Header Ads Widget

15 गांवों से गुजरी समरसता कलश वंदन यात्रा.. बिलाई के लोग Ri पटवारी की शिकायत करने पहुंचे.. 125 राशन दुकानों की जांच 36 में गड़बड़ी उजागर.. श्री ग्वाल बाबा मंदिर परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव आज.. समदई शाला में रोपा मधु कामिनी का पौधा..

15 गांवों से गुजरी समरसता कलश वंदन यात्रा

दमोह। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी की 650वीं जयंती के अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान एवं भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे के मार्गदर्शन में दमोह विधानसभा क्षेत्र में समरसता कलश वंदन यात्रा एवं समरसता संकल्प अभियान का आयोजन किया गया।

 यात्रा का शुभारंभ ग्राम तिदोनी से दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया ने संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी के पावन कलश का पूजन कर किया। यात्रा के दौरान करीब 15 ग्रामों में पहुँचकर 5 स्थानों पर सभाओं का आयोजन किया गया। विभिन्न ग्रामों में ग्रामीणों द्वारा यात्रा का आत्मीय स्वागत किया गया तथा पावन कलश का पूजन कर संत रविदास जी के विचारों को आत्मसात करने का संकल्प लिया गया। कलश वंदन यात्रा तिदोनी, इमलाई, सिंगपुर, मानुपुरा, खजरी, लक्ष्मणकुटी, दिगसर, पालर, मुड़िया, कुआंखेड़ा, सेमरपटी, खामखेड़ा एवं महुआखेड़ा होते हुए ग्राम समन्ना पहुँची, जहां यात्रा का समापन हुआ।

तिदोनी में आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष श्री श्याम शिवहरे, श्री सिद्धार्थ मलैया, श्री राजेन्द्र पटैल, कार्यक्रम संयोजक एवं जिला महामंत्री श्री रामेश्वर चौधरी, कार्यक्रम प्रभारी एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री मनीष तिवारी, जिला उपाध्यक्ष श्री अमित गोलू बजाज, मंडल अध्यक्ष श्री रमाकांत बाजपेई, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष श्री ब्रजेन्द्र अहिरवाल, श्री विकास गुप्ता, श्री रमेश श्रीवास्तव, श्री संतोष रोहित, श्री राजू नामदेव, श्री अमरदीप जैन लालू, श्री धर्मेंद्र रोहित, श्री भीम पटेल, श्री द्वारका पटेल, श्री नरेश पटेल, श्री मोहन पटेल, श्री सुनील अहिरवाल, श्री विकास जैन, सहित भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समन्ना में आयोजित समापन कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्री गोपाल पटैल, श्री सिद्धार्थ मलैया, जिला महामंत्री श्री अरुण तिवारी एवं श्री महेश पटैल, जिला मंत्री श्री कपिल शुक्ला, बांदकपुर मंडल अध्यक्ष श्री ब्रजेश लोधी, पूर्व मंडल अध्यक्ष श्री मिंटू हजारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा अध्यक्ष श्री प्रमोद विश्वकर्मा, जिला पंचायत सदस्य श्री धर्मेंद्र पटैल, जनपद सदस्य श्री पप्पू ठाकुर, श्री सोनू ठाकुर, श्री उमाशंकर चौबे, श्री कारण चौबे, श्री अभिषेक राय, श्री हरी रजक सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज जी का जीवन सामाजिक समरसता, समानता, भाईचारे और सद्भाव का संदेश देता है। उनके विचारों को जन-जन तक पहुँचाना और समरस समाज के निर्माण के लिए कार्य करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

बिलाई के लोग कलेक्टर से Ri पटवारी की शिकायत करने पहुंचे.. दमोह।  ग्राम पंचायत बिलाई में एक  व्यक्ति द्वारा शासकीय रास्ता एवं सैर बंद कर ली है जिससे खेतो से आने बाला पानी वहीं लगे ट्रांसफार्मर के नीचे तालाब जैसा भर जाता है, जिससे अभी तक 2 कच्चे घर गिर चुके एवं करेंट से 4 बकरी एवं 2 गाय मर चुकी है । चार माह पूर्व मोहन टेलर से लेकर धनी टियार तक शासकीय सैर एवं नाली का सीमांकन किया गया था, लेकिन आज तक बंद रास्ता एवं नाली से नायब तहसीलदार के आदेश के बाबजूद भी पटवारी राहुल अहिरवार एवं Ri धनीराम तेकाम द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया।

