श्री देव जागेश्वर नाथ धाम श्री राम का भव्य पूजन
दमोह। अवधपुरी अयोध्या एवं संपूर्ण भारतवर्ष के साथ साथ श्री देव जागेश्वर नाथ धाम बांदकपुर मंदिर परिसर में स्थित भगवान श्री राम सीता जी भरत जी लक्ष्मण जी शत्रुघ्न जी का भव्य पूजन कराया गया। मंदिर ट्रस्ट के प्रबंधक पंडित रामकृपाल पाठक ने बताया कि अवधपुरी अयोध्या में आज आयोजित भूमि पूजन के अवसर पर संपूर्ण भारत वर्ष में शुद्ध घी के दीपक जला कर के भगवान श्री राम का पूजन किया गया। एवं उनकी आरती उतारी गई।उसी उपलक्ष्य में श्री देव जागेश्वर नाथ धाम मंदिर परिसर में स्थित श्रीराम मंदिर में मंदिर के पुजारियों के द्वारा भगवान श्री राम का भव्य पूजन किया गया। उन्होंने बताया कि हमें बड़ा हर्ष है कि लगभग 500 वर्ष के संघर्ष बाद हमें भगवान श्री रामजन्मभूमि पूजन शिलान्यास के साक्षी होने का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। श्री पाठक जी ने बताया कि भगवान श्री राम और भगवान भोलेनाथ दोनों परस्पर एक दूसरे को बहुत ही प्रेम करते हैं। रामायण जी में तुलसीदास जी कह रहे हैं की भगवान राम ने कहा है कि शिवद्राेही मम दास कहावा, साे नर सपनेहू माेहि ना भावा। अर्थात् भगवान राम कह रहे हैं कि जो भी जीव भोलेनाथ जी का अपराध करके मुझे प्राप्त करना चाहता है यह उसका भ्रम है शिव द्रोही मेरा कभी भी दास नहीं हो सकता। इसलिए अगर भगवान राम को प्राप्त करना है तो सबसे पहले हमें भोलेनाथ जी को प्राप्त करना पड़ेगा शिव द्राेह काे त्यागना ही हाेगा।
आज विधिवत श्री देव जागेश्वर नाथ जी के पूजन अभिषेक के बाद भगवान श्री राम मंदिर को पुष्प हार से सजा करके भव्यता प्रदान की गई। वही भगवान राम की मूर्तियों का भव्य दिव्य श्रृंगार करके उनका विधिवत अभिषेक पूजन कराया गया। साथ ही सुंदरकांड का पाठ भी संपन्न हुआ। उसके बाद भगवान की विशेष घंटा नाद शंखनाद के साथ आरती उतारी गई। संपूर्ण भारत वर्ष के साथ श्री देव जागेश्वर नाथ धाम में भी आज आनंद उत्साह देखा गया और सभी ने एक साथ जय सियाराम श्री सीताराम जी के जय घोष के साथ आनंद मनाया।


0 Comments