विद्यार्थी परिषद द्वारा वीरांगना युवती सम्मेलन आयोजन
दमोह।
स्वयं की रक्षा, स्व का सम्मान के दिव्य एवं ओजस्वी भाव के साथ अखिल
भारतीय विद्यार्थी परिषद (महाकोशल प्रांत, जिला दमोह) के तत्वाधान में मानस भवन में वीरांगना युवती सम्मेलन का अत्यंत गरिमामयी
एवं भव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती व
स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
तत्पश्चात वन्देमातरम, देशभक्ति गीतों और छात्राओं द्वारा प्रस्तुत
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों (समूह नृत्य एवं ओजस्वी कविता पाठ) से संपूर्ण
मानस भवन राष्ट्रभक्ति के भाव से ओत प्रोत हो गया। इस सम्मेलन में जिलेभर से
आईं सैकड़ों की संख्या में छात्राओं और युवतियों की उत्साहजनक एवं गरिमामयी
उपस्थिति रही।

मुख्य वक्ता ने दिया पंच परिवर्तन का संदेश कार्यक्रम की
मुख्य वक्ता मेघा ताम्रकार जी ने अपने प्रभावी संबोधन में समाज में पंच
परिवर्तन की आवश्यकता और महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र
निर्माण एवं सामाजिक समरसता के लिए पंच परिवर्तनकृसामाजिक समरसता, पर्यावरण
संरक्षण, कुटुंब प्रबोधन (पारिवारिक मूल्य), नागरिक कर्तव्य और स्वदेशी
जीवन शैलीकृको जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपनी
सांस्कृतिक जड़ों से जुड़कर स्वावलंबी व आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में
सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। महिला विमर्श एवं सशक्त सहभागिता पर
चर्चा कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति के रूप में उपस्थित बहन साक्षी बोहरे
जी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य ने
श्महिला विमर्शश् एवं समाज में नारियों की सार्थक भागीदारी पर प्रेरणादायी
विचार रखे। उन्होंने कहा कि नारी समाज और परिवार की मजबूत आधारशिला है। आज
की युवतियों को शिक्षा, स्वावलंबन और नेतृत्व के क्षेत्र में अग्रसर होकर
हर स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान दर्ज करानी होगी। अभाविप सागर विभाग छात्रा
प्रमुख सौम्या तिवारी जी ने छात्राओं का मार्ग दर्शन करते हुए संगठन की
रीति-नीति और छात्र शक्ति के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को
दोहराया।नारी सशक्तिकरण व आत्मरक्षा का संकल्प सम्मेलन के विशेष सत्र
में नारी सशक्तिकरण और स्वावलंबन पर विस्तार से चर्चा की गई। वक्ताओं ने
छात्राओं को प्रेरित करते हुए कहा कि आज की नारी को हर परिस्थिति का सामना
करने के लिए मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त होना आवश्यक है। छात्राओं ने यह
दृढ़ संकल्प लिया कि वे समाज में अपनी सुरक्षा व सम्मान के प्रति सदैव सजग
रहेंगी और किसी भी परिस्थिति में स्वयं को कमजोर नहीं समझेंगी। साइबर
सुरक्षा व डिजिटल सजगता पर मार्गदर्शन अतिथि के रूप में उपस्थित उपनिरीक्षक
प्रियंका पटेल ने वर्तमान डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा के प्रति सजगता
पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं को डिजिटल फ्रॉड, सोशल मीडिया
के सुरक्षित उपयोग और ऑनलाइन अपराधों से बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए।
उन्होंने कहा कि ष्आज के समय में जागरूकता ही सबसे बड़ा हथियार है, सतर्क
रहकर ही सुरक्षित रहा जा सकता है।ष् साथ ही उन्होंने किसी भी अप्रिय स्थिति
में पुलिस व साइबर हेल्पलाइन की मदद लेने के लिए प्रेरित किया।
महाराजा अग्रसेन की 61वीं महाआरती आनंद मेला.. दमोह।
अग्रवाल समाज द्वारा प्रत्येक माह की जाने वाली मासिक महा आरती के क्रम
में 61वीं महा आरती का आयोजन किया गया वहीं अग्रवाल समाज द्वारा
अग्रसेन जयंती के पूर्व के कार्यक्रम में आनंद मेला कार्यक्रम का आयोजन
किया गया इस बार महाआरती की यजमानी श्रीमती अनीता के सी अग्रवाल परिवार के
द्वारा की गई पंडित बृजेश पाठक के सानिध्य में सर्वप्रथम भगवान श्री गणेश
माता लक्ष्मी व महाराजा अग्रसेन का पूजन अर्चन किया गया जिसके बाद महा आरती
का आयोजन किया गया इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया। आरती
के पश्चात सभी लोग आनंद मेला कार्यक्रम में पहुंचे जो की अग्रवाल समाज के
कार्यक्रमों की श्रृंखला में एक विशेष कार्यक्रम होता है। महिलाएं बच्चों
के द्वारा घर से बने व्यंजनों का विक्रय यहां पर किया जाता है। आयोजन में
मुख्य रूप से अग्रवाल समाज अध्यक्ष राकेश अग्रवाल अग्रवाल महिला महासभा
प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष रमा अग्रवाल युवा संभागीय अध्यक्ष विकास अग्रवाल
अग्रवाल महिला मिलन समिति अध्यक्ष अनीता अग्रवाल अग्रवाल तरुण मंच के
अध्यक्ष दीपक अग्रवाल जन जागरण समाज कल्याण समिति के अध्यक्ष स्वप्नेश
अग्रवाल ट्रस्ट अध्यक्ष जीवनलाल अग्रवाल अग्रवाल महासभा के जिला अध्यक्ष
राजेंद्र अग्रवाल अग्रवाल महिला महासभा की अध्यक्ष तारामणि अग्रवाल अग्रवाल
समाज दमोह के पूर्व अध्यक्ष रवि शंकर अग्रवाल गणेश अग्रवाल सहित बड़ी
संख्या में समाज के महिला पुरुषों बच्चों की उपस्थिति रही आनंद मेला का
आयोजन अग्रवाल तरुण मंच के द्वारा किया गया। जिसमें प्रथम द्वितीय पुरस्कार
तरुण मंच के द्वारा दिए गए वहीं जितने भी स्टाल लगे थे सभी को विभिन्न
प्रतिष्ठानों के माध्यम से ड्रा निकालकर पुरस्कार अग्रसेन जयंती के दिन दिए
जाएंगे आयोजन में मुख्य रूप से अग्रवाल समाज दमोह के सभी पदाधिकारी
अग्रवाल तरुण मंच अग्रवाल जन जागरण समाज कल्याण समिति अग्रवाल महिला मिलन
समिति अग्रवाल महासभा अग्रवाल महिला महासभा के पदाधिकारी की उपस्थिति रही
वही अग्रवाल समाज के पदाधिकारी द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व
संध्या पर 10 अक्टूबर को निकलने वाली शोभायात्रा में समस्त अग्र बंधुओं से
सपरिवार उपस्थित होने की अपील की है। शनि अमावस्या पर होगा श्री मुनिसुव्रत नाथ भगवान का महामस्तकाभिषेक.. दमोह।
शनि अमावस्या के पावन अवसर पर श्री मुनिसुव्रतनाथ भगवान का भव्य
महामस्तकाभिषेक महोत्सव आगामी 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को प्रातः 8 बजे से
श्री पार्श्वनाथ दिगम्बर जैन सदगुवां मंदिर, सागर नाका, दमोह में आयोजित
किया जाएगा।
यह आयोजन महासमाधि धारक संत शिरोमणि
आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं गणाचार्य श्री विराग सागर जी के मंगल
आशीर्वाद से एवं आचार्य श्री समयसागर जी, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी,
आचार्य श्री सुनील सागर जी एवं उपाध्याय श्री 108 विरंजन सागर जी की मंगल
प्रेरणा से आयोजित किया जा रहा है । महामस्तकाभिषेक
108 रिद्धि मंत्रों द्वारा 108 कलशों से विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ
संपन्न होगा। इस अवसर पर श्रीजी की परम अतिशयकारी प्रतिमा का
महामस्तकाभिषेक कर श्रद्धालु धर्मलाभ प्राप्त करेंगे।यह आयोजन मुनि श्री
श्रुतेश सागर जी एवं मुनि श्री 108 सुश्रुत सागर जी के मंगल सानिध्य तथा
ब्रह्मचारी अजय भैया जी, झापन-तमूरा वाले के निर्देशन में संपन्न होगा।
रोहित जैन ने जबलपुर मेडिकल में किया रक्तदान.. दमोह निवासी श्री संजय राजपाल के पिताजी श्री ज्ञान प्रकाश राजपाल के लिए
जबलपुर मेडिकल कॉलेज में कल रात्रि में 11:00 बजे आपातकालीन स्थिति में बी
नेगेटिव प्लेटलेट्स की तुरंत आवश्यकता थी मैंने अपनी बुआ के बेटे छोटे भाई
रोहित को फोन लगाया और उन्होंने तुरंत ही मेडिकल कॉलेज पहुंचकर रेयर
ग्रुप बी नेगेटिव की प्लेटलेट्स डोनेट कर इंसानियत का फर्ज एवं अपनी नैतिक
जिम्मेदारी निभाई ।दमोह के देहदानी रक्तदानी दीपक जैन ने कहा कि आप इससे पहले भी निरंतर रक्तदान
करते आ रहे हैं।आपकी जागरूकता रक्तदान के प्रति समर्पण भाव को नमन करता
हूं।रोहित भाई ने अपनी जिम्मेदारी कर्तव्य फर्ज निभाया हम सब की भी यह
नैतिक जिम्मेदारी है कि समय-समय पर जरूरतमंदों के लिए रक्तदान प्लेटलेट्स
डोनेट करे।
0 Comments