फोर लैन भू अर्जन में मनमानी के खिलाफ ज्ञापनदमोह सागर स्टेट हाईवे फोर लाइन के निर्माण को लेकर ग्राम सिहोरा पड़रिया में भूमि अर्जन को लेकर जो मनमानी अनियमिताएं हो रही हैं उसको लेकर बड़ी संख्या मैं ग्रामीण जनों द्वारा कलेक्टर महोदय को ज्ञापन दिया गया।
ज्ञापन में बताया गया कि सागर से दमोह की ओर बाय साइड पूरा रोड ले जा रहे हैं बल्कि दाएं साइड जगह होने के बावजूद भी रोड छोड़ रहे हैं। जिसके कारण गांव के तकरीबन 50 लोगों की जमीन पूरी तरीके से जा रही है। 25 लोगों के घर 10 कुआं राम मंदिर स्कूल और भी अन्य उपयोगी जगह भी फोर लाइन भू अर्जन की चपेट में आ रही। जिसकी जांच कर कर निष्पक्ष सर्वे करने हेतु निर्देश दिए जाने की मांग ग्रामीणों के द्वारा की गई हैे।
विद्युत वितरण कंपनी ने लगाया सेवा सेतु शिविर.. दमोह। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को लाभ दिलाने के उददेश्य से मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विधुत वितरण कंपनी लिमिटेड, दमोह दक्षिण संभाग द्वारा तहलील स्तर पर ‘‘सेवा सेतु शिवर‘‘ आयोजित किये जा रहे हैं। इसी तारतम्य में किल्लाई नाका स्थित दमोह शहर वितरण केन्द्र में सेवा सेतु केम्प का आयोजन किया गया। जिसमें अक्षय ऊर्जा विभाग, बैंक सेक्टर से बैंक अधिकारी, सोलर वेंडर एवं विधुत मंडल के अधिकारी संयुक्त रूप से उपस्थित रहे। वर्तमान में दमोह जिले के अन्दर विधुत विभाग में कुल 45 नं सोलर वेंडर रजिस्टर्ड है जो कि वर्तमान में सोलर इन्सटॉलेशन एवं सोलर मेन्टनेंस संबंधी सेवाएं दे रहे हैं। सेवा सेतु शिविर में कुल 45 उपभोक्तओं का पंजीयन कराया गया जिसमें मौके पर ही फाइनेंस संबंधी सुविधा उपलब्ध कराने के लिए बैंकिग कर्मचारी उपस्थित रहे ।
जहां पर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना में रियायत दर 5.75 प्रतिशत पर लोन की सुविधा उपलब्ध कराये जाने संबंधी अधिकारियो ने फाइनेंस संबंधी सलाह दी। साथ ही विधुत विभाग के अधिकारियो ने प्रति किलोवॉट यूनिट जनरेशन एवं किस उपभोक्ता को कितने किलोवॉट का सोलर प्लांट स्थापित किया जाना चाहिये तत्संबंध में उपभोक्ताओं को जागरूक किया एवं योजना से अवगत कराया। विधुत वितरण कंपनी के कर्मचारियो ने वार्डो एवं कालोनियों में जाकर प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर पैनल लगवाने का प्रचार -प्रसार किया जिसमें आमजन ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। सेवा सेतु शिवर में श्री अमित चौहान अधीक्षण अभियंता, श्री मोती लाल साहू, कार्यपालन अभियंता दक्षिण संभाग, कार्यपालन अभियंता, उत्तर संभाग, राघवेन्द्र सिंह इड़ापाची, सहायक अभियंता दमोह शहर वितरण केन्द्र, श्री महेन्द्र सिंह राय सहायक अभियंता (रखरखाव) दमोह शहर वितरण केन्द्र, सुश्री शिवानी गुप्ता, कनिष्ठ अभियंता, दमोह शहर वितरण केन्द्र, श्री फरीद अंसारी, कनिष्ठ अभियंता, दमोह शहर वितरण केन्द्र,साथ ही बैंक ऋण की सुविधा एवं सोलर वेडर सहित अक्षय ऊर्जा अधिकारी सागर भी उपस्थित रहे।
भगवान वामन देव प्रकटोत्सव पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर.. दमोह।
प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी भगवान विष्णु के पांचवे अवतार भगवान वामन देव
का प्रकटोत्सव पूर्ण श्रद्धा एवं भक्ति भाव से मनाया गया। प्रवक्ता बीएम
दुबे ने बताया कि सिविल वार्ड नं. 4 में स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर में
प्रातः 8 बजे भगवान वामन देव के पूजन, हवन, उपरांत सुंदरकांड हुआ तथा यहीं
पर प्रातः 10 से शाम 4 बजे तक स्वास्थ्य एवं रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ।

स्वास्थ्य शिविर में 211 लोगों ने पंजीयन कराया, मरीजों की जांच व उपचार
डॉ. विक्रांत सिंह चौहान, डॉ. मयंक प्यासी, डॉ. ज्योति त्रिपाठी, डॉ.
