CM ने स्व-सहायता समूह अध्यक्ष से किया संवाद
दमोह। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस पर प्रदेश में गरीब कल्याण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा है। आज गरीब कल्याण सप्ताह के तहत मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत गठित स्व-सहायता समूहों को 150 करोड़ का बैंक ऋण वितरण मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान द्वारा किया गया। इस राशि से प्रदेश के 13 हजार महिला स्व-सहायता समूहों से जुड़े लगभग एक लाख से अधिक परिवार अपनी आवश्यकतानुसार कृषि और गैर कृषि आधारित आजीविका गतिविधियों को प्रारंभ या विस्तार कर सकेंगे तथा आय में वृद्धि कर जीवन स्तर में सुधार कर सकेंगे। इसमें दमोह जिले में करीब 10.16 करोड़ रूपये का ऋण वितरण 450 स्व-सहायता समूहों को किया गया। जिला स्तरीय कार्यक्रम ग्राम देवडोंगरा विकासखण्ड पटेरा में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने दमोह जिले की चंडीमाता स्व-सहायता समूह की अध्यक्ष श्रीमती भाग बाई पटैल से संवाद किया। उन्होंने श्रीमती पटैल से समूह में जुड़ने से लेकर उनकी विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा कर उन्हें अपने और साथी महिलाओं के बच्चों को खूब पढ़ाने तथा सभी महिलाओं को तरक्की की राह पर शामिल करने के लिये प्रेरित किया और उनका उत्साहवर्धन किया। श्रीमती भाग बाई ने अपनी विकास की कहानी और कोरोना काल को कैसे अवसर में बदलकर अब 9 हजार रूपये मासिक आमदनी हासिल होने की पूरी दास्तान सुनाई। श्रीमती पटैल पटेरा विकासखण्ड के ग्राम सतरिया की निवासी है।
इस अवसर पर विधायक श्री पीएल तंतुवाय ने कहा दुनिया के देशों ने नारी के साथ चलकर विकास किया है। पहले महिलाओं को जरूरत की पूर्ति के लिये परेशान होना पड़ता था, अब स्व-सहायता समूहों ने दिशा बदल दी है। उन्होंने कहा जिले के समूह छोटी-छोटी ईकाई चालू कर अब समृद्ध हो रहे है। समूह अब समाज को योगदान देने में पीछे नहीं है। समूह और उन्नति करें बहुत शुभकामनाएं। श्री तंतुवाय ने आगे कहा मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चैहान ने दमोह जिले को चुना, इसके लिये उनका आभार। उन्होंने कहा हमारे लिये खुशी की बात है, आजीविका मिशन के काम को प्रदेश स्तर पर सराहा जा रहा है।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री तरूण राठी ने कहा हमेशा से चिंता की बात रही है कि महिलाएं सामाजिक कार्य में हिस्सेदारी को किस तरह बढ़ाया जाए, उनका सम्मान किस तरह से बढाया जाए, उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त कैसे करें, स्व सहायता समूह इसका बहुत बड़ा जरिया है। उन्होंने कहा आज आपने बहुत सक्सेस स्टोरी देखी, मेरी यही उम्मीद है आप सब इसी तरीके से आगे बढ़ेंगे, एन आर एल एम टीम को महिला स्व सहायता समूह को बधाई कि आज प्रदेश में जो कैडिट लिंकेज हुआ है, सबसे ज्यादा राशि का लिंकेज हमारे जिले से हुआ है, हमें गर्व की बात है कि प्रदेश स्तर से 10 करोड़ का लिंकेज प्राप्त हुआ है। श्री राठी ने कहा हम लोग आगे बढ़ते रहें, नए-नए तरीके इजाद करते रहें, हमने अभी पीपीई किट बनाई, हम कुछ चुनिंदा जगहों में शामिल थे, जिन्होंने पीपीई किट बनाई है, दमोह जिला हमारा पहला जिला था, बहुत अच्छे तरीके से पीपीई किट दमोह जिला ने बनाई है, दमोह जिला ने भोपाल मुख्यालय तक पीपीई किट भेजी है, इसके साथ ही साबुन, बड़ी, पापड़ आदि हम पहले भी एस एच जी की गतिविधियों को देख चुके हैं।
