Header Ads Widget

आरती नृत्य प्रतियोगिता में आकर्षक प्रस्तुतियों ने मनमोहा.. जयकारों के साथ मासिक महा आरती का आयोजन.. हटा उप जेल में गौ माता की महा आरती.. मप्र स्थाई कर्मी कल्याण संघ की बैठक.. स्व. विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा को भावभीनी श्रद्धांजलि..

 आरती नृत्य प्रतियोगिता में प्रस्तुतियों ने मनमोहा

 दमोह।श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन मंदिर जबलपुर नाका ट्रस्ट द्वारा राज्य स्तरीय भव्य आरती नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन पूर्व मंत्री जयंत कुमार मलैया,मंदिर अध्यक्ष आर.के.जैन,महामंत्री विनय मलैया, रूपचंद जैन अध्यक्ष त्यागीवृति भोजनालय, एच.आर. पाण्डेय नगर पुलिस अधीक्षक, महेन्द्र दुबे, श्रीमति प्रीति गौतम के आतिथ्य में संपन्न हुई।  आतिथियों ने बड़े बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन किया। कार्यक्रम के प्रथम चरण में बालब्रहम्चारी अजय जैन झापन तमूरा वाले द्वारा संगीतमय भक्ताम्बर पाठ की प्रस्तुति की गई तत्पपश्चात विजय नगर अध्यक्ष मुकेश सिंघई के संयोजन बालकों एवं महिलाओं द्वारा मंगलाचरण की भव्य प्रत्तुति की गई।
द्वितीय चरण में श्रीमति कविता जैन द्वारा जबलपुर नाका जैन मंदिर की नवगठित वामा महिला मंडल पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। तृतीय चरण में संयोजक सुधीर विद्यार्थी ने मंदिर एवं कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सभी नृत्य कलाकारों को शुभ कामनाएं दी। एकल नृत्य सीनियर,एकल नृत्य जूनियर,एवं समूह नृत्य की भव्य प्रस्तुति श्रीमति ज्योति जैन के संचालन में प्रारंभ हुई। इस प्रतियोगिता में 8 समूह नृत्य एवं 20 एकल नृत्य प्रतियोगियों ने आकर्षक प्रस्तुति देकर उपस्थ्तिि जन समूह को मंत्र मुग्ध कर दिया।
 आरती नृत्य की प्रस्तुति की निष्पक्ष निर्णायकी भूमिका अमर सिंह राजपूत,मानव बजाज,सुमित आर्जव,श्रीमति कविता जैन,श्रीमति पल्लवी जैन,ने निभाते हुए एकल नृत्य सीनियर में प्रथम.श्रीमति अनुश्री जैन,द्वितीय श्रीमति रजनी जैन,तृतीय श्रीमति रानी जैन, एकल नृत्य जूनियर में प्रथम कु.अविका जैन,द्वितीय आरना जैन,तृतीय कु.विदुषी जैन एवं समूह नृत्य में प्रथम पलंदी मंदिर महिला मंडल, द्वितीय जिनशरणम महिला मंडल,तृतीय,भावना भक्ति गु्रप सागर की घोषणा की गई। 
इस अवसर पर एकल नृत्य की श्रेष्ठ प्रस्तुति के लिए नृत्य उपाधि एवं समूह नृत्य की श्रेष्ठ प्रस्तुति कलाश्री उपाधि से सम्मानित किया गया। संचालन डॉ.आर.के.जैन, विनय, मलैया, मनोज जैन पत्रकार,संजय जैन नीलम, सौरभ विद्यार्थी,सुरभित जैन,सुरक्षित जैन,श्रीमति मधु जैन, श्रीमति विनीता जैन, श्रीमति सुरभि जैन, श्रीमति नंदनी, आदि द्वारा कार्यक्रम को सफल बनाया। सभी प्रतियोगियों,निर्णायकों को प्रतीक चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया । आभार कार्यक्रम प्रभारी सुधीर विद्यार्थी ने मानते हुये आगामी कार्यक्रम हेतु सहयोग की अपील की ।जयकारों के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन.. दमोह। पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम एवं भगवती मानव कल्याण संगठन के संयुक्त तत्वाधान में दमोह जिले की कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में हर माह की भांति माह के दूसरे रविवार को मासिक महाआरती जयकरो एवं शंख ध्वनि के साथ संपन्न की गई। समापन की बेला में भगवती मानव कल्याण संगठन की संभागीय उप संगठन मंत्री पुष्प लता सेन जी ने कहा कि आज हम सब बड़े सौभाग्यशाली हैं की नवरात्रि जैसे महापर्व पर मासिक महाआरती में एक साथ बैठकर मां एवं गुरुवर का गुणगान करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जहां मां का मंच लगता है मां की स्थापना होती है वहां पर 33 करोड़ देवी देवता एक साथ उपस्थित होकर के हम सभी मां भक्तों के लिए अपना आशीर्वाद प्रदान करते हैं। 
