भारतीय जैन मिलन का क्षेत्रीय महिला सम्मेलन सम्पन्न
दमोह। भारतीय जैन मिलन क्षेत्र क्रमांक-10 के क्षेत्रीय महिला सम्मेलन का आयोजन विद्या वाटिका से किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री(प्रशासन) अतिवीर अजय जी जैन, सहारनपुर व राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) अतिवीर महेंद्र जी जैन एडवोकेट ग्वालियर द्वारा समारोह गौरव के रूप में पधार कर, कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हम सभी के मार्गदर्शक अतिवीर कमलेन्द्र जैन एडवोकेट सागर, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष थे। महिला सम्मेलन की अध्यक्षता अतिवीरांगना कविता ऋषभ जी जैन क्षेत्रीय अध्यक्ष द्वारा की गई। सम्मेलन का
शुभारंभ श्रीमती शोभा जी जैन श्री अरविंद जी जैन इटोरिया ने ध्वजारोहण कर
किया। श्रीमती राजुल जैन श्री विनय जैन मलैया के द्वारा मंच उद्घाटन के
पश्चात मंचासीन अतिथियों के साथ श्रीमती रेखा जी जैन अतिवीर संजय जैन
डबुल्या ने चित्र अनावरण तथा श्रीमती सुषमा जी जैन अतिवीर मोती लाल जी गोयल
व वीरांगना सीमा जी जैन वीर महेश जी जैन दिगंबर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित
कर, कार्यक्रम को शोभायमान किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में क्षेत्र
क्रमांक 10 कोर ग्रुप के सभी सदस्य गण अतिवीर अरूण चंदेरिया, राष्ट्रीय
संयुक्त मंत्री, अतिवीर यू.सी. जैन राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री, क्षेत्रीय
कार्यकारी अध्यक्ष वीर संजय जैन ‘’शक्कर’, अतिवीर दिलेश जैन चौधरी
क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अतिवीरांगना मंजू जैन सतभैया क्षेत्रीय
उपाध्यक्ष, क्षेत्रीय मंत्री वीर जिनेश जैन बहरोल, अतिवीर ऋषभ जैन स्टेशन
मास्टर क्षेत्रीय कोऑर्डिनेटर, अतिवीर प्रमोद जैन भायजी,क्षेत्रीय
कोषाध्यक्ष, महिला चेयरपर्सन वीरां. ममता प्रमोद जी जैन, क्षेत्रीय मुख्य
संयोजक वीर सवन जैन ‘’सिल्वर’’, वीरांगना रश्मि आनंद जैन, क्षेत्रीय मुख्य
संयोजिका थीं। संचालन वीरांगना भावना जैन व वीरांगना रोशनी जैन द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के
प्रारम्भ में महावीर प्रार्थना जैन मिलन महिला नेमीनगर शाखा दमोह द्वारा
एवं मंगलाचरण के रूप में कु. आरुषि जैन द्वारा प्रस्तुति दी गई। स्वागत भाषण व अध्यक्षीय उद्बोधन क्षेत्रीय अध्यक्ष
अतिवीरांगना कविता ऋषभ जैन द्वारा प्रस्तुत किया गया। सम्मेलन की समस्त तैयारियों में अतिवीर ऋषभ जैन क्षेत्रीय कोआर्डिनेटर का सहयोग रहा। कार्यक्रम संचालन में विशेष सहयोग एवं
मार्गदर्शन क्षेत्रीय मंत्री वीर जिनेश जैन बहरोल द्वारा दिया गया। वीरांगना प्राची जैन ने महिलाओं की
परिवार व समाज में अपनी भूमिका, योगदान की बात करते हुए महिला सशक्तिकरण
पर जोर दिया। वीरांगना शोभा जैन एवं
वीर अरविंद जैन इटोरिया द्वारा भारतीय जैन मिलन के फाउंडेशन ट्रस्टी
बनने की घोषणा की गई। आतिथ्य शाखा
की अध्यक्ष वीरांगना डॉली जैन द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
महेन्द्र जैन असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के पुनः प्रदेश सचिव नियुक्त.. दमोह।
असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय अध्यक्ष राधाबल्लभ शारदा के
