दमोह। नगर के सबसे प्राचीन जिनालय श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर जी में वेदी शुद्धि, नवीन वेदी प्रतिष्ठा, प्रतिमा स्थापना एवं भव्य कलशारोहण महोत्सव का त्रिदिवसीय आयोजन 13 से 15 नवंबर तक अत्यंत श्रद्धा व धूमधाम से किया जा रहा है। महोत्सव को लेकर श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर प्रबंधकारिणी समिति द्वारा सभी तैयारियाँ पूर्ण कर ली गई हैं। तीनों दिन प्रतिदिन प्रातः नित्य जिनेन्द्र अभिषेक व पूजन तथा रात्रि 7रू00 बजे महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर प्रबंधकारिणी समिति ने नगर के सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से इस पावन अनुष्ठान में सपरिवार सम्मिलित होकर धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है। जिसमें कार्यक्रम की रूपरेखा में 13 नवंबर (शुक्रवार) प्रातः 7 बजे भव्य घटयात्रा, तत्पश्चात ध्वजारोहण एवं पात्र चयन (स्थान श्री नन्हे मंदिर), 14 नवंबर (शनिवार) श्री यागमंडल विधान (स्थान श्री नन्हे मंदिर), 15 नवंबर (रविवार) पूर्णाहुति विश्वशांति हेतु महायज्ञ (स्थान श्री नन्हे मंदिर) वेदी शुद्धि, वेदी स्थापना, प्रतिमा स्थापना, शिखर कलशारोहण (स्थान श्री देव पार्श्वनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर) आदि रहेगी।
मानस भवन में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर 13 को.. दमोह। मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान के अंतर्गत शुक्रवार 13 नवंबर 2026 को मानस भवन अस्पताल चौराहा दमोह में प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर का उद्देश्य नगरवासियों को शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक एवं जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करना है।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रथम चरण के ऐसे हितग्राही जिनकी किस्त अभी शेष है उन्हें अपने आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की गई है ताकि उनकी लंबित किस्तों से संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जा सके साथी ऐसे प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राही जो योजना संबंधित संपूर्ण जानकारी प्राप्त करना चाहते है। शिविर में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगेए जो हितग्राहियों को योजनाओं की पात्रता आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ प्राप्त करने संबंधी आवश्यक जानकारी देंगे। साथ ही नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुनकर उनके निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी राजेंद्र सिंह लोधी ने नगर के समस्त नागरिकों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में मानस भवन पहुंचकर मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का लाभ उठाएं तथा शासन की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर अपनी समस्याओं का समाधान करवाएं।
मक्का शरीफ से आये जायरीन का स्वागत.. दमोह। डॉ. ताहिर अली ने जब आप बीती सुनी उमरा से लौटे जियारीन की तो आंखे नम हो गई जियारीन ग्राम कोटा जिला दमोह के निवासी पूर्व सरपंच शरीफ, मुबारिक शाह, सुनेमान शाह, बाबू खान उमरा के अराकान शुरू हुये मक्का शरीफ, फिर मदीना शरीफ की जियारत करने के बाद जद्दा एयरपोर्ट पहुंचे यहां से वापसी होना थी लेकिन अचानक हवाई हमला हुआ एयरपोर्ट से पर आना जाना बंद हो गया भारत की वापसी नामुमकिन लग रही थी जद्दा से वापिस मक्का शरीफ जाना पढ़ा मक्का शरीफ में 30 दिन रूकना पढ़ा वहां पर रूकने ओर खाने का खर्च प्रतिदिन 30 रियाल का होता था मक्का शरीफ में 10 बजे शाम 3 बजे यानी आसिर के वक्त तक नमाज नाफिल सुन्नते अदा करता रहता..
बस यही दुआ करता रहता कब घर वापसी हो गई हर दम हिन्दुस्तान की याद आती नम आंखो से रो रोकर यही दुआ करता रहा सब लोग मिल जुलकर से रहे एकता कायम रहे फिर वो दिन आ गया वापसी का मक्का से दुबई बस से यात्रा की दुबई से काली चोटी हवाई जहाज से काली चोटी से बैंगलोर पहंुचा फिर जबलपुर से ग्राम कोटा रात 8 बजे देखते ही देखते हजारो की संख्या में सभी धर्म के लोग नारो और फूलमाला से इस्तकबाल किया। डॉ. ताहिर अली, इरफान अली, डॉ.रहमान, डॉ. जब्बार, नोनेलाल पटेल, रमेशवर पटेल, काली वफाती अली, पूरन सरपंच कोटा, सबकान चौबे, लखनदास पूर्व सरपंच, पन्नु कोरी, पप्पूू विश्वकर्मा, मुन्ना बरमन, अन्नू बरेठा, विमल जैन, अनिल जैन आदि ने स्वागत किया।







0 Comments