संगठन के जिला प्रभारी बलराम सिंह ने कहा कि गुरुवर श्री बड़े दयालु बड़े कृपालु हैं हम भक्तों से कोई गलती कोई न्यूनता यदि होती है तो परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान हमको क्षमा भी करते हैं लेकिन हम आप सब का दायित्व होता है कि हमें गुरुवर के बताए हुए मार्ग पर चलने की आवश्यकता है गुरु जी के निर्देश पर चलने की आवश्यकता है क्योंकि यह कलीकाल है हम कहीं ना कहीं भटक जाते हैं और परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान के चरणों से दूर हो जाते हैं लेकिन परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान ने कहा है कि मेरी तीनों धाराओं मैं प्राण बसते हैं तो आज हम और आपको सोचने और समझने की आवश्यकता है कि वास्तव में जहां पर योगीराज श्री शक्तिपुत्र भगवान के प्रणवस रहे और हम उन तीनों धाराओं में चलकर के कहीं ना कहीं भटक जाते हमें भटकने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि हमारे साथ हमारे योगीराज श्री शक्तिपुत्र भगवान और माता भगवती आदिशक्ति जगत जननी जगदंबा का आशीर्वाद जुड़ा है। 
संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश तोमर ने कहा कि आज सोशल मीडिया का प्रभाव चल रहा है जिसमें हमारे छोटे-छोटे बच्चे मोबाइल की लत में फसते जा रहे हैं धर्म आध्यात्मिक से कहीं ना कहीं दूरियां बना रहे हैं तो आज हम सबको अपने बच्चों को संस्कारवान बनाना है ताकि हमारे बच्चे भटकना पाएं और जो केंद्रीय कार्यालय का आदेश होता है वह हमारे लिए सर्वाेपरि होता है जिस प्रकार कुछ समय पहले केंद्रीय कार्यालय से आदेश हुआ था कि किसी भी गुरु भाई बहन के लिए एआई का उपयोग नहीं करना और उसमें कहीं ना कहीं मेरे गुरु भाई बहन उलस जाते हैं तो इसमें हमें सोचने और समझने की आवश्यकता है कि जिस मार्ग पर हमारे गुरु भगवान हमारे आराध्य श्री शक्तिपुत्र भगवान हम सबको बड़ारहे हैं उस मार्ग पर आगे बढ़ते रहना है जिससे मां एवं गुरुवर की कृपा हम सबको प्राप्त होती रहे। जिला संगठन मंत्री पन्नालाल राय ने कहा जो परम पूज्य श्री शक्तिपुत्र भगवान समाज से अपेक्षा करते हैं उस तरफ हम और आपको समाज को बढ़ाने की आवश्यकता है जब तक हम समाज को नशे मांस से मुक्त और चरित्रवणों का जीवन जीने के लिए प्रेरित नहीं करेंगे और हर घर में मां का ध्वज हर घर में मां की ज्योति नहीं जलेगी तब तक समाज में परिवर्तन तीव्र गति से नहीं आएगा तो हम सब मां के भक्तों का कर्तव्य बनता है कि समाज को नशे मांस से मुक्त करें जिससे हर घर में सुख शांति और समृद्धि महसूस की जा सके। 
भगवती मानव कल्याण संगठन की टीम प्रमुख मीना राजपूत ने कहा की पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम में त्रिशक्ति साधना शिविर 19, 20, 21 अक्टूबर को होने जा रहा है जिसमें समस्त जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को सादर आमंत्रित किया है कि उस शिविर में पहुंच करके मां की तीन दिव्या की आरती प्राप्त कर अपने आप में परिवर्तन करें और जो लोग नशे से ग्रसित हैं वह शिविर में पहुंच करके इन तीन दिव्या की आरतियों का लाभ जरूर प्राप्त करें जिससे वह पूर्ण रूप से नशेमांस से मुक्त होकर चरित्रवणों का जीवन जी सके मंच का संचालन भगवती मानव कल्याण संगठन के संभागीय सचिव संजय पटेल जी ने किया।  भगवती मानव कल्याण संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष डॉ अजमेर सिंह ने आए हुए सभी मां भक्तों का आभार व्यक्त किया और सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जल व प्रसाद प्राप्त किया।
