जिला लोधी क्षत्रिय समाज की महत्वपूर्ण संपंन
दमोह। जिला लोधी क्षत्रिय समाज की एक बैठक का आयोजन लोधी भवन में किया गया। बैठक में सर्वप्रथम वीरांगना रानी अवंती बाई जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण पूजा अर्चना करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत की गई। बैठक के अतिथिगणों का फूलमाला से स्वागत सम्मान किया गया।
बैठक में समाज उत्थान एवं मृत्यु भोज, बाल विवाह, दहेज प्रथा व सामाजिक कुप्रथा पर विचार एवं अंधविश्वास से समाज जागृति की चर्चाएं हुई। जिसमें समाजसेवी राजेंद्र सिंह लोधी ने सभी पदाधिकारियों को मृत्यु भोज ना करने एवं न ही मृत्यु भोज में जाने की शपथ दिलाई एवं मृत्यु भोज पर विस्तार से चर्चा की। शिक्षक नारान सिंह ने शिक्षा एवं संगठन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
युवा अध्यक्ष दयालु सिंह ने बच्चों की शिक्षा एवं स्वरोजगार अपनाने की सलाह दी। कार्यक्रम में वरिष्ठओ एवं युवाओं को जिला स्तर एवं ब्लॉक स्तर पर फूल माला पहनाकर एवं नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए कार्यभार सौंपा गया। साथ ही ब्लाॅक स्तर पर पदों की नियुक्तियां की गई। उक्त जानकारी जागेश्वर सिंह लोधी द्वारा दी गई।
0 Comments