कुंडलपुर में वाहन रैली हेतु हुई समीक्षा बैठक.. कुंडलपुर
में आयोजित होने वाले गुरु समर्पण कार्यक्रम हेतु 24 अक्टूबर को प्रातः
8:00 बजे जाने वाली विशाल वाहन रैली हेतु निर्यापक मुनि श्री समता सागर जी
महाराज के मंगल सानिध्य में समीक्षा बैठक आयोजित की गई इसमें विभिन्न
व्यवस्थाओं के संयोजक सम्मिलित हुए दिगंबर जैन पंचायत के अध्यक्ष चंद कुमार
सराफ एवं पूर्व अध्यक्ष संतोष सिंघई तथा दयोदय महासंघ के महामंत्री राकेश
जैन की विशेष उपस्थिति रही
इस मौके पर निर्यापक मुनि
श्री समता सागर जी महाराज ने अपना आशीर्वाद देते हुए कहा कि आचार्य श्री ने
कुंडलपुर में बड़े बाबा को उच्च आसन पर विराजमान कर अपने जीवन की सबसे
बड़ी उपलब्धि प्राप्त की थी उन्होंने जैन धर्म की पहचान बनाई है संपूर्ण
दिगंबर जैन समाज से ज्यादा प्रभावना का कार्य उन्होंने किया है उनके प्रति
अपना बहूमान एवं समर्पण प्रदर्शन करने हेतु कुंडलपुर में 24 म 25 अक्टूबर
को गुरु समर्पण समारोह आयोजित किया जा रहा है लक्ष्य बड़ा हो तो अनेक लोगों
की आवश्यकता होती है कार्यकर्ता को कार्य करने के लिए संकल्पित होना होता
है किंतु कार्यकर्ता विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कार्य को पूर्ण
उत्साह एवं समर्पण के साथ करता है गुरुदेव की साधना और पुण्य प्रताप से
बड़े-बड़े कार्य संपन्न हुए।
जुझार में हवन पूजन के साथ भंडारा आयोजन.. दमोह
-बुंदेलखंड के प्रसिद्ध तीर्थ क्षेत्र देव श्री जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर
के समीप ग्राम जुझार में इस वर्ष नवरात्रि का पर्व पूरी भव्यता और श्रद्धा
के साथ संपन्न हुआ। राधा-कृष्ण मंदिर प्रांगण में नवदुर्गा उत्सव समिति
द्वारा स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ ही नौ दिवसीय इस
महापर्व का उल्लासपूर्ण समापन हुआ। हवन-पूजन और विशाल भंडारे का आयोजन
नवरात्रि के पावन अवसर पर विधिवत हवन-पूजन के उपरांत भव्य भंडारा का आयोजन
किया गया। समिति के हेमेंद्र असाटी 'राजन' ने बताया कि
कन्या भोज और विशाल भंडारा में 1000 से अधिक श्रद्धालुओं ने महाप्रसाद
ग्रहण कर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान पूरा मंदिर परिसर
माता के जयकारों से गूंजायमान रहा।
विसर्जन
से पूर्व ग्राम के मुख्य मार्गों से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस
दौरान आकर्षण का मुख्य केंद्र पारंपरिक वेशभूषा में सजे 'शेर' रहे, जो
ढोल-नगाड़ों की थाप और धुनों पर थिरकते हुए नजर आए। इस अनोखी और जीवंत
झांकी को देखने के लिए ग्रामीणों का हुजूम उमड़ पड़ा। अंतिम
चरण में जुझार गांव स्थित पवित्र व्यारमा नदी के तट पर क्षेत्र की विभिन्न
प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।
बांदकपुर, हलगंज, मुड़ारी, रियाना, जुझार,
रंजरा, मैली, हिनौती ठेंगापट्टी, शाखा और भजिया सहित आसपास के कई गांवों
से लाई गई मां दुर्गा की प्रतिमाओं को नम आंखों और पूर्ण धार्मिक
रीति-रिवाज के साथ विसर्जित किया गया। इस अवसर पर
क्षेत्रभर से पधारे बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और सभी ने
भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा को अगले वर्ष पुनः आगमन की प्रार्थना के साथ
विदाई दी।
जबेरा आनंद धाम में पूर्णाहुति, कन्या पूजन आयोजन.. दमोह।
आनंद धाम परिसर जबेरा में पीठाधीश्वर दंडी स्वामी नर्मदानंद सरस्वती जी
महाराज के निर्देशन में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन किया गया। इस
दौरान पूर्णाहुति, खप्पर आरती, कन्या पूजन एवं कन्या भोज संपन्न हुआ।
धार्मिक अनुष्ठानों के पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें
श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की।
देहदानी दीपक जैन ने किया 55 वा रक्तदान..दमोह।
जीते जी रक्तदान मृत्यु उपरांत नेत्रदान तथा देह दान का संकल्प धारण करने
वाले देहदानी दीपक जैन ने 48 वे जन्मदिवस पर 55 भी बार रक्तदान करके एक
जरूरतमंद को नवजीवन प्रदान किया।
जिला अस्पताल में
इलाजरत थैलेसीमिया से पीड़ित अनन्या पटेल पिता प्रशांत पटेल को रक्तदान
करके दीपक जैन ने सभी से रक्तदान करने की अपील करके हर 3 माह में रक्तदान
का संकल्प दोहराया। इस दौरान अनेक रक्तदाताओं की मौजूदगी रही जिन्होंने
दीपक जैन को अपना प्रेरणा स्रोत बताते हुए उनका हृदय से धन्यवाद दिया। वही
महामाया रक्तदान समिति द्वारा दीपक जैन का सम्मान करते हुए उनके सेवा भावि
कार्य के लिए साधुवाद दिया।










0 Comments