हटा उप जेल में गौ माता की महा आरती, बंदियों ने लिया गौ सेवा का संकल्प.. दमोह. विशाल हिंदू गौ सेवा रक्षा समिति के तत्वाधान में हटा उप जेल में गौ माता की भव्य महा आरती एवं गौ पूजन का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर जेल प्रशासन, समिति के पदाधिकारी एवं जेल में बंद हवालाती बंदी भाइयों ने एक साथ मिलकर गौ माता का पूजन-अर्चन किया और गौ सेवा व गौ रक्षा का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में जेलर श्री नगेंद्र सिंह चौधरी की विशेष उपस्थिति रही। उनके सहयोग से जेल परिसर में यह धार्मिक आयोजन बड़े ही श्रद्धा भाव से संपन्न हुआ। विशाल हिंदू गौ सेवा रक्षा समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र अवस्थी के नेतृत्व में यह आयोजन हुआ। इस अवसर पर समिति के प्रमुख कार्यकर्ता हर्षित सोनी,  अनुराग सिंह परिहार राज महाकाल, राजा सिंह राजपूत, राज यादव, विकास श्रीवास्तव, गोविंद राजपूत, राजा प्रजापति, रोहित लोधी, जितेंद्र अवस्थी, मुकेश पंड्या सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बंदी भाइयों ने भी बढ़-चढ़कर आरती में भाग लिया और गौ माता की सेवा का संकल्प लिया। 
मप्र स्थाई कर्मी कल्याण संघ की जिला कार्यकारिणी बैठक.. दमोह। मध्य प्रदेश स्थाई कर्मी कल्याण संघ की जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में स्थाई कर्मी, अंशकालीन, सुरक्षा श्रमिक एवं कंप्यूटर ऑपरेटरों के हितों में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। जिला कार्यकारिणी की सर्वसम्मति से निम्न मनोनयन किए गए जिसमें कंप्यूटर ऑपरेटर श्री संतोष कुमार अहिरवार को सभी विभागीय कंप्यूटर ऑपरेटर प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया गया, कार्यपालन यंत्री, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा में पदस्थ स्थाई कर्मी श्री रमेश कुमार अहिरवार को संघ का जिला सचिव मनोनीत किया गया
सेवानिवृत्त स्थाई कर्मी श्री रूपनारायण विश्वकर्मा को जिला संरक्षक मनोनीत किया गया, सिंचाई विभाग दमोह में पदस्थ श्री राजाराम उपाध्याय को जिला मीडिया प्रभारी मनोनीत किया गया। प्रांतीय अध्यक्ष श्री राकेश हजारी ने सभी मनोनयनों का अनुमोदन कर एकजुट रहने का संकल्प दिलाया। जिला उपाध्यक्ष संतोष खरे एवं जिला कोषाध्यक्ष रानू यादव ने नव-मनोनीत पदाधिकारियों का फूल-माला से स्वागत किया। मीडिया प्रभारी वीरेंद्र जाटव ने तिलक लगाकर स्वागत किया। अंत में जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर ने उपस्थित सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। 
बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित रहे प्रांतीय अध्यक्ष राकेश हजारी, जिला अध्यक्ष बबलू ठाकुर, संतोष खरे, रानू यादव, वीरेंद्र जाटव, राजाराम उपाध्याय, रूपनारायण विश्वकर्मा, संतोष अहिरवार, रमेश अहिरवार, जवाहर रैकवार, जागेश्वर तिवारी, मुन्ना सोनी, असगर उर्फ वफाती ,मनोज रैकवार, शारदा रैकवार, मनोज शुक्ला, गोविंद तोमर, शुभम अहिरवाल, भागवत रैकवार, हरिराम अहिरवाल, रज्जू अहीरवाल ,आशीष नामदेव, वीरेंद्र हजारी, नरेंद्र अहीरवाल, धीरज दुबे, भवानी यादव सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
स्व. विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि.. दमोह। पेंशनर संयुक्त मोर्चा एवं समस्त पेंशनर्स संघों के तत्वावधान में म.प्र. लिपिक वर्गीय शासकीय कर्मचारी संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा जी की पुण्य स्मृति में स्थानीय परशुराम भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया जिसमें शहर के गणमान्य नागरिक, साहित्यकार, पत्रकार, विभिन्न कर्मचारी संघों के जिला पदाधिकारियों तथा परिजनों की मौजूदगी रही।
आजीविका मिशन में ब्लॉक प्रबंधक धर्मेंद्र मिश्रा ने अपने पिता स्व. विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा जी का जीवन परिचय देते हुए उनके द्वारा समाज सेवा में किए गए कार्यों का उल्लेख किया। उपस्थित वक्ताओं में नारायण सिंह ठाकुर, नरेंद्र दुबे, स्वामी अशोक तिवारी, आरके मिश्रा, राजीव बड़कुल, अमर सिंह राजपूत एवं बीएम दुबे ने स्व. मिश्रा जी को सहज, सरल, कर्मठ व्यक्तित्व, मिलनसार, समाजसेवी, साहित्य प्रेमी एवं कर्मचारी हितैषी बताया तथा उनके द्वारा किए गए कार्यों का पुण्य स्मरण किया। श्रद्धांजलि सभा के अंत में दिवंगत आत्मा की शांति हेतु 2 मिनट का मौन रखकर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की गई।  श्रद्धांजलि सभा का संचालन राजीव अयाची ने किया।

Post a Comment

0 Comments