Header Ads Widget

दमोह में भारतीय स्त्री शक्ति का सघन जनसंपर्क.. बिजली कर्मचारी महासंघ नवीन कार्यकारिणी.. जबेेरा में पर्युषण पर्व समापन पर श्रीजी की शोभायात्रा.. झलौन गौशाला में पशु आहार सेवा शुभारंभ.. कुण्डलपुर में समतासागर जी का 44 वां मुनि दीक्षा दिवस 29 को

परिवारों से संवाद कर महिला सशक्तिकरण का संदेश

दमोह। भारतीय स्त्री शक्ति मध्यप्रदेश द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण और सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इन दिनों सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज 27 सितंबर रविवार को दमोह नगर में संगठन की पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न परिवारों में पहुंचकर संपर्क किया और महिलाओं से संवाद करते हुए संगठन के कार्यों, उद्देश्यों तथा आगामी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की। जनसंपर्क अभियान में भारतीय स्त्री शक्ति की वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं सागर जिला उपाध्यक्ष डॉ. ममता सिंह, जिला संयोजक डॉ. हंसा वैष्णव, जबलपुर जिला अध्यक्ष श्रीमती शैलवाला बैरागी, सागर नगर अध्यक्ष डॉ. प्रज्ञा उपाध्याय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।
 कार्यकर्ताओं ने नगर के अनेक परिवारों में पहुंचकर महिलाओं से संगठन की गतिविधियों को लेकर चर्चा की और उन्हें महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी दी। इस दौरान भारतीय स्त्री शक्ति के पांच प्रमुख आयाम शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक स्वावलंबन, समरसता एवं स्वाभिमान को विशेष रूप से सामने रखा गया। कार्यकर्ताओं ने बताया कि महिलाओं को शिक्षा के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने, स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने तथा स्वास्थ्य परीक्षण जैसी गतिविधियों के माध्यम से उन्हें स्वस्थ एवं जागरूक बनाने पर कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही कौशल विकास, स्वयं सहायता समूह और उद्यमिता प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने की दिशा में भी प्रयास किए जा रहे हैं।
जनसंपर्क के दौरान महिला सुरक्षा, महिलाओं के अधिकारों और समाज में महिलाओं की प्रभावी सहभागिता जैसे विषयों पर भी चर्चा की गई। संगठन का उद्देश्य महिलाओं को केवल व्यक्तिगत स्तर पर सक्षम बनाना ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण और सामाजिक बदलाव की प्रक्रिया में उनकी सक्रिय भागीदारी को बढ़ाना भी है।
परिवार संपर्क अभियान के पश्चात आयोजित बैठक में भारतीय स्त्री शक्ति मध्यप्रदेश के संगठनात्मक कार्यों और आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि आगामी 3 एवं 4 जनवरी 2027 को जबलपुर में विभाग सम्मेलन का आयोजन किया जाना है। सम्मेलन के साथ प्रशिक्षण वर्ग भी आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अभी से संपर्क अभियान और संगठनात्मक गतिविधियों को गति दी जा रही है, ताकि अधिक से अधिक मातृशक्ति को कार्यक्रमों से जोड़ा जा सके। 
इस अवसर पर श्रीमती मनोरमा रतले, श्रीमती सरोज तिवारी, श्रीमती हिमानी दुबे, श्रीमती शोभा तिवारी सहित बड़ी संख्या में मातृशक्ति ने नगर के विभिन्न परिवारों में पहुंचकर संपर्क किया। परिवारों में पहुंचने के दौरान महिलाओं के साथ संवाद कर उनकी सहभागिता और संगठन के कार्यों से जुड़ने को लेकर भी चर्चा की गई। 
बिजली कर्मचारी महासंघ नवीन कार्यकारिणी सम्मेलन.. दमोह। पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ जिला दमोह की नवीन कार्यकारिणी गठन के शुभ अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मणिराज विश्वकर्मा महामंत्री पूर्व क्षेत्र, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि विवेक गौतम, उपाध्यक्ष रीजन सागर, प्रवीण तिवारी जिला अध्यक्ष भारतीय मजदूर संघ, सुशील मिश्रा उपाध्यक्ष पूर्व क्षेत्र रीजन जबलपुर, राजेश मेवाती उपाध्यक्ष पूर्व क्षेत्र, देवेंद्र चौबे जिला मंत्री भारतीय मजदूर संघ कार्यक्रम की अतिथियों द्वारा भारत माता, भगवान विश्वकर्मा, परम श्रद्धेय दत्तोपंत ठेंगड़ी जी के चित्र पटल पर माल्यार्पण पूजन का कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मणिराज विश्वकर्मा महामंत्री पूर्व क्षेत्र बिजली कर्मचारी महासंघ द्वारा कर्मचारी हित में किए गए कार्यों का उल्लेख किया।भारतीय मजदूर संघ जिला अध्यक्ष प्रवीण तिवारी ने भारतीय मजदूर संघ की नीति नीति से अवगत कराया ।
