Header Ads Widget

आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के 75 वें जन्मोत्सव पर.. दिगंबर जैन पंचायत एवं सकल जैन समाज ने किए विविध आयोजन.. मास्क एवं मिष्ठान्न वितरण किया गया..

 आचार्य श्री जन्मोत्सव पर मास्क एवं मिष्ठान्न वितरण..

दमोह। जैन समाज के सर्वोच्च संत आचार्य गुरुवर श्री 108 विद्यासागर जी महाराज के 75 वें अवतरण दिवस शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्री दिगम्बर जैन पंचायत एवं सकल जैन समाज दमोह द्वारा नगर के विभिन्न स्थानों पर मास्क एवम् मिष्ठान्न वितरण किया गया। कार्यक्रम प्रभारी सवन सिल्वर एवम् विवेक नायक ने बताया कि आचार्य श्री त्याग, तपस्या एवं जीव दया के कारण आज जैन समाज ही नहीं अपितु जन-जन के संत हो गए है। उनके जन्म दिवस शरद पूर्णिमा पर मिष्ठान्न एवं मास्क वितरण के साथ ही सभी से मास्क लगाने, सोशल डिस्टेंस का पालन करने अपील की गई।

 कार्यक्रम में पंचायत अध्यक्ष सुधीर सिंघई, महामंत्री रूपचंद चैधरी, देवेन्द्र सेठ, आलोक पलंदी, राजेश ओशो, सुधीर डबलू, ज्ञानेंद्र इटोराया, जिनेन्द्र उस्ताद, महेन्द्र सोमखेडा, नेमचंद बजाज, मनीष राज, मंटू लहरी, नीशू सहेले प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments