Header Ads Widget

हनुमान मंदिर के सामने 12 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन का धरना.. बीएमएस मान्यता प्राप्त 40 यूनियनों की बैठक श्रमिक हितों पर मंथन.. इमलाई विद्यालय में बुन्देली उत्सव का आयोजन..

प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन का धरना सम्पन्न
दमोह। प्रमुख पेंशनर एसोसिएशन दमोह का 12 सूत्रीय मांगों की पूर्ति हेतु दो घंटे का धरना कलेक्ट्रेट नवीन भवन के पास हनुमान मंदिर के सामने सम्पन्न हुआ।धरना कार्यक्रम में के सी जैन द्वारा संघ की 12 सूत्रीय मांगों पर प्रकाश डाला।सभी वक्ताओं ,एम एल सरैया ,कार्यवाहक अध्यक्ष पेंशनर्स समाज,धन सिंह पुलिस पेंशनर संघ,एल एल नामदेव तहसील अध्यक्ष पटेरा,आर के मिश्रा अध्यक्ष पेंशनर समाज , दिनेश असाटी पूर्व महासंघ अध्यक्ष, प्रताप रोहित, नन्हे भाई पटेल, यू सी जैन विद्युत मंडल पेंशनर संघ आदि ने संबोधित किया।
सभी वक्ताओं ने शासन एवं जिला प्रशासन द्वारा पेंशनरों की निरंतर उपेक्षा की निंदा की।सभी ने एक मत से शासन द्वारा अब छत्तीसगढ़ से स्वीकृति की बाध्यता समाप्त होने के बाबजूद समय पर महगाई राहत स्वीकृत न करने, पेंशनरों के पक्ष में न्यायालयों के निर्णयों के बाबजूद पेंशनर के प्रकरणों को सुप्रीम कोर्ट में अपील, एस एल पी दायर कर उलझाए रखने, पर आपत्ति दर्शाई।जिससे वृद्ध पेंशनरों को इस कारण हाई कोर्ट जाने बाध्य होना पड़ रहा है।उत्तर प्रदेश सहित अनेक राज्यों द्वारा आयुष्मान कार्ड की तरह पेंशनरों को भी चिकित्सा दी गई है जबकि मध्यप्रदेश सरकार द्वारा इसमें गंभीरता से निर्णय नहीं लेने की आलोचना की गई।

जिला प्रशासन द्वारा भी वित्त विभाग के निर्देश के बाबजूद विगत चार,पांच वर्षों से जिला स्तर पर प्रति तीन माह में पेंशनर संघों की मीटिंग न बुलाने की भर्त्सना की गई।इसके लिए जिला प्रशासन के विरुद्ध शीघ्र बृहत आंदोलन करने बाध्य होना पड़ेगा।शिक्षा विभाग एवं पी एच ई में कई कर्मचारियों के जून में इंक्रीमेंट के प्रकरण आज भी लंबित रखने की निंदा की। जिला प्रशासन द्वारा पेंशन संघों की मीटिंग न बुलाने से कार्यालय प्रमुख पेंशनरों के पेंशन केस एवं स्वतवों के भुगतान में लापरवाही बरत रहे हैं। कार्यक्रम में पुलिस पेंशनर संघ ,विद्युत मंडल पेंशनर संघ, मप्र पेंशनर, समाज आदि विभिन्न संगठनों से कमल सिंघई,गणेश दुबे, एच एन श्रीवास्तव पूर्व स्टेनो कलेक्टर,  रमाकांत पाठक, राम सजीवन तिवारी, राजकिशोर सेन, आर आर प्यासी ,वैजनाथ पटेल, रोहिणी गौतम, संतोष विश्वकर्मा, रमेश सोनी, पूरन तिवारी,सीता राम सेन ,लक्ष्मी पटेल आदि अनेक पेंशनर सम्मलित हुए । अंत में स्वामी अशोक तिवारी अध्यक्ष ,प्रमुख पेंशनर संघ एवं पेंशनर संयुक्त मोर्चा द्वारा उपस्थित पेंशनरों एवं पेंशनर संघों के प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

इमलाई विद्यालय में बुन्देली उत्सव का आयोजन.. दमोह केयर फाउंडेशन समीति के संयोजन में एवं मध्य प्रदेश संस्कृति विभाग के सहयोग से बुन्देली विरासत, अपनी संस्कृति अपनी पहचान के अन्तर्गत बच्चों में बुन्देली भाषा और संस्कृति के प्रति समझ एवं सम्मान बढ़ाने, पारंपरिक लोककलाओं एवं स्थानीय कलाकारों मंच प्रदान करने हेतु ईमलाई उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में बुन्देली उत्सव का आयोजन किया गया, विद्यालय के छात्र  छात्राओ ने बुन्देली  लोकगायन की उम्दा प्रस्तुतियो देकर सबका मन मोह  लिया। सरस्वती पूजन से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ शिक्षिका सीमा दुबे जी ने बुन्देली भाषा में सरस्वती वंदना से कार्यक्रम की शुरुआत की।

 सामूहिक लोकगायन में प्रथम स्थान पर लक्ष्मी पटेल, सौम्या पटेल, हीरा पटेल, उमा , नीता एवं गजेन्द्र पटेल रहे ।द्वितीय स्थान पर मुस्कान पटेल, दमयंती अहिरवार,परी रजक,उत्तरा अहिरवार एवं नंदनी अहिरवार रही
तृतीय स्थान पर तमन्ना नट, प्रियंका नट,खुशबू नट, मुस्कान पटेल रही । एकल गायन में अशोक नट ने बाजी मारी।बुन्देली कला ,लोकगायन, बुन्देली सांस्कृतिक विरासत,लोकनृत्य  वाद्य यंत्र प्रश्नोत्तरी में सत्यम रजक प्रथम स्थान पर रहे । कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने भी सहभागिता की। श्रीमती अभिलाषा प्रसाद ने लोकगीत के माध्यम से अपनी प्रस्तुति दी। वाद्य यंत्र पर :- गजेन्द्र पटेल एवं विनय अहिरवार रहे ।
 इस अवसर पर अतिथि  के रूप में  ज्ञान गंगा पब्लिक स्कूल से प्रतिभा सिंह दमोह केयर फाउंडेशन समीति की अध्यक्ष श्रीमती नर्मदा सिंह एकता, प्राचार्य श्रीमती अनीता जैन की विशेष उपस्थिति रही।विजेता छात्र -छात्राओ को को प्रस्तति पत्र एवं उपहार दिये । विद्यालय परिवार से श्रीमती अभिलाषा प्रसाद, ममता खरे,रेनू खरे, वीनम तिवारी,आरती सेन, प्रीति सोनी,मेघा चौबे,कुं गुलप्सा खान,आर.पी.पटेल, मनीष शर्मा,सतीश ठक्कर, अतुल प्यासी,भरत सेन छात्र छात्राएं की उपस्थिति रहीं ।
बीएमएस मान्यता प्राप्त 40 यूनियनों की बैठक, श्रमिक हितों पर मंथन.. दमोह। भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश कार्यालय भोपाल में 28 अक्टूबर 2026 को असंगठित क्षेत्र की 40 यूनियन के प्रतिनिधियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में श्रमिकों की समस्याओं हितो और संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने पर चर्चा की गई।
बैठक में अखिल भारतीय महामंत्री सुरेंद्र कुमार पांडे ने प्रतिनिधियों को मार्गदर्शन दिया इस दौरान अखिल भारतीय मंत्री रामनाथ गणेशे, मध्य क्षेत्र संगठन मंत्री राजेश जी, बीड़ी मजदूर संघ मध्य प्रदेश भोपाल के प्रदेश महामंत्री देवेंद्र चौबे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। बैठक की अध्यक्षता हरण सिंह चंदेल की।
बैठक में असंगठित क्षेत्र की श्रमिकों से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार विमर्श कर संगठन आत्मक गतिविधियों को मजबूत बनाने, श्रमिक हितो के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करने पर जोर दिया गया।

Post a Comment

0 Comments