नवीन कार्यकारिणी में दिनेश राय जिला अध्यक्ष, आकाश सेन कार्यकारी अध्यक्ष, बलराम तिवारी उपाध्यक्ष प्रचार सचिव, मयंक देवलया मीडिया प्रभारी, इंद्रजीत दोदासिया उपाध्यक्ष, अभिषेक गौतम उपाध्यक्ष, अचिन दुबे अध्यक्ष, नरेश सेन, जगदीश अहिरवार, चंदन पटेरिया, जिला सचिव, हेमंत पटेल संयुक्त सचिव, सुरेंद्र तिवारी सह सचिव, अनीश अली, सह सचिव, बलराम मिश्रा, कुमारी दीपिका दुबे प्रचार सहसचिव, केशव पटेल, गोपाल परिहार, दीपक सेन, रूप नारायण विश्वकर्मा, कुमारी हसीना बेगम जिला सह मीडिया प्रभारी, दिलीप यादव, नरेश पाटकर जिला संगठन सचिव, प्रेम सिंह लोधी सह संगठन सचिव, विक्रम सिंह राजपूत, सचिन खरे कोषाध्यक्ष, मुजीब खान शह कोषाध्यक्ष, कार्यकारिणी सदस्य, राजेश पटेल, पवन यादव, जमुना पटेल, आकाश पांडे, सत्यम पटेल, धीरेंद्र, राजा रैकवार, आलोक गर्ग, सत्यम पटेरिया, बृजेश दुबे, बृजेश गर्ग दमोह जिले की 51 पदाधिकारी जिले की कार्यकारिणी प्रदेश के पदाधिकारी द्वारा घोषित की गई, संघ के जिला मंत्री देवेंद्र चौबे ने संचालन किया।
जबेेरा में पर्युषण पर्व समापन पर श्रीजी की शोभायात्रा.. दमोह। पर्वराज पर्युषण पर्व के समापन अवसर पर रविवार को सकल दिगंबर जैन समाज जबेरा द्वारा भगवान श्रीजी की विशाल एवं भव्य शोभायात्रा निकाली गई।शोभायात्रा को लेकर नगर में विशेष उत्साह और धार्मिक वातावरण देखने को मिला। श्रद्धालुओं द्वारा घर-घर के द्वार पर आकर्षक रंगोलियां सजाई गईं। 
श्री दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा पुराना बाजार, नया बाजार, श्रीराम चौराहा एवं बस स्टैंड होते हुए कॉलेज परिसर तक पहुंची। गाजे-बाजे के साथ निकली शोभायात्रा में नवयुवक मंडल एवं महिला मंडल के सदस्यों ने धार्मिक गीतों पर नृत्य करते हुए श्रद्धा और भक्ति का वातावरण बनाया। श्रीजी का पुनः दिगंबर जैन मंदिर में आगमन हुआ, जहां विधि-विधान से श्रीजी का अभिषेक, शांतिधारा एवं पूजन किया गया। इसके उपरांत सकल दिगंबर जैन समाज के लिए वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया। शोभायात्रा में जबेरा सहित आसपास के ग्राम छोटी कटंगी, घाना सहित अन्य गांवों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान नगर में धार्मिक उल्लास और भक्ति का माहौल बना रहा।
झलौन गौशाला में पशु आहार सेवा कार्य का शुभारंभ.. दमोह। ग्राम झलौन मै  स्थित गौशाला में बजरंग दल से जुड़े नवगठित युवा सदस्यों की टोली ने गौसेवा के उद्देश्य से पशु आहार प्रदान कर सेवा कार्य का शुभारंभ किया। युवाओं ने गौशाला पहुंचकर गायों के लिए केला, ब्रेड, खरी, बिनौला, चूनी, आटा और रोटियां सहित अन्य खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई और अपने हाथों से गायों को आहार कराया। युवा सदस्यों ने कहा कि गौसेवा के माध्यम से सेवा कार्यों की शुरुआत की गई है। उनका उद्देश्य आगे भी पशु सेवा के साथ समाजहित एवं सर्वहित से जुड़े कार्यों में सक्रिय सहभागिता करना है।
 इस दौरान युवा सदस्यों ने संकल्प लिया कि वे निरंतर गौसेवा, पशु सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता जैसे सेवा कार्यों से जुड़े रहेंगे तथा अन्य युवाओं को भी समाजसेवा के लिए प्रेरित करेंगे।सदस्यों ने बताया कि बजरंग दल की समिति का औपचारिक गठन अभी नहीं हुआ है, लेकिन युवाओं ने सेवा गतिविधियों की शुरुआत कर दी है। आगामी समय में गौशाला में नियमित रूप से सेवा कार्य करने के साथ अन्य सामाजिक गतिविधियां भी संचालित करने का प्रयास किया जाएगा। इस सेवा कार्य में ईशान जैन, सत्यम नामदेव, राज दत्ता, सतीश सेन, लकी तिवारी, अभिषेक ठाकुर, सतेंद्र, चंदू, मौसम, रीतेश, प्रियांश, अनुज, ब्रजेश, परिउल, राघवेंद्र सहित अन्य युवा सदस्यों का सहयोग रहा।
कुण्डलपुर में निर्यापक श्री समतासागर जी का 44वां मुनि दीक्षा दिवस 29 को.. दमोह। सुप्रसिद्ध सिद्धक्षेत्र कुण्डलपुर में पूज्य बड़े बाबा की छांव में युगश्रेष्ठ आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज, आध्यात्म शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से 29 सितंबर 2026 मंगलवार को निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी महाराज का 44 वां मुनि दीक्षा दिवस मुनि ससंघ सानिध्य में धूमधाम से मनाया जाएगा। इस अवसर पर प्रातः भक्तामर महामंडल विधान, पूज्य बड़े बाबा का अभिषेक, शांतिधारा ऋद्धिकलश, पूजन विधान होगा।
दोपहर में मंगलाचरण, चित्र अनावरण, दीप प्रज्वलन,शास्त्र भेंट,आचार्य श्री पूजन, मुनिसंघ द्वारा मुनि श्री समता सागर जी के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए मंगल प्रवचन होंगे। निर्यापक श्रमण मुनि श्री समता सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन होंगे।सायंकाल भक्तामर दीप अर्चना, पूज्य बड़े बाबा की संगीतमय महाआरती होगी। कुण्डलपुर क्षेत्र कमेटी ने श्रद्धालु भक्तों से कुण्डलपुर पधार कर धर्मलाभ लेने का अनुरोध किया है।

Post a Comment

0 Comments