उन्होंने कहा बहुत अच्छे तरीके से स्व सहायता समहू दमोह जिले में कार्यरत हैं। उन्होंने कहा कई सहायता समूह की महिलाओं से मैंने बात भी की है, पहले उन्होंने अपने गांव में ही काम चालू किया था, अब वह गांव से बाहर निकल कर भी व्यापार कर रही हैं। उन्होंने कहा यह एक बहुत बड़ी उपलब्धि है कि पहले हम गांव से बाहर नहीं निकल पाते थे और अब दिल्ली और भोपाल जाकर अपनी चीजों को विक्रय कर पा रहे हैं, आगे भी हम लोगों ने स्व सहायता समूह के लिए बहुत सारी योजनाएं तैयार की है, खास तौर पर जिन क्षेत्रों में चिरौंजी का कलेक्शन होता है, हैंडलूम के काम होते है, यह भी गतिविधियां हम लोग विभागीय स्तर से चलाएंगे और जो भी सहयोग होगा, समूह को सशक्त करने के लिए हम लोग उपलब्ध कराएंगे, आप सबके लिए बहुत-बहुत बधाई।
इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत डॉ गिरीश मिश्रा ने कहा आज जिला स्तरीय स्व सहायता समूह के कार्यक्रम में दमोह जिले ने प्रदेश में सबसे ज्यादा क्रेडिट लिंकेज कराया है, साथ ही साथ समूह को 10 करोड़ का टारगेट मिला था, लोन सेक्शन किया गया था, उसके संबंध में आज यहां पर कार्यक्रम था। उन्होंने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री ने हमारे स्व सहायता समूह को सराहा है, सभी लोग लगातार इसमें प्रयास कर रहे हैं। जिला समन्वयक श्याम गौतम ने कहा पूरे मध्यप्रदेश में 150 करोड़ रुपए का क्रेडिट लिंकेज कराया गया है, जिसमे 13000 स्व सहायता समूह शामिल है, उनमें से दमोह जिला ऐसा जिला है, जिसमें सबसे ज्यादा योगदान दिया है। उन्होंने कहा यहां पर 450 स्व सहायता समूह को 10 करोड़ की वित्तीय लिंक जारी की गई है। उन्होंने कहा हम इस अवसर को इसलिए प्राप्त कर पाए क्योंकि गत 4 महीनों से दमोह जिला बैंक लिंकेज के क्षेत्र में सशक्त है और अब तक हम 900 से अधिक स्व सहायता समूहों को 22 करोड़ 56 लाख बैंक लिंकेज करा चुके हैं।
उन्होंने कहा यह दिन निश्चित रूप से उल्लेखनीय है जो कि इस उपलब्धि उपलब्धि को पहचाना गया और प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री श्री चैहान जी ने अपने संज्ञान में लिया और दमोह जिले को सम्मान के लिए चुना। हमारे स्व सहायता समूह की भागवती बाई ने मुख्यमंत्री जी से बहुत अच्छी बातचीत की और उनकी कोरोना काल में हुई उपलब्धि, चाय की दुकान बंद हो जाने पर आए का संकट पैदा हुआ, उसकी जगह पर उन्हें परिवर्तन करके किराने की दुकान खोली और उन्होंने अपनी रोजी-रोटी को फिर से शुरुआत कराई, यह बैंक लिंकेज की शक्ति को बताता है और यही इस दिन के लिए महत्वपूर्ण संदेश है।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री प्रीतम सिंह लोधी, जनपद अध्यक्ष श्री बद्री पटैल, नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि शंकरलाल तंतुवाय, चित्तर सिंह, एसडीएम हटा राकेश मरकाम, तहसीलदार श्री विकास अग्रवाल, स्व-सहायता समूह की महिलाएं, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे। PRO*YA कुरैशी की कलम से
0 Comments