बिलाई के युवा समाजसेवी दीपक चौधरी ने बताया वहीं बाजू में दूसरी शासकीय सेर का सीमांकन किया गया जिसकी तुरंत अवश्यक्ता भी नहीं 4 दिन में कार्यवाही पूरी कर दी।पीड़ितों द्वारा पटवारी राहुल अहिरवार को फोन लगाने पर उठाया नहीं गया उल्टा ब्लाक कर दिया। बायरल विडियो में पटवारी द्वारा स्पष्ट कहा जा रहा ,हम किसानों के फोन ब्लाक कर देते हैं मन होगा तो उठाएंगे अन्यथा नहीं। बिलाई से पटवारी राहुल अहिरवार की लगातार शिकायत आती रही है, श्रीमान कलेक्टर महोदय से पटवारी को हटाने की मांग की..
125 राशन दुकानों की जांच 36 में गड़बड़ी उजागर.. दमोह। जिला प्रशासन द्वारा जिले की 125 उचित मूल्य राशन दुकानों पर एक साथ आकस्मिक जांच की कार्रवाई की गई। प्रथम चरण में प्राप्त 61 राशन दुकानों की जांच रिपोर्ट में से 36 दुकानों में अनियमितताएं उजागर हुई हैं। जांच के दौरान कुल 754 क्विंटल राशन सामग्री में विसंगति व हेराफेरी सामने आई है। संबंधित जांच अधिकारियों द्वारा रिपोर्ट सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले विक्रेताओं पर श्आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं अन्य कानूनी प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर नियमानुसार नोटिसए जुर्माना व कड़ी कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर श्री यादव ने कहा राशन वितरण में किसी भी प्रकार की लापरवाही या कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा आम उपभोक्ताओं को शासन द्वारा निर्धारित मात्रा में गुणवत्तापूर्ण खाद्यान्न समय पर उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर रोपा मधु कामिनी का पौधा.. ​दमोह। स्कूल शिक्षा विभाग निर्देशानुसार जन्माष्टमी के पावन पर्व के उपलक्ष्य में समस्त विद्यालयों में विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। शासकीय प्राथमिक शाला समदई में जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रांगण में 'मधु कामिनी' का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। यह पौधा शिक्षक शोएब खान द्वारा लाया गया था, जिसे सभी के सहयोग से व्यवस्थित रूप से लगाया गया।
​पौधरोपण के पश्चात शिक्षकों द्वारा स्कूली बच्चों को भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र, उनके आदर्शों और जन्माष्टमी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।​इस अवसर पर शिक्षक भोजराज सिंह लोधी, शिवबती ठाकुर, अनीता नामदेव, शोएब खान, राजेंद्र ठाकुर सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
श्री ग्वाल बाबा मंदिर परिसर में जन्माष्टमी महोत्सव आज..दमोह/ श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव दमोह जय माधव जय यादव श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के शुभ अवसर पर दमोह स्थित श्री ग्वाल बाबा मंदिर परिसर किल्लाई नाका में भगवान श्री कृष्णा का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ भव्य रूप से मनाया जाएगा कार्यक्रम प्रारंभ प्रातः 9:00 बजे से हवन एवं पूजन प्रसाद वितरण तत्पश्चात शहर के प्रमुख मार्गो से भगवान श्री कृष्णा श्री बलराम राधा रानी जी की मनमोहक झांकियां सहित भब्य शोभा यात्रा निकली जाएगी आप सभी धर्म प्रेमी बंधुओ से विनम्र निवेदन है की इस पुण्य एवं धार्मिक कार्यक्रम में सा परिवार सम्मिलित होकर भगवान श्री कृष्णा के जन्मोत्सव का आनंद ले तथा धर्म लाभ प्राप्त करें.

Post a Comment

0 Comments