बहादुर सिंह ठाकुर, डॉ. रवींद्र चौरसिया, डॉ. पुष्पेंद्र पटेल, डॉ. सौरभ
पालीवाल, डॉ. राशि चौबे, डॉ. सोनू शर्मा, डॉ.सोमेश मिश्रा के द्वारा किया
गया। मरीजों को निशुल्क दवा का वितरण हुआ, 70 नेत्र रोगियों को निशुल्क
चश्मा वितरित किए गए। रक्तदान शिविर में चार रक्तदाताओं डॉ.अतुल पालीवाल,
अतुल शर्मा, जितेंद्र अवस्थी एवं कृष्ण कुमार गर्ग द्वारा रक्तदान किया
गया। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा समस्त डॉक्टर्स, पैरामेडिकल स्टाफ एवं रक्त
दाताओं को प्रशस्ति पत्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
शिविर में विप्र जनों, शहर के गणमान्य नागरिकों एवं पत्रकारों की मौजूदगी
रही।हिन्दू गर्जना गणेश विसर्जन समिति द्वारा पुरस्कार हेतु झांकियां चयनित.. दमोह।
हिन्दू गर्जना गणेश विसर्जन समिति एवं सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के
द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 25 सितम्बर 2026 को हृदय स्थल घंटाघर पर
गणेश विसर्जन चल समारोह के दौरान पारितोषक वितरण किया जायेगा। इस वर्ष का
आयोजन स्मृति शेष - शंकरलाल राय पूर्व न.पा. अध्यक्ष, शिवकुमार
ताम्रकार (मुन्ना भैया), गजेन्द्र चौबे एडव्होकेट, उमा गुप्ता, जगदीश
गुप्ता, महेश बड़कुल, रामचंद सराफ, प्रहलाद बंसल, लखन रोहित पूर्व पार्षद को
समर्पित होगा।
नगर सम्मान पुरस्कार से श्री बाल
शिव गणेशोत्सव समिति, पुराना थाना, बस स्टेण्ड गणेशोत्सव समिति,
को-ऑपरेटिव बैंक गणेशोत्सव समिति, सराफा गणेशोत्सव समिति, जबलपुर नाका
गणेशोत्सव समिति, सीनियर गणेशोत्सव समिति, स्टेशन चौराहा को सम्मानित किया
जाएगा। समिति सम्मान के लिए बाल गणेशोत्सव समिति (80
वर्ष), महाराष्ट्र मंडल, असाटी समाज गणेशोत्सव समिति (70 वर्ष), संस्कार
भवन,सिंधी मित्र मंडल गणेश उत्सव सेवा समिति सिंधी धर्मशाला, बाल्मीकि
गणेशोत्सव समिति, गाड़ीखाना, हरदौल मंदिर गणेशोत्सव समिति, बड़ा पुल,
श्रीराम गणेशोत्सव समिति, बिंदन तिराहा का चयन किया गया है।मूर्तिकला
सम्मान हेतु नवयुवक स्वर्णकार समाज गणेशोत्सव समिति, सिटी नल त्रिवेणी
गणेशोत्सव समिति, मोरगंज गल्ला मंडी,शिवाजी गणेशोत्सव समिति, शिवाजी
स्कूल,जय महाकाल गणेश उत्सव समिति श्री झूलेलाल मंदिर ग्राउंड सिंधी पक्का
कैम्प को चयनित किया गया हैे। झाँकी एवं साज-सज्जा
में माँ विंध्य वासिनी गणेशोत्सव समिति, गाँधी आश्रम, गजानन गणेशोत्सव
समिति, सिविल 10 खजरी मुहल्ला,ग्वाल बाबा गणेशोत्सव समिति, डिग्री कॉलेज,
ज्वाला माई गणेशोत्सव समिति को पुरस्कृत करने का निर्णय लिया गया है। हिन्दू
गर्जना गणेश विसर्जन समिति संयोजक कपिल सोनी ने नगर की समस्त गणेशोत्सव
समितियों से गणेश विसर्जन चल समारोह में शामिल होने की अपील की है।
अजय सिंह राहुल के जन्मदिवस पर किया फल वितरण.. दमोह। पूर्व
मंत्री एवं विधायक अजय सिंह राहुल के जन्मदिवस पर कांग्रेसजनों ने जिला
चिकित्सालय पहुंचकर महिला वार्ड पहुंचकर वहॉं पर मरीजों को फल वितरित किये
गये। फल वितरित करते हुए वरिष्ठ पप्पू नायक ने कहा कि हम अपने नेता के
उत्तम स्वास्थ्य दीर्घायु, सुख समृद्धि एवं उन्हे निरंतर जनसेवा की शक्ति
प्रदान करें।उसी के साथ हम सभी को प्रयास है कि उन्होंने वार्ड वार्ड जाकर
मरीजों से स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अवसर पर सुरेन्द्र हजारी, प्रफुल्ल
श्रीवास्तव, मिक्की चंदेल, प्रमेश सिरोठिया, डिम्पल सेन, शमीम कुरैशी,
अर्जुन यादव, अनूप दुबे, अजय पारोचे सहित अनेको कांग्रेसजनों की उपस्थिति
रही।
0 Comments