ने बताया कि तहसील कार्यालय में आम नागरिकों को त्वरित पारदर्शी और सुलभ सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लगातार सुधारात्मक कदम उठाए गए थे। कार्यालय में आने वाले आवेदकों के लिए जो  बैठने की उचित व्यवस्था पेयजल स्वच्छता रिकॉर्ड रूम का आधुनिकीकरण सिंगल विंडो सिस्टम और प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया गया। इन्हीं मापदंडों के आधार पर विस्तृत मूल्यांकन के बाद पथरिया संयुक्त तहसील भवन को यह आईएसओ अवार्ड प्रदान किया गया है। इस अवसर पर तहसीलदार दीपा चतुर्वेदी एवं वृंदेश पाण्डे उपस्थित रहे। 

निःशुल्क कोचिंग का शानदार परिणाम, 10 विद्यार्थियों का पीएटी से चयन.. दमोह। जिला प्रशासन कृषि विभाग एवं शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से संचालित समर्पण निःशुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग के विद्यार्थियों ने सफलता का परचम लहराया है। शैक्षणिक सत्र 2026.27 में कोचिंग में अध्ययनरत दमोह जिले के 10 विद्यार्थियों का पीएटी के माध्यम से विभिन्न कृषि विश्व विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में चयन हुआ है।

नोडल अधिकारी एवं सहायक संचालक कृषि जेएल प्रजापति ने बताया कि जिले के विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग संचालित की जा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और कोचिंग के 10 विद्यार्थियों ने प्रवेश परीक्षा के माध्यम से विभिन्न संस्थानों में स्थान प्राप्त किया है। चयनित विद्यार्थियों में प्रेम सिंह लोधी अनुराग सिंह लोधी निखिल पटेल प्रसरन पटेल कृष्ण पटेल अभिषेक दुबे कार्तिक पटेल लीलाधर पटेल ओम पटेल एवं शिवांश सिंह ठाकुर शामिल हैं। विद्यार्थियों का चयन कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर कृषि महाविद्यालय टीकमगढ़ कृषि महाविद्यालय चित्रकूट तथा कृषि महाविद्यालय बरासिवनी बालाघाट सहित विभिन्न संस्थानों में हुआ है। गौरतलब है कि समर्पण निःशुल्क प्री एग्रीकल्चर टेस्ट कोचिंग का शुभारंभ वर्ष 2025 में किया गया था। शैक्षणिक सत्र 2025.26 में भी कोचिंग में अध्ययनरत 6 विद्यार्थियों का चयन हुआ था। लगातार मिल रहे परिणामों से निःशुल्क कोचिंग के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा के लिए बेहतर अवसर प्राप्त हो रहे हैं।   

जेल में गौ माता एवं हनुमान जी की महा आरती.. दमोह। विशाल हिन्दू गौ सेवा रक्षा समिति के तत्वाधान में समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में शनिवार को जिला जेल दमोह में गौ माता की भव्य महा आरती एवं जेल में विराजमान हनुमान जी की महा आरती का आयोजन किया गया। जेल परिसर में "जय गौ माता, जय श्री राम" के जयघोष से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
इस अवसर पर जेल अधीक्षक महोदय ने स्वयं गौ माता की आरती कर सभी बंदी भाइयों को प्रसाद वितरित किया। वर्षों बाद गौ माता के दर्शन पाकर बंदी भाई भावुक हो गए। जेल अधीक्षक ने कहा कि जेल परिसर में जो गौशाला लंबे समय से बंद पड़ी है, उसे आने वाले भविष्य में शासन के सहयोग से पुनः चालू करवाया जाएगा। गौशाला शुरू होने पर बंदी भाइयों से ही गौ माता की सेवा कार्य करवाया जाएगा, जिससे उनमें सकारात्मक सुधार आएगा।
इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि गौरव पटेल ने कहा कि जेल में जो पूर्व में गौशाला थी, जो अभी जर्जर अवस्था में बंद पड़ी है, उसमें सुधार करके सांसद जी एवं विधायक जी के सहयोग से नई गौशाला बनवाने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। 
कार्यक्रम के अंत में समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र अवस्थी ने जिला जेल प्रशासन, एवं समस्त समिति सदस्यों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि गौ सेवा ही हमारा परम धर्म है और हमारा प्रयास है कि हर जगह गौ माता का सम्मान हो। इस अवसर पर पूर्व जनपद अध्यक्ष मुकेश यादव, नितिन यादव, जित्तू ठाकुर, गौरव चौरहा, प्रमोद यादव, शेरा जैन, सूरज यादव, हर्ष सोनी, राजा प्रजापति, परशु राठौर सुनील खरे पथरिया, राजा अमित यादव राजपूत, जितेन्द्र अवस्थी, राज महाकाल राकेश राजपूत गोविंद यादव सहित बड़ी संख्या में गौ भक्त उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments