Header Ads Widget

अयोध्या में श्रीराम मंदिर भूमि पूजन के उपलक्ष में.. पुजारी पुरोहित कर्मकांड महासंघ ने 108 दीप, पथरिया मे उज्जवल भारत अभियान संगठन दारा 1100 दीप, बटियागढ़ में एमएच क्लब ने 1101 दीप, बिलाई में भारतीय किसान संघ ने भी दीप जलाए..

 पुजारी पुरोहित कर्मकांड महासंघ ने दीप जलाएं.. 
दमोह। शहर के पुराने तालाब पर पुजारी पुरोहित कर्मकांड महासंघ ने 108 दीप जलवाएं। इस मौके पर अध्यक्ष पंडित राहुल शास्त्री ने कहा कि भारत का 492 वर्षों से जो श्री राम मंदिर के मुद्दे का संघर्ष चला आ रहा था वह आज भूमि पूजन से वह संघर्ष समाप्त हुआ।
 देवताओं के साथ-साथ पितरों व श्रीराम मंदिर की लड़ाई में जो कारसेवक शहीद हुए थे एवं लद्दाख की गलवान घाटी में 15 जून की रात भारतीय सैनिक शहीद हुए थे उनकी याद में दीप प्रज्वलित कर श्रद्धान्जली अर्पित करते हुए सम्पूर्ण भारतवासियों को श्रीराम मंदिर जन्मभूमि मंदिर निर्माण के शिलान्यास की बहुत बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर पं.भागीरथ शास्त्री, सोनू चैरसिया, नितिन चैरसिया, बडू चैरसिया, भददू महराज, दीपक चैरसिया, अभिषेक चैरसिया, लकी चैरसिया, छुटका चैरसिया, आदि की उपस्थिति रहीं।
 संकट मोचन हनुमान मंदिर में 1100 दीप प्रज्वलित 
        पथरिया अयोध्या में भगवान श्री राम जी के मंदिर निर्माण एवं शिलान्यास के उपलक्ष्य मे उज्जवल भारत अभियान संगठन पथरिया दारा  संकट मोचन हनुमान मंदिर में 1100 सौ दीप प्रज्वलित  किए गए। जिसमे उज्जवल भारत अभियान संगठन के जिला अध्यक्ष अजय कुशवाहा, जिला संरक्षक अमित श्रीवास्तव . पथरिया उपाध्यक्ष शिवांक दुबे. प्रचार मंत्री कौशल तिवारी. ब्लाक संयोजक विशाल राज. कोषाध्यक्ष करण पटेल. नगर मंत्री अंकित कशोरिया एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित रहे। और समस्त कार्यकर्ताओं के सहयोग से यह दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम जो की बहुत प्रसन्नता पूर्वक संपन्न हुआ। पथरिया से कौशल तिवारी
बटियागढ़ में एमएच क्लब ने 1101 दीप जलाएं..
बटियागढ़ में मां हरसिद्धि मंदिर प्रांगण में आटे के1101 दिए जलाए गए। एमएच क्लब के सदस्यों ने अपनी खुशी जाहिर की एमएच क्लब के सदस्यों का कहना है कि आज बहुत ही बड़ा दिन है। हमारे प्रभु श्री राम के मंदिर का आज अयोध्या में भूमि पूजन किया गया। जिससे सभी बटियागढ़ वासियों ने अपने घर पर दीप जलाए। इस मौके पर अध्यक्ष आनंद त्रिवेदी सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी रही। बटियागढ़ से संदीप पांडे 
 बिलाई में भारतीय किसान संघ ने दीप जलाए.. 
बिलाई अवधपुरी अयोध्या एवं संपूर्ण भारत के साथ-साथ आज ग्राम पंचायत बिलाई में श्री राम जन्मभूमि भूमि पूजन की खुशी में दीपक जलाए गए  तला तिगड्डा स्थित मेन चौराहे पर भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ताओं एवं श्री राम भक्तों द्वारा दीप प्रज्वलित किए गए श्री राम भक्त मेन चौराहे पर एकत्रित होकर श्री राम के नारों के साथ उत्साहित होकर अपने अपने विचार व्यक्त किए दशरथ दुबे गोलू दुबे द्वारा भगवान श्री राम का पूजन किया गया  कार्यक्रम में देवेंद्र बेतिया, देवेंद्र पटेल, कमलेश पटेल ,लोकेंद्र ठाकुर, प्रमोद पटेल, पवन पटेल, गिरधर ठाकुर, प्रवेश पटेल, चेतराम पटेल, राहुल ठाकुर, नरेंद्र ठाकुर, दयालु पटेल, हरिकांत पटेल, प्रशांत जैन,  छोटू पटेल, एवं ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही बिलाई से भूपेंद्र ठाकुर 

Post a Comment

0 Comments