Header Ads Widget

शिवाजी चौक पर विराजे दगडूशेठ: सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता में अरम्या ने मारी बाजी, बही भक्ति की बयार.. इधर हिंदू गर्जना मच का 21 को नगर भ्रमण, 25 को घंटाघर पर सम्मान समारोह.. हॉकी दमोह सीनियर पुरुष वर्ग चयन प्रक्रिया संपन्न

शिवाजी चौक पर सजा दगडूशेठ का भव्य दरबार

दमोह।नगर के शिवाजी चौक पर विराजमान दगडूशेठ के भव्य दरबार में 'छत्रपति गणेश उत्सव समिति' द्वारा एक शानदार सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया और पूरा माहौल भक्तिमय कर दिया। 

प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और भगवान गणेश की वंदना व भक्ति गीतों पर एक से बढ़कर एक मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस स्पर्धा में *अरम्या** ने अपने शानदार नृत्य कौशल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। उनकी शानदार प्रस्तुति को अतिथियों और दर्शकों ने खूब सराहा और उन्हें पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस खास अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक और धर्मप्रेमी बंधु दगडूशेठ के दरबार में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से हिंदू गर्जना मंच के कपिल सोनी,   जटा शंकर मंदिर के महंत पंडित मानू पाठक, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी के साथ ही सिविल वार्ड नंबर 2 के समस्त निवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और कार्यक्रम का आनंद लिया।

इस भव्य और सफल आयोजन में छत्रपति गणेश उत्सव समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही। समिति के अध्यक्ष श्रवण पाठक के नेतृत्व में राहुल राजपूत, सौरभ ठाकुर, योगेंद्र मुंडा, अमित, अभिषेक चौहान, संजय चौहान, विनय सेन और मनु बाबा सहित समिति के सभी सक्रिय सदस्यों ने कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संभाला और आयोजन को सफल बनाया।


हिंदू गर्जना मच का 21 को नगर भ्रमण, 25 को घंटाघर पर सम्मान समारोह

दमोह। हिंदू गर्जना मंच एवं गणेश विसर्जन समिति एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के द्वारा गणेश पंडालों और विसर्जन दलों के सम्मान की 29 वर्ष पुरानी परंपरा इस वर्ष भी जारी रहेगी। सोमवार, 21 सितंबर 2026 को निर्णायक मंडल नगर भ्रमण कर गणेश पंडालों का निरीक्षण करेगा। पंडालों की साज-सज्जा, प्रस्तुति, अनुशासन, व्यवस्थाओं और धार्मिक वातावरण के आधार पर मूल्यांकन किया जाएगा। समितियों को सम्मान समारोह के लिए आमंत्रित भी किया जाएगा।

निर्णायक मंडल घंटाघर स्थित बूंदाबहू मंदिर से नगर भ्रमण शुरू करेगा। मार्ग इस प्रकार रहेगा—

घंटाघर (बूंदाबहू मंदिर) → उमा मिस्त्री की तलैया → वाल्मीकि समाज → बड़ा पुल → सिटी नल → पुराना थाना → ज्वालामाई चौराहा → संस्कार भवन → महाराष्ट्र मंडल → शिवाजी स्कूल → सराफा संघ → चरयाई → टाउनशिप → अंबेडकर चौक → को-ऑपरेटिव बैंक → जिला न्यायालय परिसर → जबलपुर नाका → सिंधी कैंप → डिग्री कॉलेज → सागर नाका → दमोह अस्पताल के पास → नगरपालिका → रेलवे स्टेशन → पंजाब नेशनल बैंक → स्टेशन चौराहा → मोरगंज → बस स्टैंड।

25 सितंबर को होगा सम्मान समारोह..चयनित गणेश उत्सव समितियों और विसर्जन दलों को शुक्रवार, 25 सितंबर 2026 को घंटाघर पर आयोजित गणेश विसर्जन समारोह में सम्मानित किया जाएगा। समारोह में मातृशक्ति की विशेष सहभागिता रहेगी।
इस वर्ष स्मृतिशेष सामाजिक, सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यकर्ताओं के परिवारजन उनकी स्मृति में सम्मान प्रदान करेंगे।

 समारोह में दमोह की प्राचीन गणेश स्थापनाओं, भव्य पंडालों और नई पहल करने वाली समितियों को नगर सम्मान से सम्मानित एवं आकर्षक पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जाएगा। उत्सव में अनुशासन, रचनात्मकता और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के लिए विशेष पुरस्कार भी दिए जाएंगे। हिंदू गर्जना मंच एवं गणेश विसर्जन समिति दमोह एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह ने सभी गणेश उत्सव समितियों, श्रद्धालुओं और नगरवासियों से उत्सव की गरिमा, अनुशासन और सामाजिक समरसता बनाए रखने की अपील की है।

हॉकी दमोह सीनियर पुरुष वर्ग चयन प्रक्रिया संपन्न
दमोह। हॉकी मध्य प्रदेश के दिशा निर्देशन  मे हॉकी दमोह द्वारा सीनियर पुरुष वर्ग चयन प्रक्रिया दिनांक 19  एवम 20 सितंबर को हॉकी टरफ मैदान पर संपन्न हुई। प्रदेश के विभिन्न जिलो से उत्कृष्ट खिलाडियो ने शानदार प्रदर्शन कर टीम मे जगह बनाने प्रयास किया इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि मध्य प्रदेश हॉकी महासचिव लोकबहादुर  अन्त रराष्ट्रीय खिलाडी हसरत कुरैशी खेल अधिकारी सेफ उल्ला उपस्थित रहे।
 मैदान पर पहुंच कर खिलाडियो से परिचय प्राप्त किया पुलिस अधीक्षक महोदय जी द्वारा खिलाडियो को शुभकामनाये दी पुलिस अधीक्षक महोदय  ने खिलाडियो को दी जा रही सुविधा ओ की जानकारी ली हॉकी मध्य प्रदेश महासचिव लोकबहादुर ने पुलिस अधीक्षक महोदय को स्मृति चिन्ह भेट किया अतिथि का स्वागत राजेश सालोमन भगवान सिंह विजय ठाकुर राजीव   विकास जैन असार संतोष सेन जुबेर विवियन तरूण नामदेव अतुल  शैलेन्द्र ने किया विदित हो हॉकी इंडिया द्वारा राउरकेला मे सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता दस अक्टूबर से हो रही है।



Post a Comment

0 Comments