द्वारा दमोह जिले के वरिष्ठ पत्रकार और संगठन कर्ता महेन्द्र जैन को पुनः
प्रांतीय सचिव नियुक्त किया है। जिला अध्यक्ष हरीश राय, नव नियुक्त जिला
महासचिव राजेन्द्र तिवारी का कहना है कि श्री जैन संगठन की ताकत और
पत्रकारों के हितों के लिए कार्य करने वाले व्यक्ति है, असेंबली आफ एमपी
जर्नलिस्ट्स में उनकी संगठनात्मक क्षमता के अनुसार प्रदेश सचिव पद पर पुनः
नियुक्ति दी है, वो तन मन धन और समय देकर संगठन से अधिक से अधिक प्रदेश के
पत्रकारों को जोड़ने का काम करेंगे, जिसे वह जवाबदारी से निभाने में माहिर
हैं। श्री जैन को प्रांतीय सचिव बनाए जाने पर जिला यूनियन के महेंद्र
परिहार, दीपक जॉनसन, हरेंद्र पटेल हिनौता, रुपेश अग्रवाल, मुकेश
तिवारी,धीरज कुमार,विकास अग्रवाल,कन्हैया विश्वकर्मा पथरिया, सुरेश नामदेव
पथरिया ,शुभम विश्वकर्मा, यूसुफ पठान मडियादो, विकास सोनी हटा, संजय पांडे
बांदकपुर, राजेंद्र तिवारी दमोह, सौरव विश्वकर्मा हटा, मुलायम राय,
भूपेंद्र राजपूत सहित सैकड़ो शुभचिंतको ने शुभकामनाएं और बधाई दी है।
राजेन्द्र तिवारी असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के जिला महासचिव नियुक्त ..दमोह।असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स के प्रांतीय अध्यक्ष राधा बल्लभ शारदा के द्वारा प्रांतीय सचिव महेन्द्र जैन, जिला अध्यक्ष हरीश राय की अनुशंसा पर राजेन्द्र कुमार तिवारी को असेंबली आफ एमपी जर्नलिस्ट्स जिला दमोह के लिए महासचिव नियुक्त किया है,
श्री तिवारी के महासचिव बनने पर संगठन को मजबूती मिलेगी और तिवारी पत्रकारों के हितों के लिए काम करगें और संगठन के नियमों का निर्वहन करेंगे, संगठन के सभी सदस्यों ने बधाई प्रेषित की, जिसमें, महेन्द्र परिहार, संजय पांडे, ओम प्रकाश शर्मा, सौरव विश्वकर्मा, यूसुफ पठान, विनोद तिवारी, धनकुमार विश्वकर्मा,
जुझार में सांस्कृतिक कार्यक्रम का किया गया आयोजन.. दमोह।
उन्मुक्त सर्वजन कल्याण समाज सेवी संस्था द्वारा बुंदेली कला संस्कृति के
रक्षण व संवर्धनके लिए संस्कृति संचालनालय के सहयोग से सांस्कृतिक
कार्यक्रम का आयोजन ग्राम जुझार में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि
ने श्री वाग्वादिनी के चित्र पर माल्यार्पण किया। उपरांत संस्था से कड़ोरी
सेन द्वारा कार्यक्रम के बारे में संक्षिप्त जानकारी देकर कहा कि
सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण एवं स्थानीय पारंपरिक विधाओं एवं कलाकारों को
मंच प्रदान करने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया
जाता है।इसी क्रम में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है। इसके बाद स्थानीय
कलाकारों द्वारा बुंदेली भाषा मे लोकगीत, दीवारी एवं भजनों की प्रस्तुतियां
दी गयी। कार्यक्रम के अंत मे प्रतिभागियों को पुरुस्कार वितरण कर मेडल से
सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में आशीष ठाकुर,शैलेंद्र सिंह ठाकुर,
हेमेन्द्र असाटी,ऋषभ जैन, पारस विश्वकर्मा, नारायण प्रजापति, पप्पू सिंह
पटेल,विशाल दादा, इमरत सिंह, तेजेन्द्र तिवारी, पन्नालाल असाटी, पप्पू
सिंह, जगदीश सेन,माया, मुन्ना सेन, परम विश्वकर्मा, रामदीन
प्रजापति,प्रहलाद सिंह,मोहन सिंह, रज्जू सिंह , अंजलि सेन जितेंद्र सिंह
राजपूत,राजकुमार सेन,गुड्डा नामदेव आदि की उपस्थिति रही।






0 Comments